एग्रो दंत मंजन के फायदे, उपयोग और नुकसान | Agro Dant Manjan Ke Fayde Nuksan

Agro dant manjan ke fayde hindi : सफेद, चमकदार और मजबूत दांत किसे पसंद नहीं। लेकिन कुछ गलत आदतों और खराब खानपान के कारण आजकल दांतों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। दांतों का दर्द, दांतों में पीलापन, मसूड़ों में दर्द, दांतों में ठंडा-गर्म लगना और सांसों से बदबू आना, मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ आम समस्याएं हैं। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आज हम आपको एक जादुई मंजन के बारे में बता रहे हैं जिसका नाम एग्रो दंत मंजन (agrow dant manjan) है।

पुदीना, तोमर, बबूल, नीम, लौंग व मुलेठी जैसे अनेक आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों व मसालों से बना एग्रो दंत मंजन दांतों और मसूड़ों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्या को दूर करने में मददगार होता है। साथ ही यह दांतों को सफेद और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। इस लेख में आगे हम एग्रो दंत मंजन के फायदे (agro dant manjan ke fayde), इसके उपयोग का तरीका और इससे जुड़ी कुछ अन्य जानकारियों के बारे में जानेंगे।

एग्रो दंत ओषिधि क्या है – Agrow dant manjan

agro dant manjan ke fayde

एग्रो दंत ओषिधि, एक प्रकार का आयुर्वेदिक दंत मंजन है। जिसका उपयोग दांतों को स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बनाने के लिए किया जाता है। इसमें पुदीना, तोमर, बबूल, नीम, लौंग, मुलेठी, अकरकरा व अजवाइन जैसे 15 से अधिक जड़ी बूटी व मसालों का उपयोग किया गया है जो दांतों के साथ-साथ पूरे मौखिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

एग्रो दंत मंजन के इंग्रीडिएंट – Agro Dant Manjan Ingredients

एग्रो दंत मंजन के इंग्रीडिएंट (agro dant manjan ingredients) की बात करें तो इसमें कई सारी जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें शामिल कुछ जड़ी बूटियां इस प्रकार है।

  • पुदीना
  • तोमर
  • बबूल
  • नीम
  • लौंग
  • मुलेठी
  • अकरकरा
  • अजवाइन
  • दालचीनी
  • हरड़
  • बहेड़ा
  • अमला
  • कुलंजन
  • सोंठ
  • पीपल
  • काली मिर्च
  • सौंफ
  • सेंधा नमक

एग्रो दंत मंजन के फायदे – Agrow Dant Manjan Ke Fayde in Hindi

  • एग्रो दंत मंजन से दांत साफ करने से दांतों का पीलापन दूर होता है और दांत सफेद व चमकदार नजर आते हैं।
  • गुटखा और तंबाकू के कारण दांतों में जमा गंदगी व पीलापन को दूर करने में भी यह सहायता कर सकता है।
  • इसके नियमित इस्तेमाल से दांतों के दर्द में काफी आराम मिलता है।
  • इसके अलावा मसूड़ों के लिए भी एग्रो दंत मंजन के फायदे (agro dant manjan ke fayde) अच्छे हैं, इसके इस्तेमाल से मसूड़ों की सूजन, दर्द व मसूड़ों से खून आने की समस्या में काफी आराम मिलता है।
  • जिन लोगों को पायरिया की समस्या है उनके लिए भी यह काफी लाभदायक है। यह पायरिया की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
  • सांसों की दुर्गंध से छुटकारा दिलाने में भी एग्रो दंत मंजन का इस्तेमाल काफी सहायक होता है।

एग्रो दंत मंजन का उपयोग कैसे करें – How To Use Agro Dant Manjan

  • सबसे पहले पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें।
  • उसके बाद 2-4 ग्राम के आसपास एग्रो दंत मंजन पाउडर अपनी हतेली पर लें।
  • अब इससे उंगली की साहयता से इससे दांतों और मसूड़ों की अच्छी तरह मसाज करें
  • इसे 5 लगभग मिनट तक मुंह के अंदर रहने दें।
  • उसके बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लें।
  • बेहतर परिणाम के लिए सुबह-शाम दिन में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

एग्रो दंत मंजन के नुकसान – Agrow Dant Manjan Side Effects

एग्रो दंत मंजन का किसी प्रकार का कोई गंभीर नुकसान या साइड इफेक्ट्स नहीं है। लेकिन इसमें कई चीजों का इस्तेमाल किया गया है, हो सकता हैं कि आपको इसमें शामिल किसी इंग्रीडिएंट से एलर्जी हो, ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार इसकी पूरी इंग्रीडिएंट लिस्ट जरूर चेक कर लें। इसके अलावा इसका स्वाद भी अच्छा नहीं है, छोटे बच्चों को इससे जलन महसूस हो सकती है।

एग्रो दंत मंजन से जुड़ी सावधानियां

  • अधिक मात्रा में इसका इस्तेमाल न करें।
  • दांतों व मसूड़ों से जुड़ी गंभीर समस्या में डेंटिस्ट की सलाह से ही इसका उपयोग करें।
  • यदि मुंह में छालों की समस्या है तो इसका उपयोग ध्यान से करें।
  • इससे दांतों और मसूड़ों की मालिश करने के बाद कम से कम 5 मिनट तक कुल्ला न करें।
  • इसके उपयोग के बाद कुल्ला करने के लिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करें।

एग्रो दंत मंजन की कीमत – Agro Dant Manjan Price

100 ग्राम एग्रो दंत मंजन की कीमत मात्र 80 रुपए के आसपास है।

एग्रो दंत मंजन कहाँ से खरीदें – How To Buy Agro Dant Manjan

आप इसे किसी भी लोकल शॉप से खरीद सकते हैं। अगर आपको यह दुकान पर न मिलें तो फिर आप इसे amazon से ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। amazon से खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

एग्रो दंत मंजन रिव्यु – Agro Dant Manjan Review

एग्रो दंत मंजन के फायदे और नुकसान (agro dant manjan ke fayde nuksan) जानने के बाद कहा जा सकता है की यह एक काफी अच्छा प्रोडक्ट है। लेकिन केवल इसके इस्तेमाल से ही आपकी दांतों और मसूड़ों से जुडी समस्याएं ठीक हो जाएंगी यह कहना मुश्किल है। इसके इस्तेमाल के साथ-साथ आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान भी रखना होगा और अपने दांतों का अच्छे से ख्याल रखना होगा।

आप इसका इस्तेमाल दिन में एक बार रात को सोने से पहले कर सकते हैं, सुबह आप किसी अच्छे टूथपेस्ट और टूथब्रश की मदद से दांत साफ करें। अगर आपको इसके इस्तेमाल से किसी प्रकार की कोई समस्या होती है, तो इसका इस्तेमाल न करें। साथ ही अगर आप दांतों की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके इस्तेमाल से पहले डेंटिस्ट की सलाह भी अवश्य लें।

यह भी पढ़े : दांतों का ख्याल कैसे रखें, 10 जरूरी टिप्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या एग्रो दंत मंजन का उपयोग रोज कर सकते हैं?

Ans. जी हाँ आप इसका उपयोग रोज कर सकते हैं, इसके नियमित इस्तेमाल से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।

Q. क्या बच्चे इसका उपयोग कर सकते हैं?

Ans. 5 साल से छोटे बच्चों से लिए यह ज्यादा उपयोगी नहीं है, इसमें मौजूद जड़ी बूटी व मसालें बच्चों के मुंह में जलन पैदा कर सकते हैं। साथ ही बच्चों को इसका स्वाद भी पसंद नहीं आएगा।

Q. क्या एग्रो दंत मंजन पायरिया के लिए उपयोगी है?

Ans. जी हाँ, पायरिया की समस्या में आप इसका उपयोग कर सकते हैं। यह पायरिया को ठीक करने में मददगार होता है।

Q. क्या एग्रो दंत औषिधि से नशा होता है?

Ans. जी नहीं, इससे कोई नशा नहीं होता, इसमें ऐसा कोई घटक मौजूद नहीं है जिससे यह समस्या हो।

Q. दिन में अधिकतक कितनी बार इससे दांत साफ कर सकते हैं?

Ans. दिन में अधिकतक 2 बार सुबह और रात को सोने से पहले इससे दांत साफ कर सकते हैं।

Q. क्या एग्रो दंत मंजन से गुटखा खाने से पीले हुए दांत सफेद हो सकते हैं?

Ans. जी हाँ, इसके उपयोग से गुटखे के कारण पीले पड़े दांतों को भी सफेद और चमकदार बनाया जा सकता है।

निष्कर्ष – Conclusion

दांत हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, इनकी हिफाजत करना बेहद जरूरी है। ज्यादातर लोग दांतों पर तब तक सही से ध्यान नहीं देते जब तक उन्हें दांतों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या नहीं हो जाती। अगर समय रहते ही दांतों का सही से ख्याल रखा जाए तो दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल एग्रो दंत मंजन के फायदे (agro dant manjan ke fayde) पसंद आया होगा, यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही इसी प्रकार की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। 

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment