जिम जाने के 18 बेहतरीन फायदे, नुकसान व सावधानियां | Gym Karne Ke Fayde Nuksan

Gym karne ke fayde : ज्यादातर लोग केवल बॉडी बनाने के उद्देश्य से जिम ज्वाइन करते हैं। लेकिन बॉडी बनाने के अलावा भी जिम करने के कई सारे लाभ हैं। जिम में एक्सरसाइज करने से मसल्स मजबूत होती है, वजन नियंत्रित रहता है, शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ती है, स्टैमिना बढ़ता है व तनाव से मुक्ति मिलती है। जिम करने के फायदे (jim karne ke fayde) की एक लंबी लिस्ट है और साथ ही जिम करने के कुछ नुकसान भी हैं, जिनके विषय में हम आगे जानेंगे।

अगर आप जिम करने के बारे में सोच रहे हैं या फिर आपने अभी कुछ समय पहले से ही जिम जाना शुरू किया है तो फिर आपको जिम जाने के फायदे (gym jane ke fayde), जिम करने के नुकसान, सावधानियां और खानपान के बारे में पूरी जानकारी होनी होनी चाहिए। कुछ लोगों को एक्सरसाइज की तो अच्छी जानकारी होती हैं, लेकिन डाइट के विषय मे उनकी जानकारी शून्य होती है जिस कारण मेहनत का फल उन्हें सही से नहीं मिल पाता है।

शरीर के लिए एक्सरसाइज जितनी जरूरी होती हैं, उतनी ही जरूरी डाइट भी है। बिना डाइट के आप जिम में कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें आपको अच्छा रिजल्ट नहीं मिल सकता। चाहे आप बॉडी बनाने के लिए जिम जा रहे हो या फिर पेट की चर्बी कम करने के लिए , सभी परिस्थितियों में डाइट सबसे ज्यादा मगत्वपूर्ण होती है।

अगर आप सही डाइट के साथ, सही तरीके से जिम करेंगे तो इससे आपको अनेकों लाभ प्राप्त होंगे। बिना डाइट, जिम करने के फायदे (gym karne ke fayde) मिलना बेहद मुश्किल होता है। जिम जाने के फायदे नुकसान और जिम करने से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए के विषय में जानने के लिए लेख को आगे पढ़ें।

जिम करने के फायदे (जिम जाने के फायदे) – Gym Karne Ke Fayde

Gym Karne Ke Fayde in Hindi

जिम में एक्सरसाइज करने से शरीर में कई सारे परिवर्तन होते हैं और शरीर स्वस्थ व फिट रहता हैं। लेकिन जिम करने के फायदे (gym karne ke fayde) आपको तभी प्राप्त होंगे जब आप एक अच्छी डाइट ले रहे हो। एक अच्छी डाइट के साथ रेगुलर जिम करने से आपको ये लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

1. मसल्स मजबूत होती है

जिम करने का सबसे बड़ा फायदा (gym karne ke fayde) हैं कि इससे मांसपेशियां या मसल्स मजबूत होती हैं। ज्यादातर लोग खासकर लड़के मसल्स बनाने के लक्ष्य से ही जिम जॉइन करते हैं। जिम में एक्सरसाइज करने से मसल्स पर जोर पड़ता हैं जिस वजह से वे धीरे-धीरे मजबूत होने लगती हैं।

जिम करने से मसल्स कब तक बनेगी यह इस पर निर्भर करता हैं कि आप कितनी मेहनत से एक्सरसाइज करते हैं। साथ ही मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन डाइट लेना भी बेहद जरूरी होता हैं। प्रोटीन के लिए आप अपने भोजन में अंडा, मांस, मछली, पनीर, अंकुरित अनाज, पीनट बटर, बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं।

2. शरीर का स्टैमिना बढ़ता है

gym jane ke fayde

जिम करने का एक अन्य लाभ (jim karne ke fayde) हैं कि इससे शरीर का स्टैमिना बढ़ता हैं और शरीर की कार्यक्षमता में इजाफा होता हैं। जब किसी काम को बिना थके ज्यादा देर तक किया जाता हैं तो यह शरीर में स्टैमिना बढ़ने का संकेत होता हैं।

लगातार जिम में एक्सरसाइज करने से शरीर का स्टैमिना बढ़ता हैं और शरीर किसी भी कार्य को बिना थके लंबे समय तक करने में सक्षम होता हैं। साधारण सब्दों में कहा जाए तो जिम करने से शरीर की कार्यक्षमता बढ़ती हैं और शरीर जल्दी थकता नहीं हैं।

यह भी पढ़े : शरीर में स्टैमिना बढ़ाने के तरीके और घरेलू उपाय

3. पेट की चर्बी कम होती है

weight loss ke liye gym karne ke fayde

पेट की बढ़ती चर्बी बहुत से लोगों के बीच चिंता का विषय बनी हुई हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए जिम सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। जिम में एक्सरसाइस करने से कैलोरी बर्न होती हैं, मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर का मेटाबॉलिस्म तेज होता हैं जिससे पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

ऐसा नहीं हैं कि जिम जाने के कुछ दिन बाद से ही आपकी पेट की चर्बी कम हो जाएगी। पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको जिम में कड़ी मेहनत करनी हैं और अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए जिम करने के फायदे (gym jane ke fayde) उन लोगों को ही प्राप्त होते हैं जो धैर्य रखकर निरंतर मेहनत करते हैं।

यह भी पढ़े : पतला होने का तरीका और घरेलू उपाय

5. पर्सनाल्टी में सुधार आता है

gym join karne ke fayde

जिम जाने का एक बड़ा फायदा (gym join karne ke fayde) हैं कि इससे पर्सनाल्टी अच्छी होने लगती हैं। जिम में निरंतर एक्सरसाइज करने से बॉडी फिट रहती हैं, शरीर में एनर्जी रहती हैं, मसल्स टाइट रहती हैं, कंधे उठे रहते हैं व पोस्चर में सुधार होता हैं और इन्ही सब वजह से पर्सनाल्टी आकर्षित दिखती हैं। लड़के हो या लड़कियां एक्सरसाइज करने से एक्सरसाइज पर्सनाल्टी में चार-चांद लगते हैं।

6. इम्युनिटी पॉवर मजबूत होती है

जिम जाने व एक्सरसाइज करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी भी मजबूत होती हैं, जिससे शरीर रोगों से दूर रहता हैं। यदि आपकी इम्युनिटी कमजोर हैं और सर्दी, खांसी, जुखाम या बुखार बहुत जल्दी आ जाता हैं, तो फिर आपको एक्सरसाइज अवश्य करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से अपना कार्य करते हैं और शरीर रोगों से दूर रहता हैं।

7. पाचन तंत्र मजबूत होता है

जिम करने के फायदे (jim karne ke fayde) के बारे में आगे बात करें तो इससे पाचन शक्ति भी मजबूत होती हैं। अच्छी सेहत व स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र बेहद महत्वपूर्ण होता हैं। यह भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को शरीर के सभी जरूरी अंगों तक पंहुचाने का कार्य करता हैं। कमजोर पाचन तंत्र शरीर में कई समश्याओं का कारण बनता हैं, इसलिए नियमित एक्सरसाइस करें और अच्छी डाइट लें।

8. मेटाबॉलिस्म सही रहता है

जिम जाने के फायदे मेटाबॉलिस्म के लिए भी काफी अच्छे हैं। मेटाबॉलिस्म भोजन को एनर्जी में बदलने का कार्य करता हैं। अगर शरीर का मेटाबॉलिस्म सही नहीं रहेगा यानी मेटाबॉलिस्म स्लो होगा तो शरीर में मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, थकान, आलास, हड्डियों में दर्द जैसी कई समश्याएं उतपन्न होने लगती हैं।

9. चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है

gym jane ke fayde

जिम करने का एक अन्य लाभ यह भी हैं कि इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता हैं और चेहरा साफ और सुंदर दिखाई देता हैं। दरअसल, एक्सरसाइज करने से शरीर से टॉक्सिन्स दूर होते हैं जिसका सबसे ज्यादा लाभ स्किन को मिलता हैं। नियमित एक्सरसाइज करने से चेहरे पर पिंपल की समस्या भी दूर होती हैं और स्किन हेल्दी रहती हैं।

10. तनाव दूर होता है

कई अध्ययनों में यह बात सामने आई हैं कि नियमित एक्सरसाइज करने से तनाव दूर होता हैं और मूड फ्रेश रहता हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी हैं, खासकर नोजवान इसके सबसे ज्यादा शिकार हैं।

तनाव दूर करने के लिए कुछ समय एक्सरसाइज के लिए अवश्य निकालें अगर आप किसी कारणवश जिम नहीं जा सकते तो घर पर ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। एक्सरसाइज के साथ योग भी तनाव दूर करने में काफी सहायक होता हैं।

11. नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है

जिम करने के फायदे (jim karne ke fayde) की आगे बात करें तो इससे नींद अच्छी आती हैं और नींद की गुणवत्ता में  भी सुधार होता हैं। जिन लोगों को रात को जल्दी नींद नहीं आती, उन्हें सुबह या शाम के समय 30-40 मिनट एक्सरसाइज अवश्य करनी चाहिए।

12. जिम करने से पेट स्वस्थ रहता है

gym tips for beginners in hindi

जिम जाने के फायदे (gym jane ke fayde) पेट से जुड़ी विभिन्न समश्याओं के लिए भी अच्छे हैं। जिम में एक्सरसाइज करने से पेट स्वस्थ रहता हैं और पेट की बीमारियां जिसे गैस, एसिडिटी, कब्ज़ व अपच दूर होती हैं। पेट की बीमारियों के दो ही मुख्य कारण होते हैं एक शारिरिक गतिविधि का आभव व दूसरा गलत खानपान। अगर एक्सरसाइज के साथ अच्छी डाइट ली जाए तो हमेशा के लिए पेट से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

13. शरीर से टॉक्सिन्स दूर होते है

जिम में एक्सरसाइज करने से बॉडी से अधिक पसीना निकलता हैं और पसीने के जरिये शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। दरअसल, गलत खानपान के कारण हमारी बॉडी में बहुत से दूषित पदार्थ जमा होने लगते हैं। इनका सबसे ज्यादा नुकसान इम्युनिटी पर पड़ता है, ये शरीर की इम्युनिटी को कमजोर करते हैं साथ ही ये लिवर, पेट, स्किन व बालों के लिए भी नुकसानदायक होते हैं।

इसलिए इन वैशेले तत्वों का शरीर से बाहर निकलना बेहद अहम होता हैं। इनके बाहर निकलने से पेट स्वस्थ रहता हैं, पाचन मजबूत होता हैं, लिवर  सही से काम करता हैं, चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं, बालों का झड़ना कम होता हैं और शरीर रोगों से दूर रहता हैं।

14. बढ़ती उम्र का प्रभाव कम होता है

gym jane ke fayde

बढ़ती उम्र का असर सबसे पहले चेहरे और बालों पर पड़ता हैं। चेहरे पर झुर्रियां, कालापन, झाइयां, बालो का गिरना, बालों का सफेद होना और शरीर में एनर्जी व स्टैमिना की कमी ये सभी चीजें बढ़ती उम्र की निशानी होती हैं। लेकिन जिम में एक्सरसाइज करने से आप इन सब चीजों से निजात पा सकते हैं और बढ़ती उम्र में भी अपने आपको जवां रख सकते हैं। 

आपने बहुत से बॉलीवुड स्टार को देखा होगा की वे 50-55 की उम्र में भी 30-35 जितने लगते हैं, इसका एक बड़ा कारण एक्सरसाइज व सही खानपान होता हैं। इस तरह से बढ़ती उम्र को रोकने के लिए जिम करने के फायदे (jim karne ke fayde) बेहतरीन हैं।    

15. टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है

gym karne ke fayde

टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के शरीर में बनने वाला एक हार्मोन हैं। शरीर में सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बेहद लाभकारी होता हैं, इसी कारण इसे सेक्‍स हार्मोन भी कहा जाता हैं। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी के कारण पुरषों में सेक्स की इच्छा कम होने लगती हैं या वे सेक्स के दौरान जल्दी थक जाते हैं। 

साथ ही शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी के कारण थकान, चेहरे का ग्लो फीका पड़ना, मोटापा बढ़ना, बाल झड़ना व मेमोरी पावर कम होना जैसी अनेकों समस्याएं भी होने लगती हैं। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज सबसे अच्छा तरीका हैं। एक्सरसाइज करने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में नैचुरली बढ़ोतरी होती हैं। 

एक्सरसाइज के साथ-साथ अच्छी डाइट, अच्छी नींद व तनाव से दूरी भी टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मददगार होते हैं। टेस्टोस्टेरोन के लिए लेग एक्सरसाइज सबसे ज्यादा लाभदायक होती हैं, इसलिए जिम में लेग की एक्सरसाइज अवश्य करें। कुछ लोग केवल ऊपरी बॉडी पार्ट की एक्सरसाइज करते हैं और लेग की एक्सरसाइज करने से बचते हैं, जो सही नहीं हैं। 

16. भूख खुलकर लगती है

कुछ लोग होते हैं जिन्हे कम भूख लगती हैं या वे बहुत कम खाना खाते हैं। कम खाना खाने से शरीर को पर्याप्त कैलोरी और पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिस वजह से शरीर में कमजोरी व थकान बढ़ने लगती हैं और शरीर की इम्युनिटी कमजोर पड़ने लगती हैं। 

भूख न लगने का एक बड़ा कारण शारिरिक गतिविधि का अभाव होता हैं, कम शारिरिक गतिविधि के कारण भूख कम लगती हैं। इसलिए, भूख बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें और एक बार अपना मेडिकल चेकअप भी अवश्य करा लें, कई बार भूख न लगने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।  

17. आत्मविश्वास बढ़ता है

कुछ लोग या तो बहुत ज्यादा पतले व कमजोर होते हैं, या फिर बहुत ज्यादा मोटे होते हैं। मनचाही बॉडी न बन पाने के कारण ऐसे लोगों का आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ने लगता हैं। लोग बाहर निकलना कम कर देते हैं, दोस्तों से कम मिलते हैं और समाज में भी लोगों से कम घुलते-मिलते हैं। 

जबकि जिम में लोगों के बीच एक्सरसाइज करने से आत्मविश्वास बढ़ता हैं, साथ ही जिम करने से बॉडी भी फिट होने लगती हैं जिससे आत्मविश्वास और ज्यादा बढ़ने लगता हैं। जिम करने के फायदे उन लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं जो ज्यादा शर्मीले होते हैं। 

18. शरीर में कपड़ें अच्छे लगते है

जिम जाने के फायदे (jim karne ke fayde) कपड़ें पहनने के शौकीन लोगों के लिए भी अच्छे हैं। हर किसी की चाह होती हैं की उनके शरीर पर कपड़े अच्छे लगे और उनकी पर्सनाल्टी अच्छी दिखे। लेकिन कई बार लोग सही बॉडी न होने के कारण कुछ लोग अपनी मनपसंद के कपडे नहीं पहन पाते हैं। जिम करने से बॉडी फिट रहती हैं, मसल्स टाइट होती हैं, बॉडी का पोस्चर अच्छा होता हैं जिस कारण शरीर पर कपड़े भी अच्छे लगने लगते हैं।   

यह भी पढ़े : स्मार्ट कैसे बने | स्मार्ट बनने का तरीका

जिम करने से पहले क्या खाएं – Gym Karne Se Pehle Kya Khaye

जिम करने के फायदे (gym jane ke fayde) में हमने ऊपर बताया की जिम के साथ-साथ डाइट भी बेहद जरूरी होती हैं। जिम+डाइट से ही आपको मनचाहा रिजल्ट मिल सकता हैं, केवल जिम करने से भी आपको लाभ प्राप्त नहीं होंगे। आगे जानते हैं की जिम करने से पहले आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, जिससे जिम में आप अच्छे से बिना थके ज्यादा एक्सरसाइज कर सके।

जिम करने से 30 मिनट पहले आपको शरीर में एनर्जी बढ़ाने वाले फूड यानी कार्बोहायड्रेट लेने चाहिए। इसके साथ ही आप आप केला, सेब, ग्रीन टी, ब्लैक टी व अंडे का सफेद भाग भी ले सकते हैं। ये सभी चीजें एनर्जी का अच्छा स्रोत होती हैं, इनके सेवन से बॉडी में जल्दी थकावट नहीं होती। साथ ही ध्यान दें की आपको जिम करने से पहले बहुत ज्यादा भारी भोजन भी नहीं करना हैं। 

जिम करने के बाद क्या खाएं – Gym Karne Ke Baad  Kya Khaye

जिम करने के बाद शरीर को सबसे ज्यादा प्रोटीन की आवश्यकता होती हैं। एक्सरसाइज करने से मसल्स टूटती हैं, इन्हें पोषण देने के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा लाभदायक होता हैं। जिम करने के बाद प्रोटीन की प्राप्ति के लिए आप अंडे का सफेद भाग, चिकेन ब्रेस्ट, पनीर, स्प्राउट्स व प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं। एक्सरसाइज के बाद फास्ट फूड जैसे पिजा, बर्गर, समोसे, फ्राइज, मोमोस आदि का सेवन बिलकुल भी न करें। (भारत में प्रोटीन के 25 बेस्ट सोर्स)

जिम करने की नुकसान – Gym Karne Ke Nuksan

जिम ज्वाइन करने के फायदे (gym join karne ke fayde) तो आपने जान लिए अब जिम करने के कुछ नुकसान भी जान लेते हैं।

1. मांसपेशियों में दर्द

जिम करने करने की नुकसान (gym karne ke nuksan) की बात करें तो शुरुआत के कुछ दिन जिम करने से मांसपेशियों में बहुत ज्यादा दर्द होता हैं। यह दर्द इतना ज्यादा होता हैं की  कभी-कभार उठना, बैठना और चलना भी मुश्किल हो जाता हैं। लेकिन इस दर्द से बिल्कुल भी न घबराए और बीच में ही जिम करना बंद न कर दें। वक्त से साथ यह दर्द अपने आप ही ठीक होने लगता हैं। 

2. थकान व कमजोरी 

जिम करने के नुकसान या साइड इफेक्ट्स (gym karne ke nuksan) की बात करें तो इससे शरीर में थकावट व कमजोरी भी हो सकती हैं। यह समस्या उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती हैं जो एक्सरसाइज के साथ सही डाइट नहीं लेते। एक्सरसाइज करने से मसल्स पर दबाव पड़ता हैं और मसल्स को ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहार की जरूरत होती है, अगर मसल्स को पौष्टिक आहार नहीं मिला तो शरीर में थकावट, सुस्ती, कमजोरी और दर्द की शिकायत होने लगती हैं। 

3. डिहाइड्रेशन की समस्या 

डिहाइड्रेशन की समस्या उन लोगों में ज्यादा दिखने को मिलती हैं जो एक्सरसाइज करते हैं और दिनभर बहुत कम पानी पीते हैं। एक्सरसाइज करने से शरीर से पसीना ज्यादा निकलता हैं, जिस कारण शरीर को पानी की ज्यादा आवश्यकता होती हैं और जब शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता तो शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या उतपन्न हो जाती हैं। 

4. एक्सरसाइज छोड़ने से नुकसान 

जिम करने के नुकसान (gym karne ke nuksan) की आगे बात करें तो इसका एक बड़ा नुकसान तब देखने को मिलता हैं जब आप जिम करना छोड़ते हैं। जब तक आप जिम करते हैं तब तक आप फिट एंड फाइन रहते हैं, लेकिन जिम छोड़ने के बाद शरीर में फैट दोबारा से बढ़ने लगता हैं और मसल्स भी कमजोर होने लगती हैं। इसलिए जिम को अपनी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बनाये और नियमित एक्सरसाइज करें।    

जिम करने के लिए जरूरी टिप्स  – Gym Tips For Beginners In Hindi

gym ke fayde

जिम करने से पहले, जिम के दौरान व जिम करने के बाद इन चीजों का भी विशेष ध्यान रखें।

1. अच्छे जिम का चुनाव करें 

जिम ज्वाइन करने से पहले जिम का चुनाव बेहद जरूरी होता हैं। जिम का चुनाव करते समय ध्यान दें की जिम आपके घर के नजदीक होना चाहिए, जिम में सभी जरूरी मशीन होनी चाहिए, जिम ट्रेनर अच्छा होना चाहिए और जिम की फीस आपके बजट में होनी चाहिए (gym tips for beginners in hindi)। 

2. सही पार्टनर का चुनाव करें 

जिम में आपको एक पार्टनर की भी आवश्यकता पड़ेगी जो साथ में आपके एक्सरसाइज करें। आपका जिम पार्टनर ऐसा होना चाहिए जो आपका हौसला बढ़ाये, समय का पाबंद हो, नियमित जिम आये और एक्सरसाइज में आपकी पूरी साहयता करें। 

3. पूरी तैयारी के साथ जिम जाएं  

जिम पूरी तैयारी के साथ जाए। कंफर्टेबल कपड़े पहने, अच्छी क्वालिटी के जूते पहने, साथ में एक बैग रखे जिसमे एक पानी की बोतल, छोटा टॉवल व एक एक्स्ट्रा टीशर्ट हो (gym tips for beginners in hindi)।

4. बॉडी वार्मअप जरूर करें  

जिम में जाते ही आपको एकदम से हैवी एक्सरसाइज शुरू नहीं करनी चाहिए। सबसे पहल बॉडी को स्ट्रेच करें और 10-15 मिनट वार्मअप करें। वार्मअप करने से शरीर हैवी एक्सरसाइज के लिए रेडी हो जाता हैं, जिससे इंजरी का खतरा कम हो जाता हैं। 

5. सभी मसल्स की एक्सरसाइज करें

जिम में आपको शरीर के हर बॉडी पार्ट पर ध्यान देना चाहिए और सभी बॉडी पार्ट की बराबर एक्सरसाइज करनी चाहिए। कुछ लोग केवल बॉडी के ऊपरी हिस्से पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं और लेग व बैक एक्सरसाइज करने से बचते हैं, जो ठीक नहीं हैं। लेग और बैक मसल्स शरीर की बड़ी मसल होती हैं इन्हें ट्रैन करना बेहद जरूरी होता हैं (gym tips for beginners in hindi)।

6. सप्लीमेंट लेने में जल्दी न करें

कुछ लोकल जिमों में जिम ट्रेनर आपको सप्लीमेंट लेने की सलाह देंगे, लेकिन सप्लीमेंट लेने में किसी प्रकार की कोई जल्दबाजी न करें। नेचुरल तरीके से ही बॉडी बनाये और सप्लीमेंट्स की जगह अपनी डाइट पर पैसे खर्च करें। अगर सुम्प्लिमेंट की जरूरत हो तो सप्लीमेंट का चुनाव बड़े ही ध्यान से करें, सप्लीमेंट्स में मिलावट इंडिया में आम बात हैं। इस विषय में खुद रिसर्च करें और किसी शिक्षित व्यक्ति की सलाह से ही सप्लीमेंट का इस्तेमाल करें।  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. जिम करने का सही समय क्या है?

A. जिम करने का सबसे सही समय सुबह होता हैं, सुबह जिम करने से पूरा दिन मूड फ्रेश रहता हैं और शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। अगर किसी कारण आप सुबह जिम न कर पाएं तो फिर शाम के समय भी जिम कर सकते हैं।

Q. क्या जिम करने से पेट की चर्बी कम होती है?

A. हाँ जी, जिम में एक्सरसाइज करने से पेट की अतिरिक्त चर्बी कम होती हैं और बॉडी फिट रहती हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए जिम के साथ-साथ अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान दें।

Q. क्या जिम करने से वजन बढ़ता है ?

A. वजन बढ़ाने के लिए भी जिम करना फायदेमंद होता हैं और खाया पिया शरीर में लगने लगता है।

Q. क्या जिम करने से हाइट बढ़ना बंद हो जाती है ?

A. ऐसा कोई भी प्रमाण नहीं हैं जो यह साबित कर सके की जिम करने से हाइट बढ़ना बंद हो जाती हैं, यह एक मिथ हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

इजी लाइफ हिंदी के इस आर्टिकल में हमने आपको जिम करने के फायदे (gym jane ke fayde), जिम करने के नुकसान (gym karne ke nuksan) और कुछ जरूरी टिप्स  (gym tips for beginners in hindi) बताएं। उम्मीद हैं की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इसे पढ़ने के बाद आप एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित जरूर हुए होंगे। एक्सरसाइज को अपनी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बनाए, आपकी लाइफ की आदि मुसीबतें अपने आप ही दूर हो जाएंगी। 

अगर एक्सरसाइज के विषय में आपके मन में कोई सवाल हो तो आप निचे कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही इस आर्टिकल को आप अपने सोशल मीडिया पेज पर ही शेयर कर सकते हैं। 

आपको ये आर्टिकल भी पसंद आएंगे 

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

8 thoughts on “जिम जाने के 18 बेहतरीन फायदे, नुकसान व सावधानियां | Gym Karne Ke Fayde Nuksan”

  1. Sir mai bahot patla hu sharir nahi banta aur shighrapatan jaisi prblm hai kya gym join karne se ye problem thik hogi

    Reply
    • aapko exercise jarur karni chahiye, exercise karne se muscles ki growth hogi, digestion accha hoga jisse khaya piya aapke sharir me lagega or aapka weight badhega. exercise ke sath apni diet par jarur dhyan de.

      Reply

Leave a Comment