हिप्स बढ़ाने का तरीका, एक्सरसाइज व डाइट | Hips Kaise Badhaye

Hips kaise badhaye : क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड स्टार की पर्सनाल्टी इतनी ज्यादा आकर्षक कैसे दिखती है, कैसे उन पर हर प्रकार के कपड़े सूट हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे अपने शरीर के सभी अंगों पर बराबर ध्यान देते हैं, सभी अंगों की बराबर एक्सरसाइज करते हैं और अपने खानपान का ख्याल रखते हैं। हिप्स (कूल्हे) भी हमारे शरीर का एक अहम अंग हैं इसलिए इन पर भी आपको जरूर ध्यान देना चाहिए। इस आर्टिकल में हम hips size kaise badhaye के बारे में जानेंगे।

यदि आप पतले हिप्स से परेशान है और इस कारण महंगे से महंगे कपड़े भी आपके शरीर पर अच्छे नहीं लगते तो आपको हिप्स का साइज बढ़ाने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। अगर आपको नहीं पता की hips kaise badhaye, तो यह आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है। इस आर्टिकल में हम हिप्स साइज बढ़ाने का तरीका (hips badhane ka tarika), एक्सरसाइज व डाइट के बारे में बता रहे हैं।

यह भी पढ़े : जांघों की चर्बी कम करने के उपाय और एक्सरसाइज

हिप्स साइज कैसे बढ़ाएं – Hips Size Kaise Badhaye

हिप्स का क्रेज आजकल इतना ज्यादा बढ़ गया है की कुछ लोग हिप्स मोटा करने के लिए खास तरह की क्रीम, ऑयल या सप्लीमेंट का सहारा भी ले रहे हैं। जबकि कुछ लोग इसके लिए सर्जरी तक करा लेते हैं। हिप्स बढ़ाने के ये उपाय (hips badhane ke upay) एक तो बहुत ज्यादा खर्चीली हैं और दूसरा इनके साइड इफेक्ट्स भी हैं। इसलिए हम नेचुरल तरीके से ही हिप्स बढ़ाने के बारे में जानेंगे।

एक्सरसाइज व डाइट की मदद से हिप्स साइज बढ़ाना सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। कुछ खास प्रकार की एक्सरसाइज हिप्स का साइज बढ़ाने में काफी मददगार होती हैं ठीक इसी तरह हेल्दी और प्रोटीन युक्त डाइट की मदद से भी हिप्स की मसल्स को मजबूत और सुडोल बनाने में मदद मिल सकती है।

हिप्स बढ़ाने की एक्सरसाइज – Hips Badhane Ki Exercise

hips kaise badhaye hindi

1. स्क्वाट्स एक्सरसाइज

हिप्स बढ़ाने के तरीके (hips mota karne ka tarika) में स्क्वाट्स एक्सरसाइज सबसे ज्यादा कारगर है। नियमित स्क्वाट्स करने से जाँघ, ग्ल्यूट्स और कूल्हों की मसल्स को मजबूत मिलती है जिससे ये मसल्स तेजी से ग्रो करती हैं। साथ ही स्क्वाट्स करने से टांगे मजबूत होती हैं और शरीर में स्टैमिना भी बढ़ता है। हिप्स बढ़ाने के लिए इस एक्सरसाइज का अभ्यास अवश्य करें।

squat exercise

स्क्वाट्स करने का तरीका

  • सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं, हाथों को सामने की ओर रखें।
  • अब दोनों घुटनों को मोड़ते हुए कूल्हों को थोड़ा पीछे की और ले जाएं।
  • ध्यान रहे की दोनों पैरों के बीच कंधे की चौड़ाई जितना एक समान गैप हो।
  • अब शरीर को नीचे जमीन की तरह ले जाएं, पूरा न बैठे और थोड़ी देर स्क्वाट पोजीशन में ठहरे।
  • इस प्रक्रिया को 12 से 15 बार इसी तरह दोहराएं।

2. हिप सर्कल एक्सरसाइज (Hip Circle Exercise)

हिप्स मोटा करने के लिए (hips mota kaise kare) हिप सर्कल एक्सरसाइज भी काफी फायदेमंद है साथ ही यह काफी आसान एक्सरसाइज है, हर व्यक्ति इसे आसानी से कर सकता है।

हिप सर्कल करने का तरीका

  • सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएं।
  • अब एक पैर पर ऊपर उठा लें और उसे आगे-पीछे की ओर गोल घुमाएं।
  • दोनों दिशाओं में 15-20 सर्कल करें।
  • अब कुछ सेकंड विश्राम करें और फिर दूसरे पैर से इसे दोहराएं।
  • इस एक्सरसाइज को कठिन बनाने के लिए पैरों के बीच की चौड़ाई थोड़ी बढ़ा लें।

3. डोंकी किक एक्सरसाइज

hip circle exercise

हिप्स को सही आकार देने के लिए डोंकी किक एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे ग्लूट किक बैक एक्सरसाइज के नाम से भी जाना जाता है। इसके नियमित अभ्यास से हिप्स की मसल्स मजबूत होती है।

डोंकी किक करने का तरीका

  • सबसे पहले टेबलटॉप पोजीशन में आ जाएं।
  • अब दाहिने घुटने को ऊपर उठाएं और थोथोड़ा आगे की और लाकर फिर पीछे की तरह किक करें।
  • इस प्रक्रिया को 15-20 बार दोहराएं।
  • इस बीच हिप्स की मसल्स पर ध्यान केंद्रित करें।
  • उसके बाद अगले पैर से भी इसे 15-20 बार दोहराएं।

4. साइड लंज (Side Lunges)

side lunges exercise

लंज एक्सरसाइज पैर और हिप्स के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। जांघ और हिप्स को मजबूत बनाने में लिए इसका अभ्यास भी काफी लाभदायक होता हैं। साथ ही इसके अभ्यास से पूरे शरीर को फायदा होता हैं। बिगिनर्स के लिए यह एक्सरसाइज थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं, लेकिन नियमित अभ्यास से इसे आसानी से किया जा सकता हैं।

साइड लंज करने का तरीका

  • सबसे पहले सीधा खड़े हो जाएं।
  • अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें।
  • दोनों हाथों को आगे की तरफ सीधा रखें।
  • अब दाएं पैर के घुटने को 90 डिग्री तक मोड़े, इस बीच बाएं पैर पूरी तरह से सीधा होना चाहिए।
  • उसके बाद दाएं पैर को सीधा कर लें और प्रारंभिक चरण में आ जाएं।
  • इसी तरह बाएं पैर से भी इसे दोहराएं।
  • दोनों पैरों से 10-12 रेप्स के 2-3 सेट लगाएं। 

5. सूमो वॉक (Sumo Walk)

सूमो वॉक हिप्स कैसे बढ़ाये (hips kaise badhaye) के लिए एक अन्य आसान एक्सरसाइज हैं। यह एक्सरसाइज सीधा ग्लूट मसल्स को टारगेट करती हैं जिससे यह मसल्स मजबूत होती हैं।

सूमो वॉक करने का तरीका

  • सबसे पहले सीधा खड़ा हो जाएं।
  • अब स्क्वाट स्थिति में आ जाएं।
  • टांगों के बीच का गैप स्क्वाट पोजीशन से ज्यादा होना चाहिए।
  • इसके लिए आप ऊपर इमेज देखें।
  • अब इस पोजीशन में आगे की तरफ धीरे-धीरे कदम बढ़ाए।
  • 10-12 कदम जरूर चलें, धीरे-धीरे इसे बढ़ाये।

हिप्स बढ़ाने का तरीका योगासन – Hips Badhane Ka Tarika

हिप्स साइज बढ़ाने के तरीके में योग भी काफी कारगर हैं। नीचे हम हिप्स बढ़ाने के लिए कुछ बेहतरीन योगासन बता रहे हैं।

1. वज्रासन (Vajrasana)

vajrasana yoga pose

हिप्स की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए (hips kaise badhaye) वज्रासन सबसे आसन योगासन है। इसका अभ्यास हर उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं। नीचे जानते हैं की वज्रासन कैसे किया जाता है।

वज्रासन करने का तरीका

  • सबसे पहले जमीन पर योगा मैट बिछा लें।
  • अब अपने दोनों पैरों के घुटने मोड़कर पंजों के बल बैठ जाए।
  • इस बीच पैरों के अंगूठे आपस में मिले होने चाहिए।
  • शरीर का सारा वजन दोनों पैरों पर रख दें।
  • कमर सीधी और सीना तना हुआ होना चाहिए।
  • हाथों को जांघों के ऊपर रख सकते हैं। 
  • इस अवस्था में थोड़ी देर ठहरे।

2. सेतु बंधासन (Bridge Pose)

setu bandhasana

कूल्हों की मसल्स के लिए सेतु बंधासन का अभ्यास बेहद फायदेमंद होता हैं। इस आसन के दौरान शरीर का आकार किसी सेतु या ब्रिज की तरह दिखाई देता हैं  वजह से इसे यह नाम दिया गया हैं। आगे जानते हैं इसे कैसे किया जाता है।

सेतु बंधासन करने का तरीका

  • सबसे पहले जमीन पर योगा मैट बिछा लें।
  • अब मैट पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अपने दोनों घुटनों को मोड़कर हिप्स के पास ले आएं।
  • अब सांस अंदर लेते हुए हाथों से जमीन पर दबाव डालकर हिप्स को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
  • इस बीच पैर जमीन पर ही टिके होने चाहिए, कमर को जितना ऊपर उठा सके उतना ही उठाने की कोशिश करें।
  • हाथों को आप आपस में जोड़ सकते हैं या फिर हाथों से कमर को थोड़ा सहारा भी दे सकते हैं।
  • इस मुद्रा में थोड़ी देर रुकने की कोशिश करें और इस बीच सांस लेते और छोड़ते रही।
  • उसके बाद धीरे धीरे इस आसन से बाहर आ जाये और थोड़ी देर विश्राम करें।

3. भेकासन (Frog Pose)

frog yoga pose

भेकासन में शरीर की मुद्रा मेंढक के समान होती है जिस वजह से इसे फ्रॉग योग पोज भी कहा जाता हैं। हिप्स कैसे बढ़ाये (hips kaise badhaye) के लिए योगासन में भेकासन सबसे ज्यादा उपयोगी हैं, यह हिप्स की मसल्स को स्ट्रेच करने का काम करता हैं। भेकासन करने का सही तरीका इस प्रकार हैं।

भेकासन करने का तरीका

  • जमीन पर योग मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं।
  • हाथों को जमीन पर टिकाते हुए सिर को धीरे-धीरे ऊपर की और उठाए।
  • अब अपने दोनों घुटनों को ऊपर की ओर मोड़ते हुई हिप्स के पास ले आएं।
  • उसके बाद हाथों से पैर के पंजों को पकड़ने की कोशिश करें।
  • अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इस बीच  नजरें सामने की ओर होनी चाहिए।
  • इस स्थिति में 15-30 सेकंड रुकने की कोशिश करें।
  • और अंत में सामान्य स्थिति में आ जाएं।

4. हिप्स बढ़ाने का तरीका कपोतासन

pigeon yoga pose

कपोतासन जिसे pigeon pose के नाम से भी जाना जाता हैं योग का एक बेहतरीन आसन हैं। इस आसन में शरीर का आकर कबूतर की तरह दिखाई देता हैं। कूल्हों को मजबूत बनाने (hips kaise mota kare) के लिए यह एक बेहतरीन आसन हैं, इसका अभ्यास आप इस प्रकार कर सकते हैं।

  • सबसे पहले वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं।
  • उसके बादशरीर को ऊपर उठाते हुए घुटनों के बल बैठ जाएं, जैसे उष्ट्रासन की मुद्रा में बैठते हैं।
  • अब अपने दोनों हाथो को हिप्स से थोड़ा ऊपर कमर के निचले हिस्से पर रखें।
  • अब धीरे-धीरे कमर को पीछे की ओर मुड़ने की कोशिश करें।   
  • सिर को भी पीछे की ओर ले जाएं और जमीन पर टिका दें, जैसा ऊपर चित्र में दर्शाया गया हैं।
  •  उसके बाद अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ लें।
  • इस मुद्रा में कुछ देर रुकने के बाद धीरे-धीरे सामान्य मुद्रा में आ जाएं।

हिप्स बढ़ाने के लिए क्या खाएं – Hips Badhane Ke Liye Kya Khaye  

हिप्स कैसे बढ़ाये (hips kaise badhaye) के लिए एक्सरसाइज व योग के साथ डाइट भी बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। एक्सरसाइज करने के बाद हिप्स की मसल्स टूटेंगी, जिन्हे ग्रो होने के लिए कुछ जरुरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं। हिप्स मोटा करने के लिए कुछ जरूरी पोषक तत्व इस प्रकार हैं।  

1. हिप्स मोटा करने के लिए प्रोटीनयुक्त भोजन

मांपेशियों व हड्डियों के विकास के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। हिप्स की मसल्स ग्रो करने के लिए प्रयाप्त मात्रा में प्रोटीनयुक्त भोजन करें। इसके लिए आप अपने भोजन में इन खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं।

  • अंडा
  • मांस
  • मछली
  • दूध
  • दही
  • पनीर
  • अंकुरित अनाज
  • पीनट बटर
  • ड्राई फ्रूट्स
  • सोयाबीन
  • टोफू
  • दालें
  • सीड्स

2. हिप्स बढ़ाने के लिए खाएं कार्बोहायड्रेट युक्त भोजन

मांसपेशियों के विकास के लिए अपनी डाइट में कार्बोहायड्रेट भी अवश्य शामिल करें। कार्बोहायड्रेट हिप्स में भराव लाने में काफी मददगार हो सकते है। कार्बोहायड्रेट के लिए अपने भोजन में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं।

  • ओट्स
  • दलिया
  • भूरे चावल
  • ब्राउन ब्रेड
  • ब्राउन पास्ता
  • शकरकंद
  • अनाज की बनी चीजें
  • सेब
  • केला

3. हेल्दी फैट्स को डाइट में करें शामिल

हिप्स का साइज बढ़ाने (hips badhane ke liye kya khaye) के लिए भोजन में वसा (फैट) का होना भी बेहद जरूरी होता है। हिप्स का आकार बढ़ा करने के लिए अनसेचुरेटेड फैट यानि गुड फैट का ज्यादा सेवन करें। इसके लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं।

  • एवोकाडो
  • बादाम
  • मूंगफली
  • अखरोट
  • फिश
  • फिश ऑयल
  • पीनट बटर
  • घी
  • सूरजमुखी का तेल
  • जैतून का तेल

हिप्स बढ़ाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स – Hips Badhane Ke Upay

  • हिप्स साइज बढ़ाने के लिए पहले दिन ही बहुत ज्यादा एक्सरसाइज न कर लें, इससे हिप्स की मसल्स में दर्द हो सकता है, खासकर उठने-बैठने में परेशानी हो सकती है।
  • हिप्स के साथ-साथ अन्य बॉडी पार्ट के मसल्स की एक्सरसाइज भी जरूर करें। रोज हिप्स बढ़ाने वाली एक्सरसाइज ही न करें। हिप्स की मसल्स को थोड़ा रेस्ट भी जरूर दें।
  • सुबह-शाम थोड़ी बहुत जॉगिंग जरूर करें, इससे भी हिप्स शेप में आती है।
  • हिप्स बढ़ाने (hips kaise badhaye) के लिए अपनी डाइट पर पूरा ध्यान दें और फास्ट फूड और ऑयली फूड का सेवन बंद कर दें।
  • हिप्स का साइज बढ़ने में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए थोड़ा सब्र रखें और निरंतर मेहनत करते रहें।

निष्कर्ष – Conclusion

इस लेख में हमने hips kaise badhaye के विषय में जाना। हिप्स बढ़ाने की एक्सरसाइज, योग और डाइट के बारे में जानने के बाद यह कहा जा सकता है की हिप्स का साइज बढ़ाने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। बिना मेहनत करें आप हिप्स का साइज ग्रो नहीं कर सकते। साथ ही हिप्स मोटा करने के लिए थोड़ा सब्र रखना भी जरूरी हैं, हिप्स का साइज महीने-दो महीने में नहीं बढ़ने वाला, इसे बढ़ने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।

उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल hips badhane ka tarika पसंद आया होगा। हेल्थ और फिटनेस से जुड़ी ऐसी ही जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और इजी लाइफ हिंदी को फेसबुक व इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment