सरसों के तेल से कुल्ला करने के 8 बेहतरीन फायदे | Sarso Ke Tel Se Kulla Karne Ke Fayde

सरसों के तेल का कुल्ला : भारत में सरसों के तेल का उपयोग ज्यादातर खाना बनाने के लिए किया जाता है, जबकि कुछ लोग शरीर की मालिश के लिए भी इसका उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की सरसों के तेल का कुल्ला करना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इससे कई प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं और दांत व मसूड़ें स्वस्थ रहते हैं। आज हम सरसों के तेल का कुल्ला करने के फायदे व नुकसान और इसे करने का तरीका जानेंगे।

सरसों के तेल का कुल्ला करने के फायदे – Sarso Ke Tel Se Kulla Karne Ke Fayde

sarso ke tel se kulla karne ke fayde

ऑयल पुल्लिंग यानी की तेल से कुल्ला करना मौखिक स्वास्थ्य के साथ-साथ कई प्रकार की बीमारियों से बचने में मददगार माना जाता है। आयुर्वेद में इसका बढ़ा ही महत्व बताया गया है। नीचे हम सरसों के तेल से कुल्ला करने के कुछ बेहतरीन लाभों के बारे में जानेंगे।   

1. हानिकारक बैक्टीरिया से मुक्ति

हमारे मुंह के अंदर कई हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो नार्मल पानी से कुल्ला करने या ब्रश करने से भी पूरी तरह साफ नहीं होते। इन्हें हटाने के लिए सरसों के तेल का कुल्ला काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, जब हम सरसों के तेल को मुंह में रखकर इसे मुंह के चारों ओर घुमाकर कुल्ला करते हैं तो सभी हानिकारक बैक्टीरिया तेल के साथ चिपककर बाहर निकल आते हैं। 

2. मसूड़ों की सूजन दूर करे

मसूड़ों की सूजन दूर करने के लिए भी सरसों के तेल का कुल्ला करने के फायदे (sarso ke tel se kulla karne ke fayde) अच्छे हैं। मसूड़ों में सूजन का एक मुख्य कारण मुँह में होने वाला बैक्टीरियल संक्रमण होता है, इस वजह से कई बार मसूड़ों से खून भी निकलने लगता है। सरसों के तेल से कुल्ला करने से हानिकारक बैक्टीरिया दूर होते हैं जिससे बैक्टीरियल संक्रमण कम होता है और मसूड़ों की सूजन व दर्द में आराम मिलता है। 

3. स्वस्थ और चमकदार दांतों के लिए 

यदि आप चाहते हैं की आपके दांत हमेशा स्वस्थ, सफेद और चमकदार रहे तो आपको नियमित ब्रश करने के साथ-साथ ऑयल पुल्लिंग यानी तेल से कुल्ला भी करना चाहिए। आयुर्वेद में भी दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए तेल से कुल्ला करने की प्रक्रिया को उपयोगी माना गया है। सरसों के तेल का कुल्ला करना से दांतों में दर्द, सड़न व कैविटी से छुटकारा मिलता है और दांत स्वस्थ, सफेद व चमकदार नजर आते हैं। 

4. मुंह की दुर्गंध दूर करने में सहायक

दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारी, मौखिक संक्रमण आदि समस्याओं के कारण कई लोगों को मुंह की दुर्गंध का सामना भी करना पड़ता है, जो कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। सरसों के तेल से कुल्ला करने से इन सभी समस्याओं को दूर किया जा सकता है जिससे मुंह की दुर्गंध की समस्या समाप्त होती है।  

5. त्वचा के लिए सरसों के तेल से कुल्ला करने के फायदे    

त्वचा के लिए भी सरसों के तेल से कुल्ला करने के फायदे (sarso ke tel se kulla karne ke fayde) अच्छे हैं। दरअसल, इस क्रिया से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ यानी टॉक्सिन्स की भी सफाई होती है जिससे त्वचा को काफी लाभ मिलता है। इससे कील-मुंहासों का खतरा कम होता है और चेहरे पर चमक बढ़ती है।

6. मुंह के छालों के लिए उपयोगी

सरसों के तेल का कुल्ला मुंह के छालों के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, मुंह के छालों का एक बड़ा कारण मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं, सरसों के तेल से कुल्ला करने से ये बुरे बैक्टीरिया खत्म होते हैं जिससे मुंह की छालों में काफी आराम मिलता है। जिन लोगों को बार-बार मुंह में छाले होते हैं उनके लिए यह काफी उपयोगी साबित हो सकता है।  

7. सिरदर्द में आराम दिलाए

सरसों के तेल से कुल्ला करने के फायदे की आगे बात करें तो यह सिर दर्द की समस्या को दूर करने में भी मदद कर सकता है। ऐसा माना जाता है की तेल से कुल्ला करने से स्ट्रेस कम होता है जिससे सिर दर्द व माइग्रेन के दर्द में काफी आराम मिलता है। हालाकिं, वैज्ञानिक तौर पर इसके ऊपर अभी कोई पुख्ता रिसर्च मौजूद नहीं है। 

8. पाचन शक्ति बढ़ाए 

मुंह में मौजूद बुरे बैक्टीरिया भोजन के साथ पेट में प्रवेश करते हैं जिससे पेट और पाचन से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन तेल से कुल्ला करने से ये हानिकारक बैक्टीरिया दूर होते हैं जिससे पेट की बीमारियों का खतरा भी कुछ हद तक कम हो जाता है। खासकर इससे पाचन शक्ति में मजबूती देखने को मिल सकती है। 

सरसों के तेल से कुल्ला कैसे करें – Sarso Ke Tel Se Kulla Karne Ka Tarika

तेल से कुल्ला करना कोई नई चीज नहीं है, इसका उपयोग वर्षों से होता आ रहा है। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप आसानी से इसे कर सकते हैं। आइये जानते हैं की सरसों के तेल से कुल्ला कैसे किया जाता है। 

  • सबसे पहले एक बड़ा चम्मच शुद्ध सरसों का तेल लें। 
  • अब इसे मुंह में लें, ध्यान रहे की आपको इसे निगलना नहीं है। 
  • उसके बाद मुंह बंद करके इसे मुंह के चारों ओर अच्छी तरह घुमाएं।
  • जिस तरह से आप पानी से कुल्ला करते हैं, ठीक उसी प्रकार इसका अभ्यास करना है। 
  • लेकिन एक बात का जरूर ध्यान रहे की किसी भी हालत में तेल को अंदर न निगले। 
  • 5-10 मिनट मुंह में रखने के बाद इसे थूक दें। 
  • उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें। 
  • और फिर अंत में ब्रश कर लें। 
  • अच्छे परिणाम के लिए इसका उपयोग सुबह खाली पेट करें। 

सरसों के तेल से कुल्ला करने के नुकसान – Tel Se Kulla Karne Ke Nuksan

सरसों के तेल से कुल्ला करना के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जिनके बारे में भी आपको जरूर जानना चाहिए, जो इस प्रकार हैं।   

1. सरसों के तेल से कुल्ला करते समय तेल को निगलने से बचना चाहिए, यदि गलती से भी आप इसे निगल जाते हैं तो इससे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, क्योंकी इसमें हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं। इसलिए बड़ी ही सावधानी से इस क्रिया को करना चाहिए।

2. कुछ लोगों को सरसों के तेल से कुल्ला करने पर उल्टी आने की समस्या भी हो सकती है।  साथ ही यदि आपको सरसों के तेल से एलर्जी है तो इससे कुल्ला न करें, इसकी जगह आप नारियल या तिल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

3. छोटे बच्चों को सरसों के तेल या किसी अन्य तेल से ऑयल पुल्लिंग नहीं करनी चाहिए, बच्चे नादानी में इसे निगल सकते हैं जिससे बच्चों को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. सरसों के तेल से कुल्ला करने का सही समय क्या है?

Ans. सरसों के तेल से कुल्ला करने का सबसे अच्छा समय सुबह का समय है, सुबह खाली पेट आप इस क्रिया को कर सकते हैं, उसके बाद कोशिश करे की कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं।

Q. क्या रात को सरसों के तेल से कुल्ला कर सकते हैं?

Ans. जी हाँ, रात के समय भी ऑयल पुल्लिंग किया जा सकता है। यदि किसी कारण आपको सुबह समय नहीं मिल पा रहा तो आप रात के समय भी ऑयल पुल्लिंग कर सकते हैं, ऑयल पुल्लिंग के बाद ब्रश से दांत साफ करना न भूलें।

Q. हफ्ते में कितनी बार सरसों के तेल का कुल्ला करना चाहिए?

Ans. हफ्ते में 2-3 बार सरसों के तेल से कुल्ला कर सकते हैं। इससे दांत और मसूड़े तो स्वस्थ रहते ही है साथ ही कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर होती हैं।

Q. क्या ऑयल पुल्लिंग के बाद ब्रश व टूथपेस्ट से दांत साफ कर सकते हैं?

Ans. जी हाँ, सरसों के तेल या किसी भी तेल से ऑयल पुलिंग करने के बाद पहले गुनगुने या सादे पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें और फिर उसके बाद ब्रश और टूथपेस्ट से दांतों की सफाई करें।

Q. क्या सरसों के तेल की जगह नारियल तेल से ऑयल पुल्लिंग कर सकते हैं?

 Ans. सरसों के तेल की जगह आप किसी भी खाद्य तेल जैसे नारियल तेल, तिल का तेल आदि से भी ऑयल पुल्लिंग कर सकते हैं। ध्यान रहे की जो भी तेल इस्तेमाल करें वो पूरी तरह से शुद्ध होना चाहिए।

निष्कर्ष – Conclusion 

सरसों के तेल का कुल्ला न सिर्फ मौखिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है बल्कि इससे कई प्रकार की बिमारियों का खतरा भी कम होता है। इसलिए इसे अपने रूटीन में जरूर शामिल करें। उम्मीद है की सरसों के तेल से कुल्ला करने के फायदे और नुकसान से संबंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही इसी प्रकार की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। 

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment