दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय, डाइट और दवा | Dublapan Kaise Dur Kare in Hindi

दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय | Dublapan kaise dur kare : मोटापे की तरह दुबलापन भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता हैं। साथ ही इससे पर्सनाल्टी पर भी बुरा असर पड़ता हैं। दुबले शरीर में बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता हैं, गाल पिचके रहते हैं और शरीर पर कपड़े भी अच्छे नहीं लगते। साथ ही दुबलेपन के कारण कुछ लोगों में आत्मविश्वास की कमी भी देखी जाती हैं। लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखकर दुबले-पतले शरीर को भी मोटा, तगड़ा व तंदुरूस्त बनाया जा सकता हैं।

कुछ लोग अच्छा खाते-पीते हैं, एक्सरसाइज भी करते हैं और किसी प्रकार का कोई नशा भी नहीं करते, बावजूद इसके उनका शरीर बहुत ज्यादा दुबला-पतला रहता हैं। ऐसे लोगों के शरीर में खाया-पिया सही से नहीं लगता। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें भूख ही नहीं लगती या उनकी भोजन के प्रति रुचि नहीं होती, जिस कारण उनका शरीर दुबला-पतला रहता हैं। ऐसे लोगों का अक्सर एक ही सवाल रहता हैं कि दुबलापन कैसे दूर करें (dublapan kaise dur kare), क्या खाए।

कुछ लोग मोटा होने के लिए तरह-तरह की दवाइयां, कैप्सूल व सप्लीमेंट तक का इस्तेमाल करते हैं, जो सही नहीं हैं। क्योंकि ज्यादातर सप्लीमेंटस व दवाइयों का असर कुछ समय के लिए ही रहता हैं और उसके बाद शरीर फिर से पहले की तरह दुबला-पतला हो जाता हैं। इसलिए आपको नेचुरल तरीके से ही वजन बढ़ाना चाहिए, जिसमें दुबलेपन दूर करने के घरेलू उपाय (dublapan dur karne ke gharelu upay) आपकी मदद कर सकते हैं।

दुबलेपन का कारण – Dublepan Ka Karan

दुबलापन कैसे दूर करें (dublapan kaise dur kare) और दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय जानने से पहले दुबलेपन का कारण जानना बहुत जरूरी हैं। क्योंकि किसी भी समस्या का इलाज तभी किया जा सकता हैं जब आपको उसके कारक मालूम हो। दुबलेपन का कोई एक कारण नहीं हैं, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनके विषय में नीचे बताया गया हैं।

1. कमजोर पाचन तंत्र

कमजोर पाचन तंत्र दुबलेपन का एक मुख्य कारण (dublepan ka karan) हैं। कमजोर पाचन तंत्र के कारण शरीर को भोजन से प्राप्त पोषक तत्व सही से प्राप्त नहीं हो पाते, जिस कारण शरीर का विकास नहीं हो पाता।साधारण शब्दों मे कहा जाए तो कमजोर पाचन तंत्र के कारण शरीर में खाया-पिया नहीं लग पाता। पाचन तंत्र की खराबी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे।

  • समय पर भोजन न करना
  • पर्याप्त पानी न पीना
  • पूरी नींद न लेना
  • एक्सरसाइज न करना
  • अनहेल्दी व भारी भोजन करना
  • भोजन को चबाकर न खाना
  • भोजन के बीच में ज्यादा पानी पीना

2. भूख न लगना

भूख न लगना या खाना खाने का मन न करना भी दुबलेपन का कारण (dublepan ka karan) हैं। दरअसल, शरीर को विकसित होने के लिए प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट व वसा के साथ-साथ विटामिन व मिनरल्स की आवश्यकता होती हैं जो भोजन से प्राप्त होते हैं। ऐसे में जब आप कम भोजन करते हैं तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में ये पोषक तत्व नहीं मिल पाते जिस कारण शरीर का विकास नहीं हो पाता और शरीर दुबला-पतला रह जाता हैं।

3. शरीर में पोषक तत्वों की कमी

शरीर में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और वसा जैसे पोषक तत्वों की कमी भी दुबला-पतला और कमजोर शरीर होने का एक मुख्य कारण हो सकता हैं। भारतीय खाने में कार्बोहाइड्रेट्स तो भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं लेकिन प्रोटीन की प्राप्ति के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ता हैं। प्रोटीन ज्यादातर मांसाहारी भोजन, दाल और दूध से बनी चीजों में पाया जाता हैं।

यह भी पढ़े : भारत में प्रोटीन के 25 बेहतरीन स्रोत

4. दुबलेपन का अनुवांशिक कारण

दुबला-पतला शरीर होने के कुछ अनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं। अगर आपके माता-पिता दुबले-पतले हैं तो संभावना हैं की आपका शरीर भी उन्ही की तरह हो सकता हैं। लेकिन एक अच्छी डाइट और थोड़ी मेहनत करके शरीर का स्ट्रांग बनाया जा सकता हैं।

5. शारीरिक समस्याएं

शरीर के दुबले-पतले होने का एक कारण शारीरिक बीमारियां भी हो सकती हैं। पेट से जुड़ी परेशानियां, लीवर से जुड़ी परेशानियां, छोटी आंत में परेशानी, थायराइड संबंधी परेशानी या फिर हार्मोन संबंधी विकार के कारण भी शरीर मोटा नहीं हो पाता। अगर आपको ऐसे कोई समस्या हैं तो फिर आपको सबसे पहले इसका इलाज कराना चाहिए।

दुबलापन कैसे दूर करें – Dublapan Kaise Dur Kare

dublapan kaise dur kare

दुबलापन दूर करना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं हैं। कुछ बातों का ध्यान रखकर और थोड़ी बहुत मेहनत करके आप आसानी से दुबलेपन से छुटकारा पा सकते हैं। दुबलापन कैसे दूर करें (dublapan kaise door kare), इसके लिए हम नीचे कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं।

1. पाचन तंत्र मजबूत बनाये (dublapan ka ilaj)

दुबलापन दूर करने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी हैं। अगर पाचन तंत्र ही कमजोर हुआ तो आप जो कुछ भी खाएंगे वो शरीर में सही से नहीं लगेगा। पाचन तंत्र भोजन को पचाने और भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुँचाने का कार्य करता हैं। इन पोषक तत्वों से शरीर का विकास होता हैं और इनसे ही शरीर को ऊर्जा मिलती हैं। मुंह के अंदर भोजन डालने के साथ ही पाचन क्रिया शुरू हो जाती हैं।

strong digestion

आपका पाचन तंत्र कैसा होगा, यह आपकी दिनचर्या और खानपान पर बहुत ज्यादा निर्भर करता हैं। आप क्या खाते-पीते हैं, किस समय खाते हैं और कितनी मात्रा में खाते हैं इन सब चीजों का असर पाचन तंत्र पर पड़ता हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए नीचे हम कुछ उपाय बता रहे हैं।

  • भोजन करने का एक समय निर्धारित कर लें और रोज उसी समय भोजन करें।
  • भोजन हमेशा चबा-चबाकर खाएं, आप भोजन को जितना चबाएंगे उतना ही उसे पचाने में आसानी होगी।
  • भोजन से बीच में ज्यादा पानी न पिएं, एक या दो घूट पानी पी सकते हैं।
  • अपने भोजन में उचित मात्रा में फाइबर, प्रोटीन व वसा को शामिल करें।
  • बहुत ज्यादा भारी भोजन न करें, साथ ही स्वीट फूड्स, फास्ट फूड्स व ऑयली फूड्स का सेवन भी कम करें।
  • दिनभर खूब पानी पिएं, रोज कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें।
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए नियमित योग व एक्सरसाइज करें।

2. दुबलापन दूर करने के लिए अच्छी डाइट लें (dublapan dur karne ke liye kya karen)

dublapan door karne ke liye kya khana chahiye

दुबलापन कैसे दूर करें (dublapan kaise dur kare) के लिए अगली जरूरी चीजे पौष्टिक आहार हैं। एक अच्छी डाइट के बिन दुबलेपन पर काबू नहीं पाया जा सकता। इसलिए आपकी डेली डाइट में उचित मात्रा में पोषक तत्व शामिल होने चाहिए। वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और वसा सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं।

प्रोटीन – प्रोटीन मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता हैं। साथ ही यह ऊर्जा का भी अच्छा स्रोत हैं। प्रोटीन के लिए आप अंडा, मांस, मछली, अंकुरित अनाज, पनीर, दूध, दही, दाल, सोयाबीन फूड्स आदि का सेवन कर सकते हैं।

कार्बोहाइड्रेट – कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा का स्रोत होते हैं और एक तरह से शरीर के लिए ईंधन का कार्य करते हैं। साथ ही वजन बढ़ाने में भी यह काफी सहायक होते हैं। केला, अनाज, शकरकंद, ब्राउन ब्रेड, गेहूं के आटे की रोटी, भूरे चावल, दाल, ओट्स आदि में कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं।

वसा – वसा भी अच्छे सेहत के लिए जरुरी पोषक तत्वों में से एक हैं। कुछ लोग वसा को अपनी डाइट में इग्नोर करते हैं जो सही नहीं हैं। प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट की तरह यह भी शरीर के लिए जरूरी होता हैं। बादाम, अखरोट, मूंगफली, एवोकाडो, पीनट बटर, अंडा, मछली, जैतून के तेल आदि में अच्छी मात्रा में वसा मौजूद होती हैं।

3. दुबलापन दूर करने के लिए एक्सरसाइज (dublapan dur karne ke liye exercise)

dublapan dur karne ke liye exercise

पाचनतंत्र को मजबूत बनाने और एक अच्छी डाइट लेने के बाद दुबलापन दूर करने के लिए (dublapan door karne ke liye) आपको नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से मसल्स और हड्डियां मजबूत होती हैं, पाचन शक्ति मजबूत होती हैं, शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता हैं और खुलकर भूख लगती हैं। यह सब चीजें दुबलापन दूर करने में सहायक होती हैं। एक्सरसाइज करने के लिए आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं या फिर घर पर भी कुछ सामान लाकर एक्सरसाइज करना शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़े

बॉडी कैसे बनाये | बॉडी बनाने का तरीका
वेट गेन फूल डे डाइट चार्ट इन हिंदी

4. योग का सहारा लें

dublapan dur karne ke liye yoga

एक्सरसाइज के साथ-साथ योग भी दुबलापन दूर करने में आपकी मदद कर सकता हैं। कुछ लोगों का मानना हैं की योग से केवल वजन घटाया जा सकता हैं वजन बढ़ाया नहीं जा सकता, जबकि ऐसा नहीं हैं योग से वजन घटाया भी जा सकता हैं और बढ़ाया भी जा सकता हैं। दुबलापन दूर करने में योग किस तरह मददगार हो सकता हैं, इसे हम कुछ बिंदुओं द्वारा समझेंगे।

  • नियमित योग करने से पाचन शक्ति मजबूत रहती हैं।
  • योग तनाव और चिंता को दूर करने में सहायक होता हैं। जो दुबलापन दूर करने के लिए जरुरी हैं।
  • योग करने से भूख भी खुलकर लगती हैं।
  • योगाभ्यास से शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत रहती हैं और शरीर बीमारियों से दूर रहता हैं।
  • योगासन के अभ्यास से मांसपेशियां व हड्डियां भी मजबूत रहती हैं।

यह भी पढ़े : मोटा होने के लिए 10 प्रभावशाली योगासन

5. दुबलापन दूर करने के लिए जीवनशैली में सुधार करें

दुलापन कैसे दूर करे (dublapan kaise door kare) के लिए जीवन शैली में सुधार भी जरुरी हैं। एक अच्छी डाइट लेने और एक्सरसाइज करने के बाद आपको अपनी जीवन शैली में भी थोड़ा सुधार करना चाहिए। इसके लिए समय पर सोए और 7-8 घंटे की अच्छी नींद अवश्य लें, सुबह समय पर उठे, समय पर भोजन करें, समय पर एक्सरसाइज करें, बुरी आदतों से दूर रहें और खुश रहने की कोशिश करें। इन छोटी-छोटी चीजों से भी सेहत पर काफी प्रभाव पड़ता हैं।

दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय – Dublapan Door Karne Ke Gharelu Upay

dublapan door karne ke gharelu upay

दुबलापन दूर करने में घरेलू उपाय भी काफी मददगार साबित हो सकते हैं। घरेलू उपाय की मदद से वजन बढ़ाना सुरक्षित माना जाता हैं, इससे शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होता। नीचे हम दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय बता रहे हैं।

1. दुबलापन दूर करने के लिए बनाना शेक

सामग्री

  • 2 केले
  • 1 कप दूध
  • 1 चम्मच पीनट बटर
  • 4 चम्मच ओट्स
  • 6-8 छोटे टुकड़ों में कटे बादाम
  • किशमिश

बनाने की विधि

  • किशमिश को छोड़कर सभी चीजों को मिक्स करके ब्लेंड कर लें।
  • उसके बाद इसमें ऊपर से किशमिश मिलाएं।
  • आप चाहे तो स्वाद के लिए इसमे थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।
  • आराम से बैठकर इस वेट गेन शेक का मजा लें।
  • इस शेक को आप सुबह नाश्ते में या एक्सरसाइज करने के बाद पी सकते हैं।

कैसे काम करता हैं

दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय में यह ड्रिंक काफी सहायक हो सकती हैं। यह एक हाई कैलोरी ड्रिंक हैं जिसे पीने से आपके शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्राप्त होंगे। केला बादाम, पीनट बटर और दूध सभी वेट बढ़ाने में उपयोगी हैं।

यह भी पढ़े : घर पर पीनट बटर बनाने का तरीका और इसके फायदे

2. दुबलापन का इलाज पीनट बटर और केला

सामग्री

  • एक केला
  • एक कटोरी दही
  • एक बड़ा चम्मच पीनट बटर
  • बादाम और किशमिश

उपयोग की विधि

  • केला, दही और पीनट बटर को मिक्स करके ब्लेंड कर लें।
  • इसमें ऊपर से किशमिश और छोटे टुकड़ों में कटे बादाम मिक्स करें।
  • उसके बाद आराम से बैठकर इसका सेवन करें।
  • इसका सेवन सुबह या दिन में किसी भी समय कर सकते हैं।

कैसे काम करता हैं

दही पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक होती हैं, साथ ही इसमें प्रोटीन भी पाया जाता हैं। जबकि केला कार्बोहाइड्रेट का एक मुख्य स्रोत हैं और वजन बढ़ाने में सबसे ज्यादा सहायक होता हैं। पीनट बटर में प्रोटीन, हेल्दी फैट और बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं।

यह भी पढ़े : दही खाने का सही समय और फायदे

3. पीनट बटर और डार्क चॉकलेट शेक

सामग्री

  • एक गिलास दूध
  • दो चम्मच पीनट बटर
  • एक डार्क चॉकलेट

बनाने की विधि

  • तीनों सामग्रियों को आपस में मिलाकर ब्लेंड कर दें।
  • उसके बाद इसमें ऊपर से कुछ ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें।
  • फिर आराम से बैठकर इस वेट गेन शेक का मजा लें।
  • पीने में भी यह काफी स्वादिष्ट होता हैं।

कैसे काम करता हैं

दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय में पीनट बटर और डार्क चॉकलेट शेक भी काफी फायदेमंद होता हैं। इस शेक में हाई कैलोरी, प्रोटीन व हेल्दी फैट मौजूद हैं, प्रतिदिन इसका सेवन करने से तेजी से वजन बढ़ सकता हैं।

4. दुबलापन दूर करे दही और आलू

सामग्री

  • दो बड़े उबले आलू
  • एक कटोरी दही

इस्तेमाल का तरीका

  • आलू को उबालकर इनके छिलकों को निकाल लें।
  • उसके बाद इन्हें थोड़ा मैश कर दें।
  • अब इसके ऊपर दही मिलाए और इसका सेवन करें।
  • इसका सेवन आप रोज कर सकते हैं।

कैसे काम करता हैं

आलू एक हाई कैलोरी फूड हैं साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। जबकि दही प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा सौर्स हैं। इन्हें आपस में मिक्स करके खाने से शरीर को एनर्जी मिलती हैं, मसल्स व हड्डियां मजबूत होती हैं और तेजी से वजन बढ़ता हैं।

5. दुबलेपन का घरेलू उपाय हैं किशमिश

सामग्री

  • 20-25 ग्राम किशमिश

उपयोग का तरीका

  • किशमिश को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  • अगली सुबह सबसे पहले इसका पानी पिएं।
  • उसके बाद किशमिश को एक गिलास दूध के साथ मिक्स करके उबाल लें।
  • उसके बाद यह दूध पिएं और मिले हुए किशमिश को चबा-चबाकर खाए।

किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत हैं और यह शरीर में खून की कमी दूर करने में सहायक होता हैं। दूध के साथ किशमिश के सेवन से तेजी से वजन बढ़ता हैं, हड्डियां व मसल्स मजबूत होती हैं और शरीर में ऊर्जा का विकास होता हैं।

दुबलापन दूर करने के लिए क्या खाएं – Dublapan dur karne ke liye kya khayen

dublapan dur karne ke liye kya khayen

दुबलापन दूर करने के लिए घरेलू उपायों के साथ-साथ आपको एक अच्छी डाइट भी जरूर लेनी चाहिए। शरीर का दुबलापन दूर करने के लिए आप ये सब चीजें खा सकते हैं।

1. दुबलापन दूर करने के लिए दलिया खाएं

पोषक तत्वों से भरपूर दलिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। इसमें कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन के साथ फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। अगर आप दुबलापन कैसे दूर करे के बारे में सोच रहे हैं तो फिर रोज सुबह नाश्ते में एक कटोरी दूध से बना दलिया खाना शुरू कर दें। इसमें आप ड्राई फ्रूट्स भी मिक्स कर सकते हैं।

2. दुबलेपन का इलाज केला

अगर पूछा जाए कि दुबलापन दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए, तो शायद सबसे पहले केले का नाम लिया जाएगा। केला दुबलेपन का इलाज करता हैं। इसमें कार्बोहायड्रेट, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन बी-6 व विटामिन ए जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एनर्जी का पॉवर हाउस हैं और वजन बढ़ाने में सहायक होता हैं। रोजाना 3-4 केले खा सकते हैं।

3. दुबलापन दूर करने के लिए अंडा खाएं

दुबलापन दूर करने में अंडा भी काफी सहायक होता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं। मसल्स बनाने, वजन बढ़ाने और शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए अंडा खाना फायदेमंद हो सकता हैं। आप रोज 2-3 उबले अंडे खा सकते हैं।

4. दुबलापन की दवा अंजीर

अंजीर दुनियां के कुछ सबसे पुराने फलों में से एक हैं, इसे ड्राई फ्रूट्स के रूप में भी उपयोग किया जाता। सुखी अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो शरीर की कमजोरी और दुबलापन दूर करने में काफी सहायक होती हैं। अंजीर में फाइबर, जिंक,मैग्नीशियम,आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे जरूरी खनिज पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

5. दुबलापन दूर करने के लिए बेस्ट फूड चीकू

यदि आप दुबलापन दूर करने के लिए क्या खाएं (dublapan kaise dur kare) के बारे में सोच रहे हैं तो फिर आप चीकू का सेवन भी कर सकते हैं। चीकू एक बेहद गुणकारी फल हैं और पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप चीकू का शेक बनाकर भी पी सकते हैं।

6. शरीर का दुबलापन दूर करे दूध से बनी चीजें

दूध और दूध से बनी चीजें जैसे दही, पनीर, घी आदि भी दुबलेपन का इलाज हैं। इनमे भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता हैं जो हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने और वजन बढ़ाने में काफी सहायक होते हैं। 

7. सोया उत्पाद

जिन लोगों को दूध और दूध से बनी चीजें नहीं पचती, उन्हें सोया उत्पाद का सेवन करना चाहिए। सोया उत्पाद जैसे सोया चंक्स, सोया मिल्क व टोफू में दूध की तरह भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं। मसल्स व हड्डियों को मजबूत बनाने और सेहत बनाने में सोया उत्पाद काफी सहायक होते हैं।  

8. अंकुरित अनाज

शरीर को मोटा, तगड़ा व तंदरुस्त बनाने के लिए अंकुरित अनाज यानी स्प्रॉउट्स का सेवन भी फायदेमंद होता हैं। अंकुरित अनाज में फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स व फैट्स के साथ-साथ कई विटामिन व मिनरल भी पाए जाते हैं जो शारीरिक विकास के लिए आवश्यक होते हैं। मूंग दाल, सोयाबीन दाल, काला चना जैसी दालों की मदद से आप स्प्राउट्स तैयार कर सकते हैं।  

दुबलापन दूर करने की आयुर्वेदिक दवा – Dublapan Dur Karne Ki Dawa 

दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय और दुबलापन दूर करने के लिए क्या खाएं के विषय में जानने के बाद अब दुबलापन दूर करने की आयुर्वेदिक दवा के बारे में भी जान लेते हैं। कुछ आयुर्वेदिक दवाइयाँ जैसे अश्वगंधा चूर्ण, शतावरी चूर्ण, च्यवनप्राश, यष्टिमधु आदि दुबलापन दूर करने में आपकी काफी मदद कर सकती हैं। इनके बारे में डिटेल में जानने के लिए आप हमारा यह आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़े : दुबलापन दूर करने के लिए पतंजलि की बेस्ट आयुर्वेदिक दवाइयां

निष्कर्ष – Conclusion

इस लेख में हमने दुबलापन कैसे दूर करे (dublapan kaise dur kare), दुबलापन दूर करने के घरेलू उपाय, दुबलापन दूर करने के लिए क्या खाए और दुबलापन दूर करने की आयुर्वेदिक दवा के बारे में जाना, उम्मीद हैं की दुबलेपन को लेकर आपके मन में जितने भी सवाल रहे होंगे, उनका आपको जवाब मिला होगा। फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. लड़कियां दुबलापन दूर कैसे करें (dublapan kaise dur kare girl) ?

A. दुबलापन दूर करने के लिए लड़कियों को भी सबसे पहले अपने खान-पान पर सुधार करना चाहिए। साथ ही दुबलापन कैसे दूर करें के लिए ऊपर आर्टिकल में हमने जितने भी उपाय बताये हैं, उन्हें फॉलो करें, ये टिप्स लड़के और लड़कियां दोनों के लिए है।

Q. दुबलापन से छुटकारा कैसे पाएं (dublapan se chutkara kaise paye) ?

A. दुबलापन से छुटकारा पाने के लिए अच्छी डाइट ले, नियमित एक्सरसाइज करे और अपनी लाइफ स्टाइल में सुधार करें। ऊपर आर्टिकल में हमने इस बारे में डिटेल में बताया हुआ है।

Q. दुबलापन दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए (dublapan dur karne ke liye kya khayen) ?

A. दुबलापन दूर करने के लिए आपको प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और वसा युक्त भोजन करना चाहिए।

Q. सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए ?

A. सुबह नाश्ते में आप दलिया, ओट्स, अंडा, पनीर व स्प्राउट्स आदि का सेवन कर सकते हैं। यह सभी वेट बढ़ाने में सहायक होते हैं।

आपके लिए कुछ खास लेख

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment