रोजाना 2 अखरोट खाने के 15 जबरदस्त फायदे और नुकसान | Akhrot Khane Ke Fayde Nuksan

अखरोट खाने के फायदे Akhrot Khane Ke Fayde : मां प्रकर्ति ने हमें बहुत सी ऐसी चीजें प्रदान की है जिनका अगर सही तरीके से उपयोग किया जाए तो बीमारियां हमारे आसपास भी नहीं भटकेंगी। अखरोट भी कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों में से एक है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ व फिट रखने में मदद करते हैं। अखरोट का सेवन शरीर के साथ-साथ दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है, मस्तिष्क के लिए इसे बेस्ट फूड्स में से एक माना जाता है।

इसके अलावा मोटापा, हार्ट, डायबिटीज, लो ब्लड प्रेशर व जोड़ों के दर्द से पीड़ित व्यक्ति के लिए भी अखरोट खाने के फायदे (akhrot khane ke fayde) अच्छे हैं। लेकिन इन सब के बावजूद बहुत से लोगों को अखरोट के गुणों के बारे में सही जानकारी नहीं होती। इस आर्टिकल में हम अखरोट के फायदे ( walnut benefits in hindi) के साथ-साथ इसके सेवन का सही तरीका और इससे होने वाले नुकसान के विषय में विस्तार से जानेंगे, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

अखरोट क्या होता है –  Akhrot Kya Hota Hai

akhrot khane ke fayde

अखरोट एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है। इसका वैज्ञानिक नाम Juglans Regia है और इंग्लिश में इसे Walnut कहा जाता है। यह ऊपर से बड़ा सख्त और अंदर से नरम होता है, इसकी गिरी मस्तिष्क जैसी दिखाई देती है। खाने में यह जितना स्वादिष्ट होता है, स्वास्थ्य के लिए उतना ही लाभकारी भी है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर, शरीर को रोगों से बचाने का काम करते हैं। 

अखरोट (walnut) का उत्पादन ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में होता है। भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व अरुणाचल प्रदेश में इसकी खेती की जाती है। इसके पेड़ काफी बड़े और सुंदर होते हैं। शुरुआत में अखरोट की बाहरी छाल हरे रंग की होती है जो पकने के बाद भूरे या काले रंग में बदल जाती है। छाल उतरने के बाद इसे पेड़ से तोडा जाता है और फिर यह खाने के लिए तैयार हो जाता है।

अखरोट खाने के फायदे जानने के लिए पढ़ना जारी रखें।

अखरोट खाने के फायदे (Akhrot Khane Ke Fayde ) – Walnut Benefits in Hindi 

पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट एक सुपरफूड है, इसके एक नहीं बल्कि कई सारे लाभ है। इसे अपनी डाइट में शामिल करके कई बीमारियों से बचा जा सकता है। अखरोट के फायदे (akhrot khane ke fayde) इस प्रकार है।

1. पोषक तत्वों से भरपूर है अखरोट

अखरोट (walnut) एक शक्तिशाली ड्राई फ्रूट है इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फॉरस, सेलेनियम, आयरन, कॉपर, ओमेगा-3 फटी एसिड्स, विटामिन ई व विटामिन बी-6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ व फिट रखने में मददगार होते हैं।

2. दिल की बीमारियों से बचाव करें

walnut benefits for heart

अखरोट खाने के फायदे (walnut benefits in hindi) दिल से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए भी अच्छे है। यह हार्ट को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है। कई रीसर्च में भी अखरोट को दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है। दरअसल, अखरोट में मौजूद हेल्दी फैट, खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

3. मस्तिष्क के लिए अखरोट के फायदे

यह एक संयोग ही है की अखरोट की गिरी का आकार ब्रेन जैसा होता है और ब्रेन के लिए इसे सबसे अच्छे फूड्स में से एक माना जाता है। कई रीसर्च में भी यह बात सिद्ध हो चुकी है की अखरोट मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। 

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई व ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन फंक्शन में सुधार करने का कार्य करते हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा अल्जाइमर रोग (भूलने की बीमारी) के लिए भी वालनट के फायदे (akhrot khane ke fayde) अच्छे हैं।

4. मोटापा कम करने में सहायक

walnut benefits for weight loss

अगर आप मोटापे से परेशान है तो अखरोट (walnut) का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। यह एक हाई फाइबर फूड है जो पाचन को मजबूत बनाने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही यह भूख को भी नियंत्रित करने का काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन-E व हेल्दी फैट वजन को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। इन सब के कारण अखरोट खाने से वजन कम करने में काफी मदद मिलती है। 

5. कैंसर से बचाव करने में सहायक है अखरोट 

कई रीसर्च से यह बात भी सामने आई है की अखरोट (akhrot) कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होता है। अखरोट में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, इसमें पोलीफिनोल (pedunculagin) नामक एक खास तत्व मौजूद होता है, जो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह कोलोरेक्टल कैंसर (बड़ी आंत का कैंसर) से बचाव में काफी मददगार होता है। इसके अलावा यह ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को भी कम करने में काफी सहायक होता है। 

6. हड्डियों को मजबूती प्रदान करें 

हड्डियों के लिए भी वालनट के फायदे (walnut benefits in hindi) अच्छे हैं। इसके नियमित सेवन से हड्डियाँ को मजबूती प्रदान होती है और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। दरअसल, अखरोट में कैल्शियम, फास्फोरस, कॉपर व मैंगनीज जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। हड्डियों के साथ-साथ यह मांसपेशियों को भी मजबूती प्रदान करने का काम करता है।

यह भी पढ़े : जानिए, आयुर्वेद के अनुसार केला खाने का सही समय क्या है

7. टाइप-2 डायबिटीज के लिए लाभकारी

walnut for diabetes

डायबिटीज के लिए भी अखरोट खाने के फायदे (akhrot khane ke fayde) अच्छे हैं। यह टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार अखरोट मोटापे को नियंत्रित करने का काम करता है, जो टाइप-2 डायबिटीज का एक मुख्य कारण होता है। 

अखरोट के आलावा, अखरोट के तेल को भी मधुमेह के लिए लाभकारी माना जाता है। एक स्टडी में, 100 लोगों को लगभग 3 महीनें तक संतुलित भोजन के साथ रोजाना एक चम्मच कोल्ड प्रेस अखरोट के तेल का सेवन कराया गया, इसके बाद उनके फास्टिंग ब्लड शुगर में 8% तक की कमी पाई गई।  

8. ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत

अखरोट (walnut) ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक मुख्य स्रोत है। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह मोटापा कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने, मस्तिष्क का विकास करने, मेटाबोलिक सिंड्रोम को ठीक करने और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा आंखों, त्वचा व बालों के स्वास्थ्य के लिए भी यह लाभकारी होते हैं। अखरोट में अन्य नट्स के मुकाबले सबसे ज्यादा ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। 

9. पाचन के लिए अखरोट के फायदे

पाचन के लिए भी अखरोट के फायदे (akhrot ke fayde) काफी अच्छे हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह पेट की कब्ज के लिए भी फायदेमंद होता है। फाइबर मल त्याग को आसान बनाकर कब्ज में राहत पहुँचाने में सबसे ज्यादा मददगार होता है। हालाकिं, पाचन संबंधी समस्याओं के लिए सही डाइट और शारीरिक गतिविधि भी आवश्यक होती है। केवल अखरोट खाने से काम नहीं चलेगा।    

  10. नींद में सुधार करें 

good sleep

अखरोट खाने का एक अन्य लाभ (akhrot ke fayde) यह भी है की यह नींद में सुधार करने में मदद करता है। जिन लोगों को रात में अच्छी नींद नहीं आती, उनके लिए अखरोट का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें ट्रिप्टोफैन (tryptophan) नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो मूड को सुधारने, तनाव कम करने और नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। इस तरह अखरोट आपकी नींद में भी सुधार कर सकता है, स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी होती है।   

11. गर्भवती महिलाओं के लिए अखरोट के फायदे

गर्भवती महिलाओं के लिए अखरोट (walnut) बेस्ट फूड्स में से एक है। गर्भावस्था के दौरान अखरोट खाना गर्भवती महिला के स्‍वास्‍थ्‍य और शिशु के विकास दोनों के लिए लाभकारी होता है। इसमें पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड शिशु के मस्तिष्‍क के लिए फायदेमंद होते हैं। 

जबकि इसमें पाए जाने वाले विटामिन व मिनरल्स शिशु की हड्डियों व मांसपेशियों के विकास के लिए लाभकारी होते हैं। साथ ही इसमें पाए जाने वाला ट्रिप्टोफैन गर्भावस्था के दौरान तनाव को कम करने में मदद करता है। 

12. कमजोरी दूर करने में सहायक

akhrot ke fayde

शारीरिक कमजोरी से परेशान लोगों के लिए भी अखरोट खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व कमजोरी को दूर कर, शरीर में ऊर्जा व स्टैमिना बढ़ाने में मददगार होते हैं। कमजोरी दूर करने के लिए 2 अखरोट रात को एक गिलास दूध में भिगोकर रख दें और फिर अगले दिन इसे हल्का गुनगुना करके पिएं और अखरोट को चबा-चबा कर खाएं। आयुर्वेद में भी अखरोट को बलवर्धक और शक्तिवर्धक माना गया है।

13. सेक्सुअल हेल्थ के लिए वालनट खाने के फायदे 

सेक्सुअल हेल्थ के लिए भी वालनट खाने के फायदे (walnut benefits in hindi) अच्छे हैं। यह स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाने और मेल फर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में मदद करता है। एक अध्यन में, 117 लोगों को वेस्टर्न डाइट के साथ तीन महीने तक रोज 75 ग्राम के लगभग अखरोट का सेवन कराया गया, 3 महीने से बाद जब उनकी स्पर्म क्वालिटी की जांच की गई तो उसे उन लोगों के स्पर्म के मुकाबले ज्यादा बेहतर पाया गया जो किसी तरह के नट्स का सेवन नहीं करते थे। 

14. त्वचा के लिए अखरोट के फायदे 

walnut benefits for skin

अखरोट खाने के फायदे स्वास्थ्य तक ही सिमित नहीं है, यह त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन-ई प्रीमचुर एजिंग की समस्या (समय से पहले त्वचा का बूढ़ा दिखना) को दूर करने में सहायक होता है। समय से पहले त्वचा में रिंकल्स व फाइन लाइन्स की समस्या को दूर करने में अखरोट का सेवन फायदेमंद होता है। साथ यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और त्वचा का ग्लो बढ़ाने में भी मदद करता है।

इसके अलावा, अखरोट का त्वचा पर बाहरी तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अखरोट का बना फेस स्क्रब डेड स्किन सेल्स की सफाई करके त्वचा को साफ, सुंदर और चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी अखरोट (walnut), अखरोट के छिलके का पाउडर (walnut shell powder) या अखरोट के तेल (walnut oil) का इस्तेमाल किया जाता है।  

15. बालों के लिए अखरोट खाने के फायदे 

त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी अखरोट खाना फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन ई, विटामिन बी व मैग्नेशियम पाया जाता है, जो बालों की हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से बालों के झड़ने व टूटने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है, यह बालों को लंबा, घना व मजबूत बनाने में मदद करता है। 

अखरोट खाने के कुछ अन्य फायदे – Akhrot Ke Fayde

  • आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी अखरोट फायदेमंद होता है। 
  • हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। 
  • इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
  • पित्त की पथरी में अखरोट का सेवन फायदेमंद हो सकता है। 
  • दांतों के लिए भी अखरोट फायदेमंद होता है।
  • यह सर्दी, खांसी व जुकाम से बचाव करता है। 
  • सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। 

अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व – Nutritional Value of Walnut in Hindi

अखरोट के फायदे तो हमने जान लिए, अब इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानते हैं। यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के अनुसार वालनट की नुट्रिशन वैल्यू इस प्रकार है।

पोषक तत्वप्रति 100 ग्राम
एनर्जी667Kcal
प्रोटीन16.67g
फैट66.67g
कार्बोहाड्रेट13.33g
डाइटरी फाइबर2.6g
शुगर 6.7g
कैल्शियम67mg
आयरन2.4mg
सैचुरेटेड फैट6.67g
मोनोअनसैचुरेटेड फैट8.33g
पोलीअनसैचुरेटेड फैट46.67g
सोडियम0
कोलेस्ट्रॉल0

अखरोट खाने का सही तरीका – Akhrot Khane Ka Sahi Tarika

अखरोट कब खाना चाहिए, अखरोट कैसे खाना चाहिए या अखरोट खाने का सही तरीका क्या है, ये कुछ आम सवाल है जो अक्सर लोगों द्वारा पूछे जाते हैं। नीचे हम आपको अखरोट खाने का सही तरीका बता रहे हैं, इन्हें ध्यान से पढ़े। 

akhrot khane ka sahi samay sahi tarika
  • अखरोट खाने का सबसे अच्छा तरीका है की आप 2 अखरोट की गिरी को रात के समय पानी या दूध में भिगोकर रख दें और अगले दिन इसका सेवन करें। 
  • अखरोट को दूध के साथ उबालकर भी खा सकते हैं। एक गिलास दूध में 2 अखरोट की गिरी को उबालकर इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा, स्टैमिना व शक्ति बढ़ती है। 
  • इसके अलावा आप स्मूदी में भी अखरोट की एक या दो गिरी को मिक्स कर सकते हैं। 
  • ओट्स या दलिया में अखरोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • अखरोट को आप इवनिंग स्नैक्स के रूप में भी ले सकते हैं। 
  • अखरोट के पाउडर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, सिमित मात्रा में इसे दूध के साथ लेना फायदेमंद होता है।

नोट: ध्यान रहे कि अखरोट की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। एक दिन में 2 या 3 अखरोट खाना काफी होता है। अखरोट का अधिक सेवन बिल्कुल भी न करें। इसके अधिक सेवन से शरीर को बहुत से नुकसान भी खेलने पड़ सकते हैं।

अखरोट खाने के नुकसान – Akhrot Khane Ke Nuksan

अखरोट के फायदे के साथ-साथ कुछ नुकसान भी हैं, जिनके विषय में भी आपको जानकारी होना चाहिए।अखरोट खाने के कुछ नुकसान (akhrot ke nuksan) इस प्रकार हैं।   

1. अखरोट से एलर्जी 

कुछ लोगों को अखरोट खाने से एलर्जी हो सकती है। इससे मुंह और गले में खुजली होना, साँस लेने में दिक्कत, खाना निगलने में परेशानी होना जैसी कई समस्याएं हो सकती है। अगर आपको अखरोट के सेवन से इस तरह की समस्या महसूस हो तो इसका सेवन न करें या इस विषय में डॉक्टर से सलाह लें। बहुत से लोगों को अखरोट से एलर्जी होती है।

2. पित्त वर्धक 

ज्यादा अखरोट खाने से शरीर में पित्त बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। यह गर्म तासीर का होता है, ऐसे में जब इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है तो यह शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करता है। पित्त दोष वाले लोगों को इसका कम ही सेवन करना चाहिए।

3. त्वचा संबंधी समस्याएं

इसके अलावा अखरोट का अधिक सेवन त्वचा के लिए भी हानिकारक होता है। इससे त्वचा में खाज-खुजली, पिंपल्स और मुंह के छालों की समस्या हो सकती है।

4. पेट की समस्याएं

ज्यादा मात्रा में अखरोट खाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती है (akhrot khane ke nuksan), इसका पाचन भारी होता है। इसके अधिक सेवन से गैस व अपच की समस्या उतपन्न हो सकती है। 

अखरोट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य – Walnut Facts in Hindi

  • दुनियां में अखरोट का सबसे ज्यादा उत्पादन चीन में होता है। इसके बाद अमेरिका, ईरान और टर्की सबसे ज्यादा अखरोट उत्पादित देश है।
  • भारत में अखरोट की पैदावार सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल पद्रेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में होती है।      
  • कच्चे अखरोट के छिलकों का उपयोग सफेद बालों को रंगने के लिए भी किया जाता है।
  • अखरोट के पत्तों से दांत साफ करने से, दांत सफेद और चमकदार होते हैं।  
  • अखरोट खाने के बाद इसके छिलकों को फेंकने की गलती न करें, इन्हें मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें, फेस स्क्रब बनाने में इसका उपयोग होता है।
  • अखरोट का तेल स्किन व बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। चेहरे का ग्लो बढ़ाने के साथ-साथ यह हेयर फॉल रोकने में भी मददगार होता है।
  • अखरोट की गिरी का आकार मनुष्य के मस्तिष्क की तरह होता है और इत्तफाक से इसे मस्तिष्क के लिए बेस्ट फूड्स में से एक माना जाता है।

निष्कर्ष – Conclusion

इस तरह से देखा जाए तो स्वास्थ्य के लिए अखरोट खाने के फायदे (akhrot khane ke fayde) अद्भुत है। अगर सही तरीके और सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह आपको विभिन्न बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है। लेकिन हर चीज की अति अच्छी नहीं होती और अखरोट के साथ भी कुछ ऐसा ही है। इसके अधिक सेवन शरीर को नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए एक सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको अखरोट के फायदे (walnut benefits in hindi), उपयोग और नुकसान के बारे में यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हमें आपके सवालों का जवाब देने में खुशी होगी। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है

Ans. जी नहीं, अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता, बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। लेकिन इसका सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए, इसका अधिक सेवन न करें।

Q. क्या अखरोट खाने से मोटापा कम होता है

Ans. अखरोट मोटापा कम करने के लिए बेस्ट ड्राई फ्रूट्स में से एक है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन व विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मोटापे को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। अच्छी डाइट व एक्सरसाइज के साथ सिमित मात्रा में अखरोट के सेवन से मोटापे को कम किया जा सकता है।

Q. एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए

Ans. सामान्य व्यक्ति एक दिन में 2-3 अखरोट खा सकता है। छोटे बच्चों के लिए एक अखरोट काफी है। जबकि पित्त दोष व कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को इसका कम ही सेवन करना चाहिए। साथ ही अगर अखरोट के सेवन से शरीर में किसी तरह की कोई परशानी महसूस हो तो भी इसका कम ही सेवन करें।

Q. अखरोट खाने का सही तरीका क्या है

Ans. अखरोट को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। रात को 2 अखरोट को पानी या दूध में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इसका सेवन करें। साथ ही आप ओट्स, दलिया, स्मूदी या मीठे पकवानों में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही एक सिमित मात्रा में अखरोट के पाउडर को दूध के साथ भी लिया जा सकता है।

Q. अखरोट में कितना प्रोटीन होता है

Ans. अखरोट प्रोटीन का भी एक अच्छा सोर्स है। यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के अनुसार 100 ग्राम अखरोट में लगभग 16.67 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

Q. अखरोट की तासीर कैसी होती है

Ans. अखरोट गर्म तासीर का होता है।

यह आर्टिकल भी जरूर पढ़े

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment