सुबह जल्दी कैसे उठे – सुबह जल्दी उठने के 10 बड़े फायदे | Subah Jaldi Kaise Uthe

subah jaldi kaise uthe : अगर आप लंबे समय तक शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहना चाहते हैं तो फिर आपको सुबह जल्दी उठने की आदत जरूर बनानी चाहिए। एक सर्वे के अनुसार जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं वह उन लोगों की तुलना में कम बीमार पड़ते हैं जो देर तक सोते हैं। साथ ही जल्दी उठने वाले लोग अपने छेत्र में कामयाबी भी जल्दी हासिल कर लेते हैं।

सुबह जल्दी उठने वाले लोग पोसिटिव सोचते हैं और उनके दिमाग में नए और यूनिक इडियाज आते हैं। मशहूर लेखक रॉबिन शर्मा ने अपनी एक किताब ‘5 am club’ में सुबह जल्दी उठने के फायदे (subah jaldi uthne ke fayde) के बारे में अच्छे से बताया हैं उनके अनुसार सुबह जल्दी उठने से आप एक सफल और कामयाब इंसान बन सकते हैं। इस किताब में यह भी बताया गया हैं कि किस तरह सुबह जल्दी उठना आपके मस्तिष्क के लिए भी बेहद फायदेमंद  होता हैं।

सुबह जल्दी उठने के इतने सारे फायदे (subah jaldi uthne ke fayde) होने के बावजूद कुछ लोग देर तक सोना पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सुबह जल्दी उठना चाहते हैं लेकिन वह चाहकर भी ऐसा नहीं कर पाते। सुबह जल्दी कैसे उठे (subah jaldi kaise uthe) और सुबह उठकर क्या करना चाहिए इसके बारे में हम आर्टिकल में आगे जनेंगे।

सुबह जल्दी कैसे उठे – Subah Jaldi Kaise Uthe

यदि आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, लेकिन लाख कोशिश के बाद भी ऐसा नहीं कर पा रहे, तो चिंता न करें नीचे हम सुबह जल्दी कैसे उठे (subah jaldi kaise uthe) के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं, आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. सुबह जल्दी उठने का कारण ढूंढे

यदि आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं या सुबह जल्दी उठने के फायदे (subah jaldi uthne ke fayde) प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास कोई एक खास कारण होना चाहिए जो आपको मोटीवेट कर सके। यह खास कारण कुछ भी हो सकता हैं जैसे एक्सरसाइज करना, योग करना, पढ़ाई करना या किसी चीज की प्रैक्टिस करना। जिस कार्य से आप प्यार करते हैं उसे समय देने के लिए अगर आप सुबह जल्दि उठने के बारे में सोचे तो यकीनन आपको कामयाबी मिलेगी।

2. धीरे-धीरे कोशिश करें

सुबह जल्दी कैसे उठे (subah jaldi kaise uthe) के लिए एक अन्य टिप्स हैं कि आप इसके लिए किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें। धीरे-धीरे उठने की टाइमिंग में सुधार करें। यदि आप सुबह 8 बजे उठते हैं और 5 बजे उठने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसा आप अगले दिन से ही करने की न सोचें। इस टाइमिंग को धीरे-धीरे कम करें।

इसके लिए आप कुछ दिन सुबह 7.30 उठे, जब आप इस टाइमिंग से कंफर्ट हो जाए तब टाइम को 30 मिनट और कम करके सुबह 7 बजे उठने की कोशिश करें। इसी तरह धीरे-धीरे 5 बजे पर आएं। उठने की टाइमिंग के साथ-साथ रात को सोने की टाइमिंग भी कम करते रहे।

यह भी पढ़े : स्मार्ट कैसे बने, स्मार्ट बनने का तरीका

3. सोने-उठने का शेड्यूल बनाये

routine list

सुबह जल्दी उठने के लिए रात को सही समय पर सोना भी जरूरी होता हैं। सुबह आपको जबर्दस्ती नहीं उठना हैं, बल्कि पूरी नींद लेने के बाद उठना हैं। इसके लिए आपको एक शेड्यूल बनाना चाहिए। यह शेड्यूल इस तरह का होना चाहिए कि आप 7-8 घंटे की नींद ले सके।

इसे एक उदाहरण से समझते हैं, यदि आप सुबह 5 बजे उठना चाहते हैं तो फिर आपको रात को 9-10 बजें के बीच सो जाना चाहिए। इस तरह आप 7-8 घंटे की नींद आराम से ले सकते हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रहे कि यह शेड्यूल आपका हर दिन एक जैसा होना चाहिए। इसमें किसी तरह का बदलाव न करें।

4. नींद की गुणवत्ता में सुधार करें

sleeping

सुबह जल्दी कैसे उठें का एक गोल्डन रूल हैं रात को अच्छी नींद लेना, यदि आप रात को सही समय पर सो रहे हैं और आपकी नींद की क्वालिटी भी अच्छी हैं तो यकीनन आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं। समय पर सोने और क्वालिटी नींद लेने के लिए नीचे हम कुछ टिप्स बता रहे हैं।

  • रात को बहुत ज्यादा भारी भोजन न करें, हल्का भोजन ही करें।
  • सोने से पहले बेडशीट को अच्छी तरह साफ कर लें।
  • आपके आसपास किसी प्रकार का कोई शोर-शराबा नहीं होना चाहिए।
  • सोने से 30 मिनट पहले मोबाइल, टीवी या लैपटॉप का इस्तेमाल करना बंद कर दें।
  • श्याम के बाद किसी भी तरह का कोई कैफीन युक्त पदार्थ का सेवन न करें।
  • सोने से कुछ देर पहले एक गिलास गुनगुना दूध पी सकते हैं।

5. अलार्म को बेड से दूर रखें

यह सुबह जल्दी उठने का एक हैक हैं जो कई बार काम भी करता हैं। देखा गया हैं की ज्यादातर लोग अलार्म को अपने बिस्तर के पास ही रखते हैं, ऐसे में जब सुबह अलार्म बजता हैं तो वह उसे बिना उठे ही आसानी से बंद कर देते हैं। लेकिन जब अलार्म बिस्तर से दूर हो और उसे उठकर बंद करना पड़े तब शायद कुछ फायदा हो सकता हैं। एक बार बिस्तर से उठने के बाद शायद आपका दोबारा सोने का मन न करें। सुबह जल्दी कैसे उठे (subah jaldi kaise uthe) के लिए इस हैक को जरूर आजमा के देखें। 

यह भी पढ़े : 40 बेस्ट नेचुरल हेल्थ टिप्स

6. आंख खुलने के बाद तुरंत बिस्तर छोड़ दें

सुबह जल्दी उठने का एक अन्य नियम हैं की सुबह जब भी आपकी नींद खुले तुरंत बिस्तर छोड़ दें, इसमें किसी तरह का कोई आलस न करें। कई बार देखा गया हैं की कुछ लोग सुबह जल्दी उठ जाते हैं लेकिन आलस के कारण बिस्तर नहीं छोड़ पाते। आपको इस चीज से बचना चाहिए और आंख खुलने के बाद तुरंत बिस्तर छोड़ देना चाहिए चाहिए। आपने एक बार बिस्तर छोड़ दिया तो फिर आपको दोबारा सोने का मन नहीं करेगा।   

7. सुबह का आनंद ले

cycling

सुबह उठने के बाद आपको एन्जॉय करना चाहिए, अपने ऊपर किसी तरह का भार डालने की कोशिश न करें। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका हैं की आप सुबह कुछ ऐसा काम करे जिससे आपको खुशी मिलती हो, यह काम कुछ भी हो सकता हैं। आप दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक पर जा सकते हैं, एक्सरसाइज कर सकते हैं, मेडिटेशन कर सकते हैं, अपने लिए अच्छा नाश्ता बना सकते  हैं, सन-बाथ ले सकते हैं या फिर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकते हैं।

सुबह जल्दी उठने के फायदे –  Subah Jaldi Uthne Ke Fayde

सुबह जल्दी उठना कई मायनों में आपके लिए फायदेमंद हो सकता हैं, सुबह जल्दी उठने के कुछ फायदे नीचे बताये गए हैं।

natural health tips hindi

1. अपनी दिनचर्या का प्लान बना सकते हैं

सुबह जल्दी उठने का सबसे बड़ा फायदा (subah jaldi uthne ka fayda) हैं की आप अपने पूरे दिन का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित कर सकते हैं। सुबह जल्दी उठकर आपको यह सोचने का समय मिलेगा की आपको पूरे दिन क्या-क्या कार्य करने हैं, आप इनकी एक लिस्ट बना सकते हैं। इससे आपकी कार्य कुशलता में बढ़ोतरी होगी। आपका टाइम मैनेजमेंट सही रहेगा और इससे काम का तनाव भी कुछ हद कम होगा।

2. एक्सरसाइज के लिए टाइम मिलेगा

एक अच्छी सेहत के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता हैं लेकिन कुछ लोग समय न मिल पाने के कारण एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपके पास एक्सरसाइज करने का पर्याप्त समय रहेगा और इससे आपकी हेल्थ अच्छी बनी रहेगी। सुबह जल्दी उठने के फायदे (subah jaldi uthne ke fayde) में यह एक सबसे बड़ा फायदा हैं। सुबह एक्सरसाइज करने ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता हैं।

यह भी पढ़े : पेट कम करने की 15 जबरदस्त एक्सरसाइज

3. हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं

peanut butter uses hindi

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे अहम भोजन होता हैं। रात को 7-8 घंटे सोने के बाद सुबह शरीर को एक हेल्दी नाश्ते की जरूरत होती हैं, जिससे शरीर को दिनभर कार्य करने के लिए पर्याप्त एनर्जी मिल सके। लेकिन देरी से जगने के कारण कुछ लोगों के पास नाश्ता करने तक का समय नहीं बचता या फिर वे कुछ भी खाकर घर से निकल पड़ते हैं, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।

इसके विपरीत यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपके पास एक हेल्दी नाश्ता तैयार करने का काफी समय होता हैं। साथ ही आप अपने परिवार के साथ आराम से बैठकर नाश्ता कर सकते हैं।

4. सुबह की धूप ले सकते हैं

सुबह जल्दी उठने से आप सूरज की हल्की और ताजी धूप ले सकते हैं। सुबह की ताजी धूप विटामिन डी से भरपूर होती हैं। सुबह 15-20 मिनट धूप लेना हड्डियों, मांसपेसियों व स्किन के लिए के बेहद फायदेमंद होता हैं। साथ ही इससे शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती हैं। देर से जगने वाले लोग सुबह की ताजी धूप को मिस कर जाते हैं जिस कारण उनके शरीर में विटामिन डी की कमी भी हो सकती हैं। कुछ लोग तो विटामिन डी की पूर्ति के लिए सप्लीमेंट्स तक लेते हैं।

5. मस्तिष्क के लिए सुबह उठने के फायदे

smart ideas smart kaise bane

मस्तिष्क के लिए भी सुबह जल्दी उठने के फायदे (subah jaldi uthne ke fayde) बेहतरीन हैं। सुबह की ताजी हवा, ताजी धूप और शांत वातावरण से तनाव दूर होता हैं, मन में चल रहे बुरे विचार दूर होते हैं और दिमाग शांत रहता हैं। साथ ही मन मे नए और अनोखे विचारों का आगमन होता हैं। माना जाता हैं कि हमारा दिमाग सुबह के समय ज्यादा सक्रिय रहता हैं इसलिए इसे सुबह किसी अच्छे कार्य पर लगाना चाहिए।

6. ताजगी और खुशी महसूस होगी 

सुबह जल्दी उठने से शरीर में एक अलग ही ताजगी और खुशी का अहसास होता हैं। शरीर एनर्जेटिक फील करता हैं, शरीर से आलस दूर होता हैं और प्रोड्क्टविटी में भी सुधार होता हैं। देखा जाए तो सुबह जल्दी उठने के फायदे (subah uthne ke fayde) हर तरह से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं।

7. स्किन के लिए फायदेमंद

सुबह जल्दी उठना सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं। सुबह जल्दी उठकर सुबह की ताजी धूप लेने और एक्सरसाइज करने से चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं और आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने की संभावना भी कम रहती हैं।

सुबह उठकर क्या करना चाहिए

सुबह जल्दी उठकर आपको खाली नहीं बैठना हैं, बल्कि इस समय का सदुपयोग करना हैं। सुबह जल्दी उठने से आपके पास काफी समय होगा, इसमें आप यह कार्य कर सकते हैं।

1. एक्सरसाइज

सुबह उठकर एक्सरसाइज करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। सुबह आप किसी भी तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं। आप चाहे तो वेट एक्सरसाइज कर सकते हैं, कार्डिओ एक्सरसाइज कर सकते हैं, योगा कर सकते हैं या फिर सुबह सैर पर जा सकते हैं। इस तरह सुबह पसीना बहाकर आप खुद को लंबे समय तक फिट और स्वस्थ रख सकते हैं।

2. मेडिटेशन

सुबह मेडिटेशन यानी ध्यान करना मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता हैं। इसके लिए आप सुबह  किसी खुली और शांत जगह पर आराम से बैठकर 15-30 मिनट मेडिटेशन कर सकते हैं। सुबह ध्यान करने से तनाव व नकरात्मक विचार दूर होते हैं और दिमाग स्वस्थ रहता हैं।

3. किताबें पढ़ना

सुबह जल्दी उठकर आप किताबें पढ़ सकते हैं। किताबें ज्ञान का भंडार होती हैं इनसे आप काफी कुछ सिख सकते हैं। एलन मस्क, बिल गेट्स व वॉरेन बफे जैसे सफल लोगों की कामयाबी के पीछे भी किताबों का एक अहम योगदान रहा हैं, इन्होंने आज भी पड़ना नहीं छोड़ा हैं।

4. मॉर्निंग वॉक

सुबह जल्दी उठकर मॉर्निंग वॉक पर जाना भी एक अच्छा विकल्प हैं। मॉर्निंग वॉक के फायदों की एक लंबी लिस्ट हैं। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता हैं, मोटापा कम होता हैं, हड्डियां व मसल्स मजबूत होती हैं, रक्त संचार सही रहता हैं, पाचन दुरुस्त रहता हैं और पेट की बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं।

यह भी पढ़े : जॉगिंग करने के 20 फायदे

5. नाश्ता तैयार करना

सुबह उठकर आप अपने लिए एक अच्छा और हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं। एक्सरसाइज और मेडिटेशन के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए हेल्दी डाइट भी जरूरी होती हैं।

6. अपनी मनपसंद का काम

सुबह जल्दी उठकर आप कुछ समय अपने पसंदीदा कार्य के लिए भी निकाल सकते हैं। आप ऐसा कार्य कर सकते हैं जिससे आपको अंदरूनी खुशी मिलती हो।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने सुबह जल्दी कैसे उठे (subah jaldi kaise uthe), सुबह जल्दी उठने के फायदे (subah jaldi uthne ke fayde) और सुबह उठकर क्या करना चाहिए के बारे में जाना। उम्मीद हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और इसे पढ़ने के बाद अब आप भी सुबह जल्दी उठने के लिए उत्साहित हो रहे होंगे।

हेल्थ व लाइफ स्टाइल से जुड़ी ऐसी ही जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

आपके लिए कुछ आर्टिकल

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment