दांतों की देखभाल के लिए 10 जरूरी चीजें | Teeth Care Tips in Hindi

teeth care tips in hindi : कुछ लोगों के लिए दांतों का ख्याल रखना केवल सुबह दांत साफ करना होता हैं। जबकि दांतों को लंबे समय तक मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए ब्रश करना ही काफी नहीं हैं, ब्रश या मंजन के अलावा आपको अपने दांतों का ख्याल रखने के लिए कुछ अन्य चीजें भी करनी चाहिए।

दांत हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। ये भोजन को तोड़ने और पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर समय पर दांतों की सही तरीके से देखभाल (teeth care tips in hindi) न कि गई तो आगे चलकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। जिनमें दांतों में दर्द, मसूड़ों में दर्द, उम्र से पहले दांत निकल जाना, दांतों का पीलापन, कैविटी, मुँह की दुर्गंध आदि आम समश्याएं शामिल हैं।

दांतों का देखभाल कैसे करें (teeth care tips in hindi) कि इस पोस्ट में हम आपको वो सभी चीजें बताने की कोशिश कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने दांतों और मसूड़ों को मजबूत और स्वस्थ बना सकते हैं।

दांतों की देखभाल क्यों हैं जरूरी

  • दांत लंबी उम्र तक मजबूत रहेंगे।
  • आप दांतों के कष्टदायक दर्द से दूर रहेंगे।
  • मसूड़ों में दर्द नहीं रहेगा।
  • दांत साफ, सफेद और चमकदार रहेंगे।
  • मुँह में दुर्गंध की समश्या से छुटकारा मिलेगा
  • खाने का स्वाद अच्छी तरह लंबी उम्र तक ले पाएंगे
  • मुस्कराते समय अच्छे दिखेंगे।

दांतों का ख्याल कैसे रखे – Teeth Care Tips in Hindi

दांतों का ख्याल रखने के लिए ब्रश करने के साथ साथ कई अन्य दूसरी चीजें भी जरूरी होती हैं। Teeth Care Tips in Hindi के बारे में आगे जानते हैं।

1. रात को सोने से पहले दांतों की सफाई

दांतों की सुरक्षा का सबसे पहला रूल (teeth care tips in hindi) जिसकी हर डेंटिस्ट द्वारा सलाह दी जाती हैं, “दिन में दो बार ब्रश से दांत साफ करने चाहिए”। लेकिन बहुत कम लोग इस रूल को फॉलो करते हैं, ज्यादातर लोग केवल एक टाइम सुबह के समय ही ब्रश करते हैं। 

रात को सोने से पहले भी दांतों की सफाई बहुत जरूरी होती हैं, क्योंकि ज्यादातर बैक्टीरिया दांतों का पर हमला रात के समय ही करते हैं जब आप सो रहे होते हैं। साथ ही रात को आखिरी भोजन के बाद ब्रश करने से मुँह के अंदर दिनभर जमा बैक्टीरिय व विषाक्त पदार्थों की सफाई हो जाती हैं, जिससे दांत स्वस्थ और मजबूत रहते हैं।

2. दांतों की सफाई का सही तरीका 

बहुत से लोग रेगुलर ब्रश करते हैं, बावजूद इसके उन्हें दांतों की समश्य रहती हैं। इसका एक बड़ा कारण सही तरीके से दांत साफ न करना हैं। दांतों को हेल्दी बनाने के लिए एक-एक दांत की सफाई जरूरी होती हैं, इसलिए जब भी ब्रश करें कोने के दांतों की सफाई पर भी ध्यान दे, केवल आगे के चार दांत ही साफ न करें।

ब्रश करते समय आपका पूरा ध्यान दांतों की सफाई पर होना चाहिए, जिससे दांत अच्छी तरह से साफ हो सके। कुछ लोग दांत साफ करते समय भी कुछ अन्य जरूरी काम करने लगते हैं, जो बिल्कुल गलत हैं। साथ ही बहुत ज्यादा देर तक ब्रश करना भी दांतों की हेल्थ के लिए खराब होता हैं। ब्रश से दांत साफ करने के लिए 2 मिनट का समय पर्याप्त होता हैं।

3. सही टूथपेस्ट का चुनाव करें

दांतों का ख्याल रखने (teeth care tips in hindi) का एक और अहम नियम हैं कि आपका टूथपेस्ट अच्छा होना चाहिए। कुछ लोग टूथपेस्ट का चुनाव उसके कलर और फ्लेवर से करते हैं, वे एक बार टूथपेस्ट के पीछे लिखे इंग्रीडिएंट देखना भी जरूरी नहीं समझते।

एक अच्छे टूथपेस्ट का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि इसमें कम से कम केमिकल का उपयोग किया गया हो। साथ ही आपके टूथपेस्ट में फ्लोराइड भी अवश्य होना चाहिए। फ्लोराइड दांतों की सड़न से छुटकारा दिलाने में सबसे ज्यादा सहायक होता हैं और यह जर्म्स और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम होता हैं।

4. जीभ की सफाई को अनदेखा न करें

जीभ की सफाई भी ओरल हेल्थ रूटीन (teeth care tips in hindi) का एक अहम हिस्सा हैं, इसे कभी न भूले। सबसे ज्यादा बैक्टेरिया जीभ में ही मौजूद होते हैं, साथ ही मुँह की दुर्गंध की भी एक मुख्य वजह जीभ में मौजूद बैक्टेरिया और गंदगी होती हैं। इसलिए जीभ की सफाई करना कभी न भूले, जब भी ब्रश करें उसके बाद जीभ भी जरूर साफ करें।

5. दांतों के लिए फ्लॉसिंग भी हैं जरूरी

दांतों के स्वास्थ्य के लिए जितना जरूरी ब्रश करना हैं, उतनी ही जरूरी फ्लॉसिंग भी हैं। फ्लॉसिंग दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी को रोकने में मददगार होती हैं। जिन लोगों को नहीं पता की फ्लॉसिंग क्या होती हैं, उन्हें बता दें की इसमें तार के एक पतले टुकड़े से दांतों के बीच की सफाई करनी होती हैं, जिससे दांतों के बीच जमा गन्दगी साफ हो सके।

 फ्लॉसिंग दांतों के लिए वह काम करती हैं जो ब्रश नहीं कर पाता, दांतों के बीच की सफाई। जब आप पहली बार फ्लॉसिंग करेंगे तब आपको ज्ञात होगा की दांतों के बीच कितनी गंदगी मौजूद होती हैं, जिसे आप आज तक नजरअंदाज करते आए थे। फ्लॉसिंग में थोड़ी मेहनत ज्यादा लगती हैं, लेकिन इसके लाभ भी बेहतरीन हैं।  

6. माउथवॉश का इस्तेमाल

दांतों की देखभाल (Teeth care tips hindi) में अक्सर कुछ लोग माउथवॉश को अनदेखा करते हैं। अगर आप अपने दांतों से प्यार करते हैं और इनकी देखभाल के लिए वाकई में सीरियस हैं तो आपके oral hygiene routine में माउथवॉश भी जरूर शामिल होना चाहिए। माउथवॉश कुछ हद तक मुँह के एसिड को कम करने में हेल्प करता हैं। 

नियमित माउथवॉश करने से दांतों की सड़न की समस्या दूर होती हैं, प्लाक की समस्या से निजात मिलता हैं, मुँह के अंदर मौजद बैक्टीरिया समाप्त होते हैं और इससे मुँह की दुर्गंध से भी छुटकारा मिलता हैं। इसलिए डेंटिस्ट की सलाह से एक अच्छा और नेचुरल माउथवॉश इस्तेमाल जरूर करें। 

7. ऑयल पुल्लिंग करें 

ऑयल पुल्लिंग यानी की तेल से कुल्ला करना एक प्राचीन आयुर्वेदिक दंत तकनीक हैं, जिसका इस्तेमाल प्राचीन समय से ही दांतों और मसूड़ों की हेल्थ के लिए किया जाता रहा हैं। नियमित ऑयल पुल्लिंग करने से दांतों का पीलापन दूर होता हैं, मसूड़े मजबूत होते हैं, मुँह की दुर्गंध दूर होती हैं और मुँह के अंदर मौजूद सभी बैक्टीरिया तेल के साथ चिपक कर बाहर आ जाते हैं। (ऑयल पुल्लिंग क्या हैं, कैसे करें और इसके फायदे व नुकसान)

8. भोजन में कैल्शियम की मात्रा बढाये

दांतों को मजबूत बनाने के लिए (tooth care tips in hindi) अपने खानपान का ध्यान रखना भी जरूरी हैं, दांतों के स्वास्थ्य के लिए कुछ पोषक तत्व बहुत जरूरी होते हैं और कैल्शियम इन्ही पोषक तत्वों में से एक हैं जो दांतों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता हैं।  

कैल्शियम हड्डियों को दांतों को मजबूत बनाने के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी माना जाता हैं। Teeth Care Tips in Hindi में आपको अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा कैल्शियम शामिल करना चाहिए। दूध, दही, पनीर, छाछ, बीन्स, नट्स, दाल और कुछ हरी सब्जियों में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। 

9. हरि सब्जियां और फल खाएं

हरी सब्जियां और फलों में मौजद विटामिन और मिनरल भी दांतों के लिए कभी फायदेमंद होते हैं, इसलिए आपको नियमित सीजनल फल और सब्जियां खाते रहना चाहिए।

कुछ फल और सब्जियां ऐसे भी हैं जिन्हें चबाने में मेहनत लगती हैं और इससे दांतों और जबड़ों की एक्सरसाइज हो जाती हैं, जो दांतों की हेल्थ के लिए अच्छा रहता हैं। इसके साथ ही भोजन भी हमेशा चबा चबाकर खाना चाहिए, ऐसा करने से भोजन जल्दी पचेगा और दांत भी मजबूत रहेंगे।

यह भी पढ़े –
विटामिन सी के बेहतरीन सोर्स और इसके फायदे
विटामिन-E कैप्सूल के फायदे और नुकसान

10. डेंटिस्ट से रेगुलर चेकउप कराते रहे

एक रिपोर्ट के अनुसार 100 में से 95 भारतीय लोग अपने दांतों का डॉक्टरी चेकउप तब तक नहीं कराते हैं, जब तक कि उन्हें दांतों से संबंधी कोई बड़ी परेशानी नहीं हो जाती हैं। जबकि एक्सपर्ट के अनुसार साल में दो बार अपने दांतों का चेकउप जरूर कराना चाहिए, चाहे दांतों से संबंधी कोई परेशानी हो या न हो। दांतों का निरंतर चेकअप कराते रहने से दांतों की छोटी छोटी समस्याओं का समय रहते ही इलाज हो जाता हैं।

दांतों की देखभाल कैसे करें – Tooth Care Tips in Hindi

1. दांतों का ख्याल (tooth care tips hindi) खने के लिए अपने भोजन में चीनी और चीनी से बनी चीजों को बाहर कर दें। चीनी किसी भी मामले में स्वास्थ्य के लिए लाभकारी नहीं होती हैं। खासकर छोटे बच्चों को इससे दूर रखें। 

2. दांतों को हेल्दी बनाये रखने के लिए एसिड युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें, ऐसे पदार्थ दांतों को कमजोर बनाते हैं। इसके लिए फास्ट फूड, ऑयली फूड, कोल्डड्रिंक्स व पैक्ड जूस का सेवन बंद कर दें। 

3. कुछ भी खाने के बाद पानी से अच्छी तरह कुल्ला करना, इसे अपनी आदत बना लें। दांतों की समश्य कभी नहीं होगी।

4. फ्रीज का ठंडा पानी पीने की आदत छोड़ दें, ठंडा पानी दांतों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचता हैं।

5. नींबू पानी पीते समय स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें, नींबू में मौजूद एसिड दांतों को कमजोर बनाता हैं।

6. दांतों का ख्याल रखने (tooth care tips in hindi) के लिए कुछ बुरी आदतों जैसे स्मोकिंग, गुटका और पान से दूर रहें, यह सभी चीजें दांतों को क्षति पहुँचाने का काम करती हैं।

7. दांतों की सफाई के लिए एक अच्छी क्वालिटी का सॉफ्ट ब्रश का चुनाव करें, साथ ही समय समय पर ब्रश चेंज करते रहे। एक ही ब्रश का इस्तेमाक 3 महीने से ज्यादा न करें। 

8. Tooth care tips in hindi में ऐसी चीजों का सेवन कम करें जो दांतों में चिपकती हों। 

9. दांतों को कभी भी पिन या किसी नुकीली चीज से खुरदने का काम न करें, इससे दांतों को क्षति पहुँच सकती हैं। 

10. दिनभर ज्यादा मात्रा में  पानी पिएं, ज्यादा पानी पीना ओरल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता हैं और डेंटिस्ट भी इसकी सलाह देते हैं।

FAQs | Teeth Care Tips in Hindi

दांतों के लिए टूथपेस्ट या मंजन क्या बेहतर होता है?

दांतों के लिए टूथपेस्ट और मंजन दोनों ही लाभकारी हैं। आप दोनों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथपेस्ट का इस्तेमाल सुबह और मंजन का इस्तेमाल रात को सोने से पहले कर सकते हैं। मंजन करते समय उँगलियों का उपयोग करें और इससे मसूड़ों की मालिश करें।

दांतों के लिए टूथपेस्ट या मंजन क्या बेहतर होता है?

दांतों के लिए टूथपेस्ट और मंजन दोनों ही लाभकारी हैं। आप दोनों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथपेस्ट का इस्तेमाल सुबह और मंजन का इस्तेमाल रात को सोने से पहले कर सकते हैं। मंजन करते समय उँगलियों का उपयोग करें और इससे मसूड़ों की मालिश करें।

ऑयल पुल्लिंग कब करना चाहिए?

ऑयल पुल्लिंग करने का सबसे सही समय सुबह का समय होता हैं, सुबह पानी पीने और फ्रेश होने के बाद आप ऑयल पुल्लिंग कर सकते हैं। ऑयल पुल्लिंग के बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें और उसके बाद ब्रश से दांत साफ करें।

मुँह की दुर्गंध दूर कैसे करें?

ब्रश करने के बाद जीभ जरूर साफ करें, कुछ भी खाने के बाद कुल्ला जरूर करें और माउथवॉश का इस्तेमाल करें।

दांतों का पीलापन कैसे दूर करें?

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए दिन में दो बार (सुबह और रात को सोने से पहले) दांत साफ जरूर करें। कुछ भी खाने के बाद पानी से अच्छी तरह कुल्ला अवश्य करें, नियमित ऑयल पुल्लिंग करें, हरी सब्जियां और फल ज्यादा खाएं और एक अच्छे माउथवॉश का इस्तेमाल करें। साथ ही बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, पान, गुटका और चीनी से बनी चीजों से दूर रहे।

सारांश – Conclusion

जिस तरह से आप अपने बाल, स्किन और सेहत का ख्याल रखते हैं ठीक उसी प्रकार दांतों की देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता हैं। अक्सर लोग अपने दांतों पर कम ध्यान देते हैं, जबकि कुछ लोग सुबह ब्रश करना ही दांतों की हेल्थ के लिए काफी समझते हैं।

इन्ही सब कारणों से धीरे धीरे दांत और मसूड़े कमजोर पड़ते जाते हैं और फिर जाकर लोगों को दांतों की अहमियत समझ आती हैं। इसलिए वक्त रहते समय पर ही दांतों की देखभाल करना शुरू कर दें।

दांतों का ख्याल कैसे रखे (teeth care tips in hindi) के इस आर्टिकल में हमनें आपको लगभग वो सभी चीजें बताने की कोशिश की हैं जो आपके दांतों और मसूड़ों को हेल्दी बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। उम्मीद हैं की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और यह जानकारी आपके काम आयी होगी।

आपके लिए कुछ उपयोगी पोस्ट

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment