40+ Natural Health Tips in Hindi | नेचुरल हेल्थ टिप्स इन हिंदी

Natural health tips in hindi : क्या आप जानते हैं कि विश्व में 39% से भी ज्यादा युवा मोटापे का शिकार हैं। जबकि आज की तारीख में करोड़ों लोग डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम, लिवर प्रॉब्लम व पेट की समश्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग अपनी सेहत पर तब तक ध्यान देना सही नहीं समझते जब तक उनका शरीर किसी गंभीर बीमारी की चपेट में नहीं आ जाता।

अगर आप समय रहते अपने स्वास्थ पर थोड़ा ध्यान देने लग जाएं, तो आप इन घातक बीमारियों से दूर तो रहेंगे ही साथ में फिट व सुंदर भी दिखेंगे। आज हम बेस्ट हेल्थ टिप्स इन हिंदी (health tips in hindi) के इस आर्टिकल में आपको वो सभी जरूरी चीजें बताने जा रहे हैं जो स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक होती हैं। अगर आप अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना चाहते हैं तो आपको इन चीजों के बारे में अवश्य जानकारी होनी चाहिए।

नेचुरल हेल्थ टिप्स हिंदी – Natural Health Tips in Hindi

health tips in hindi

1. सुबह जल्दी उठे – Wake Up Early in The Morning

सुबह जल्दी उठना एक अच्छी सेहत की नींव होती हैं। सुबह का वातावरण शांत, स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर होता हैं, आपको इसका आनंद अवश्य लेना चाहिए। सुबह जल्दी उठने से शरीर में एनर्जी बढ़ती हैं और मन में नए और अनोखे विचारों का आगमन होता हैं जो आपको सफलता की ओर ले जाते हैं।

2. गुनगुना पानी पिएं – Drink Warm Water

health tips in hindi, beast health tips in hindi

रात की 8 से 10 घंटे की नींद के बाद शरीर को सुबह सबसे पहले पानी की आवश्यकता होती हैं, जिससे शरीर के सभी अंग अपना-अपना कार्य सुचारू रूप से कर सके। इसलिए आपको सुबह उठने के बाद सबसे पहले पानी पीना चाहिए, पानी अगर हल्का गुनगना हो तो और भी अच्छा हैं (health tips in hindi)।

कुछ लोग सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं हैं, आप ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें। सुबह खाली पेट चाय पीने की जगह दो गिलास गुनगुना पानी पिएं, कुछ ही दिनों में यह आपकी आदत बन जाएगी। ऐसा करने से आप अपने स्वास्थ्य पर एक बड़ा परिवर्तन महसूस करेंगे।

यह भी पढ़े : सुबह गर्म पानी पीने के फायदे

3. मॉर्निंग वॉक पर जाएं – Health Tips in Hindi Morning Walk Kare

HEALTH TIPS IN HINDI

स्वस्थ रहने के लिए (health tips in hindi) सुबह की सैर यानी मॉर्निंग वॉक का भी एक अहम रोल होता हैं। सुबह की 30 से 40 मिनट की सैर आपको एक अच्छे स्वास्थ के साथ-साथ फिट और आकर्षक बॉडी भी प्रदान करने में मदद करेगी। सुबह हल्की धूप और ताजी हवा में सैर करने का अपना ही एक आनंद हैं, इसके साक्षी जरूर बने।

सुबह की 30-40 मिनट की सैर वजन को नियंत्रित रखने, हार्ट को हेल्दी रखने, कोलेस्ट्रॉल कम करने, शरीर में ऊर्जा व स्टैमिना बढ़ाने और पेट की समश्याओं से निजात पाने में सहायक होती हैं।

4. ऑयल पुल्लिंग करें – Do Oil Pulling

coconut oil

हेल्थ टिप्स इन हिंदी (natural health tips in hindi) में अगली चीज जो आपको करनी हैं, वह हैं ऑयल पुल्लिंग। ऑयल पुल्लिंग एक आयुर्वेदिक तकनीक हैं जिसमें कुछ देर तेल से कुल्ला करना होता हैं। दरअसल हमारे मुंह के अंदर करोड़ों की संख्या में बैक्टेरिया रहते हैं, जिनमें कुछ बैक्टीरिया हमारी हेल्थ के लिए अच्छे तो कुछ बुरे होते हैं।

इन बुरे बैक्टीरिया के कारण दांतों में सड़न, मसूड़ों में दर्द, कैविटी व मुंह की दुर्गंध की समश्य उतपन्न होती हैं, साथ ही ये बैक्टीरिया साधारण पानी से कुल्ला करने व ब्रश करने पर भी बाहर नहीं निकलते हैं। इन्हें बाहर निकालने में ऑयल पुल्लिंग कारगर होती हैं, 5 से 10 मिनट तेल से कुल्ला करने पर यह बैक्टीरिया तेल के साथ चिपककर बाहर निकल जाते हैं।

यह भी पढ़े : ऑयल पुल्लिंग करने का सही तरीका

5. हेल्दी नाश्ता करें – Do Healthy Breakfast

soya milk

स्वस्थ रहने (natural health tips in hindi) के लिए सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा अहम होता हैं, इसे बिल्कुल भी स्किप न करें। सुबह का नाश्ता आपको पूरे दिन कार्य करने की शक्ति व ऊर्जा प्रदान करता हैं। सुबह के नाश्ते में आप तेलीय पदार्थों की जगह प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसके लिए आप अपने नाश्ते में दलिया, ओट्स, साबूदाना खीर, अंडा, ब्राउन ब्रेड, दूध, अंकुरित अनाज व आटा या मक्के की रोटी को शामिल कर सकते हैं।

6. एक्सरसाइज करें – Do Exercise

squat exercise in hindi

हम जो भी भोजन करते हैं उनसे हमें कैलोरी प्राप्त होती हैं, जिन्हें खर्च करना भी आवश्यक होता हैं। अगर इन कैलोरी को खर्च न किया गया तो यह शरीर में मोटापे के रूप में जमा होने लगती हैं। इन कैलोरी को बर्न करने का एक ही तरीका हैं और वह हैं एक्सरसाइज। एक्सरसाइज करने से अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती हैं जिससे शरीर फिट रहता हैं, पाचन दुरुस्त रहता हैं, मेटाबॉलिस्म बढ़ता हैं और हार्ट, लिवर, स्किन व बाल भी हेल्दी रहते हैं।

यह भी पढ़े : पतले होने की कुछ आसान एक्सरसाइज

7. स्वस्थ रहने के लिए योग करें – Do Yoga For Stay Healthy

meditation in hindi

हेल्थ टिप्स (natural health tips in hindi) की आगे बात करें तो एक अच्छी सेहत के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ योग भी आवश्यक हैं, जो लोग किसी कारणवश एक्सरसाइज नहीं कर सकते, वे योग अवश्य करें। योग के जरिये आप शारीरिक फिटनेस के साथ साथ मानसिक फिटनेस भी हासिल कर सकते हैं जो कि आज के समय में बहुत जरूरी भी हैं।

साथ ही योग करने के लिए किसी प्रकार के औजार या यंत्र की आवश्यकता भी नहीं होती, आप घर में किसी शांत जगह पर एक चटाई बिछाकर आराम से योग कर सकते हैं। अगर आप योग के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं तो आप इंटेरेटेन्ट के माध्यम से भी आज की तारीख में योग करना सीख सकते हैं।

8. ऑयली फूड से दूर रहे – Avoid Oily Foods

ऑयली फूड जैसे पकोड़े, परांठे, बर्गर, अचार व फ्रेंच फ्राइज आदि सेहत के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होते हैं, इनमें बहुत ज्यादा फैट होता हैं। ऑयली फूड के ज्यादा सेवन से मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग व डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता हैं, इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में न करें।

9. हेल्थ टिप्स चीनी से दूर रहे – Avoid White Sugar

Chini ke nuksan. sugar side effects in hindi

नेचुरल हेल्थ टिप्स (natural health tips in hindi) का एक अहम रूल हैं चीनी से दूर रहना। अगर आप लंबी उम्र तक स्वस्थ, फिट व जवां दिखना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने खाने से चीनी को दूर करना होगा। सफेद चीनी रिफाइंड करके तैयार की जाती हैं जिसमें पोषक तत्वों की भारी कमी होती हैं, इसमें केवल हाई कैलोरी होती हैं जो मोटापा, डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम, लिवर प्रॉब्लम व पेट की समश्याओं का मुख्य कारण होती हैं।

10. फास्ट फूड से दूर रहे – Avoid Fast Foods

फास्ट फूड्स भी हेल्थ पर बहुत ज्यादा बुरा प्रभाव डालते हैं। इनमें बहुत अधिक कैलोरी होती हैं और फाइबर न के बराबर पाया जाता हैं, जिस कारण ये सही से पच नहीं पाते हैं। सही से न पचने के कारण यह शरीर मे फैट के रूप में जमा होने लगते हैं, साथ ही लिवर और हार्ट पर भी ये बुरा असर डालते हैं। पेट की परेशानियों जैसे गैस, अपच, कब्ज़ व पाचन की कमजोरी का एक मुख्य कारण फास्ट फूड्स का अधिक सेवन ही होता हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाए रखें या फिर कभी-कभार इन्हें एक हेल्थी तरीके (natural health tips in hindi) से घर पर ही बनाये।

11. हेल्थ टिप्स खूब पानी पिएं – Drink More Water (Best Health Tips in Hindi)

पानी हमारे शरीर के लिए अमृत के समान हैं, कहा जाता हैं कि रोज 8 गिलास पानी पीने से सैकड़ों बीमारियों से बचा जा सकता हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से गंदगी साफ होती हैं, लिवर स्वस्थ रहता हैं, किडनी स्वस्थ रहती हैं, पाचन तंत्र मजबूत होता हैं, मेटाबॉलिस्म बढ़ता हैं, चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं, बाल मजबूत होते हैं, बॉडी का एक्स्ट्रा फैट कम होता हैं और पेट की बीमारियां दूर होती हैं। पानी के जितने लाभ गिनाए जाए उतने कम हैं। इसलिए दिनभर खूब पानी पिएं, कम से कम 3 लीटर पानी अवश्य पिएं।

12. प्रोटीन युक्त चीजें खाएं – Protein Rich Foods

protein food list hindi

हेल्थ टिप्स हिंदी (health tips in hindi) की बात हो और उसमें प्रोटीन का जिक्र न आये ऐसा हो नहीं सकता। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कुछ जरूरी पोषक तत्वों में से एक हैं। यह मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूत बनाने, शरीर में ऊर्जा बढ़ाने, स्किन व बालों को स्वस्थ रखने तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से सहायक होता हैं। एक अच्छी सेहत के लिए एक दिन में अपने बॉडी वेट जितना प्रोटीन अवश्य लें।

इसके अनुसार अगर आपका वजन 60kg हैं तो आपको एक दिन में कम से कम 60g प्रोटीन अवश्य लेना चाहिए। प्रोटीन के लिए आप अंडा, मछली, दूध, पनीर, दाल, स्प्राउट्स व बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं।

13. सूखे मेवे खाएं – Dry Fruits

सूखे मेवे जैसे किशमिश, छुहारे, अंजीर, अखरोट आदि में हेल्दी फैट अच्छी मात्रा में मौजूद होता हैं जो शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता हैं। यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने, मोटापे पर नियंत्रण रखने, हार्ट को हेल्दी रखने और शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में लाभप्रद होते हैं।

14. फाइबर युक्त चीजें खाएं – Fiber Rich Foods

fiber food list in hindi

फाइबर भोजन को सही से पचाने और पेट साफ करने में सबसे ज्यादा सहायक होता हैं। कई लोगों की शिकायत रहती हैं कि उनका पेट खुलकर सही से साफ नहीं होता हैं, ऐसा भोजन में फाइबर की कमी के कारण ही होता हैं। भोजन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेने से पेट खुलकर साफ होता हैं, कब्ज और पाइल्स की समस्या दूर होती हैं, मोटापा कम होता हैं, ब्लड शुगर कॉन्ट्रल रहती हैं और मेटाबॉलिस्म फास्ट होता हैं। फाइबर के लिए आप हरि सब्जियां, फल, डाल, अनाज व सूखे मेवे आदि का सेवन करें (natural health tips in hindi)।

15. हल्का-हल्का भोजन करें – Best Natural Health Tips in Hindi

कुछ लोग दिन में केवल दो बार भोजन करते हैं और उस दौरान वे बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं, जिसके कारण भोजन का सही से पाचन नहीं हो पाता हैं, साथ ही इससे शरीर में कई समश्याएं उतपन्न होने लगती हैं। नेचुरल हेल्थ टिप्स (natural health tips in hindi) में हम आपको सलाह देंगे कि दिन में दो बार भारी भोजन करने की जगह 3 से 4 बार हल्का-हल्का भोजन करें, जरूरत से ज्यादा भोजन बिल्कुल भी न करें।

16. भोजन के बीच में पानी कम पिएं

स्वस्थ रहने के लिए (health tips hindi) पानी बेहद अहम होता हैं लेकिन कई बार इसका सेवन शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकता हैं, पानी पीने का भी एक समय और तरीका होता हैं। भोजन में बीच मे बहुत ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए, साथ ही भोजन के तुरंत बाद भी पानी पीने से बचना चाहिए। भोजन के बीच में अधिक पानी पीने से भोजन के पाचन में समश्या हो सकती हैं।

17. भोजन करने के बाद बैठे न रहे

भोजन करने के बाद कुछ लोग एक जगह पर ही बैठे रहते हैं या भोजन करने के तुरंत बाद सोने के लिए चले जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं हैं। भोजन के बाद थोड़ी देर वॉक जरूर करनी चाहिए, इससे भोजन को पचने में आसानी होती हैं और भोजन जल्दी पचता हैं। रात के भोजन के बाद खासकर वॉक जरूर करनी चाहिए और कम से कम 1000 कदम जरूर चलना चाहिए।

18. ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें

हेल्थ टिप्स (health tips hindi) में हमेशा ही ज्यादा से ज्यादा पैदल चलने की सलाह दी जाती हैं। पैदल चलने से अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती हैं, डायबिटीज नितंत्रित रहती हैं और पैर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही पैदल चलना हार्ट के लिए भी अच्छा होता हैं। एक्सपर्ट के अनुसार एक अच्छी हेल्थ के लिए आपको एक दिन में 8 से 10 हजार कदम अवश्य चलना चाहिए।

19. ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करें – Best Natural Health Tips

green tea peene ka sahi samay tarika

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर से फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायक होते हैं, साथ ही ग्रीन टी मोटापा कम करने, पाचन को मजबूत करने, मेटाबॉलिस्म बढ़ाने व लिवर को स्वस्थ रखने के लिए भी फायदेमंद होती हैं। नार्मल चीनी-चायपत्ती की चाय की जगह आपको ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करना चाहिए। साथ ही ध्यान दें कि ग्रीन टी सुबह खाली पेट और रात के समय न पिएं। भोजन के आधे घंटे बाद ग्रीन टी का सेवन करें।

यह भी पढ़े : वजन कम करने के लिए 15 बेस्ट ड्रिंक्स

20. दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन करें – Health Tips in Hindi

नेचुरल हेल्थ टिप्स (natural health tips in hindi) में हमेशा ही दूध और दूध से बनी चीजें जैसे दही, पनीर व छाछ पीने की सलाह इसलिए दी जाती हैं क्योंकि इनमें कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता हैं। कैल्शियम हड्डियों व दांतों को मजबूत बनाने में सहायक होता हैं, वहीं प्रोटीन मसल बनाने, वजन घटाने व स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता हैं। बच्चों व महिलाओं को दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए।

21. बाजार के पैक्ड फूड से दूर रहे – Avoid Packed Foods

बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड जैसे कुरकुरे, बिस्किट, चिप्स, मैदे के नूडल्स आदि का सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक होता हैं। इनमे पोषक तत्वों की कमी होती हैं, साथ ही इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखने से लिये preservative का इस्तेमाल भी किया जाता हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं हैं।

22. मैदे से बनी चीजों का सेवन कम करें – Avoid White Flour (Maida)

मैदा में फाइबर की कमी होती हैं जिस कारण इसका पाचन सही से नहीं हो पाता हैं। अच्छा स्वास्थ पाने के लिए आपको मैदा और मैदे से बनी सभी प्रकार की चीजें जैसे नूडल्स, बिस्किट, वाइट ब्रेड, पास्ता, मोमोस, समोसा, भटूरे व मैदे की रोटी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। मैदे की जगह आटे की बनी चीजों का इस्तेमाल करें।

23. सोडा-कोल्ड्रिंक का सेवन न करें – Avoid Soda Drinks

सोडा, कोल्डड्रिंक व सभी प्रकार के पैक्ड जूस में बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर, कलर व हानिकारक तत्व मिलाए जाते हैं, जो टेस्ट में तो अच्छे लगते हैं लेकिन हेल्थ के लिए नुकसानदेह होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 330ml कोल्ड्रिंक की एक बोतल में लगभग 35g सुगर पाई जाती हैं।

इतनी शुगर सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं हैं, शुगर के नुकसान हम आपको उपर बता चुके हैं। साथ ही ज्यादा सोडा व कोल्ड्रिंक पीने से हड्डियों में दर्द, मोटापा बढ़ना, ब्लड शुगर बढ़ना, त्वचा मुरझाना व पेट से संबंधित परेशानियां भी हो सकती हैं।

24. हेल्थ टिप्स धूम्रपान से दूर रहे – Don’t Smoke

health tips hindi

धूम्रपान एक बुरी आदत हैं जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। धूम्रपान का सबसे बुरा असर फेफड़ों पर पड़ता हैं और इससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती हैं। एक सर्वे के अनुसार भारत मे हर साल 10 लाख से अधिक लोग तंबाकू के अधिक सेवन से अपनी जान गवां बैठते हैं। इसलिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी (natural health tips in hindi) में हमारी सलाह रहेगी कि आप धूम्रपान व तंबाकू से दूर रहे।

25. शराब से दूर रहे – Don’t Consume Alcohol

धूम्रपान के साथ-साथ शराब का अधिक सेवन भी शरीर को क्षति पंहुचा सकता हैं। अधिक शराब पीने से लिवर खराब हो सकता हैं, मोटापा बढ़ सकता हैं, पाचन खराब हो सकता हैं, मेटाबॉलिस्म स्लो पढ़ सकता हैं, साथ ही शराब आपकी आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकती हैं। कई स्टडीज में पाया गया हैं कि अधिक शराब का सेवन कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता हैं।

26. फलों के रस का सेवन करें – Fruit Juice is Better Option

orange peels

सोडा, कोल्ड्रिंक व पैक्ड जूस की जगह सबसे अच्छा ताजे फलों का रस पिएं। फलों के रस में नेचुरल सुगर होती हैं, साथ ही इनमें कई विटामिन्स व मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। देखा जाए तो जितनी भी नेचुरल चीजें हैं वे सभी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं।

27. भूख लगने पर गलत चीजें न खाएं – Best Health Tips in Hindi

दिनभर स्वस्थ और पौष्टिक भोजन करने के बाद अक्सर कुछ लोग शाम में भूख लगने पर कुछ गलत खा लेते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आपके पास हमेशा कुछ चीजें ऐसी होनी चाहिए जिनका सेवन आप भूख लगने पर कभी भी कर सके। 

28. सुबह-शाम हल्की धूप लें

सुबह-शाम की हल्की धूप सेहत के लिए बहुत ज्यादा अच्छी मानी जाती हैं। इससे विटामिन-D प्राप्त होती हैं जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने व फ्लू से बचने में सहायक होती हैं। 

29. भोजन में बहुत ज्यादा मिर्च-मसाले इस्तेमाल न करें

स्वस्थ रहने का एक अहम नियम (health tips in hindi) हैं की भोजन में बहुत ज्यादा मिर्च-मसालों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हमारे देश में मिर्च-मसालों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता हैं, कुछ मसाले हमारी सेहत के लिए लाभकारी भी होते हैं लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में इनके सेवन से शरीर को नुकसान भी हो सकता हैं। ज्यादा तीखा भोजन करने से पेट से संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं साथ ही इससे बवासीर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती हैं।  

30. अपनी मनपसंद का कार्य करे

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बहुत जरूरी होता हैं। मेंटली हेल्थी रहने के लिए अपने मनपसंद का कार्य करें और खुश रहें। दिनभर में कुछ समय अपने लिए निकालने की कोशिश करें और इस समय अपनी मनपसंद का कार्य करें।

31. शरीर को साफ रखें

हेल्थ टिप्स हिंदी (health tips in hindi) में शरीर की सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। रोज स्नान करें, दांतों को साफ रखें, नाखून बड़े न रखें, गुप्तांगों की सफाई रखे और कुछ भी खाने से पहले और बाद हाथ अवश्य धोएं। ये सभी छोटी-छोटी चीजें एक अच्छी हेल्थ पाने के लिए बहुत जरूरी होती हैं।

32. दांतों की सफाई का विशेष ख्याल रखें

teeth care hindi

नेचुरल हेल्थ टिप्स हिंदी (natural health tips in hindi) में दांतों का ख्याल रखना भी आवश्यक हैं। दांतों का ख्याल रखने के लिए सुबह और रात को सोने से पहले दांत अवश्य साफ करें, अच्छे माउथ वॉश का इस्तेमाल करें, फ्लॉसिंग करें और कुछ भी खाने के बाद कुल्ला जरूर करें। इसके साथ ही दांतों की चमक बढ़ाने, मसूड़ों को स्वस्थ रखने व मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए नियमित ऑयल पुल्लिंग करें।

यह भी पढ़े : दांतों का ख्याल रखने के लिए जरूर करें ये काम

33. ज्यादा तनाव न ले

तनाव स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। ज्यादा तनाव लेने से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। मोटापा बढ़ने से लेकर सिर के बाल झड़ने तक का एक मुख्य कारण तनाव हैं। इसलिए खुश रहें, किसी बात की बहुत ज्यादा चिंता न करें, अपनी मनपसंद का कार्य करें, दोस्त बनाये, नए लोगों से मिले और कुछ न कुछ नया सीखते रहे।

34. अच्छी नींद ले

अच्छे स्वास्थ्य (health tips hindi) के लिए आराम और नींद भी बहुत ज्यादा आवश्यक होती हैं। नींद में शरीर को आराम मिलता हैं जिससे वह और बेहतर ढंग से अपना कार्य करता हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मनुष्य को 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। अच्छी नींद लेने से तनाव कम होता हैं, शरीर में एनर्जी बढ़ती हैं, चिड़चिड़ापन दूर होता हैं, मूड अच्छा होता हैं और अच्छी सेहत लंबे समय तक बनी रहती हैं। समय पर सोना और समय पर जगना अच्छी सेहत का सबसे अहम नियम हैं।

35. कभी-कभी चीट मील करें

नेचुरल हेल्थ टिप्स (natural health tips in hindi) में जहाँ हम अच्छे और पौष्टिक भोजन करने की बात कर रहे हैं, वहीं आपको हफ्ते में एक बार आपकी मनपसंद का खाना खाने के सलाह भी दे रहे हैं। पूरा हफ्ता अच्छा भोजन करने के बाद अगर आप एक दिन कुछ गलत भी खा लेते हैं तो इससे शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। कई रिपोर्ट्स में भी यह सामने आया हैं कि चीट मील भी अच्छे सेहत के लिए जरूरी हैं। चीट मील में आप कुछ भी खा सकते हैं, जो भी आपको पसंद हो।

36. बॉडी को डिटॉक्स करें

detox water for skin in hindi

हमारे शरीर में धूल, मिट्टी, प्रदूषण व गलत खानपान के कारण कई वैशेले तत्व जमा होने लगते हैं। इन वैशेले तत्वों के कारण मोटापा बढ़ता हैं, इम्युनिटी कमजोर होती हैं, पाचन तंत्र कमजोर होता हैं, मेटाबॉलिस्म स्लो होता हैं, पेट की परेशानियां बढ़ती हैं, चेहरे पर पिम्पल्स होते हैं व बाल झड़ने लगते हैं। 

ऐसे में इन वैशेले तत्वों को शरीर से बाहर करने के लिए शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स करने की आवश्यकता होती हैं। डिटॉक्स वाटर की मदद से यह वैशेले तत्व शरीर से बाहर निकलने लगते हैं।

37. उपवास रखें

उपवास यानी व्रत भी हेल्थ के लिए अच्छा होता हैं और लगभग सभी धर्मों में भी व्रत का जिक्र मिलता हैं। महीने में एक या दो बार व्रत रखने से पाचन तंत्र को आराम मिलता हैं, जिससे वह अपने आप को हील करके और बेहतर ढंग से अपना कार्य करता हैं। साथ ही व्रत रखने से शरीर से वैशेले पदार्थ बाहर होते हैं, शरीर हल्का होता हैं और त्वचा व बालों के लिए भी व्रत अच्छा होता हैं। अगर आपका वजन ज्यादा हैं तो आपको इंटरमिटेंट फास्टिंग करनी चाहिए।

38. मेडिटेशन (ध्यान) करें

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी हैं और मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन सबसे ज्यादा उपयोगी हैं। रोज 30 मिनट एकांत में मेडिटेशन करने से तनाव कम होता हैं और मन से नकारात्मक विचार दूर होते हैं। साथ ही मेडिटेशन करने से दिमाग स्वस्थ रहता हैं और गुस्सा भी शांत होता हैं।   

39. दिनभर में एक फल जरूर खाएं

high fiber foods in hindi

फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। फलों में बहुत से विटामिन व मिनरल पाए जाते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने, शरीर मे एनर्जी बढ़ाने, स्किन व बालों को हेल्दी रखने का काम करते हैं, साथ ही इनके कई अन्य लाभ भी हैं। इसलिए कोशिश करें कि दिनभर में कोई से भी एक सीजनल फल अवश्य खाएं। 

स्वास्थ्य के लिए भोजन करने के नियम – Best Health Tips in Hindi

नेचुरल हेल्थ टिप्स हिंदी (health tips in hindi)  में आपको भोजन करने के कुछ जरूरी नियम बता रहे हैं, इन नियमों का भी अवश्य पालन करें।

  • समय पर भोजन करें।
  • भोजन हमेशा चबा-चबाकर खाएं
  • भोजन के बीच में ज्यादा पानी न पिएं
  • भोजन जमीन में बैठकर करें
  • एक बारी में बहुत ज्यादा भोजन न करें
  • भोजन में सलाद अवश्य शामिल करें
  • भोजन करते समय टेलीविजन बंद रखें व मोबाइल का इस्तेमाल न करें
  • भोजन करने के 30-40 बाद पानी पिएं
  • दोपहर के भोजन के बाद थोड़ा विश्राम करें और रात के भोजन के बाद थोड़ी देर वॉक करें।

स्वस्थ रहना क्यों हैं जरूरी ?

स्वस्थ रहना हर लिहाज से जरूरी होता हैं। लाइफ में आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता हैं, एक खराब स्वास्थ्य आपके कर्रिएर में कई बाधाएँ उत्पन्न कर सकता हैं। इसके साथ ही बीमारियों से बचने और हॉस्पिटल के भारी खर्च से बचने के लिए भी स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता हैं। स्वस्थ व्यक्ति की उम्र भी ज्यादा होती हैं और समाज में उसका सम्मान भी होता हैं।

स्वस्थ रहने की शुरूआत कहाँ से करें ?

अपने खानपान पर ध्यान देकर, रात को समय पर सोकर और सुबह जल्दी उठकर आप एक हेल्दी लाइफ स्टाइल की शुरूआत कर सकते हैं। इन तीन चीजों को करने से आपको अपने स्वास्थय पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। धीरे-धीरे स्वस्थ रहने के लिए ऊपर बताई गयी चीजों को अपनी लाइफ स्टाइल में जोड़ते जाएं। यह ज्यादा मुश्किल नहीं हैं।

सारांश – Summery

स्वस्थ व फिट रहना मुश्किल नहीं हैं, अपनी लाइफ स्टाइल में थोड़े से परिवर्तन करके और थोड़ी मेहनत करके आप आसानी से स्वस्थ व फिट रह सकते हैं। अक्सर लोग इन हेल्थ टिप्स (best health tips in hindi) को तब तक फॉलो करना सही नहीं समझते जब तक कि उन्हें कोई बड़ी बीमारी घेर न लें। आप किसी बीमारी या बड़ी शारीरिक समश्या का इंतजार न करें और आज से ही इन नेचुरल हेल्थ टिप्स (natural health tips in hindi) का पालन शुरू कर दें।

उम्मीद हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल हेल्थ टिप्स हिंदी (health tips in hindi) पसंद आया होगा और आपने इस आर्टिकल से हेल्थ के विषय में काफी कुछ सीखा होगा। हेल्थ से जुड़ी ऐसी और जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं, जिससे उन्हें भी यह अनमोल जानकारी प्राप्त हो सके।

आपके लिए कुछ जरूरी आर्टिकल

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

4 thoughts on “40+ Natural Health Tips in Hindi | नेचुरल हेल्थ टिप्स इन हिंदी”

Leave a Comment