सपाटा एक्सरसाइज के 10 बेहतरीन फायदे | Sapate Marne Ke Fayde

sapate marne ke fayde : सपाटा एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है। इसका असर सिर से लेकर पैर तक की मांसपेशियों पर पड़ता है। यदि आप चाहते हैं की आपकी बॉडी फिट रहे, मांसपेशियां मजबूत हो, बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम हो और शरीर का स्टैमिना बढ़े तो आपको अपने रूटीन में सपाटा एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम सपाटे मारने के फायदे और  नुकसान के अलावा सपाटे मारने का तरीका व इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में जानेंगे।

सपाटे एक्सरसाइज क्या है – What is Sapata Exercise

सपाटा एक देशी व्यायाम है जिसका अभ्यास ज्यादातर देशी अखाड़े के पहलवानों द्वारा किया जाता है। हरियाणा, पंजब व उत्तर प्रदेश में इसका ज्यादा चलन हैं लेकिन अब धीरे-धीरे यह एक्सरसाइज पूरी दुनियां का ध्यान अपनी ओर खिंच रही हैं। इसे Indian Burpees भी कहा जाता है। सपाटे मारने के फायदे (sapate marne ke fayde) शानदार है, यह फुल बॉडी एक्सरसाइज है जिसका लाभ सिर से लेकर पैर तक की मांसपेशियों को प्राप्त होते हैं। 

सपाटा पहलवानों की पसंदीदा एक्सरसाइज में से एक है, ऐसे में यदि आप सोच रहे हैं की यह एक मुश्किल एक्सरसाइज होगी तो ऐसा नहीं है। सपाटा एक बेसिक एक्सरसाइज है यदि आप बॉडी वेट पुश-अप लगा लेते हैं तो फिर आप इस एक्सरसाइज को भी आसानी से कर सकते हैं। इसमें बस थोड़ी प्रैक्टिस की जरूरत होती है।           

इस एक्सरसाइज की सबसे अच्छी बात है की इसके लिए किसी प्रकार के इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती और न ही जिम ज्वाइन करने की जरूरत होती। आप घर पर रहकर भी सपाटे मारकर खुद को फिट रख सकते हैं। तो आइये सपाटा एक्सरसाइज के फायदे जानते हैं।   

सपाटे मारने के फायदे – Sapate Marne Ke Fayde

sapate exercise indian burpee benefits hindi

1. बॉडी में स्टैमिना बढ़ता है

सपाटा, बॉडी स्टैमिना व एंडुरेंस बढ़ाने के लिए बेस्ट देशी एक्सरसाइज है। सपाटा मारने से बॉडी में ऊर्जा, ताकत व सहनशक्ति बढ़ती है। जिन लोगों का स्टैमिना कमजोर है या जो लोग ज्यादा देर तक एक्सरसाइज या शारीरिक कार्य नहीं कर पाते, उन्हें प्रतिदिन रनिंग या जॉगिंग के साथ सपाटे जरूर लगाने चाहिए। स्टैमिना बढ़ने से आप बिना थके ज्यादा देर तक एक्सरसाइज व या किसी भी तरह का शारीरिक कार्य सकते हैं।  

2. बॉडी शेप में आती है

सपाटा एक फुल बॉडी वर्कआउट है, सपाटे मारने से सिर से लेकर पैर तक की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है। आप अपने वर्कआउट में सपाटा एक्सरसाइज को ऐड करके अपनी बॉडी को शेप में ला सकते हैं। इससे छाती, कमर, पेट, शोल्डर, हिप्स व पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है और इन हिस्सों में उभार आता है। जो लोग दुबले-पतले है सपाटे लगाने से उनकी बॉडी में भी भराव आएगा और बॉडी फिट व तंदरुस्त नजर आएगी।  

3. एक्स्ट्रा बॉडी फैट कम होता है 

शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए भी सपाटे मारने के फायदे (sapate lagane ke fayde) अच्छे हैं। सपाटा मारने से पेट, कमर व कूल्हों के आसपास जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है। जो लोग घर पर ही वेट लॉस एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें सपाटे भी जरूर लगाने चाहिए। बॉडी फैट तेजी से कम करने के लिए एक अच्छी डाइट के साथ रोज रनिंग या जॉगिंग, स्क्वाट, पुश-अप्स, सपाटे व देशी दंड का अभ्यास करें आपको 30-40 दिन में ही अंतर दिखना शुरू हो जाएगा।  

4. बॉडी बनाने के लिए सपाटा लगाने के फायदे 

जो लोग घर पर जिम जैसी बॉडी बनाना चाहते हैं उनके लिए सपाटा बेस्ट एक्सरसाइज में से एक है। जो लोग जिम की महंगी फीस अफोर्ड नहीं कर सकते या जिम के लिए समय नहीं निकाल पाते, वो घर पर ही सपाटे, हिन्दू पुश अप्स, दंड-बैठक व पुलअप्स जैसी एक्सरसाइज करके जिम जैसी बॉडी बना सकते हैं। भारत के गावों में रहने वाले ज्यादातर युवा इन्हीं एक्सरसाइज की मदद से जिम जाने वालों से भी अच्छा शरीर बना लेते हैं। 

5. शरीर में लचीलापन आता है  

सपाटे लगाने के फायदे (sapate marne ke fayde) की आगे बात करें तो इससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है। सपाटे एक ऐसी एक्सरसाइज है जो मसल्स को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें लचीला बनाने में भी मदद करती है। खासकर इससे कमर व गर्दन के हिस्से में में लचीलापन बढ़ता है। सपाटे लगाते समय शरीर को मछली की तरह नीचे से ऊपर की ओर लाया जाता है जिससे कमर, गर्दन, छाती, पेट, कूल्हे व पैरों की मांसपेशियां मजबूत व लचीली होती हैं।    

6. शरीर में रक्त संचार सही रहता है  

सपाटा एक फुल बॉडी वर्कआउट जिसके अभ्यास से शरीर में ब्लड फ्लो भी अच्छा रहता है। सपाटे मारने से ब्लड का फ्लो शरीर के सभी अंगों की ओर, सिर से लेकर पैर तक, अच्छा रहता है जिससे इन अंगों को काफी लाभ मिलता है। जो लोग घंटों तक एक जगह बैठकर काम करते हैं उन्हें सपाटे जरूर लगाने चाहिए। एक अच्छा स्वास्थ्य व फिट शरीर पाने के लिए यह एक्सरसाइज काफी उपयोगी हो सकती है। 

7. पाचन मजबूत होता है 

सपाटे लगाने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। पाचन शक्ति मजबूत होने से भोजन सही से पचता है और शरीर में खाया-पिया अच्छे से लगता है और साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम होता है। जो व्यक्ति रोज सपाटे लगाता हो उसे पेट की गैस, एसिडिटी, अपच व कब्ज जैसी समस्या का खतरा कम होता है। आपने देखा भी होगा की देशी पहलवान घी, दूध, दही, पनीर, मक्खन जैसी भारी चीजों को भी आसानी से पचा लेते है, इससे पता चलता है की उनकी पाचन शक्ति कितनी मजबूत होती होगी।   

8. मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती हैं 

सपाटे लगाने से मांसपेशियां व हड्डियां भी मजबूत होती हैं। खासकर इससे छाती, बाजुओं, कमर, गर्दन, कूल्हों व पैरों की मांसपेशियों पर ज्यादा असर पड़ता है। इसके अलावा सपाटे लगाने से रीढ़ को भी मजबूती मिलती है। इसके नियमित अभ्यास से कमर दर्द, गर्दन दर्द व घुटनों के दर्द की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है, लेकिन इसके लिए सपाटे लगाने का तरीका भी सही होना चाहिए। 

9. श्वसन क्रिया के लिए लाभकारी

सपाटे लगाने के फायदे (sapate benefits in hindi) की आगे बात करें तो इससे फेफड़ों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है, यह एक्सरसाइज फेफड़ों को खोलने का काम करती है और उन्हें मजबूत व स्वस्थ रखने में मदद करती है, जिससे श्वसन क्रिया अच्छी रहती है। सपाटे लगाने से श्वसन क्रिया से संबंधित समस्याओं का खतरा कम होता है साथ ही इससे थाइरोइड ग्रंथि भी सक्रिय होती है। यह कुछ छोटी-छोटी चीजें हैं जो कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं।    

10. चेहरे पर चमक बढ़ती है 

सपाटे लगाने का एक बड़ा लाभ (sapate marne ke fayde) यह भी है की इससे चेहरे की चमक बढ़ती है। दरअसल, सपाटे मारने से चेहरे की ओर ब्लड फ्लो अच्छा रहता है जिससे चेहरे का ग्लो बढ़ता है। साथ ही इससे चेहरे पर बढ़ती उम्र के प्रभाव भी कम हो सकते हैं। इस तरह सपाटे एक्सरसाइज के फायदे शरीर के साथ-साथ त्वचा के लिए भी अच्छे हैं।  

सपाटे लगाने का तरीका – Sapate Marne Ka Tarika

सपाटे लगाने का सही तरीका आप नीचे दी गई वीडियो के माध्यम से जान सकते हैं।

सपाटे लगाने के नुकसान – Sapate Marne Ke Nuksan

सपाटे लगाने का कोई नुकसान नहीं है। लेकिन हमेशा सही विधि और सही तरीके से ही इसका अभ्यास करें। यदि गलत विधि या पोस्चर में रहकर इसका अभ्यास किया गया तो इससे शरीर मूर्छित भी हो सकता है। गलत तरीके से सपाटे लगाने से कमर या गर्दन की इंजरी का खतरा ज्यादा रहता है। साथ ही यदि आपके शरीर में किसी प्रकार की कोई इंजरी हो तो आपको इसका अभ्यास करने से बचना चाहिए। 

सपाटे से जुड़ी सावधानियां 

  • सपाटे लगाने से पहले बॉडी को स्ट्रेच जरूर कर लें। 
  • खासकर कमर, गर्दन, छाती, कूल्हों, पैरों व बाजुओं को स्ट्रेच जरूर कर लें। 
  • भोजन करने के तुरंत बाद सपाटे लगाने से बचें। 
  • हल्का-फुल्का कुछ खाने के एक से दो घंटे बाद ही इसका अभ्यास करें।  
  • सपाटे लगते समय शरीर के पोस्चर का ध्यान अवश्य रखें। 
  • सपाटे लगते समय यदि शरीर में किसी प्रकार की कोई दिकत महसूस हो तो थोड़ी देर रुक जाएं। 
  • कमर दर्द, पेट दर्द, गर्दन दर्द व पैरों के दर्द की समस्या  में यह एक्सरसाइज न करें। 
  • इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी सपाटे एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

Q. एक दिन में कितने सपाटे मारने चाहिए?

Ans. अपनी क्षमतानुसार आप एक दिन में कितने भी सपाटे लगा सकते हैं। लेकिन जोर-जबरदस्ती से सपाटे न लगाएं।

Q. सपाटे एक्सरसाइज कब करनी चाहिए?

Ans. जब आपको समय मिल जाए तब आप सपाटे लगा सकते हैं। इस एक्सरसाइज को आप सुबह-शाम किसी भी समय या फिर दोनों समय भी कर सकते हैं।

Q. क्या खाली सपाटे मारने से बॉडी बन सकती है?

Ans. केवल सपाटे मारने से अच्छी बॉडी नहीं बन सकती, लेकिन एक अच्छी बॉडी बनाने में सपाटे आपकी काफी मदद कर सकते हैं। बॉडी बनाने के लिए आपको अन्य प्रकार की एक्सरसाइज भी अवश्य करनी चाहिए।

Q. क्या सपाटे मारने से पेट कम होता है?

Ans. जी हाँ सपाटे लगाने से पेट व कमर के आसपास जमा चर्बी तेजी से कम होती है, फैट लॉस के लिए यह एक बेस्ट वर्कआउट है।

Q. क्या सपाटे लगाने से वजन बढ़ता है?

Ans. वजन का बढ़ना या न बढ़ना आपके खानपान पर ज्यादा निर्भर करता है। यदि आप एक अच्छी डाइट और अन्य एक्सरसाइज के साथ सपाटे लगाएंगे तो इससे वजन बढ़ाने में आपको काफी मदद मिल सकती है।

Q. ज्यादा सपाटे लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

Ans. सबसे ज्यादा सपाटे लगाने का रिकॉर्ड अभी तक राहुल धांधलानिया का है, जो हरियाणा का एक देशी पहलवान है। राहुल ने बिना रुके पूरे दिन में 5000 से अधिक सपाटे लगाएं हैं।

Q. सपाटे कहाँ की एक्सरसाइज है?

Ans. सपाटे एक देशी एक्सरसाइज है जो ज्यादातर भारत के देशी पहलवानों द्वारा की जाती है। इसे Indian Burpees भी कहा जाता है।

इस तरह कहना गलत नहीं होगा की सपाटा एक बेहतरीन एक्सरसाइज है जिसे आप कहीं भी और किसी भी जगह रहकर कर सकते हैं। सपाटे लगाने के लिए किसी प्रकार का कोई इक्विपमेंट भी नहीं चाहिए होता, बस दो ईंट या पत्थर से काम चल जाता है। उम्मीद है की सपाटे लगाने के फायदे (sapate marne ke fayde) से संबंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेटं बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

1 thought on “सपाटा एक्सरसाइज के 10 बेहतरीन फायदे | Sapate Marne Ke Fayde”

  1. 1- sapate workout age limit Kya Hai ?
    2 – sapate workout karne se hight mai
    mya prabhav padta hai ( Thanks for esy life ❤️)

    Reply

Leave a Comment