डाबर लाल दंत मंजन के फायदे और नुकसान | Dabur Lal Dant Manjan Benefits in Hindi

dabur lal dant manjan ke fayde : लाल दंत मंजन एक प्रकार का आयुर्वेदिक पाउडर है जो दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें कई प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों व मसालों का इस्तेमाल किया गया है जो बहुत सी मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसे भारत में मौजूद सबसे अच्छे मंजन में से एक माना जाता है। इस आर्टिकल में हम डाबर लाल दंत मंजन के फायदे, लाल दंत मंजन के नुकसान, इसके उपयोग का सही तरीका और इससे जुड़ी कुछ सावधानियों के बारे में जानेंगे।

डाबर लाल दंत मंजन – Dabur Lal Dant Manjan in Hindi

dabur lal dant manjan

डाबर लाल दंत मंजन (dabur lal dant manjan) एक आयुर्वेदिक टूथ पाउडर है जिसमें लौंग, तोमर, पिप्पली व पुदीना जैसे कई आयुर्वेदिक घटकों का इस्तेमाल किया गया है। इसके उपयोग से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं और दांतों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। इसका इस्तेमाल लोग वर्षो से करते आ रहे हैं और लोगों को इससे काफी अच्छा परिणाम भी मिला है।

यदि आपके दांतों में दर्द रहता है, दांतों में सड़न है, मसूड़े कमजोर है, मसूड़ों में सूजन रहती है या दांतों में पीलापन रहता है तो लाल दंत मंजन का उपयोग आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से इन सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है और मौखिक स्वास्थ्य को अच्छा रखा जा सकता है। आगे हम डाबर लाल दंत मंजन के फायदे (dabur lal dant manjan ke fayde) और इसके उपयोग का तरीका जानेंगे।

डाबर लाल दंत मंजन के फायदे – Dabur Lal Dant Manjan Benefits in Hindi

dabur lal dant manjan ke fayde

1. दांतों का पीलापन दूर करे

डाबर लाल दांत मंजन (dabur lal dant manjan) के उपयोग से दांतों का पीलापन दूर होता है और दांत स्वस्थ, सफेद व चमकदार नजर आते हैं। यदि आप दिन में एक बार भी इसका उपयोग करते हैं तो इसका असर कुछ ही दिनों में साफ देखा जा सकता है। तंबाकू व गुटखा खाने से पीले पड़े दांतों को भी इसकी मदद से साफ किया जा सकता है।

2. मसूड़ों के लिए लाल मंजन के फायदे

जब भी लोगों से पूछा जाता है की आप मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करते हैं, तो ज्यादातर का जवाब होता है रोज टूथब्रश और पेस्ट से दांत साफ करते हैं। उन्हें पता ही नहीं होता की टूथब्रश केवल दांतों की सफाई के लिए होता है, इससे मसूड़ों पर कोई असर नहीं पड़ता। मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी मालिश की जानी चाहिए, जिसके लिए डाबर लाल दंत मंजन काफी उपयोगी होता है।

इससे आप उंगली की मदद से दांतों और मसूड़ों दोनों की मालिश कर सकते हैं। इसके नियमित उपोग से न सिर्फ मसूड़े स्वस्थ रहते हैं, बल्कि मसूड़ों की सूजन व मसूड़ों से खून निकलना जैसी समस्याओं का खतरा भी कम होता है। इस तरह कहा जा सकता है की मसूड़ों के लिए भी लाल दंत मंजन के फायदे (dabur lal dant manjan ke fayde) अच्छे हैं।

3. दांतों की सड़न दूर करे

दांतों की सड़न का मुख्य कारण दांतों में जमा गंदगी और बैक्टीरिया होते हैं। दांतों में सड़न के कारण दांत दर्द, कैविटी और मुंह से बद्बू आना जैसी कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है और धीरे-धीरे दांत अंदर से खोखले पड़ने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए भी डाबर लाल दंत मंजन का उपयोग (dabur lal dant manjan benefits in hindi) फायदेमंद होता है, इसमें मौजूद आयुर्वेदिक घटक बुरे बैक्टीरिया को समाप्त करने में मदद करते हैं जिससे दांतों की सड़न दूर होती है और दंत स्वस्थ रहते हैं।

4. हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करे

हमारे मुंह में हजारों की संख्या के हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं जो न सिर्फ दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि शारीरिक स्वास्थ को भी काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। इन बैक्टीरिया को नष्ट करने के लिए डाबर लाल दंत मंजन के फायदे (dabur lal dant manjan ke fayde) अच्छे हैं। दरअसल, इसमें लौंग का तेल, पिप्पली व तोमर का उपयोग किया गया है जो बैक्टीरिया को दूर करने में काफी मददगार होते हैं।

5. मुंह की दुर्गंध के लिए उपयोगी

मुंह की दुर्गंध की बड़ी वजह दांतों की सड़न और हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं। डाबर लाल दंत मंजन के उपयोग से इन दोनों ही समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है जिससे मुंह की दुर्गंध की समस्या में भी राहत मिलती है। साथ ही इसमें पुदीने का इस्तेमाल भी किया गया है जो सांसों को ताजगी प्रदान करता है।

लाल दंत मंजन के कुछ अन्य फायदे – Dabur Lal Dant Manjan Ke Fayde

  • दांतों में ठंडा-गर्म लगना या झनझनाहट महसूस होना, के लिए भी डाबर लाल मंजन का उपयोग फायदेमंद होता है।
  • इसमें लौंग का तेल का उपयोग किया गया है जो दांतों में दर्द व सूजन के लिए उपयोगी होता है।
  • दांतों की कैविटी की समस्या के लिए भी लाल दंत मंजन का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।
  • इसमें किसी भी प्रकार का कोई हानिकारक इंग्रीडिएंट इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • बच्चे और बूढ़े सभी इसका उपयोग कर सके हैं।
  • इसकी कीमत ज्यादा नहीं है और हर जगह यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

डाबर लाल दंत मंजन सामग्री – Dabur Lal Dant Manjan Ingredients in Hindi

डाबर लाल दंत मंजन (dabur lal dant manjan) में बहुत सारे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों व मसालों का उपयोग किया गया है। इसमें मौजूद प्रतेक इंग्रीडिएंट की अपनी खूबी है, जिससे वह दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। डाबर लाल दंत मंजन सामग्री इस प्रकार है।

  • लौंग तेल
  • पुदीना सत्व
  • तोमर बीज
  • कपूर
  • पिप्पली
  • हरीताकि
  • शुंथि

डाबर लाल दंत मंजन का उपयोग कैसे करें – How To Use Dabur Lal Dant Manjan

  • सबसे पहले पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लें।
  • उसके बाद अपनी हथेली पर थोड़ी मात्रा में लाल दंत मंजन पाउडर लें।
  • अब इससे उंगली की साहयता से दांतों और मसूड़ों की मालिश करें।
  • ध्यान रहे की मालिश करते समय ज्यादा जोर न लगाएं, हल्के हाथों से ही मालिश करें।
  • उसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लें।
  • आप चाहे तो डाबर लाल दंत मंजन को आप टूथब्रश में लगाकर भी दांतों की सफाई कर सकते हैं।
  • बेहतर परिणाम के लिए सुबह-शाम दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

डाबर लाल मंजन के नुकसान – Dabur Lal Dant Manjan Side Effects

लाल मंजन के नुकसान की बात करें तो अभी तक इसका किसी प्रकार का कोई गंभीर नुकसान या साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिले हैं। यह पूरी तरह दांतों के लिए सुरक्षित उत्पाद है और भारत में लाखों-करोड़ों लोग वर्षों से इसका उपयोग करते आ रहे हैं। लेकिन यदि आपको दांतों और मसूड़ों से संबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो बेहतर होगा की आप डॉक्टर की सलाह से ही इसका उपयोग करें।

डाबर लाल दंत मंजन से जुड़ी सावधानियां – Precautions of Dabur Lal Dant Manjan in Hindi

डाबर लाल दंत मंजन का किसी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट्स तो नहीं हैं लेकिन इसका उपयोग करते समय आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

  • इसके ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, दिन में 2 बार से ज्यादा इसका उपयोग न करें।
  • इसके इस्तेमाल से यदि आपको किसी तरह की कोई समस्या महसूस होती है तो इसका उपयोग करना बंद कर दें।
  • डाबर लाल मंजन के इस्तेमाल से मुंह में हल्की जलन महसूस हो सकती है, इससे घबराएं न ऐसा इसमें मौजूद मसालों व जड़ी बूटियों के कारण होता है।
  • इसका स्वाद अच्छा नहीं है, खासकर बच्चों को इसका टेस्ट बिल्कुल पसंद नहीं आता, लेकिन यदि कुछ दिन तक लगातर उपयोग करने से इसकी आदत हो जाती है।
  • डाबर लाल दंत मंजन खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें।

डाबर लाल दंत मंजन की कीमत – Dabur Lal Dant Manjan Price

लाल दंत मंजन की कीमत काफी कम है। 300 ग्राम लाल दंत मंजन की कीमत लगभग 160 रुपए के आसपास है। आप इसे किसी भी जनरल स्टोर से खरीद सकते हैं, यह आसानी से हर जगह उपलब्ध हो जाता है। साथ ही आप इसे आकर्षक किमित पर ऑनलाइन amazon से भी खरीद सकते हैं। एक्स्ट्रा डिस्काउंट पर खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

दांतों का ख्याल रखने के लिए कुछ अन्य जरूरी चीजें

  • दिन में दो बार दांत अवश्य साफ करें। बेहतर होगा कि आप सुबह टूथब्रश का इस्तेमाल करें और रात को सोने से पहले लाल दंत मंजन से दांत साफ करें।
  • कुछ भी खाने के बाद अच्छी तरह कुल्ला अवश्य करें। इससे दांतों में सड़न नहीं होगी।
  • एक अच्छे माउथवाश का इस्तेमाल करें, सांसों की बदबू के लिए अच्छा होता हैं।
  • खाने में दूध, पनीर, अंडा, हरि सब्जियां व फलों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
  • नियमित ऑयल पुल्लिंग करें। ऑयल पुल्लिंग के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • रात को सोने से पहले दांत जरूर साफ करें।
  • धूम्रपान, पानमसाला, तंबाकू आदि का सेवन न करें।
  • रेगुलर दांतों का चेकउप कराते रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवाल – FAQ

Q. लाल दंत मंजन का इस्तेमाल कैसे करें? टूथब्रश या उंगली से?

Ans. लाल दंत मंजन का इस्तेमाल आप आप दोनों चीजों के साथ कर सकते हैं। लेकिन बेहतर होगा की आप उंगली में थोड़ा मंजन लेकर उससे दांतों और मसूड़ों की मालिश करें। 

Q. क्या लाल दंत मंजन का उपयोग रोज कर सकते हैं?

Ans. जी हाँ आप रोज दिन में एक या दो बार लाल दंत मंजन से दांत साफ कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

Q. क्या इससे मसूड़ों की सूजन कम होती है?

Ans. जी हाँ, मसूड़ों की सूजन में लाल दंत मंजन के फायदे बेहद अच्छे हैं। 

Q. क्या ज्यादा बेहतर है डाबर लाल टूथपेस्ट या लाल दंत मंजन? 

Ans. दांतों की सफाई के लिए दोनों ही फायदेमंद हैं। आप सुबह डाबर रेड टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं और शाम को लाल दंत मंजन का। 

निष्कर्ष – Conclusion

डाबर लाल दंत मंजन के फायदे और लाल मंजन के नुकसान जानने के बाद अब आप अच्छी तरह समझ चुके होंगे की आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं। हमारे विचार से आपको दिन में एक बार टूथपेस्ट और टूथबर्श से दांत साफ करने चाहिए और एक बार लाल दंत मंजन से दांतों और मसूड़ों की मालिश करनी चाहिए। बेहतर परिणाम के लिए आप डेंटिस्ट की सलाह ले सकते हैं।

उम्मीद है की डाबर लाल दंत मंजन के फायदे और नुकसान के विषय में आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही इसी प्रकार की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment