बॉडी को डीटॉक्स करने के 11 आसान तरीके | Body Ko Detox Kaise Kare

body ko detox kaise kare : दिन प्रतिदिन बढ़ता प्रदूषण, धूल-मिट्टी व प्रोसेस्ड फूड के अधिक सेवन के कारण हमारे शरीर में बहुत से टॉक्सिन्स यानी जहरीले पदार्थ जमा होने लगते हैं जो स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा व बालों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इन विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर करने की प्रक्रिया को ही बॉडी डिटॉक्स (body detox) कहा जाता है। साधारण शब्दों में कहें तो इस प्रॉसेस में शरीर के अंदर जमा गंदगी को साफ करने का काम किया जाता है।

स्वस्थ शरीर और दमकती त्वचा के लिए बॉडी को डिटॉक्स करना बेहद जरुरी होता है। लेकिन ज्यादातर लोग इसके ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते जिस कारण उन्हें स्वास्थ्य व त्वचा संबंधी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप आसानी से शरीर की सफाई कर सकते हैं। यह ज्यादा मुश्किल काम नहीं हैं। बॉडी को डिटॉक्स कैसे करें (body ko detox kaise kare) के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

बॉडी को डिटॉक्स करने का तरीका – Body Ko Detox Kaise Kare in Hindi

body ko detox kaise kare

शरीर के अंदर जमी गंदगी या कचरा साफ करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी जीवनशैली व खानपान पर ध्यान देना होगा क्योंकि हमारे द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियों के कारण भी हमारे शरीर में ये टॉक्सिन्स जमा होते हैं। तो आइये जानते हैं की बॉडी को डिटॉक्सीफाई कैसे किया जाता है (body ko detox kaise kare)। 

1. खूब पानी पिएं

बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा तरीका (body detox karne ka tarika) है की दिनभर खूब पानी पिएं। पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स मल-मूत्र के रास्ते बाहर निकल जाते हैं जिससे बॉडी के इंटरनल पार्ट्स की अच्छी तरह सफाई हो जाती है और इससे पेट भी स्वस्थ रहता है। दिनभर में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। अपने दिन की शुरूआत भी दो गिलास गुनगुना पानी पीकर करें। 

2. बॉडी को डिटॉक्स करने का तरीका इंटरमिटेंट फास्टिंग

इंटरमिटेंट फास्टिंग भी बॉडी को डिटॉक्स करने का एक अच्छा तरीका (body ko detox kaise kare) है। इसके लिए एक निश्चित समय तक फास्टिंग (व्रत) में रहना होता है आप कितने समय तक फास्टिंग करना चाहते हैं यह आप अपनी सुविधानुसार तय कर सकते हैं। सामान्यतः 12-16 घंटे की फास्टिंग को सबसे अच्छा माना जाता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से बॉडी डिटॉक्स होती है, शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और इससे वेट लॉस में भी काफी मदद मिलती है। वीक में 2-3 बार आप इंटरमिटेंट फास्टिंग कर सकते हैं।

3. एक्सरसाइज करें, पसीना निकालें

पसीने के जरिए भी शरीर से दूषित पदार्थ बाहर निकलते हैं इसलिए आपको ऐसी एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधियां करनी चाहिए जिससे बॉडी से अधिक पसीने निकले। इसके लिए आप कार्डिओ, जुम्बा या वेट ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं। बॉडी को डिटॉक्स (body detox) करने का यह एक अच्छा तरीका है। जो लोग एक्सरसाइज नहीं कर सकते उन्हें कुछ देर तेज कदमों से वॉक करनी चाहिए। 

4. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स खाएं

एंटीऑक्सिडेंट ऐसे पदार्थ होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स यानी मुक्त कणों के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। यह शरीर की सूजन कम करने, कैंसर के जोखिम को कम करने, ब्रेन को स्वस्थ रखने और समय से पहले बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने में सहायक होते हैं। 

विटामिन सी, विटामिन ई व  बीटा कैरोटीन युक्त खाद्य पदार्थ एंटीऑक्सिडेंट के कुछ अच्छे स्रोत होते हैं इसलिए आपको इन्हें अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। ज्यादातर फल और सब्जियों में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं।

5. बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए ऑयल पुल्लिंग करें

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए (body ko detox kaise kare) आप ऑयल पुल्लिंग का सहारा भी ले सकते हैं। यह एक आयुर्वेदिक क्रिया है जिसमें तेल से कुल्ला किया जाता है ऐसा माना जाता है की तेल से कुल्ला करने से मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया तेल के साथ चिपककर बाहर निकल जाते हैं जिससे मौखिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहता है। 

शरीर में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया मुंह के अंदर ही होते हैं जो सामान्य पानी या मंजन करने से भी पूरी तरह समाप्त नहीं होते, ऐसे में ऑयल पुल्लिंग काफी फायदेमंद हो सकता है। वीक में एक या दो बार आप इस क्रिया को कर सकते हैं। 

6. धूम्रपान और शराब से दूर रहें 

शरीर में टॉक्सिंस जमा होने का एक बड़ा कारण धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करना भी हैं इसलिए यदि आप बॉडी डिटॉक्स (body ko detox kaise kare) के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इन्हें अपनी लाइफस्टाइल से बाहर करना होगा। वैसे भी धूम्रपान और ऐल्कोहॉल स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते इनसे जितनी दूरी बनाई जाए उतना अच्छा है। 

7. प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहें

बॉडी में टॉक्सिन्स बढ़ने का सबसे बड़ा कारण प्रोसेस्ड फूड्स और फास्ट फूड्स का अधिक सेवन करना भी है। ऐसे फूड्स में एक तो बहुत ज्यादा कैलोरी होती है और दूसरा इन्हें पचने में भी काफी समय लगता है। इनका पाचन सही से न हो पाने के कारण यह फैट और टॉक्सिन्स के रूप में शरीर में जमा होने लगते हैं जिससे शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

इसलिए यदि आप बॉडी को डिटॉक्स करने की सोच रहे हैं तो इन फूड्स से दूर रहें और इनकी जगह फल, हरी सब्जीयां, अनाज व दालों का अधिक सेवन करें। साथ ही आप जितना हल्का भोजन करेंगे उतना अच्छा होगा।     

8. चीनी का सेवन कम करें

प्रोसेस्ड फूड्स और फास्ट फूड्स की तरह चीनी और चीनी से बनी चीजें भी स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती और इनसे भी बॉडी में टॉक्सिन्स जमा होते हैं। चीनी का अधिक सेवन मोटापा और डायबिटीज जैसी भयानक बीमारियों को बढ़ावा देता है साथ ही इससे त्वचा को भी नुकसान होता है। इसलिए चीनी और चीनी से बनी चीजों जैसे मिठाई, केक, कैंडी, कोल्डड्रिंक्स आदि से दूर ही रहें। 

9. बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें  

ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास भी बॉडी को डिटॉक्स करने का एक अच्छा तरीका (body ko detox kaise kare) हो सकता है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से कई प्रकार की दूषित गैस, कण व पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है साथ ही इसके कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसलिए कुछ समय निकालकर आपको इनका अभ्यास भी जरूर करना चाहिए।

10. भोजन की आदतों में सुधार करें

बॉडी में टॉक्सिन्स बढ़ने का एक बड़ा कारण भोजन का सही से न पचना भी हैं। जब आप गलत तरीके से और गलत समय पर भोजन करते हैं तो इससे पाचन में काफी समस्याएं आती है जिस वजह से भोजन का सही से पाचन नहीं हो पता और वे शरीर के अंदर सड़ने लगता है। यह समस्या न आए इसके लिए आपको भोजन करने के तरीके से सुधार करना होगा, इसके लिए नीचे कुछ सुझाव दिए गए हैं जिनका आपको जरूर ध्यान रखना चाहिए।

  • हमेशा समयनुसार भोजन करें। 
  • भोजन को चबा-चबाकर खाएं, भोजन को जितना ज्यादा चबाएंगे उसका पाचन उतना ही अच्छा होगा। 
  • भोजन के बीच में ज्यादा पानी न पीएं। 
  • एक बारी में अधिक भोजन करने से भी बचें। 
  • भोजन करने के बाद एक जगह पर बैठे या लेटे न रहें, कुछ देर इधर-उधर जरूर टहलें।   

11. अच्छी नींद लें

शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरुरी होता है। अच्छी नींद लेने से शरीर स्वस्थ और एक्टिव रहता है साथ ही इससे तनाव भी कम होता है। तनाव शरीर के लिए किसी टॉक्सिन्स से कम नहीं हैं यह मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रूप में कमजोर बना देता है। इसलिए इसके ऊपर भी फोकस करें और 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें। 

बॉडी को डिटॉक्स करने के घरेलू उपाय – Body Ko Detox Karne Ke Upay

Body Ko Detox Karne Ke Upay

ऊपर हमने बॉडी को डिटॉक्स करने का तरीका (body ko detox kaise kare) जाना अब कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में भी जान लेते हैं जिनसे बॉडी को डिटॉक्स करने में काफी मदद मिल सकती है। आपके आसपास और किचन में काफी सारे ऐसे खाद्य पदार्थ मौजूद हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही डिटॉक्स ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। 

1. बॉडी को डिटॉक्स करती है ग्रीन टी 

बॉडी को डिटॉक्स करने और पतला होने के लिए ग्रीन टी का उपयोग बेहद फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। इसके सेवन से लिवर, त्वचा व पेट से जुड़ी समस्याओं में काफी लाभ मिलता है। ध्यान रहे की ग्रीन टी का सेवन कभी भी खाली पेट न करें, भोजन के कुछ देर बाद ही ग्रीन टी पीनी चाहिए। 

2. बॉडी को डिटॉक्स करने का घरेलू उपाय जीरा वाटर

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए (body ko detoxify kaise kare) जीरा वाटर भी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बॉडी में मौजूद दूषित पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं साथ ही इससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है।जीरा वाटर बनाने के लिए एक चम्मच जीरा को रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन इसे छानकर पी लें।  

3. नारियल पानी 

हरे नारियल का पानी भी एक शक्तिशाली डिटॉक्स ड्रिंक है यह शरीर में पानी की पूर्ति करता है और शरीर में एनर्जी बढ़ाता है। सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं जिससे इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। 

4. नींबू पानी है बेस्ट डिटॉक्स ड्रिंक

नींबू पानी भी एक अच्छा डिटॉक्स ड्रिंक है। लेकिन इसके लिए इसका इस्तेमाल कुछ अलग तरीके से किया जाता है। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिक्स करके पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं और साथ ही इसके सेवन से बॉडी में जमा फैट भी कम होता है। 

यदि आप बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ-साथ वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह ड्रिंक  आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। 

5. आंवला जूस करता है बॉडी को डिटॉक्स

आंवला विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर से दूषित पदार्थों को बाहर करने और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनने में मदद करता है। साथ ही आंवला पाचन को भी मजबूत बनाने और त्वचा व बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। आप सुबह खाली पेट आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं।  

6. एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर और कुछ नहीं बल्कि सेब के सिरके को कहा जाता है। सेब का सिरका शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए जाना जाता है और हाल-फिलहाल में इसकी काफी डिमांड भी बढ़ी हैं। आप किसी भी अच्छी कंपनी का एप्पल साइडर विनेगर लेकर इसके उपयोग से बॉडी को डिटॉक्स (body detox) कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े : पतंजलि एप्पल विनेगर के फायदे और उपयोग

7. फल और सब्जियों के ताजा जूस पिएं

सफेद पेठे का जूस, पालक जूस, खीरे का जूस, वीट ग्रास जूस या धनियां का जूस भी बॉडी को डिटॉक्स (body detox) करने का कार्य करते हैं। अपनी सुविधानुसार आप इनमें से किसी भी जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा संतरा, अनार, पाइन एप्पल, गाजर व चुकंदर का जूस पीने से भी टॉक्सिन्स की सफाई होती है।    

बॉडी को डिटॉक्स करना क्यों जरुरी होता है?

बॉडी को डिटॉक्स करने से शरीर में मौजूद विषैले या दूषित पदार्थों की सफाई होती है जिससे शरीर में बीमारियों का खतरा कम होता है और शरीर स्वस्थ व फिट रहता है। इसके आलावा मोटापा कम करने, पाचन शक्ति को मजबूत बनाने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए भी बॉडी को डिटॉक्स करना जरुरी होता है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या जिम करने से बॉडी डिटॉक्स होती है?

Ans. किसी भी तरह की एक्सरसाइज जिसे करने से शरीर से पसीना निकलता हो, उससे बॉडी डिटॉक्स होती है। पसीने के जरिए टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकलते हैं जो हेल्थ के लिहाज से फायदेमंद होता है।

Q. खीरे से डिटॉक्स ड्रिंक कैसे बनाए?

Ans. खीरे को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर, इसे गोल-गोल करके बारीक हिस्सों में काट लें, उसके बाद इसे किसी कांच के बर्तन में या बोतल में डाल दें और बर्तन को पानी से भर दें। इसे कम से कम 3-4 घंटे के लिए रखा छोड़ दें और फिर छानकर यह पानी पिएं।

Q. अपने पूरे शरीर को कैसे डिटॉक्स करें?

Ans. 1. दिनभर खूब पानी पिएं।
2. शरीर से पसीना निकाले।
3. एक्सरसाइज करें।
4. हल्का भोजन करें।
5. फल और सब्जियों का सेवन करें।
6. प्रोसेस्ड फूड्स से दूर रहें
7. धूम्रपान और शराब से दूर रहें
8. अच्छी नींद लें

निष्कर्ष – Conclusion

शरीर को स्वस्थ व फिट रखने के लिए समय-समय पर बॉडी को डिटॉक्स करना बेहद जरुरी होता है। जिस प्रकार हम किसी मशीन की सफाई करते हैं ठीक उसी प्रकार शरीर की सफाई भी जरुरी होती है, ताकि शरीर सही ढंग से कार्य कर सके। उम्मीद है की आपको यह लेख body ko detox kaise kare पसंद आया होगा, अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी पर अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment