Body Ko Strong Kaise Banaye | बॉडी को स्ट्रांग मजबूत कैसे बनाये, तरीका और उपाय

Body ko strong kaise banaye : ज्यादा दुबला, पतला और कमजोर शरीर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता साथ ही कमजोर शरीर में बीमारियां भी जल्दी प्रवेश करती हैं और दुबले व कमजोर शरीर में कपडे भी अच्छे नहीं लगते। हर इंसान को मजबूत बॉडी की चाह होती हैं, चाहे फिर वह महिला हो या पुरुष। ऐसे में लोगों का सवाल होता हैं की बॉडी को स्ट्रांग कैसे बनाये, बॉडी को मजबूत कैसे करें या बॉडी को स्ट्रांग बनाने का तरीका और उपाय (body ko strong banane ka tarika) क्या हैं।

शरीर को मजबूत बनाने (body ko strong kaise banaye) के लिए खानपान व एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी होता हैं। एक्सरसाइज करने से मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती हैं और अच्छा आहार लेने से शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती हैं, जिससे शरीर में ताकत बढ़ती हैं और बॉडी स्ट्रांग होती हैं। साथ ही बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए एक अच्छा लाइफ स्टाइल भी जरूरी होता हैं। आगे हम बॉडी को बॉडी को स्ट्रांग बनाने का तरीका (body ko strong banane ka tarika) बता रहे हैं।

बॉडी स्ट्रांग मजबूत कैसे बनाये – Body Ko Strong Kaise Banaye

बॉडी को स्ट्रांग या मजबूत बनाने (sharir ko majboot kaise banaye) के लिए आपको मेहनत करनी होगी और शारीरिक गतिविधि को थोड़ा बढ़ाना होगा। आपको अपनी बॉडी को बिल्कुल भी ढीला नहीं छोड़ना हैं और आलसी नहीं बनना। बॉडी को मजबूत बनाने (body ko majboot kaise banaye) के लिए ऐसा भी नहीं हैं कि आपको पूरे दिन एक्सरसाइज करनी हैं, दिन में मात्र एक घंटे का समय निकालकर एक्सरसाइज करने से भी बॉडी को स्ट्रांग बनाया जा सकता हैं।

बॉडी को स्ट्रांग बनाने (body ko strong kaise banaye) के लिए डाइट भी बेहद जरूरी होती हैं, बगैर पौष्टिक भोजन के बॉडी को स्ट्रांग बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता हैं। बॉडी को मजबूत बनाने के लिए शरीर को प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और हेल्दी फैट की सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं। साथ ही अनहेल्दी खाने से भी बचना चाहिए, अनहेल्दी खाना वर्कआउट की सारी मेहनत को खराब कर सकता हैं।

इस तरह एक्सरसाइज से मसल्स टूटती हैं और पौष्टिक भोजन लेने से ये मसल्स और ज्यादा मजबूत होती हैं। बॉडी को स्ट्रांग बनाने का यही एक मात्र तरीका (body ko strong banane ka tarika) हैं। बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए क्या खाएं और कौन-सी एक्सरसाइज करे, के बारे में जानने के लिए आगे पढ़े।

बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए क्या खाएं – Body Ko Strong Banane Ke Liye Khaye

body banane ke liye kya khaye

बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए कुछ बेहतरीन फूड्स इस प्रकार हैं।

1. बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए अंडा खाएं

मांसपेसियों को मजबूत बनाने के लिए आप अंडा खा सकते हैं। अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं जो मांसपेसियों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता हैं। एक अंडे में लगभग 4-6 ग्राम के आसपास प्रोटीन पाया जाता हैं, जो प्रोटीन की एक अच्छी मात्रा हैं। बॉडी को मजबूत कैसे बनाये (body ko strong kaise banaye) के लिए अंडा इसलिए भी खास हैं क्योंकि आप इसका सेवन किसी भी समय कर सकते हैं।

2. बॉडी स्ट्रांग करने के लिए मछली खाएं

अंडे की तरह मछली भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड सहित कई प्रकार के विटामिन व मिनरल भी पाए जाते हैं जो बॉडी को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। शारीरिक कमजोरी से जूझ रहे लोगों को अक्सर चिकित्सक द्वारा भी मछली खाने की सलाह दी जाती हैं। इस तरह बॉडी को मजबूत बनाने के तरीके (body ko strong banane ka tarika) में मछली का सेवन बेहद फायदेमंद होता हैं।

3. बॉडी को मजबूत बनाने के लिए पनीर खाएं

बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए क्या खाएं (body ko strong banane ke liye kya khaye) की लिस्ट में अगला नाम पनीर हैं। जो लोग अंडा या मछली का सेवन नहीं कर सकते उन्हें पनीर जरूर खाना चाहिए। पनीर में भी अंडा और मछली की तरह भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं जो मसल्स को मजबूत बनाने का काम करता हैं। साथ ही पनीर में कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता हैं।

Read More : भारत में सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले 25 फूड

4. बॉडी को मजबूत बनाने के लिए स्प्राउट्स सलाद

Body Ko Strong Kaise Banaye के लिए आपकी डाइट में स्प्राउट्स यानि अंकुरित अनाज भी शामिल होना चाहिए। अंकुरित अनाज में प्रोटीन के साथ-साथ कई जरूरी विटामिन व मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो हड्डियों व मांसपेसियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। स्प्राउट्स सलाद बनाने के लिए आप मूंग दाल व काला चना को अंकुरित कर लें और उसमें थोड़ा प्याज, टमाटर, काला नमक, काली मिर्च व धनियां पत्ती मिक्स कर लें। यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होता हैं।

5. सुबह नाश्ते में दलिया या ओट्स खाएं

जिन लोगों का सवाल रहता हैं कि बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए क्या खाएं (body ko strong banane ke liye kya khaye), उन्हें सबसे पहले हेल्दी नाश्ता करने की सलाह दी जाती हैं। सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता हैं, शरीर को सुबह एक हेल्दी भोजन की जरूरत होती हैं। ऐसे में आप सुबह दलिया या ओट्स दोनों में से कुछ भी खा सकते हैं। दोनों ही कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन व फाइबर के अच्छे सौर्स हैं जिनसे शरीर को एनर्जी प्राप्त होती हैं।

Read More : सुबह नाश्ते के लिए 11 हेल्दी फूड

6. बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स

Body ko majboot kaise banaye के लिए सूखे मेवे यानि ड्राई फ्रूट्स भी काफी फायदेमंद होते हैं। ये हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत होते हैं साथ ही इनमें कुछ जरूरी विटामिन भी पाए जाते हैं जिनसे बॉडी को एनर्जी मिलती हैं, मांसपेशियां व हड्डियां मजबूत होती हैं और बॉडी में ताकत बढ़ती हैं। ड्राई फ्रूट्स में आप बादाम, खजूर, अंजीर, किशमिश, अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। साथ ही ध्यान रहे कि सूखे मेवे गर्म तासीर के होते हैं इसलिए इनका सेवन एक सीमित मात्रा में ही करे।

7. फल और हरी सब्जियां खाएं

फल और सब्जियां भी बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनसे शरीर को कई तरह के विटामिन व मिनरल्स प्राप्त होते हैं जिनसे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती हैं, शरीर में रक्त बढ़ता हैं, शरीर में ऊर्जा बढ़ती हैं और शरीर को ताकत मिलती हैं। इस तरह फल और सब्जियां शरीर को बीमारियों से बचाने और शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।

8. बॉडी को स्ट्रांग बनाये रोटी, दाल और चावल

आजकल लोग अपनी फिटनेस डाइट में रोटी, दाल और चावल को अनदेखा कर रहे हैं। बहुत से लोगों का मानना हैं कि इनसे शरीर को कोई फायदा नहीं होता यह केवल मोटापा बढ़ाने का काम करते हैं। जो बिल्कुल गलत हैं, रोटी, दाल और चावल भी शरीर को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं, इनसे बॉडी को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन व मिनरल्स प्राप्त होते हैं। इसलिए बॉडी को मजबूत कैसे बनाये (body ko strong kaise banaye) की डाइट में इन्हें अवश्य शामिल करें।

बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए एक्सरसाइज – Body Ko Strong Banane Ki Exercise

body banane ki exercise

बॉडी को स्ट्रांग बनाने (body ko strong kaise banaye) के लिए वेट एक्सरसाइज सबसे ज्यादा कारगर होती हैं। वेट एक्सरसाइज करने से मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर में स्टैमिना बढ़ता हैं। आपको शरीर के सभी अंगों की मांसपेशियों की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके लिए आप एक रूटीन तैयार कर सकते हैं और हर दिन एक खास बॉडी पार्ट की एक्सरसाइज कर सकते हैं। नीचे हम आपको अलग-अलग बॉडी पार्ट्स के लिए कुछ एक्सरसाइज (body ko strong banane ki exercise) बता रहे हैं जो बॉडी को मजबूत बनाने में काफी लाभदायक हो सकती हैं।

बाइसेप्स एक्सरसाइज (Bicep Exercise)

  • बाइसेप्स डंबल कर्ल (Bicep Dumbbell Curls)
  • स्टेंडिंग बार्बेल कर्ल (Standing Barbell Curl)
  • इंक्लाइन बाइसेप कर्ल (Incline Bicep Curl)
  • हेमर डंबल प्रेस (Hammer Dumbbell Press)
  • रिवर्स कर्ल बारबेल (Reverse Curl Barbell)

शोल्डर एक्सरसाइज (Shoulder Exercises)

  • मिलिट्री प्रेस (Military Press)
  • बारबेल प्रेस (Barbell Press)
  • सीटेट ओवरहेड डंबल प्रेस (Seated Overhead Dumbbell Press)
  • लेटरल रेजेज (Lateral Raises)
  • अर्नाल्ड प्रेस (Arnold Press)
  • फ्रंट डंबल रेज (Front Dumbbell Press)

चेस्ट एक्सरसाइज (Chest Exercises)

  •  पुशअप (Pus-Up)
  • बेंच प्रेस (Bench Press)
  • डंबल प्रेस (Dumbbell Press)
  • चेस्ट डिप्स (Chest Dips)
  • डंबल पुलओवर (Dumbbell Pullover)

बैक एक्सरसाइज (Back Exercises)

  • डेडलिफ्ट (Deadlift)
  • पुल-अप (Pull-Up)
  • बेंट ओवर रॉव (Bent-Over Row)
  • लैट पुलडाउन (Lat Pull down)  
  •  सिंगल आर्म रॉव (Single-Arm Row)

लेग एक्सरसाइज (Leg Exercises)

  • स्क्वाट्स (Squats)
  • लंजेस (Lunges)
  • वाकिंग लंजेस (Walking Lunges)
  • काफ रेजेज (Calf Raises)
  • बॉक्स जम्प्स (Box jumps)

कोर एक्सरसाइज (Core Exercises)

कुछ अन्य एक्सरसाइज (Other Exercises)

  • रनिंग (Running)
  • जॉगिंग (Jogging)
  • साइकिलिंग (cycling)
  • डांस (Dancing)
  • जंप रोप (Jump Rope)
  • सीढ़ियां चढ़ना-उतरना (Stairs Up Down)

बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए योग – Body Ko Strong Banane Ke Liye Yoga

body ko majboot banane ke liye yoga

बॉडी को स्ट्रांग बनाने (body ko majboot kaise banaye) के लिए योग भी बेहद फायदेमंद होता हैं। योगासन के अभ्यास से शरीर की मांसपेसियों पर खिंचाव पड़ता हैं जिससे ये मांसपेशियां मजबूत होती हैं। योगाभ्यास से आप कमर, पेट, कंधे, बाजू, जांघ और कूल्हों की मसल्स को मजबूत बना सकते हैं। बॉडी को लचीला और मजबूत बनाने के लिए योग के लाभ एक्सरसाइज करने जितने ही हैं। नीचे हम आपको कुछ ऐसे आसान योगासन (body ko majboot banane ke liye Yoga) बता रहे हैं जिनके अभ्यास से आप शरीर को मजबूत बना सकते हैं।

बॉडी को स्ट्रांग कैसे बनाये घरेलू उपाय – Body Ko Strong Banane Ke Upay

बॉडी को मजबूत बनाने के लिए आप ये घरेलू उपाय भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे भी आपको काफी मदद मिल सकती हैं। 

1. बॉडी को स्ट्रांग बनाने का उपाय प्रोटीन शेक

सामग्री :

  • 2 केले
  • एक गिलास दूध
  • 6 बादाम
  • एक चम्मच पीनट बटर
  • दो चम्मच ओट्स
  • 1/4 चम्मच अलसी बीज का पाउडर
  • आधा चम्मच सूरजमुखी के बीज
  • थोड़े किसमिश या मुनक्का
  • एक चमच शहद

बनाने की विधि :

  • शहद को छोड़कर सभी चीजों को मिक्सर में डालकर पतला शेक बना लें।
  • अब इसमें ऊपर से शहद मिक्स करें।
  • उसके बाद इसका सेवन करें।
  • बेहतर परिणाम के लिए इसे आप एक्सरसाइज के बाद ले सकते हैं। 

2. बॉडी को मजबूत बनाने का उपाय मुनक्का 

सामग्री :

  • 20-25 ग्राम मुनक्का
  • दूध  

इस्तेमाल का तरीका :

  • मुनक्का को रातभर दूध में भिगोकर रख दें
  • अगली सुबह इसे दूध के साथ ही उबाल लें
  • और उसके बाद आराम से बैठकर यह दूध पिएं और मुनक्का चबा-चबाकर खाएं।

3. बॉडी को मजबूत बनाने का घरेलू उपाय अश्वगंधा 

सामग्री :

  • एक चम्मच अश्वगंदा चूर्ण
  • एक गिलास दूध

सेवन की विधि

  • सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबाल लें।
  • अब इसमें अश्वगंधा चूर्ण मिक्स करें।
  • उसके बाद इसका सेवन करें।
  • इसका सेवन रात को सोने से कुछ देर पहले करें।

बॉडी को स्ट्रांग बनाने के टिप्स और तरीका | Body Ko Strong Banane Ka Tarika

बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए इस बातों का भी ध्यान रखें।

1. बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पिएं, खासकर अगर आप अच्छी प्रोटीन डाइट ले रहे हैं और एक्सरसाइज कर रहे हैं तो आपके लिए बॉडी को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी हो जाता हैं। इसलिए दिनभर खूब पानी पिएं, कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।

2. बॉडी को मजबूत बनाने के लिए (body ko majboot karne ke liye) फास्ट फूड और ऑयली फूड से भी दूरी बना के रखें। इनमें किसी भी प्रकार के कोई पोषक तत्व नहीं होते हैं, इनके सेवन से पाचन शक्ति कमजोर पड़ती हैं, शरीर में फैट जमा होता हैं, पेट निकलता हैं और शरीर आलसी बनता हैं। इसलिए ऐसे फूड्स का सेवन बिल्कुल भी न करें।

3. शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए तनाव और चिंता से भी दूर रहे। तनाव और चिंता हेल्थ के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं, ये शरीर को अंदर से खोखला बनाने का काम करते हैं। इसलिए खुश रहे, नियमित एक्सरसाइज और योग करें, अच्छी नींद लें और अपनी मनपसंद का कार्य करें। 

4. बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए एक और बात का ध्यान रखें, इसके लिए कभी भी शार्ट-कर्ट तरीका न इस्तेमाल करें। कुछ लोग बॉडी बनाने के लिए तरह-तरह के सप्लीमेंट, कैप्सूल व कई दूसरे तरीके इस्तेमाल करते हैं, जो सही नहीं हैं। इससे शरीर पर भारी साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए केवल नेचुरल तरीके का ही इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष – Conclusion

उम्मीद हैं की अब आपको Body Ko Strong Kaise Banaye के विषय में एक बेसिक जानकारी मिल चुकी होगी। इस लेख को पढ़ने के बाद आप अपना एक रूटीन तैयार कर सकते हैं और उसके अनुरूप कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं। जरूरी नहीं की आप इस लेख में बताये गए तरीको का ही इस्तेमाल करें, बॉडी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप अन्य तरीके भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आशा हैं की आपको यह लेख Body Ko Majboot Kaise Banaye पसंद आया होगा और आपको इससे कुछ अच्छी जानकारी मिली होगी। हेल्थ, फिटनेस और लाइफ स्टाइल से जुड़ी जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। खुश रहें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।

आपके लिए कुछ जरूरी आर्टिकल

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment