About Us

Easy Life Hindi एक हिंदी भाषा का ब्लॉग है। इसकी शुरुआत 2020 में लोगों की हेल्थ और लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया था। इस ब्लॉग के माध्यम से हम स्वास्थ्य, जीवन-शैली, खान-पान, योग, एक्सरसाइज, सौंदर्य, परिधान, प्रोडक्ट रिव्यु व मोटिवेशन जैसी कई प्रकार की सटीक जानकारियां आप तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। 

ब्लॉग की शुरूआत

Easy Life Hindi ब्लॉग की शुरुआत 2020 में हुई थी। जैसा की आप जानते ही होंगे की आज के दौर में गूगल किसी भी विषय में जानकारी प्राप्त करने का एक अच्छा माध्यम है, लेकिन उस समय हमने देखा की हेल्थ व लाइफस्टाइल से संबंधित ज्यादातर आर्टिकल केवल इंग्लिश भाषा में ही पब्लिश हो रहे थे, हिंदी भाषा में बहुत कम जानकारी उपलब्ध थी और जो जानकारी उपलब्ध थी वो भी विस्तार में नहीं थी, हमने देखा की ज्यादातर हिंदी वेबसाइट किसी भी विषय में मोटी-मोटी जानकारियां दे रही थे।

इसी समस्या को देखते हुए हमने इंग्लिश की वजह हिंदी भाषा में ब्लॉग की शुरुआत करने का निर्णय लिया क्योंकि हमारे देश में आज भी ज्यादातर लोग हिंदी में ही पढ़ना पसंद करते हैं और हिंदी भाषा को अच्छी तरह समझते हैं।

ब्लॉग का Motive

इस ब्लॉग के माध्यम से हमारी कोशिश रहती है की लोगों को ज्यादा से ज्यादा नुट्रिशन के बारे में जानकारी दी जाए। सेहत के लिए क्या चीजें अच्छी हैं और क्या चीजें बुरी, इसके बारे में सभी को पता होना चाहिए। साथ ही बाजार में मौजूद जो प्रोडक्ट्स हम अपनी डेली लाइफ में इस्तेमाल करते हैं, हम उनके बारे में भी सही जानकारी आप लोगों तक पंहुचाने की कोशिश करते हैं। इसके पीछे हमारा एक ही मकसद होता है की लोगों की सेहत अच्छी रहे और वे बीमारियों से बचे रहें।

हम किसी भी विषय को डेटल में बताना पसंद करते हैं। आपने देखा भी होगा की हमारे ब्लॉग ज्यादातर डिटेल में होते हैं, जिससे यूजर को अच्छी तरह जानकारी प्राप्त हो सके और उसे इसके बाद किसी अन्य वेबसाइट पर जाने की जरुरत न पड़े। 

एडमिन के बारे में

दीपक भट्ट इस वेबसाइट के संचालक है। दीपक एक ब्लॉगर है, यह नई दिल्ली (भारत) में निवास करते हैं। इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। इन्हें शुरूआत से ही लिखना पसंद रहा है, साथ ही यह बहुत ज्यादा हेल्थ कॉन्सियस भी है, एक्सरसाइज व योग करना इन्हें पसंद है। इस फील्ड में अच्छी होने की वजह से इन्होने 2020 में इस ब्लॉग की शुरूआत की थी।

सोशल मीडिया पेज