Kapiva Skin Food Glow Mix : फायदे, उपयोग, साइड इफेक्ट्स व सावधानियां

Kapiva Skin Food Glow Mix : चमचमाती, स्वस्थ व निखरी त्वचा पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते, तरह-तरह के घरेलू उपाय आजमाते हैं, महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और भी न जाने कौन-कौन से तरीके आजमाते रहते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकी लोग केवल त्वचा के बाहरी ख्याल पर ज्यादा जोर देते हैं, उसका अंदरूनी ख्याल रखना जरुरी नहीं समझते। स्वस्थ, जवां व ग्लोइंग स्किन के लिए त्वचा का अंदर से स्वस्थ रहना भी बेहद जरूरी होता है। 

त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए ही Kapiva Skin Food Glow Mix का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक प्रकार का आयुर्वेदिक ब्यूटी सप्लीमेंट हैं जो त्वचा का ग्लो बढ़ाने, पिगमेंटेशन व डार्क स्पॉट्स कम करने, स्किन टोन को सुधारने व त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने में मदद करता है। इसे 10 से अधिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनाया जाता है और इसमें किसी भी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता।

इसके एक पैकेट में 30 सैशे आते हैं जिसे लंच करने के कुछ देर बाद पानी में मिक्स करके लिया जाता है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। कपिवा स्किन फ़ूड ग्लो मिक्स के साइड इफेक्ट्स (kapiva skin food side effects in hindi) न के बराबर हैं, क्योंकी इसमें केवल नेचुरल चीजों जैसे अनार, कासनी, शतावरी, चुकंदर, गुलाब, मुलेठी व ऐलोवेरा आदि का इस्तेमाल किया गया है।    

Kapiva Skin Food Glow Mix को लेकर लोगों के मन में कई सवाल होते हैं, जैसे इसका इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए, इसे किन चीजों से बनाया जाता है, इसके क्या-क्या फायदे व नुकसान हैं और क्या यह सच में काम करता है। यदि आपके मन में भी Kapiva Skin Food Glow Mix को लेकर कुछ ऐसे ही सवाल हैं तो इस आर्टिकल में आपको आपके सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा, इसलिए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

कपिवा स्किन फूड ग्लो मिक्स क्या है – Kapiva Skin Food Glow Mix in Hindi

Kapiva Skin Food Glow Mix in Hindi

Skin Food Glow Mix एक हर्बल ब्यूटी सप्लीमेंट है जिसे कपिवा आयुर्वेदा द्वारा बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से त्वचा को स्वस्थ व चमकदार रखने के लिए किया जाता है, इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, एक्ने स्कार्स, डार्क सर्कल्स, फाइन लाइन्स व रिंकल्स जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। 

इसमें अनार, अंगूर, शतावरी, चुकंदर, गुलाब, मुलेठी व ऐलोवेरा आदि का उपयोग किया जाता है जो विटामिन, मिनरल्स व एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जिससे त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा अंदर से स्वस्थ रहती है। साथ ही Kapiva Skin Food Glow Mix कोलेजन, हाइलूरोनिक एसिड और ग्लूटाथिओन को बढ़ाने में भी मदद करता है जिससे त्वचा की हेल्थ में सुधार होता है। 

18 साल से अधिक उम्र की महिला या पुरुष इसका सेवन कर सकते हैं। Kapiva Skin Food Glow Mix के एक पैकेट में 30 सैशे आते हैं, इसके एक सैशे को लगभग 100 ML पानी में घोलकर पीना होता है। कपिवा स्किन फूड ग्लो मिक्स का किसी प्रकार का कोई गंभीर साइड इफेक्ट (kapiva skin food side effects in hindi) नहीं है।

कपिवा स्किन फ़ूड ग्लो मिक्स के घटक – Kapiva Food Glow Mix Ingredients Hindi

घटकवैज्ञानिक नाम
कासनीCichorium intybus
चुकंदरBeta vulgaris
अनारPunica granatum
तरबूजCitrullus lanatus
शतावरीAsparagus racemosus
रॉक सॉल्ट Sodii chloridum
गुलाबRosa centifolia
बैंबूBambusa arundinacea
मुलेठीGlycyrrhiza glabra
एलोवेराAloe barbadensi
अंगूरVitis vinifera

कपिवा स्किन फूड ग्लो मिक्स के फायदे – Kapiva Skin Food Glow Mix Benefits in Hindi

Kapiva Skin Food Glow Mix Benefits in Hindi

1. प्योर हर्बल स्किन सप्लीमेंट 

Kapiva Skin Food Glow Mix एक हर्बल स्किन सप्लीमेंट है जो त्वचा को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए त्वचा को बहुत से विटामिन, मिनरल्स व एंटीऑक्सीडेंट की जरूरत होती है, जिन्हें आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फूड्स से लेना संभव नहीं हो पाता, ऐसे में इनकी पूर्ति के लिए सप्लीमेंट का सहारा लिया जाता है। 

ज्यादातर सप्लीमेंट्स में हानिकारक तत्वों का भी उपयोग किया जाता है, लेकिन Kapiva Skin Food Glow Mix के साथ ऐसा नहीं है, इसमें केवल हर्बल चीजों का ही उपयोग किया गया है जो त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं। इसमें चुकंदर, अनार, तरबूज, मुलेठी व शतावरी आदि का उपयोग किया जाता है जिनमें विटामिन व मिनरल्स के साथ अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं।    

2. कोलेजन को बूस्ट करे

कोलेजन एक प्रोटीन है जो हड्डियों, मांसपेशियों, त्वचा व बालों की हेल्थ के लिए बेहद आवश्यक होता है। कोलेजन की सही मात्रा का सबसे ज्यादा लाभ त्वचा को मिलता है, इससे त्वचा स्वस्थ, चमकदार व जवां रहती है। लेकिन गलत खानपान व बढ़ती उम्र के कारण शरीर में कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है जिस वजह से चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स, रूखापन, झाइयां व डार्क स्पॉट्स की समस्या बढ़ने लगती है। 

कपिवा स्किन फूड ग्लो मिक्स कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे त्वचा से जुडी इन सभी समस्याओं का खतरा कम होता है और त्वचा स्वस्थ, चमकदार व जवां रहती है। इस तरह कहना गलत नहीं होगा की चमकदार त्वचा के लिए कपिवा स्किन फूड ग्लो मिक्स के फायदे (kapiva skin food glow mix benefits in hindi) अच्छे हैं। 

3. हयालूरोनिक एसिड को बूस्ट करे

Kapiva Skin Food Glow Mix हयालूरोनिक एसिड को भी बूस्ट करता है। हयालूरोनिक एसिड एक नेचुरल सब्सटेंस है जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह पानी को एब्जॉर्ब करके त्वचा में नमी को बनाए रखने का कार्य करता है। साथ ही यह ओपन पोर्स को भी कम करने में मदद करता है। आपने देखा भी होगा की बहुत से स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह कपिवा स्किन फ़ूड ग्लो मिक्स हयालूरोनिक एसिड को बूस्ट करके त्वचा को कोमल, मुलायम व चमकदार बनाने में मदद करता है।  

यह भी पढ़े : पिंपल्स के दाग हटाने के असरदार घरेलू उपाय

4. ग्लूटाथियोन को बूस्ट करे

कपिवा स्किन फूड ग्लो मिक्स में मौजूद शतावरी ग्लूटाथियोन को बूस्ट करने में मददगार होती है। ग्लूटाथियोन त्वचा में पाया जाने वाला एक एंटीऑक्सीडेंट है जो अमीनो एसिड से बना है। यह त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने और त्वचा को ग्लोइंग व ब्राइट बनाने में मदद करता है। साथ ही यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को भी कम करने में मदद करता है। इस तरह त्वचा की चमक बढ़ाने के साथ-साथ  त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षण कम करने के लिए भी कपिवा स्किन फूड ग्लो मिक्स के फायदे (kapiva skin food glow mix benefits in hindi) अच्छे हैं। 

5. पिगमेंटेशन व दाग-धब्बे कम करे 

Kapiva Skin Food Glow Mix चेहरे के दाग-धब्बे व पिग्मेनशन को भी दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद हर्बल घटक त्वचा को अंदर से साफ रखने में मदद करते हैं, जिससे डार्क स्पॉट्स व पिंगमेंटशन की समस्या में काफी लाभ मिलता है। 

देखा गया है की जब भी लोगों को डार्क स्पॉट्स व झाइयों का सामना करना पड़ता है तो वे त्वचा के बाहरी रखरखाव पर ज्यादा जोर देते हैं, त्वचा के भीतरी स्वास्थ्य को अनदेखा करते हैं, जिस कारण उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। लेकिन Kapiva Skin Food Glow Mix त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखकर इन समस्याओं को कम करने में मददगार होता है। 

6. स्वस्थ, चमकदार व जवां त्वचा 

Kapiva Skin Food Glow Mix से त्वचा को जरुरी विटामिन, मिनरल्स व एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जो त्वचा को स्वस्थ, चमकदार व जवां बनाने में मदद करते हैं। यदि आपकी लाइफस्टाइल कुछ इस तरह की है की आप त्वचा के रखरखाव व डाइट पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते तो आप Kapiva Skin Food Glow Mix के इस्तेमाल से त्वचा की सेहत सुधार सकते हैं। मात्र 2-3 महीने में ही आपको रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा।   

यह भी पढ़े : Himalaya Bleminor Cream रिव्यु हिंदी में

कपिवा स्किन फूड ग्लो मिक्स के साइड इफेक्ट्स – Kapiva Skin Food Side Effects in Hindi

कपिवा स्किन फूड ग्लो मिक्स एक हर्बल स्किन सप्लीमेंट है, इसमें किसी भी प्रकार का कोई हानिकारक तव मौजूद नहीं है। यदि इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो इसका कोई गंभीर नुकसान या साइड इफेक्ट्स (kapiva skin food side effects in hindi) नहीं होता। लेकिन इसका इस्तेमाल के साथ आपको कुछ सावधानियां अवश्य बरतनी चाहिए, जिनके बारे में नीचे बताया गया है। 

  • किसी भी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए। 
  • स्किन रिलेटेड ज्यादा गंभीर समस्याओं में भी डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें। 
  • जो व्यक्ति पहले से किसी प्रकार की दवा आदि का सेवन कर रहे हैं, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह से ही इसे लेना चाहिए। 
  • इसका सेवन कभी भी सुबह खाली पेट न करें, इसे सुबह या दिन का भोजन करने के कुछ देर बाद ही लें। 
  • साथ ही इसका अधिक सेवन भी न करें। एक दिन में इसे एक सैशे से अधिक न लें। 
  • 18 वर्ष से कम आयु वालों को इसके सेवन से बचना चाहिए। 
  • यदि इसके सेवन से आपको किसी तरह की कोई समस्या महसूस हो तो इसका सेवन बंद कर दें, और इस विषय में डॉक्टर को सूचित करें। 

कपिवा स्किन फूड ग्लो मिक्स कैसे लें – How To Take Kapiva Skin Food Glow Mix

  • एक गिलास में लगभग 100 ml पानी लें। 
  • इसमें स्किन फूड ग्लो मिक्स का एक सैशे मिलाएं। 
  • चम्मच से हिलाकर इसे पानी के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
  • उसके बाद आराम से बैठकर इसका सेवन करें। 
  • इसे दिन के भोजन के एक से दो घंटे बाद ले सकते हैं, सुबह खाली पेट न लें। 

नोट : शुरुआत के पहले 4-5 दिन आप एक की जगह आधा सैशे ही इस्तेमाल करें। उसके बाद इसका एक पूरा सैशे इस्तेमाल कर सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए इसे 2-3 महीनें तक लें।      

Kapiva Skin Food Glow Mix की कीमत    

Kapiva Skin Food Glow Mix के पैक में इसकी कीमत 1199 रुपए बताई गई है, लेकिन ऑनलाइन amazon पर यह 949 रुपए के आसपास मिल जाता है। यह ऑफलाइन मार्किट में आसानी से नहीं मिलता, इसलिए बेहतर होगा की आप इसे ऑनलाइन ही बुक कराएं। amazon से खरीदने के लिए क्लिक करें  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ 

Q. क्या लड़के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं?

Ans. जी हाँ लड़के भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 18 की उम्र या इससे अधिक की महिला या पुरुष इसका सेवन कर सकते हैं। यह सभी के लिए उपयोगी है। 

Q. Kapiva Skin Foods Glow Mix को कब तक लेना चाहिए?

Ans. बेहतर परिणाम के लिए आप इसे 2-3 महीनें तक ले सकते हैं।

Q. Kapiva Skin Foods Glow Mix को ठंडा या गुनगुना पानी, किस में लेना चाहिए।

Ans. इसे आप नार्मल पानी के साथ मिक्स करके ले सकते हैं। बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म पानी में इसे न लें।

Q. क्या Kapiva Skin Foods Glow Mix सुबह ले सकते हैं?

Ans. सुबह खाली पेट इसका सेवन न करें। इसे नाश्ता या लंच करने के एक से दो घंटे बाद लेना चाहिए।

Q. क्या गर्भवती महिला इसे ले सकती है?

Ans. गर्भवती महिलाओं को अपने डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए। 

निष्कर्ष – Conclusion 

इस तरह देखा जाए तो कपिवा स्किन फूड ग्लो मिक्स का कोई साइड इफेक्ट्स (kapiva skin food side effects in hindi) नहीं हैं। यह त्वचा के लिए एक अच्छा हर्बल सप्लीमेंट है, जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करके त्वचा को साफ, चमकदार व जवां बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन इसके साथ-साथ आप अपनी डाइट व लाइफस्टाइल की ओर भी जरूर ध्यान दें। 

उम्मीद है की Kapiva Skin Foods Glow Mix के विषय में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी यदि आपके मन में को सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही इसी तरह की जानकारीयों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। 

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags : kapiva skin food glow mix benefits in hindi, kapiva skin food glow mix review in hindi, kapiva skin food side effects in hindi, kapiva skin food glow mix uses in hindi, kapiva skin food glow mix ke fayde in hindi

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

2 thoughts on “Kapiva Skin Food Glow Mix : फायदे, उपयोग, साइड इफेक्ट्स व सावधानियां”

Leave a Comment