सूर्य दंत मंजन के फायदे, उपयोग और नुकसान | Surya Manjan Ke Fayde in Hindi

सूर्य दंत मंजन के फायदे (surya manjan ke fayde) : दांतों और मसूड़ों की देखभाल के लिए आयुर्वेदिक मंजन हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रहे हैं। लेकिन बदलते समय के साथ मंजन का उपयोग कम होता जा रहा है, लोग अब केमिकल युक्त टूथपेस्ट का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। टीवी और सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले लुभावने विज्ञापनों से प्रभावित होकर लोग इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। यही वजह है की आजकल दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं इतनी तेजी से बढ़ रही हैं। 

यदि आप चाहते हैं की आपके दांत और मसूड़े कभी कमजोर न हो और दांत मोतियों की तरह चमके तो आपको एक बार आयुर्वेदिक दंत मंजन का उपयोग करके अवश्य देखना चाहिए। बाजार में ऐसे बहुत से आयुर्वेदिक दंत मंजन मौजूद है जिनका प्रचार टीवी में देखने को तो नहीं मिलता लेकिन फायदे गजब के हैं। ऐसे ही मंजन में सबसे पहले सूर्य दंत मंजन (surya dant manjan) का नाम आता है।  

सूर्य दंत मंजन एक आयुर्वेदिक मंजन है। इसमें पीपर, बबूल, पुदीना, तोमर, लौंग व वज्रदंती जैसे कई आयुर्वेदिक इंग्रीडिएंट्स शामिल हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और दांतों की चमक बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही यह मुंह की दुर्गंध को भी दूर करने में मदद करता है। इस लेख में हम सूर्य दंत मंजन के फायदे (surya manjan ke fayde), इसका उपयोग कैसे किया जाता है, कीमत और नुकसान के बारे में जानेंगे। 

सूर्य दंत मंजन के मुख्य घटक – Surya Manjan Ingredients in Hindi

  • बाबुल 
  • पुदीना 
  • तोमर 
  • लौंग
  • वज्रदंती 
  • बाकुल 
  • हल्दी
  • माजूफल

सूर्य दंत मंजन के फायदे – Surya Manjan Ke Fayde in Hindi

Surya Manjan Ke Fayde

1. पायरिया के लिए उपयोगी

पायरिया मसूड़ों से जुड़ी के गंभीर बीमारी है जो मुख्य रूप से बैक्टीरिया के कारण होती है। पायरिया के कारण दांत और मसूड़ें बुरी तरह से प्रभावित होने लगते हैं  और इस कारण कभी-कभार भोजन करना भी मुश्किल हो जाता है। पायरिया की समस्या से बचने के लिए सूर्य दंत मंजन (surya manjan in hindi) का उपयोग काफी फायदेमंद होता है इसमें मौजूद आयुर्वेदिक घटक हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम होते हैं जिससे दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। 

2. दांतों को मजबूत बनाने में मददगार 

सूर्य दंत मंजन (surya manjan) के इस्तेमाल से दांत भी मजबूत और स्वस्थ रहते हैं। यह दांतों के आसपस मौजूद बैक्टीरिया को समाप्त करके दांतों की सड़न को दूर करने में मदद करता है। हालाकिं दांतों की मजबूती के लिए सफाई के साथ-साथ खानपान भी जरुरी होता है, इसलिए यदि आप चाहते हैं की आपके दांत लंबी उम्र तक स्वस्थ और मजबूत रहें तो आपको इनकी सफाई के साथ-साथ अपने खानपान के ऊपर भी ध्यान देना चाहिए। अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन व मिनरल्स को जरूर शामिल करें।    

3. दांतों की चमक बढ़ाने में सहायक

सूर्य दंत मंजन के फायदे (surya manjan ke fayde) की आगे बात करें तो यह दांतों की चमक बढ़ाने में भी मदद करता है। यह बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान आदि के कारण पीले पड़े दांतों को सफेद व चमकदार बनाता है। दरअसल इसमें बाबुल, वज्रदंती व तोमर जैसी आयुर्वेदि जड़ी बूटियां मौजूद होती हैं जो दांतों को मोतियों की तरह चमकदार बनाने में मदद करते हैं।  

3. मसूड़ों की सूजन व दर्द दूर करने में सहायक

जो लोग मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं से परेशान है उनके लिए भी सूर्य दंत मंजन (surya manjan) काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से मसूड़ों में सूजन, मसूड़ों से खून आना व मसूड़ों में दर्द की समस्या में  काफी राहत मिलती है और मसूड़ें स्वस्थ व मजबूत रहते हैं।  

4. मुंह की दुर्गंध दूर करे

मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए भी सूर्य दंत मंजन के फायदे (surya manjan ke fayde) अच्छे है। मुंह से बदबू आने का मुख्य कारण दांतों और मसूड़ों की सड़न होती है। सूर्य दंत मंजन के इस्तेमाल से दांतों व मसूड़ों की सड़न दूर होती है और मुंह के अंदर मौजूद बुरे बैक्टीरिया भी समाप्त होते हैं। इससे दांत साफ करने के बाद सांसों में ताजगी का अहसास होता है।  

सूर्य दंत मंजन का उपयोग – Surya Manjan Uses in Hindi

सूर्य दंत मंजन का उपयोग निम्न समस्याओं में लाभकारी हो सकता है। 

  • पायरिया की समस्या। 
  • दांतों में कीड़ा लगना।
  • मसूड़ों में सूजन व दर्द।
  • मसूड़ों से खून आना।
  • दांतों का पीला पड़ना।
  • दांत में दर्द रहना।
  • दांतों में ठंडा-गर्म लगना।
  • दांतों में झनझनाहट महसूस होना। 
  • मुंह से दुर्गंध आना।  

सूर्य दंत मंजन का इस्तेमाल कैसे करें

  • अपनी हथेली पर थोड़ा सा सूर्य मंजन का पाउडर लें। 
  • इसे उंगली की मदद से दांतों में लगाएं और धीरे-धीरे दांतों व मसूड़ों की मालिश करें। 
  • मुंह के अंदर जो लार बने, उसे थूके न, कम से कम 5 मिनट तक अंदर ही रखें। 
  • उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लें। 
  • दिन में दो बार सुबह-शाम इसका उपयोग कर सकते हैं।   

सूर्य दंत मंजन की कीमत – Surya Manjan Price in Hindi 

सूर्य दंत मंजन (surya manjan) की कीमत ज्यादा नहीं है। इसके 100 ग्राम के पैक की कीमत लगभग 100 रुपए के आसपास है। आप इसे अपने नजदीकी केमिस्ट शॉप से खरीद सकते हैं। अगर आपके आसपास यह उपलब्ध न हो तो आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।   

सूर्य दंत मंजन के नुकसान – Surya Manjan Side Effects in Hindi 

  • सूर्य दंत मंजन (surya manjan) का स्वाद अच्छा नहीं है, पहली बार इसका इस्तेमाल करने पर आपको इसका स्वाद बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा। लेकिन धीरे-धीरे इसकी आदत हो जाती है। 
  • बच्चों के लिए यह थोड़ा तेज हो सकता है, जिस वजह से इसके इस्तेमाल से बच्चों के मुंह में जलन हो सकती है। 
  • दांतों व मसूड़ों को पूरी तरह से स्वस्थ रखने के लिए आप पूरी तरह सूर्य दंत मंजन पर निर्भर न ही रह सकते, इसके लिए आपको अपने खानपान पर भी ध्यान देना होगा।   
  • यदि इसके इस्तेमाल से आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। 

सूर्य दंत मंजन से जुड़ी सावधानियां

  • यदि आपको दांतों और मसूड़ों से जुड़ी गंभीर समस्या है तो आपको डॉक्टर की सलाह से ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। 
  • माउथ अल्सर या मुंह से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से परेशान लोगों को भी डॉक्टर की सलाह से ही इसका उपयोग करना चाहिए। 
  • 5 साल से छोटे बच्चों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • इसके अधिक सेवन से भी आपको बचना चाहिए। दिन में अधिकतम दो बार ही इसका उपयोग करें। 
  • सूर्य दंत मंजन (surya manjan) के इस्तेमाल से पहले एक बार इसकी इंग्रेडिएंट्स लिस्ट भी जरूर चेक कर लें, यदि आपको इसके किसी घटक से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल न करें। 
  • एक बार इसकी एक्सपायरी डेट भी जरूर चेक कर लें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ   

सूर्य दंत मंजन के क्या फायदे हैं?

सूर्य दंत मंजन पायरिया, मसूड़ों में सड़न, सूजन व दर्द की समस्या के लिए बेहद उपयोगी होता है। साथ ही यह दांतों को सफेद व चमकदार बनाने में भी मदद करता है। 

सूर्य दंत मंजन का इस्तेमाल कब करना चाहिए?

आप सुबह या शाम भोजन के कुछ देर बाद इसका उपयोग कर सकते हैं। दिन में अधिकतक दो बार से ज्यादा इसका उपयोग न करे।

क्या Surya Manjan से दांतों का पीलापन दूर हो सकता है?

जी हाँ, सूर्य दंत मंजन दांतों को पीलापन दूर करने में भी मदद करता है। इसके इस्तेमाल से दांत सफेद व चमकदार होने लगते हैं।

सूर्य दंत मंजन कहाँ से खरीदें?

इसे आप अपने आसपास की किसी भी केमिस्ट शॉप से खरीद सकते हैं। यदि आपके यहाँ यह उपलब्ध न हो तो आप इसे ऑनलाइन amazon से भी खरीद सकते हैं।

निष्कर्ष  – Conclusion

दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए सूर्य दंत मंजन के फायदे (surya manjan ke fayde) अच्छे हैं लेकिन आपको केवल इसी के भरोसे नहीं रहना चाहिए। यदि आप चाहते हैं की आपके दांत लंबी उम्र तक स्वस्थ व मजबूत रहें तो आपको इसके लिए अपने खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए। 

उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य लेख भी पढ़ सकते हैं। धन्यवाद !

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment