दूध पीने का सही समय और सही तरीका | Doodh Peene ka Sahi Time

Doodh peene ka sahi time : कुछ लोग दूध को केवल बच्चों के लिए ही आवश्यक मानते हैं, जबकि ऐसा नहीं हैं। दूध सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता हैं। अक्सर माता-पिता व घर के बुजर्ग दूध पिलाने के लिए बच्चों के पीछे-पीछे घूमते रहते हैं, लेकिन खुद दूध से किनारा करते हैं।

जो लोगो दूध पीते भी हैं या दूध पीना चाहते हैं, उनके मन में अक्सर एक सवाल रहता हैं, दूध पीने का सही समय (doodh peene ka sahi time) क्या हैं या दूध कब पीना (milk kab peena chahiye) चाहिए। कुछ लोग दूध रात में पीने की सलाह देते हैं, तो कुछ लोग सुबह दूध पीने की सलाह देते हैं।

दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशिय, मैग्नीशियम व कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लंबी उम्र तक शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। लेकिन कभी-कभार दूध पीने से शरीर को नुकसान भी होने लगता हैं।

ऐसा इसलिए होता हैं, क्योंकि कुछ लोग दूध गलत समय पर पीते हैं। ऐसे में सवाल आता हैं की फिर दूध कब पीना चाहिए (doodh kab peena chahiye) या दूध पीने का सही समय (dudh peene ka sahi samay) क्या हैं। इस आर्टिकल में हम आगे इसी विषय में जानेंगे।

दूध पीने का सही समय – Doodh peene ka sahi Time

milk kab peena chahiye

सुबह, दिन या रात दूध कब पीना चाहिए (milk kab peena chahiye) या दूध पीने का सही समय (doodh peene ka sahi time) क्या हैं, एक आम सवाल हैं और इसका एक जवाब नहीं हैं। दूध किस टाइम पीना चाहिए यह आपकी शारिरिक स्थिति पर निर्भर करता हैं।

एक्सपर्ट के अनुसार दूध का सेवन शारिरिक स्थिति के अनुरूप करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति वजन बढ़ाने के लिए दूध पीना चाहता हैं, तो उसके लिए दूध पीने का अलग समय हैं और वहीं अगर कोई व्यक्ति मोटापे का शिकार हैं, तो उसके लिए दूध पीने का अलग समय हैं।

1. वजन बढ़ाने के लिए दूध पीने का सही समय

जो लोग शारिरिक कमजोरी व दुबलेपन का शिकार हैं और वजन बढ़ाने व सेहत बनाने के लिए दूध पीना चाहते हैं, उन्हें सुबह-शाम दूध (milk peene ka sahi time) पी सकते हैं। ऐसे लोग सुबह के नाश्ते में एक गिलास दूध और रात को भोजन करने के एक से दो घंटे बाद भी एक गिलास दूध पी सकते हैं।

दूध में प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए हैं जो वजन बढ़ाने और सेहत बनाने में सहायक होते हैं। साथ ही दूध में हाई कैलोरी होती हैं, जो वजन बढ़ाने में मददगार हैं।

2. मोटापे से जूझ रहे लोगों को दूध कब पीना चाहिए

मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए दूध पीने का सही समय (dudh peene ka sahi samay), रात का समय होता हैं। ऐसे लोग रात को हल्का भोजन करने के कुछ देर बाद एक गिलास दूध पी सकते हैं। मोटापे से पीड़ित लोगों को सुबह या दिन के समय दूध नहीं पीना चाहिए। साथ ही दूध में चीनी का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

3. इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मिल्क पीने का सही समय

जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर हैं, उन्हें रात के समय भोजन के कुछ देर बाद दूध पीना चाहिए। साथ ही दूध में थोड़ी हल्दी या केसर भी मिक्स करना चाहिए। ध्यान रहे कि हल्दी दूध में चीनी की जगह धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करें।

4. पेट की समश्याओं में दूध कब पीना चाहिए

पेट की विभिन्न समश्याओं जैसे गैस, कब्ज, अपच, कमजोर पाचन से जूझ रहे लोगों के लिए दूध पीने का सही टाइम (doodh peene ka sahi time), रात का हैं। ऐसे लोगों को भी सुबह दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। पेट की समश्याओं के लिए दूध में छोटी इलायची का भी इस्तेमाल अवश्य करें।

5. बच्चों को मिल्क कब पीना चाहिए

बच्चों को दूध कब पीना चाहिए (milk kab peena chahiye) यह एक आम सवाल हैं। एक्सपर्ट के अनुसार 5 साल से छोटे बच्चों को दूध किसी भी समय पिलाया जा सकता हैं। वहीं 5 साल से उपर के बच्चे सुबह-शाम दूध पी सकते हैं। बच्चों के शारीरिक और मानसिक वृद्धि के लिए दूध बेहद आवश्यक होता हैं।

रात को दूध पीने के फायदे – Raat ko dudh peene ke fayde

1. रात के समय दूध पीने से मांसपेशियों को आराम मिलता हैं, जिससे वह मजबूत और जल्दी ग्रो होती हैं।

2. रात को दूध पीने के फायदे (rat ko dudh peene ke fayde) की बात करें तो इससे अनिद्रा दूर होती हैं और नींद अच्छी आती हैं। इसलिए जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती उन्हें रात को दूध अवश्य पीना चाहिए।

3. रात को दूध पीने से पेट भरा रहता हैं, जिससे रात के समय भूख नहीं लगती। अक्सर देखा गया हैं कि छोटे बच्चों को आधी रात में भी भूख लगने लगती हैं, ऐसे में दूध का सेवन लाभप्रद होता हैं।

4. रात को दूध पीने से हड्डियां व दांत मजबूत रहते हैं। दूध में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं, जो हड्डियों को दांतों को मजबूत बनाने का कार्य करता हैं।

5. शारिरिक कमजोरी से जूझ रहे लोगों के लिए भी रात के समय दूध पीना फायदेमंद (rat ko dudh peene ke fayde) होता हैं। जो लोग शरीर में थकान महसूस करते हैं या जिनका वजन बहुत ज्यादा कम हैं, उन्हें रात को दूध अवश्य पीना चाहिए।

6. रात को दूध पीने के फायदे (rat ko doodh peene ke fayde) की आगे बात करें तो यह बढ़ते बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नेशियम व कई अन्य विटामिन पाए जाते हैं, जो बच्चों के शारिरिक विकास के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

7. यौन समश्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भी रात को दूध पीना फायदेमंद होता हैं। दूध पीने से शरीर का स्टैमिना बढ़ता हैं और दिमाग शांत रहता हैं। स्टैमिना बढ़ाने के लिए दूध में शिलाजीत, अश्वगंधा व ब्राह्मी जैसे आयुर्वेदिक हर्ब्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

8. रात को दूध पीना त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम व अन्य पोषक तत्व चेहरे का ग्लो बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे चेहरे पर लालिमा और रौनक बनी रहती हैं।

9. रात को दूध पीने के फायदे (rat ko dudh peene ke fayde) के आगे बात की जाए तो यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में भी बेहद लाभकारी होता हैं। रात को एक गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी व एक इलायची मिक्स करके पीने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती हैं और शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती हैं।

10. रात को दूध पीने से तनाव कम होता हैं, मन शांत रहता हैं, दिमाग तेज होता हैं और शरीर की थकान दूर होती हैं।

11. जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी होती हैं, उनके लिए भी रात को दूध पीने के फायदे (rat ko dudh peene ke fayde) काफी अच्छे होते हैं।

12. पेट की कब्ज़ और कमजोर पाचन तंत्र से जूझ रहे लोगों के लिए रात के समय दूध पीना बेहद लाभकारी माना जाता हैं।

13. शरीर में सूजन व गहरी चोट में भी रात को दूध पीना बेहद लाभकारी होता हैं। इसके लिए दूध में थोड़ी हल्दी भी अवश्य मिक्स करें।

रात को दूध पीने के नुकसान – Rat ko doodh peene ke nuksan

1. अस्थमा से जूझ रहे लोगों को रात के समय दूध नहीं पीना चाहिए।

2. रात को दूध पीने से कुछ लोगों में कफ (बलगम) की समस्या भी देखने को मिलती हैं।

3. दूध में हाई कैलोरी होती हैं जिस कारण रात को दूध पीने से मोटापा भी बढ़ सकता हैं।

4. रात को दूध पीने से बॉडी का इन्सुलिन लेवल भी बढ़ सकता हैं।

5. जिन लोगों को लैक्टोज़ इन्टॉलरेंट की समस्या होती हैं, उन्हें रात को दूध से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

क्या सुबह दूध पीना चाहिए – Milk kab peena chahiye

बच्चों व शारिरिक मेहनत करने वाले लोगों को सुबह दूध अवश्य पीना चाहिए। जबकि दिनभर बैठ के काम करने वाले लोगों को सुबह दूध पीने से बचना चाहिए।

दरअसल दूध बहुत ज्यादा भारी होता हैं, जिससे बैठकर काम करने वाले लोगों को परेशानी हो सकती हैं और उनका पेट पूरे दिन भारी-भारी सा रह सकता हैं।

जबकि बच्चों और शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों को दिनभर एक्टिव रहने के लिए दूध से एनर्जी प्राप्त होती हैं। ऐसे लोग दूध को आसानी से हजम कर लेते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार दूध कब पीना चाहिए – doodh kab peena chahiye

dudh kab peena chahiye

जो लोग आयुर्वेद पर विस्वास करते हैं वे आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने का सही समय (doodh peene ka sahi time) भी अवश्य जानना चाहेंगे। आयुर्वेद के अनुसार, दूध रात के भोजन के दो घंटे बाद पीना चाहिए। मान लीजिए आपने रात के 7 बजे भोजन किया, तो आपको 9 बजे दूध पीना चाहिए।

ऐसा इसलिए क्योंकि भोजन करने के तुरंत बाद दूध पीने से पेट भारी हो जाता हैं और इससे पेट पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता हैं। रात को भोजन के साथ और भोजन के तुरंत बाद दूध पीने से पाचन शक्ति कमजोर हो सकती हैं, मोटापा बढ़ सकता हैं और मेटाबॉलिस्म स्लो पड़ सकता हैं।

आयुर्वेद के अनुसार बताया गया दूध पीने का सही टाइम (milk peene ka sahi time) सबसे बेहतर हैं, इसलिए रात का भोजन जल्दी करें और भोजन के दो घंटे बाद दूध का सेवन करें।

दूध पीने का सही तरीका – doodh peene ka sahi tarika

दूध कब पीना चाहिए (milk kab peena chahiye) व दूध पीने का सही समय (doodh peene ka sahi time) जानने के बाद आपको दूध पीने का सही तरीका भी अवश्य पता होना चाहिए। अगर आप मिल्क लवर हैं तो यह गलतियां बिल्कुल न करें।

1. दूध में चीनी का इस्तेमाल न करें। दूध में चीनी मिक्स करके पीने से मोटापा बढ़ सकता हैं और कफ-खांसी की शिकायत भी हो सकती हैं। दूध में पहले से ही नेचुरल शुगर होती हैं। आप चाहे तो इसमें थोड़ी मात्रा में धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। (चीनी के नुकसान)

2. भोजन के साथ कभी भी दूध का सेवन न करें। भोजन के साथ दूध पीने से पाचन खराब हो सकता हैं, मोटापा बढ़ सकता हैं और शरीर में एनर्जी की जगह आलस बढ़ सकता हैं।

3. नमकीन चीजों के साथ दूध का सेवन न करें। नमक और दूध विरुद्ध आहार हैं, जिससे शरीर में कई समश्याएं हो सकती हैं।

4. नमक के साथ साथ खट्टे फलों के साथ भी दूध का सेवन न करें। खट्टे फल खाने के एक से दो घंटे बाद ही दूध का सेवन करें (doodh peene ka sahi tarika)।

5. रात को दूध पीने के बाद एक ही जगह पर बैठे न रहें, थोड़ी देर इधर-उधर टहलने की कोशिश करें।

6. बहुत से लोग बाजार में मिलने वाले पैकेट दूध को बिना उबले ही पीते हैं, ऐसा न करें। दूध को हमेशा उबालकर ही पियें (dudh peene ka sahi tarika)। साथ ही फ्रीज में रखा ठंडा दूध भी न पिएं।

7. दूध पीने में जल्दी न करें, इसे पानी की तरह जल्दी जल्दी पीने की कोशिश न करें। दूध एक जगह आराम से बैठकर शिप-शिप करके पीना चाहिए।

8. कुछ लोग बहुत ज्यादा गर्म दूध पीते हैं, जो कि सही नहीं हैं। दूध पीने का सही तरीका (milk peene ka sahi tarika) यह हैं कि इसे उबलने के बाद, हल्का गुनगुना होने दें और फिर आराम से बैठकर पियें।

9. मास, मछली व अंडे के साथ भी दूध का सेवन न करें। इससे स्किन एलर्जी होने का खतरा बढ़ता हैं।

10. दूध के साथ केला, आम व चीकू जैसे फलों का इस्तेमाल तभी करें जब यह फल अच्छी तरह से पक चुके हो। इसका इस्तेमाल वजन बढ़ाने के लिए करना बेहतर होता हैं। अगर आपका वजन पहले से ही ज्यादा हैं, तो फिर इन फलों का इस्तेमाल दूध के साथ न करें (doodh peene ka sahi tarika)।

गाय या भैंस किसका दूध पिएं

गाय या भैंस किसका दूध पीना चाहिए? भी एक आम सवाल हैं। इसका सरल से जवाब हैं कि भैंस का दूध केवल उन्हीं लोगों को पीना चाहिए जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं या मोटा होना चाहते हैं। बाकी लोगों के लिए गाय का दूध ही बेस्ट होता हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

दूध स्वास्थ्य के लिए जितना जरूरी हैं, उतना ही जरूरी हैं की आप सही समय और सही तरीके से दूध का सेवन करें। अगर सही समय और सही तरीके से दूध पिया जाए, तो यह कभी भी शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं हो सकता हैं। उम्मीद हैं कि आपको इजी लाइफ हिंदी का यह आर्टिकल दूध पीने का सही टाइम (doodh peene ka sahi time) पसंद आया होगा।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आपको अच्छी तरह समझ आ चुका होगा कि दूध कब पीना चाहिए (doodh kab peena chahiye) और कब नहीं पीना चाहिए। दूध को अपनी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बनाये और अपने आप को हेल्दी रखें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

वजन बढ़ाने के लिए दूध कब पीना चाहिए?

वजन बढ़ाने के लिए आप सुबह-शाम दूध पी सकते हैं। कोशिश करें कि सुबह दूध से बने ओट्स, दलिया या सबूत दाना खीर का सेवन करें और शाम के समय भोजन के एक से दो घंटे बाद भी दूध पियें।

गाय या भैंस किसका दूध अच्छा होता है?

एक्सपर्ट के अनुसार गाय का दूध भैंस के दूध की तुलना में ज्यादा पोष्टिक होता हैं, साथ ही यह पचने में भी आसान होता हैं। अगर आप बहुत ज्यादा दुबले पतले हैं तो फिर भैंस का दूध आपके लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता हैं।

क्या सुबह नाश्ते में परांठे के साथ दूध पी सकते हैं?

दूध का सेवन कभी भी नमक और नमक से बनी चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। दूध और नमक को विरुद्ध आहार माना जाता हैं, यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं।

क्या गर्मियों में हल्दी दूध पी सकते हैं?

इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर में सूजन व अंदरूनी घावों को भरने में हल्दी दूध लाभप्रद होता हैं। लेकिन हल्दी दूध की तासीर गर्म होती हैं, इसलिए गर्मियों में रोज हल्दी दूध के सेवन से बचना चाहिए। हफ्ते में एक या दो बार ही हल्दी दूध का सेवन करें।

दूध में चीनी की जगह क्या इस्तेमाल करें?

दूध में चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, इसकी जगह आप धागे वाली मिश्री, शहद या पतंजलि मधुरम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह आर्टिकल भी अवश्य पढ़ें

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment