स्त्री रसायन वटी के फायदे (stri rasayan vati ke fayde) : आजकल महिलाएं घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारियां संभाल रही है लेकिन इस बीच ज्यादातर महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती जिस वजह से उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही नार्मल जिंदगी में भी महिलाओं को विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी आयुर्वेदिक दवा के बारे में बता रहे हैं जो महिलाओं को स्वस्थ व फिट रखने में काफी मदद कर सकती है। इस दवा का नाम “स्त्री रसायन वटी” है।
स्त्री रसायन वटी महिलाओं के लिए एक बेहद असरदार आयुर्वेदिक दवा है। यह न सिर्फ महिलाओं सी जुड़ी आम समस्याओं को दूर करने में मदद करती है बल्कि मस्तिष्क को शांत रखने का काम करती है। स्त्री रसायन वटी क्या है, स्त्री रसायन वटी के फायदे (stri rasayan vati uses in hindi), उपयोग खुराक व इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़े।
स्त्री रसायन वटी क्या है – Stri Rasayan Vati in Hindi
दिव्य स्त्री रसायन वटी (stri rasayan vati) एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका निर्माण पतंजलि दिव्य फार्मेसी द्वारा किया जाता है। यह दवा मुख्य रूप से महिलाओं के लिए बनाई गई है। खून की कमी, कमजोरी, पीरियड्स के दौरन होने वाली सूजन व दर्द, ल्यूकोरिया आदि समस्याओं के लिए स्त्री रसायन वटी के फायदे (stri rasayan vati uses in hindi) अच्छे हैं। साथ ही इसके सेवन से कई अन्य प्रकार की समस्याएं भी दूर होती है। इसका उपयोग लड़कियां व महिलाएं दोनों कर सकती हैं।
दिव्य स्त्री रसायन वटी के घटक – Stri Rasayan Vati Ingredients in Hindi
स्त्री रसायन वटी (stri rasayan vati) को मुख्य रूप से महिलाओं के शरीर को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसलिए इस दवा में ज्यादातर ऐसी चीजों का उपयोग किया गया है जो महिलाओं को स्वस्थ व फिट रखने में मददगार होती हैं। इसमें 15 से भी ज्यादा जड़ी-बूटियों का उपयोग किया गया है, जिनकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।
- अश्वगंधा
- आंवला
- मुलेठी
- शतावरी
- शिवलिंगी
- नागकेशर
- पारस पीपल
- शरपुंखा
- देवदारु
- कमल गट्टा
- वंशलोचन
- पुत्रजीवक
- शिलाजीत शुद्ध
- गुग्गुल शुद्ध
- लौहा भस्म
स्त्री रसायन वटी के फायदे – Stri Rasayan Vati Ke Fayde

स्त्री रसायन वटी में मौजूद घटकों के बारे में जानने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी शक्तिशाली आयुर्वेदिक दवा है। अब बिना किसी देरी के दिव्य स्त्री रसायन वटी के फायदे (stri rasayan vati ke fayde) जानते हैं।
1. ल्यूकोरिया के लिए स्त्री रसायन वटी के फायदे
ल्यूकोरिया यानी सफेद पानी (white discharge) की समस्या महिलाओं से जुड़ी एक आम समस्या है। इस बीमारी में योनि से बदबूदार गाढ़ा व चिपचिपा पानी निकलता है, जिसकी वजह से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए स्त्री रसायन वटी का सेवन किया जा सकता है। इसमें मौजूद आयुर्वेदिक इंग्रेडिएंट्स ल्यूकोरिया से राहत दिलाने में काफी मददगार होते हैं।
2. पीरियड्स के दर्द को दूर करने में सहायक
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर इस दौरान महिलाओं को असहनीय दर्द से जूझना पड़ता है, ऐसे में पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए भी स्त्री रसायन वटी के फायदे (stri rasayan vati benefits in hindi) अच्छे हैं। इसके सेवन से दर्द और सूजन में आराम मिलता है और मूड भी स्विंग नहीं होता।
3. अनियमित पीरियड्स के लिए स्त्री रसायन वटी
अनियमित पीरियड्स भी महिलाओं से जुड़ी एक आम समस्या है। सामान्यतः महिलाओं का पीरियड्स चक्र 28 दिनों का होता है, लेकिन कई बार यह चक्र टूट जाता है जिस कारण पीरियड्स कभी पहले आता है तो कभी देर में आता है। इसके कई कारण हो सकते हैं ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए भी स्त्री रसायन वटी का उपयोग (stri rasayan vati uses in hindi) लाभकारी हो सकता है। यह पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद करती है और साथ ही पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं को भी कम करने में मददगार होती है।
4. खून की कमी दूर करने में सहायक
हमारे शरीर में लाल और सफेद दो रक्त कोशिकाएं होती हैं, जब लाल रक्त कोशिकाएं कम हो जाती है तो इसे खून की कमी या एनीमिया कहा जाता है। यह समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है। दिव्य स्त्री रसायन वटी (stri rasayan vati in hindi) शरीर में खून की कमी दूर करने में भी काफी सहायक होती है। इसमें मौजूद आयुर्वेदिक घटक जैसे अश्वगंधा, शतावरी, आंवला आदि एनीमिया को दूर करने में काफी सहायक होते हैं।
5. हार्मोन्स को संतुलन बनाने में मददगार
स्त्री रसायन वटी के फायदे (stri rasayan vati ke fayde) हार्मोन्स को संतुलित रखने के लिए भी अच्छे है। महिलाओं का शरीर स्वस्थ व फिट रहे इसके लिए हार्मोन्स का संतुलित रहना बेहद जरुरी होता है। हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने से शरीर को कई तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से मोटापा वजन घटना, थकान, कमजोरी, सिरदर्द व त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है।
6. पेट की समस्याओं के लिए स्त्री रसायन वटी के फायदे
पेट और पाचन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए भी स्त्री रसायन वटी का उपयोग फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है, भोजन सही से पचता है और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, गैस, एसिडिटी व ब्लॉटिंग को दूर करने में मदद मिलती है।
7. मूत्र समस्याओं के लिए स्त्री रसायन वटी के लाभ
पेशाब करते समय दर्द या जलन महसूस होना, बारबार पेशाब आना या रुक-रुककर पेशाब आना जैसी समस्याओं के लिए भी रसायन वटी के फायदे (stri rasayan vati benefits in hindi) अच्छे हैं। इसमें मौजूद आयुर्वेदिक इंग्रेडिएंट्स शरीर से अवांछित पदार्थों को बाहर निकालकर किडनी की सफाई करने में मददगार होते हैं जिससे मूत्र रोगों में काफी लाभ मिल सकता है।
- नीरी सिरप के फायदे, उपयोग व नुकसान
- अर्जुनारिष्ट के फायदे, उपयोग और नुकसान
- चन्द्रप्रभा वटी के फायदे, उपयोग व नुकसान
स्त्री रसायन वटी के अन्य फायदे – Other Benefits of Stri Rasayan Vati in Hindi
- स्त्री रसायन वटी शारीरिक कमजोरी दूर करने में भी काफी मददगार होती है।
- इसके सेवन से नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।
- त्वचा के लिए भी स्त्री रसायन वटी के लाभ अच्छे हैं यह पिंपल्स को रोकने में काफी मदद करती है।
- बदन दर्द या कमर दर्द को कम करने में भी काफी मदद मिलती है।
- इसके सेवन से शरीर एक्टिव और एनर्जेटिक रहता है।
- इसके अलावा यह तनाव कम करने में भी मददगार होती है।
स्त्री रसायन वटी का सेवन कैसे करें – Stri Rasayan Vati Uses in Hindi
दिव्य स्त्री रसायन वटी के फायदे जानने के बाद अब इसके सेवन का तरीका भी जान लेते हैं। सामान्य मामलों में इसकी एक गोली को भोजन के कुछ देर बाद पानी या दूध के साथ लिया जाता है। लेकिन सब का शरीर अलग होता है जिस वजह से इसकी सेवन विधि भी अलग हो सकती है बेहतर होगा की आप डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।
स्त्री रसायन वटी से जुड़ी सावधानियां
- यदि आप पहले से किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।
- किसी गंभीर रोग से पीड़ित महिला को भी इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
- गर्भावस्था में इसका सेवन करने से बचें या डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।
- स्त्री रसायन वटी का अधिक मात्रा में भी सेवन न करें, डॉक्टर द्वारा बताई गयी मात्रा में ही इसका सेवन करें।
- अधिक लंबे समय तक भी इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- इसे बच्चों की पहुँच से दूर रहें।
दिव्य स्त्री रसायन वटी के नुकसान – Stri Rasayan Vati Ke Nuksan
दिव्य स्त्री रसायन वटी एक आयुर्वेदिक दवा है और इसका अभी तक कोई गंभीर साइड इफ़ेक्ट सामने नहीं आया है। यदि इसका सेवन सही तरीके से और डॉक्टर की सलाह से किया जाए तो इसके साइड इफ़ेक्ट की संभावना कम रहती है। लेकिन फिर भी यदि इसके इस्तेमाल से आपको किसी तरह की कोई समस्या महसूस हो तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और इस विषय में डॉक्टर से संपर्क करें।
दिव्य स्त्री रसायन वटी की कीमत और उपलब्धता
कीमत | 50 रुपए |
टैबलेट की संख्या | 40 |
शेल्फ लाइफ | 5 साल |
कहाँ से खरीदें | पतंजलि स्टोर, ऑनलाइन |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
Q. स्त्री रसायन वटी का उपयोग किस लिए किया जाता है?
Ans. स्त्री रसायन वटी का उपयोग महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और उनकी हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। इसके सेवन से ल्यूकोरिया, अनियमित पीरियड्स, पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द व खून की कमी जैसी कई समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।
Q. दिव्य स्त्री रसायन वटी का सेवन कैसे करें?
Ans. भोजन के कुछ देर बाद इसकी एक टैबलेट को पानी या दूध के साथ ले सकते हैं।
Q. क्या शादीशुदा महिलाएं भी स्त्री रसायन वटी का सेवन कर सकती हैं?
Ans. जी हाँ, शादीशुदा महिला भी इसका सेवन कर सकती है लेकिन गर्भावस्था के दौरान इसका सेवन न करें या अपने डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।
Q. स्त्री रसायन वटी को कितने समय तक लेना चाहिए?
Ans. आप एक से दो महीनें तक इसका सेवन कर सकती है, ज्यादा लंबे समय तक भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ महीनों के गैप के बाद आप इसका सेवन दोबारा शुरू कर सकती हैं।
निष्कर्ष – Conclusion
इसमें कोई शक नहीं है की स्त्री रसायन वटी महिलाओं के लिए एक बेहद लाभकारी आयुर्वेदिक दवा है। इसके सेवन से कई प्रकार की छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है लेकिन इस दवा का इस्तेमाल आपको डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। उम्मीद है की स्त्री रसायन वटी के फायदे (stri rasayan vati ke fayde), उपयोग और नुकसान से संबंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।
- गिलोय जूस के फायदे व सेवन का सही तरीका
- आंवला जूस के फायदे और साइड इफेक्ट्स
- पतंजलि दिव्य श्वासारि प्रवाही सिरप के फायदे और नुकसान
- हिमालय आयुर स्लिम कैप्सूल के फायदे और नुकसान
- जांघों की चर्बी कैसे कम करें : एक्सरसाइज और उपाय
- बॉडी को डिटॉक्स करने के 11 आसान तरीके और घरेलू उपाय
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।