ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा फेस वाश | Oily skin ke liye face wash : ऑयली स्किन के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऑयली स्किन का अगर सही से देखभाल न किया जाए तो इससे चेहरे पर कील, मुंहासे, व्हाइटहेड्स व ब्लैकहेड्स जैसी अनेक समस्याओं का खतरा ज्यादा बढ़ जाता हैं। ऐसे में कुछ खास प्रोडक्ट्स की मदद से ऑयली स्किन पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता हैं, जिसमे सबसे पहले फेस वाश का नाम आता हैं।
ऑयली स्किन के लिए फेस वाश (oily skin ke liye face wash) सबसे ज्यादा जरूरी होता हैं। फेस वाश त्वचा की अंदरूनी सफाई करके चेहरे को सुंदर, आकर्षक और ग्लोइंग लुक देने का कार्य करता हैं। लेकिन फेस वाश का चुनाव आपको देख-परखकर ही करना चाहिए। एक ऑयली स्किन के लिए अच्छा फेस (best face wash for oily skin in hindi) जहाँ आपकी समस्या का समाधान कर सकता हैं, वहीं एक खराब फेस वाश आपकी समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकता हैं।
अगर आप भी ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस वाश (sabse achha face wash) की तलाश में हैं तो चिंता न करें, काफी रीसर्च करने के बाद हमने बाजार में मौजूद 15 ऐसे किफायती फेस वाश की लिस्ट तैयार की हैं जो ऑयली स्किन के लिए काफी ज्यादा लाभदायक हैं। साथ ही इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं हैं। ऑयली स्किन के लिए फेस वाश (oily skin ke liye face wash) के गुण-अवगुण व कीमत के बारे में हम नीचे बता रहे हैं, जिससे आपको इनका चुनाव करने में आसानी हो सके।
यह भी पढ़े : बिना मेकअप सुंदर दिखने के उपाय
ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस वाश लिस्ट | Best Face Wash For Oily Skin in Hindi
ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश | Oily Skin Ke Liye Face Wash
नीचे हम ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश के नाम, उनकी कुछ खूबियां व कमियां बता रहे हैं। आप अपनी सुविधानुसार अपनी स्किन के हिसाब से इनका चुनाव कर सकते हैं। साथ ही आपकी सुविधा व डुप्लिकेट प्रोडक्ट से बचने के लिए, इन्हें खरीदने का लिंक भी शेयर किया गया हैं। भारतीय बाजार में मौजूद ऑयली स्किन के लिए बेस्ट किफायती फेस वाश इस प्रकार हैं।
1. Clean & Clear फोमिंग फेस वाश

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश (best face wash for oily skin) की बात आते ही सबसे पहले क्लीन एंड क्लियर फोमिंग फेस वाश का नाम सामने आता हैं। यह एक जानी मानी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन का उत्पाद हैं और भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले फेस वॉश में से एक हैं। कंपनी के अनुसार इस फेस वाश को खास ऑयली स्किन के लिए बनाया गया हैं, यह चेहरे से एक्सट्रा ऑयल और डर्ट को दूर करने में सहायक हैं।
खूबियां (Pros)
- चेहरे पर जमा गंदगी व अतिरिक्त ऑयल को आसानी से साफ करता हैं।
- त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए सफाई करता हैं।
- पिंपल जर्म्स से लड़ने में सक्षम हैं।
- चेहरे पर नमी को बनाये रखता हैं, चेहरे को रूखा नहीं होने देता।
- ब्लैकहेड्स व व्हाइटहेड्स की समस्या को भी कम कर सकता हैं।
- फोमिंग फेस वॉश होने के कारण कम क्वांटिटी में भी ज्यादा झाग बनाता हैं।
- महिला-पुरुष दोनों की त्वचा के लिए उपयोगी हैं।
- आसानी से उपलब्ध हो जाता हैं।
खामियां (cons)
- इसमें केमिकल्स का इस्तेमाल किया गया हैं।
- ज्यादा ड्राई स्किन वालों के लिए इतना उपयोगी नहीं हैं।
2. Aroma Magic नीम एंड टी ट्री फेस वाश

ऑयली स्किन के लिए अरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वाश (oily skin ke liye face wash) भी एक अच्छा विकल्प हैं। यह एक हर्बल फेस वॉश हैं इसमे नीम और टी ट्री ऑयल के गुण शामिल हैं। यह स्किन की अच्छी तरह सफाई करके चेहरे को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता हैं। साथ ही यह चेहरे को एक्ने व पिंपल से भी बचा के रखता हैं।
खूबियां (pros)
- इस फेस वाश में नीम, टी ट्री ऑयल व गुलाब के गुण मौजूद हैं।
- चेहरे की अच्छी तरह सफाई करके चेहरे को साफ, मुलायम व चमकदार बनाने में मदद करता हैं।
- स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल साफ करने में सक्षम हैं।
- कील, मुंहासे व ब्लैकहेड्स की समस्या के लिए भी उपयोगी हैं।
- हल्के मेकअप को भी साफ करने में सक्षम हैं।
- त्वचा में नमी बनाए रखता हैं।
- कम क्वांटिटी में भी अच्छा झाग बनता हैं।
खामियां (cons)
- इसकी खुश्बू इतनी ज्यादा खास नहीं हैं।
- कुछ लोगों को इसके उपयोग के बाद, चेहरे में रूखापन महसूस हो सकता हैं।
- आसानी से उपलब्ध नहीं होता।
3. Mamaearth चारकोल फेस वाश

ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा फेस वाश (oily skin ke liye best face wash) की लिस्ट में मामाअर्थ का चारकोल फेस वाश भी शामिल हैं। मामाअर्थ एक भारतीय कंपनी हैं जो अपने नेचुरल स्किन प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती हैं। इस फेस वाश में एक्टिवेटिड चारकोल, क्ले व कॉफी का इस्तेमाल किया गया हैं। यह त्वचा को अंदर से साफ करके अतिरिक्त ऑयल को साफ करने और चेहरे का ग्लो बढ़ाने में मदद करता हैं।
खूबियां (pros)
- यह केमिकल मुक्त, एक नेचुरल उत्पाद हैं।
- इसमें मौजूद चारकोल त्वचा की अच्छी तरह सफाई करने और स्किन टोन को बनाये रखने में मदद करता हैं।
- कॉफी डेड स्किन सेल्स को हटाने में मददगर हैं।
- बिना नुकसान पहुंचाए स्किन से अतिरिक्त ऑयल साफ करता हैं।
- चेहरे को मुलायम व कोमल बनाने में सहायक हैं।
- ऑयल फ्री फेस वाश हैं।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड प्रोडक्ट है।
- महिला-पुरूष दोनों की त्वचा के लिए उपयोगी हैं।
खामियां (cons)
- यह फेस वाश आपको बाजार में आसानी से प्नहीं मिलेगा।
- कीमत थोड़ी ज्यादा हैं।
4. Himalaya नीम प्यूरिफाइंग फेस वाश

हिमालय प्यूरिफाइंग नीम फेस वाश भारत के आम घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले फेस वाश में से एक हैं। इसमें नीम और हल्दी जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट शामिल हैं। यह फेस वाश त्वचा की गहराई से सफाई करके चेहरे पर जमा गंदगी व अतिरिक्त तेल को हटाने का कार्य करता हैं। साथ ही यह त्वचा को कील-मुंहासों से बचाने में भी काफी सहायक हैं।
खूबियां (pros)
- यह एक सोप फ्री नेचुरल फेस वाश हैं।
- त्वचा में जमा गंदगी व एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करता हैं।
- इसमें मौजूद नीम व हल्दी के गुण त्वचा को कील-मुंहासों से बचा के रखते हैं।
- त्वचा को रूखा नहीं करता, त्वचा में नमि बनी रहती हैं।
- त्वचा की चमक बढ़ाता हैं।
- स्त्री-पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कीमत बेहद आकर्षक हैं।
- आसानी से हर जगह उपलब्ध हो जाता हैं।
खामियां (cons)
- यह सत प्रतिशत हर्बल उत्पाद नहीं हैं, इसमें भी कुछ प्रीसरवेटिव का इस्तेमाल भी किया गया हैं।
- कुछ लोगों को चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर की जरूरत पड़ सकती हैं।
- ड्राई स्किन के लिए इतना उपयोगी नहीं हैं।
यह भी पढ़े : 10 सबसे अच्छे हर्बल शैम्पू
5. Biotique Bio पाइनएप्पल ऑयल कंट्रोल फेस वाश

बायोटेक बायो का यह फेस वाश भी ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छे फेस वाश (oily skin ke liye face wash) में से एक हैं। यह एक नेचुरल फेस वाश हैं जिसमें पाइनेपल के साथ-साथ नीम व लौंग के तेल के गुण भी शामिल हैं। यह ऑयली व एक्ने स्किन के लिए काफी कारगर हैं और स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए गहराई से अच्छे से साफ करता हैं।
खूबियां (pros)
- 100% सोप फ्री उत्पाद हैं।
- पाइनएप्पल, नीम पत्ती व लौंग के तेल से निर्मित एक हर्बल प्रोडक्ट हैं।
- ऑयली स्किन के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी हैं।
- चेहरे की अच्छी तरह सफाई करता हैं।
- चेहरे की स्किन सॉफ्ट व स्मूथ रहती हैं।
- कम क्वांटिटी में ज्यादा झाग बनता हैं।
- डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड प्रोडक्ट है।
- इसकी खुश्बू काफी अच्छी हैं।
खामियां (cons)
- इसे खासतौर पर ऑयली स्किन के लिए बनाया गया हैं जिस वजह से रूखी त्वचा के लिए यह इतना उपयोगी नहीं हैं।
- इससे चेहरा धोने के बाद चेहरे पर हल्का रूखापन महसूस होता हैं।
6. Cetaphil ऑयली स्किन क्लीनजर

अगर आप ऑयली स्किन के लिए अच्छा फेस वाश (best face wash for oily skin in hindi) ढूढ़ रहे हैं, तो फिर आप Cetaphil ऑयली स्किन क्लीनजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फेस वाश ऑयली व एक्ने प्रोन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। यह स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए एक्स्ट्रा ऑयल व गंदगी को साफ करता हैं। त्वचा विशेषज्ञों द्वारा भी इसका उपयोग करने की सलाह दी जाती हैं।
खूबियां (pros)
- सोप फ्री प्रोडक्ट हैं।
- स्किन की अच्छी तरह सफाई करता हैं।
- गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल व डेड स्किन सेल्स को हटाने में सहायक हैं।
- ऑयली व एक्ने प्रोन स्किन के लिए परफेक्ट हैं।
- चेहरे की त्वचा को ड्राई नहीं करता।
- मेकअप हटाने के लिए भी उपयोगी हैं।
- महिला-पुरूष दोनों की स्किन के लिए अच्छा हैं।
खामियां (cons)
- उपलब्धता में थोड़ी परेशानी हो सकती हैं।
- केमिकल का इस्तेमाल किया गया हैं।
- कुछ लोगों को इसकी कीमत ज्यादा लग सकती हैं।
7. Lotus हर्बल टी ट्री फेस वाश

लोटस का हर्बल टी ट्री फेस वाश भी तेलीय त्वचा के लिए एक अच्छा फेस वाश (oily skin ke liye best face wash) हैं। इसमें टी ट्री ऑयल और दालचीनी के गुण मौजूद हैं। तेल को नियंत्रित करने के साथ-साथ यह एक्ने व पिंपल्स को भी दूर करने में सहायक हैं। साथ ही यह त्वचा को शुष्क नहीं करता, चेहरे पर नमी बनाए रखता हैं। कंपनी के अनुसार यह त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद कर सकता हैं।
खूबियां (pros)
- टी ट्री ऑयल और दालचीनी के गुणों से बना हैं।
- चेहरे की त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए अच्छी तरह साफ करता है।
- ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट हैं।
- पिंपल व हल्के दाग-धब्बों को दूर करने में काफी मददगार हैं।
- चेहरे की चमक बढ़ाने में सहायक हैं।
- त्वचा को ठंडक प्रदान करता हैं।
- लड़के-लड़कियां दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
खामियां (cons)
- इंग्रेडिएंट्स की पूरी लिस्ट उल्लिखित नहीं की गई हैं।
- ज्यादा ड्राई स्किन के लिए उपयोगी नहीं हैं।
8. Pavitra एक्टिवेटेड चारकोल फेस वाश

ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा फेस वाश (oily skin ke liye face wash) की लिस्ट में पवित्रा का यह फेस वाश भी शामिल हैं। एक्टिवेटेड चारकोल, अनार का तेल, एलोवेरा व विटामिन E के गुणों से बना यह फेस वाश एक्ने ऑयल स्किन के लिए बेहद उपयोगी हैं। ऐक्टिवेटेड चारकोल त्वचा को डिटॉक्स करने का कार्य करता हैं जिससे चेहरे की चमक और रौनक बढ़ती हैं। जबकि इसमें मौजूद अनार के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो बाहरी तत्वों से त्वचा की रक्षा करते हैं।
खूबियां (pros)
- नेचुरल इंग्रेडिएंट से बना फेस वाश हैं।
- प्रदूषण विरोधी गुण मौजूद हैं।
- त्वचा को डिटॉक्सिफ़ाई करके गहराई से साफ करता हैं।
- कील-मुंहासों को कंट्रोल करने में सहायक हैं।
- त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता हैं।
- चेहरे की चमक को बढ़ाने में सहायक हैं।
- त्वचा की झुर्रियों को कम करने में भी सहायक हैं।
- सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी हैं।
खामियां (cons)
- बाजार में आसानी से नहीं मिल पाता।
- कीमत थोड़ी ज्यादा हैं।
9. Sirona एक्स्फोलीएटिंग फेस वाश

सिरोना एक्स्फोलीएटिंग फेस वाश प्राकर्तिक इंग्रेडिएंट्स से बना एक बेहतरीन फेस वाश हैं। इसमें फ्लेक्ससीड (अलसी बीज) एक्स्ट्रैक्ट, खुबानी बीज पाउडर, बीट्रोट (चुकंदर) एक्स्ट्रैक्ट, तस्मानियाई काली मिर्च अर्क, मिंट ऑयल व कोकोनट ऑयल एक्स्ट्रैक्ट जैसे नेचुरल तत्व शामिल हैं। यह फेस वाश त्वचा से गंदगी, अतिरिक्त तेल व मृत कोशिकाओं को हटाने व मुंहासों को कम करने में सहायक हैं।
खूबियां (pros)
- हर्बल इंग्रेडिएंट का इस्तेमाल किया गया हैं।
- त्वचा को रुखा किए बगैर, त्वचा को गहराई से साफ करता हैं।
- डेड स्किन सेल्स को दूर करने में सहायक हैं।
- कील-मुंहासे व हल्के दाग-धब्बे दूर करने में सहायक हैं।
- त्वचा की जलन व खुजली को भी कम करने में मदद करता हैं।
- फाइन लाइन व झुर्रियों को कम करने में उपयोगी हैं।
- त्वचा की चमक बढ़ती हैं।
- सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी हैं।
- महिला-पुरूष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
खामियां (cons)
- बाजार में आसानी से नहीं मिलता।
- इसके इस्तेमाल के बाद कुछ लोगों को मॉइस्चराइजर की आवश्यक पड़ सकती हैं।
10. Himalaya ऑयल क्लियर लेमन फेस वाश

यह हिमालय कंपनी का एक अन्य फेस वाश (oily skin ke liye face wash) हैं जो ऑयली स्किन से परेशान लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता हैं। इसमें नींबू और शहद के गुण मौजूद हैं जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। नींबू त्वचा में जमा गंदगी व ऑयल की अच्छी तरह से सफाई करके त्वचा को कोमल और लचीला बनाने में मदद करता हैं। जबकि शहद में प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा में नमी को बनाए रखता हैं साथ ही यह मुंहासे व हल्के दाग-धब्बे दूर करने में भी सहायक होता हैं।
खूबियां (pros)
- इस फेस वाश में नींबू और शहद के गुण मौजूद हैं।
- स्किन को गहराई से साफ करता हैं।
- ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट फेस वाश हैं।
- त्वचा को कील-मुहासों से बचाता हैं।
- चेहरे की चमक को बढ़ाता हैं।
- कीमत कम हैं।
- महिला-पुरूष दोनों के लिए उपयोगी हैं।
खामियां (cons)
- साधारण फेस वाश की तरह ही काम करता हैं, कुछ अलग नहीं हैं।
- बहुत ज्यादा रूखी त्वचा के लिए उपयोगी नहीं हैं।
11. Mamaearth विटामिन C फोमिंग फेस वाश

मामाअर्थ का विटामिन C फोमिंग फेस वाश भी ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश (best face wash for oily skin in hindi) में से एक हैं। विटामिन सी के अलावा इसमें खीरा, हल्दी व एलोवेरा के गुण भी मौजूद हैं जो इसे त्वचा के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद बनाते हैं। इसका पहली बार उपयोग करने के बाद ही आपको अपने चेहरे पर एक बड़ा अंतर नजर आएगा। केमिकल फ्री फेस वाश की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं।
खूबियां (pros)
- पूर्ण रूप से एक नेचुरल प्रोडक्ट हैं।
- विटामिन सी, खीरा, हल्दी व एलोवेरा के गुणों से बना हैं।
- त्वचा की अंदर से सफाई करके एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करता हैं।
- त्वचा की नमी को बरकरार रखता हैं।
- डेड स्किन सेल्स को दूर करने में भी सहायक हैं।
- इसका उपयोग करना काफी आसान हैं।
- चेहरे पर तुरंत ग्लो और चमक दिखती हैं।
- सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी हैं।
- महिला-पुरूष दोनों इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
खामियां (cons)
- मामाअर्थ के प्रोडक्ट बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होते।
- कुछ लोगों को इसकी कीमत ज्यादा लग सकती हैं।
12. Plum ग्रीन टी पोर क्लींजिंग फेस वॉश

प्लम का यह फेस वाश भी तैलीय त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश (oily skin ke liye best face wash) में से एक हैं। जैसा की इसके नाम से ही जाहिर हो जाता हैं, इसमें ग्रीन टी एक्सट्रेक्ट मौजूद हैं जो चेहरे की अच्छी तरह सफाई करके चेहरे को कोमल और चमकदार बनाने में मदद करता हैं। इसके अलावा इसमें किसी भी प्रकार का कोई हार्मफुल केमिकल मौजूद नहीं हैं।
खूबियां (pros)
- एसएलएस और पैराबेन फ्री प्रोडक्ट हैं।
- एंटी-ऑक्सीडेंट ग्रीन टी एक्स्ट्रैक्ट से बना हैं।
- चेहरे से अतिरिक्त ऑयल को हटाने में सहायक हैं।
- चेहरे की त्वचा को गहराई से अच्छी तरह साफ करता हैं।
- कील-मुंहासों को रोकने में मददगार हैं।
- त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में सहायक हैं।
- चेहरे की त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता हैं।
खामियां (cons)
- इस फेस वाश का प्राइस थोड़ा ज्यादा हैं।
- खुशबू इतनी अच्छी नहीं हैं।
13. Biotique Bio नीम प्यूरीफाइंग फेस वाश

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट फेस वाश की लिस्ट में अगला नाम बायोटिक बायो नीम प्यूरीफाइंग फेस वाश का हैं। इस फेस वाश में नीम के गुण मौजूद हैं जिस वजह से ऑयली स्किन के लिए इसे काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता हैं। नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण त्वचा को अच्छी तरह साफ करके बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाने का कार्य करते हैं। जिनके चेहरे पर पिंपल जल्दी निकलते हैं, उनके लिए यह फेस वाश अच्छा साबित हो सकता हैं।
खूबियां (pros)
- हार्मफुल केमिकल मुक्त फेस वाश हैं।
- नीम व अश्वगंधा के गुण मौजूद हैं।
- ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट फेस वाश हैं।
- पिंपल की संभावना को कम करता हैं।
- चेहरे का ग्लो बढ़ाता हैं।
- सभी स्किन टाइप्स के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कीमत ज्यादा नहीं हैं।
खामियां (cons)
- यह आपके चेहरे को थोड़ा रूखा कर सकता हैं।
- चेहरे पर पहले से मौजूदा पिंपल को कम करने में इतना उपयोगी नहीं हैं।
14. Garnier Men ऑयल क्लियर फेस वाश

गार्नियर मेन ऑयल क्लियर फेस वाश के बारे में आपने कभी न कभी अवश्य सुना होगा। यह फेस वाश मुख्य रूप से पुरूषों की त्वचा के लिए उपयोगी हैं। यह चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल साफ करके चेहरे को क्लीन लुक देता हैं, साथ ही इसमें मौजूद कूलिंग इफ़ेक्ट चेहरे को ताजगी भरा अहसास प्रदान करता हैं। गर्मियों के मौसम के लिए यह एक अच्छा प्रोडक्ट हैं।
खूबियां (pros)
- पुरुषों की त्वचा के लिए बेहद उपयोगी हैं।
- चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को अच्छी तरह साफ करता हैं।
- त्वचा को साफ और चमकदार बनाता हैं।
- इसका असर चेहरे पर काफी देर तक रहता हैं।
- त्वचा को ठंडक का अहसास देता हैं।
- खुसबू अच्छी हैं।
खामियां (cons)
- इसके इस्तेमाल के बाद आपको मॉइस्चराइजर की जरूरत महसूस हो सकती हैं।
- कीमत थोड़ी ज्यादा हैं।
- पिंपल को नहीं रोकता।
15. Liquid Neutrogena माइल्ड फेशियल क्लींजर

ऑयली फेस के लिए बेस्ट फेस वाश (oily skin ke liye face wash) की लिस्ट में आखिरी नाम लिक्विड न्यूट्रोजीना माइल्ड फेशियल क्लींजर का हैं। इस फेस वाश के बारे में कम लोग जानते हैं लेकिन ऑयली स्किन की समस्या के लिए इसने उम्मीद से बेहतर रिजल्ट दिए हैं। यह त्वचा को बिना रूखा किए त्वचा की अच्छी तरह सफाई करता और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करता हैं। सभी स्किन टाइप्स के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
खूबियां (pros)
- यह एक तरह का माइल्ड फेस वाश हैं, दिन में 2 बार आप आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं।
- सभी स्किन टाइप्स के लोग इसका उपयोग कर सकते हैं।
- चेहरे की अच्छी तरह सफाई करता हैं और चेहरे को फ्रेश लुक देता हैं।
- एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन को निकालने में सहायक हैं।
- महिला-पुरूष दोनों इसका उपयोग कर सकते हैं।
खामियां (cons)
- इसकी कीमत ज्यादा हैं।
- बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होता।
ऑयली स्किन के लिए अच्छे फेस वाश का चुनाव कैसे करें
ऑयली स्किन के लिए एक अच्छा फेस वाश का चुनाव करते समय आप इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
- जिस भी कंपनी का फेस वाश इस्तेमाल करें, उस कंपनी के बारे में थोड़ा रीसर्च जरूर कर लें।
- प्रोडक्ट का प्राइस देखकर उसकी क्वालिटी का अंदाजा न लगाए।
- फेस वाश का चुनाव अपनी स्किन के अनुसार ही करें।
- किसी भी फेस वाश का इस्तेमाल करने से पहले उसकी इंग्रेडिएंट लिस्ट जरूर चेक कर लें। इसमें किसी प्रकार की कोई ऐसी सामग्री मौजूद नहीं होनी चाहिए जिससे आपकी त्वचा को नुकसान हो।
- हर्बल या नेचुरल शब्द लिखा देखकर ही किसी उत्पाद का चयन न करें। प्रोडक्ट की इंग्रेडिएंट लिस्ट चेक करें।
- प्रोडक्ट की एक्सपाइरी डेट जरूर चेक कर लें।
- प्रोडक्ट को हमेशा किसी विश्वसनीय वेबसाइट से ही खरीदें।
- ऑनलाइन प्रोडक्ट्स का प्राइस ऊपर नीचे होता रहता हैं। इसलिए सही प्राइस पर ही प्रोडक्ट को खरीदें।
ऑयली स्किन के लिए इन बातों का भी ध्यान रखें
- हर बार चेहरा धोने के लिए फेस वाश का ही इस्तेमाल न करें, दिन में नार्मल पानी से भी चेहरा धो सकते हैं।
- दिन में दो बार से ज्यादा फेस वाश का इस्तेमाल न करें।
- एक बार में एक ही कंपनी का फेस वाश का इस्तेमाल करें, तो या तीन अलग-अलग प्रकार के फेस वाश का एक साथ इस्तेमाल न करें।
- ऑयली फूड व फास्ट फूड का सेवन कम करें।
- धूप को त्वचा को बचा के रखें, धूप में बहार निकलने से पहले सनस्क्रीन का उपयोग अवश्य करें।
- हरी सब्जियां, फल, फलों का रस और सलाद को अपने भोजन में जरूर शामिल करें।
- दिनभर खूब पानी पीएं, रोज 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
निष्कर्ष | Conclusion
ऊपर हमने आपको ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा फेस वाश (best face wash for oily skin in hindi) के बारे में बताया। आप अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी भी फेस वाश का उपयोग कर सकते हैं। ऑयली फेस के लिए बेस्ट फेस वाश (oily skin ke liye face wash) की लिस्ट में जितने भी प्रोडक्ट्स हैं वो सभी ऑयली स्किन के लिए कारगर हैं।
अगर आप पहले से किसी ऐसे फेस वाश का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिला हो और वह हमने छूट गया हो, तो कमेंट बॉक्स में हमें उसके बारे में जरूर बताए, अगर हमें वह प्रोडट्स अच्छा लगा तो उसे भी हम ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा फेस वाश (oily skin ke liye sabse acha face wash) की लिस्ट में शामिल करने की कोशिश करेंगे।
Share This Article
आपके लिए कुछ खास आर्टिकल
- मामाअर्थ अल्ट्रा लाइट इंडियन सनस्क्रीन के फायदे, उपयोग और नुकसान
- डव साबुन के फायदे, नुकसान और उपयोग
- पिंपल के दाग हटाने के लिए 15 बेस्ट घरेलू उपाय
- डाबर गुलाबरी के फायदे, नुकसान व उपयोग
- Mamaearth Castor Oil के फायदे, उपयोग व नुकसान
Post Tags : oily skin ke liye face wash, oily skin ke liye best face wash, best face wash for oily skin in hindi, oily skin ke liye sabse achha face wash, oily skin face wash in hindi, ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा फेस वाश