Smart kaise bane | अक्सर लोग “smart” सब्द को “खूबसूरती” व “सुंदरता” से जोड़ते हैं। उनकी नजर में सुंदर दिखने वाला व्यक्ति/ महिला ही स्मार्ट smart होता हैं, जो बिल्कुल गलत धारणा हैं। Smart व्यक्ति समझदार, बुद्धिमान, साफ- सुथरा, चतुर, ज्ञानी, आत्मविश्वास से भरा हुआ, मुश्किल हालातों से लड़ने वाला व अपने विचारों और काम से दुनियां को बदलने वाला होता हैं।
मेरी नजर में एलोन मस्क, बिल गेट्स, रत्न टाटा, अजीम प्रेम जी व मुकेश अंबानी जैसे लोग smart हैं। इन सभी ने अपने-अपने छेत्र में सफलता हासिल की हैं और अपने कामों से दुनियां में कई बदलाव किए हैं। स्मार्ट कैसे बने (smart kaise bane) पढ़ना जारी रखें।
एलोन मस्क आज जहाँ इलेक्ट्रॉनिक कार से पर्यावरण को दूषित होने से बचाना चाहते हैं, तो वहीं रत्न टाटा और अजीम प्रेम जी ने भारत के आईटी छेत्र में क्रांति लाने का काम किया हैं। जबकि मुकेश अंबानी ने इंटरनेट को आज इतना आम बना दिया है कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी इसका उपयोग कर पा रहा हैं।
यह सभी कार्य इन लोगों ने अपनी बुद्धि और समझ के बल से ही किये हैं। स्मार्ट कैसे बने (smart kaise bane), स्मार्ट बनने का तरीका (smart banne ka trika) के इस आर्टिकल में हम आपको लगभग वो सभी चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपको भी इन लोगों की तरह स्मार्ट बना सकती हैं।
स्मार्ट कैसे बने | Smart Kaise Bane | Smart Banne Ke Liye Kya Kare
कुछ जरूरी चीजों की मदद से आप भी अपने व्यक्तित्व में बदलाव ला सकते हैं और स्मार्ट बन सकते हैं। स्मार्ट बनने के तरीके (smart banne ka tarika) इस प्रकार हैं।
1. स्मार्ट बनने का तरीका बॉडी को फिट रखें

स्मार्ट बनने के लिए (smart kaise bane) आपको सबसे पहले अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रखना होगा। स्वस्थ शरीर ही स्मार्ट बनने की पहली और मुख्य सीढ़ी हैं। फिट रहने के लिए आपको नियमित एक्सरसाइज व योग करना चाहिए। साथ ही अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
एक कहावत हैं “health is wealth” यानी स्वास्थ्य ही आपकी असली पूंजी हैं। आपको भी इस बात को समझना चाहिए और शरीर को फिट रखने के अलग-अलग रास्ते खोजने चाहिए।
फिट व्यक्ति हमेशा ही आकर्षण का केंद्र होता हैं और उस पर बढ़ती उम्र का भी ज्यादा असर नहीं दिखाई देता। यह फिट शरीर का ही नतीजा हैं कि आज अमिताभ बच्चन 78 साल की उम्र में भी फिल्मों में काम कर रहे हैं।
2. स्मार्ट बनने के लिए किताबें पढ़े

smart कैसे बने (smart banne ka tarika) के लिए किताबें भी बहुत जरूरी होती हैं। बिना किताबों के कोई भी व्यक्ति स्मार्ट नहीं बन सकता, खासकर आज के समय। किताबों में बहुमूल्य ज्ञान छिपा होता हैं। एक लेखक को वर्षों लग जाते हैं एक किताब लिखने में और हम उस लेखक के वर्षों के अनुभव व ज्ञान को किताबों के माध्यम से, बस कुछ दिनों में ही सिख सकते हैं।
स्मार्ट लोग (smart kaise bane) कभी भी पढ़ना बंद नहीं करते हैं। एलोन मस्क, वारेन बफे व बिल गेट्स जैसे सफल लोग आज भी पढ़ना पसंद करते हैं। बिल गेट्स कहते हैं कि जब भी वह किसी काम से बाहर निकलते हैं तो सबसे पहले अपने बैग में किताब रखते, उसके बाद अन्य चीजें।
वहीं एलोन मस्क का मानना हैं कि उन्होंने अपने जीवन मे जो भी सीखा हैं वो किताबों से ही सीखा हैं। जबकि दुनियां के सबसे सफल निवेशक वारेन बफे के बारे में कहा जाता हैं कि वह रोज 600 से 1000 पेज जरूर पढ़ते हैं।
3. Smart बनने के लिए लिखने की आदत बनाये
स्मार्ट बनने के लिए (smart kaise bane) पढ़ने के साथ साथ लिखना भी बहुत जरूरी हैं। कहा जाता हैं कि “पेपर या कागज पर लिखा हुआ सीधा दिमाग पर छपता हैं”। साथ ही आपको जानकर हैरानी होगी कि लिखने से तनाव और मन मे चल रहे नकरात्मक विचार भी कम होते हैं।
आपके दिमाग में जो भी अच्छे आईडिया या विचार आये उन्हें तुरंत एक डायरी पर लिख लें। इसके साथ ही आप अपने छोटे छोटे लक्ष्यों को भी एक जगह लिख के रख सकते हैं, जिससे आप उन्हें कभी भूल न पाएं।
आप अपनी एक पर्सनल डायरी लिख सकते हैं और अपने जीवन का अनुभव उसमें बयां कर सकते हैं। साथ ही अगर आपको कोई चीज दिमाग मे बिठानी हैं तो उसे कई बार कागज पर लिखते रहे। स्मार्ट बनने के तरीके (smart banne ka tarika) में लिखने की आदत अवश्य बनाये।
4. Smart बनने का तरीका दिमाग की एक्सरसाइज करें

स्मार्ट और इंटेलीजेंट बनने के लिए (smart kaise bane) दिमाग का स्वस्थ रहना जरूरी हैं। दिमाग को स्वस्थ और तेज बनाने के लिए आपको इसकी एक्सरसाइज करनी होगी। कुछ लोगों के मन में सवाल चल रहा होगा कि, क्या दिमाग की भी कोई एक्सरसाइज होती हैं।
दिमाग की भी एक्सरसाइज होती हैं, जो इसे एक्टिव और स्वस्थ रखती हैं। दिमाग को तेज करनी की कुछ एक्सरसाइज इस प्रकार हैं।
- Puzzle को सॉल्व करना
- नई स्किल सीखना
- उल्टे हाथ से लिखना
- Chess खेलना
- नई भाषा सीखना
- गेम खेलना (जिसमे दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल हो)
- मेडीटेशन करना
- अपनी मनपसंद का काम करना
- अच्छी नींद लेना (यह भी जरूरी हैं)
5. बुद्धिमान लोगों के साथ समय बिताएं

स्मार्ट बनने का एक सरल तरीका (smart banne ka tarika) हैं कि आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने से ज्यादा इंटेलीजेंट या बुद्धिमान लोगों के साथ गुजारे। इन लोगों से आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिल सकता हैं। ऐसे लोगों के साथ समय बरबाद न करें जो आपको कुछ नहीं सीखा सकते।
अगर आपको कोई नई भाषा सीखनी हैं तो ऐसे व्यक्ति के साथ दोस्ती करें जो उस भाषा का ज्ञानी हो। अगर आपको पैसे की समझ बढ़ानी हैं तो किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करें जो इस बारे में अच्छी जानकारी रखता हो।
कहने का मतलब हैं कि जिस फील्ड में भी आप हैं, उस फील्ड के एक्सपर्ट से दोस्ती करने की कोशिश करें और उसके साथ ज्यादा समय बिताएं। मेरा यह कहने का मतलब भी नहीं हैं कि आप अपने से कम बुद्धिमान लोगों को दोस्त ही न बनाये।
6. Smart बनने का उपाय रोज कुछ नया सीखें
स्मार्ट बनने के लिए (smart banne ka tarika) आपको रोज कुछ न कुछ नया जरूर सीखना चाहिए, जो आपके रोजमर्रा के जीवन में काम आ सके। सीखना कभी भी बंद न करें और हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहे। अगर आप हाउस वाइफ भी हैं तब भी आपको रोज कुछ नया सीखना चाहिए।
आज इंटरनेट के समय में कुछ भी नई चीज सीखना आसान हो गया हैं। आप नई डिस बनान सिख सकते हैं, कोई एक्सरसाइज करना सीख सकते हैं, घर को सजाने के तरीके ढूंढ सकते हैं या फिर कोई नई भाषा सीख सकते हैं।
7. स्मार्ट बनने का टिप्स पैसे की समझ बढ़ाएं

स्मार्ट व्यक्ति वो नहीं जो ढेर सारा पैसा कमाएं, बल्कि स्मार्ट व्यक्ति वो हैं जो कमाए हुए पैसे का सही उपयोग करें। आजकल की जिंदगी में पैसा बहुत कुछ हैं। पैसा आपको सिक्युरिटी प्रदान करता हैं, आपको अच्छी लाइफ स्टाइल प्रदान करता हैं और आपकी जरूरतों को पूरा करता हैं।
इसलिए पैसे का हमेशा ही सही इस्तेमाल करना चाहिए। आपको अपनी कमाई का कुछ हिस्सा हर महीने बचाना चाहिए और बचाए हुए उस पैसे को कहीं अच्छी जगह इन्वेस्ट करना चाहिए। आप अपने दायित्वों को कम करें और संपत्ति को बढ़ाये।
अगर आप 10 लाख की एक नई कार लेते हैं, तो यह आपका दायित्व हैं। इस कार की कीमत हर साल घटती ही जाएगी। वहीं यदि आप 10 लाख की कोई प्रॉपर्टी लेते हैं तो यह आपकी संपत्ति हैं, हर साल इसकी कीमत बढ़ती ही जाएगी।
स्मार्ट बनने के लिए (smart kaise bane) आपको पैसे की समझ को अवश्य बढ़ाना चाहिए। साथ ही इन्वेस्टमेंट के बारे में भी आपको पता होना चाहिए। पैसे की समझ बढ़ाने के लिए कुछ बेहतरीन किताबें हैं, जो काफी अनुभवी लेखकों द्वारा लिखी गयी हैं। जिनमें से कुछ किताबें इस प्रकार हैं।
- रिच डैड पुअर डैड (हिंदी में) – रोबर्ट टी कियोसाकी
- बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी – जॉर्ज एस क्लेसन
- थिंक एंड ग्रो रिच (हिंदी में) – नेपोलियन हिल
- पैसे से पैसा कमाना सीखें – शरद कोमारराजू
8. स्मार्ट बनने के लिए मेडिटेशन करें

स्मार्ट बनने के लिए (smart banne ka tarika) आपको अपने माइंड या दिमाग पर नियंत्रण करना और दिमाग व मन को शांत करना भी आना चाहिए। इन सब के लिए मेडिटेशन या ध्यान सबसे ज्यादा लाभप्रद हैं। ध्यान करने के अनेक लाभ हैं।
मेडीटेशन मन को शांत करने, तनाव दूर करने, चिंता को नियंत्रित करने, आत्म-जागरूकता बढ़ाने, गुस्सा शांत करने व मन मे चल रहे नकरात्मक विचार दूर करने में सहायक होती हैं। साथ ही ध्यान करने से मन में नए और अच्छे विचारों का आगमन भी होता हैं।
"ध्यान एक मौन हृदय है, एक शांत मन है, जो जीवन को अधिक प्यारा और अधिक जीवंत बना सकता है "
9. स्मार्ट व्यक्ति / महिला हर चीज में अपडेट रहते हैं
एक स्मार्ट व्यक्ति हर चीज में अपडेट रहता हैं, आपको भी हर चीज में अपडेट रहना हैं। अपने काम के साथ साथ आपको दुनियां में चल रहे चर्चित विषयों की भी जानकारी होनी चाहिए और इन टॉपिक पर अपने अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करना चाहिए।
राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन व टेक्नोलॉजी की आपको बेसिक नॉलेज अवश्य होनी चाहिए। इसके लिए सबसे बेस्ट हैं अखबार पढ़ना। अखबार एक ऐसा माध्यम हैं जो आपको हर छेत्र में अप-टू-डेट रख सकता हैं।
10. नयी जगह घूमने जाएं, नई चीजों का अनुभव करें
नई जगह घूमना एक अलग ही अनुभव होता हैं और इससे आप बहुत कुछ नया सीख सकते हैं। नई जगह का रहन-सहन, खानपान, पर्यावरण व रीति-रिवाज आपको बहुत कुछ सीखा सकते हैं।
साथ ही घूमने से मन और दिमाग भी फ्रेश होता हैं और शरीर मे एक नई एनर्जी व ताजगी भी उतपन्न होती हैं। यह तनाव को कम करता हैं और अनुभव व यादों को बढ़ाता हैं।
अपनी लाइफ में एक बार सोलो ट्रिप यानी अकेले घूमने जाना, का अनुभव भी जरूर हासिल करें। इससे आपको अपने आपको समझने में आसानी होगी, साथ ही इससे आपको अपनी कमियों या खामियों का भी अहसास होगा।
"ना मंजिलों के लिए, ना ही रास्तों के लिए, मेरा ये सफर है ,खुद से खुद की पहचान के लिए"
11. Smart बनने का टिप्स एक्टिव रहे, आलसी न बने

अगर आप स्मार्ट कैसे बने (smart kaise bane) के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको आलस दूर कर सबसे पहले एक्टिव रहना होगा। आलसी व्यक्ति हमेशा पीछे रहता हैं और लाइफ में कुछ नहीं कर पाता। इसलिए आपको आलास को छोड़ना होगा।
अपने जरूरी कामों को आगे न टाले, सुबह जल्दी उठे, एक्सरसाइज करें और ज्यादा से ज्यादा शरीर को एक्टिव रखें। एक्टिव रहने के लिए खानपान पर भी आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।
12. Smart Kaise Bane के लिए कम्युनिकेशन स्किल सुधारे
स्मार्ट बनने के लिए (smart banne ka tarika) आपको अपनी कम्युनिकेशन स्किल यानी बात करने के तरीके पर भी ध्यान देना होगा। हमेशा काम की बात करें, कुछ भी बोलने से पहले सब्दों का ध्यान रखें, अगले की बात ध्यान से सुने, सीधी बात करें, आंखों में आंखे डालकर बात करें और बातचीत करते समय घबराएं न।
किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का अंदाज़ा काफी हद तक, उसके बात करने के तरीके से लगाया जा सकता हैं। इंटरव्यू के दौरान आपने ये सभी चीजें देखी भी होंगी।
13. स्मार्ट बनने के लिए कपड़ों पर विशेष ध्यान दें
स्मार्ट व्यक्ति की पहचान काफी हद तक उसके पहनावे से भी हो जाती हैं। इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं हैं कि स्मार्ट बनने के लिए आपको सूट-बूट या महंगे ब्रांड के कपड़े पहनने हैं। आप नार्मल कपड़ों में भी आकर्षक लग सकते हैं, इसके लिए आपको कुछ जरूरी चीजें जरूर पता होनी चाहिए।
- हमेशा साफ कपड़े पहने।
- कपड़ों में प्रेस करें।
- शर्ट को पेंट के अंदर डाले।
- शर्ट का कॉलर उठाकर न रखें।
- साफ जूते पहने।
- मोजे और रुमाल रोज बदलें।
- सिंपल कपड़े पहने, ज्यादा रंग-बिरंगी कपड़े पहनने से बचें।
- परिस्थिति के अनुकूल कपड़े पहने।
- फटे कपड़े बिल्कुल न पहनें।
- बहुत ज्यादा ढीले और बहुत ज्यादा टाइट कपड़े भी न पहनें।
14. दांतों पर ध्यान दें

अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी हैं, आपकी ड्रेसिंग सेंस भी अच्छी हैं और आप एकदम फिट और एक्टिव हैं, लेकिन आपके दांत पीले हैं और मुंह से बदबू आती हैं तो सारी मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी। दांतों पर सबसे पहले नजर पड़ती है, इनका साफ रहना बहुत जरूरी हैं।
स्मार्ट बनने के लिए (smart kaise bane) आपको दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए और मुंह की बदबू से भी बचना चाहिए। ओरल हेल्थ की देखभाल कैसे करें इसके लिए आप यह आर्टिकल भी अवश्य पढ़ें – दांतों का ख्याल कैसे रखे (teeth care tips)
15. अपने ज्ञान को दूसरे के साथ साझा करें
स्मार्ट और बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी आपने ज्ञान को किसी से छुपाता नहीं हैं, ज्ञान एक अकेली ऐसी चीज हैं जो बाटने से कम नहीं होती बल्कि बढ़ती हैं। इसलिए अगर आपको किसी चीज की अच्छी जानकारी हैं और आपसे कोई सीखना चाहता हैं, आपको ऐसे व्यक्ति की अवश्य मदद करनी चाहिए।
स्मार्ट बनने के लिए ये चीजें बिल्कुल न करें | Smart Banne Ke Tips
अगर आप स्मार्ट बनने के लिए ऊपर बताये गए सभी टिप्स फॉलो करते हैं तो फिर आपको इन गलतीयों से भी बचना चाहिए।
1. किसी की बुराई न करें
लोगों में बुराई ढूँढनेबके जगह अच्छी ढूंढने की कोशिश करें। हर व्यक्ति में कुछ अच्छाई और बुराई होती हैं, कोई भी इस दुनिया मे परफेक्ट नहीं हैं। इसलिए लोगों की छोटी छोटी बुराई या कमी को कभी भी चर्चा का विषय न बनायें।
2. ओवर स्मार्ट न बनें
मुझे सब कुछ आता हैं, मैं सब कुछ कर सकता हूँ, मैं बहुत बुद्धिमान हूँ, मैं कभी हार नहीं सकता। यह सभी चीजें एक ओवर स्मार्ट व्यक्ति सोचता हैं। आपको ऐसा नहीं करना। खासकर खुद अपनी तारीफ बिल्कुल नहीं करनी, परिस्थिति को जाने बिना कोई फैसला नहीं लेना और हार को भी स्वीकार करना सीखना हैं। स्मार्ट बने पर ओवर स्मार्ट कभी न बने।
"इस संसार में हर किसी को अपने ज्ञान का घमंड हैं, पर किसी को भी अपने घमंड का ज्ञान नहीं है"
3. किसी का मजाक न बनाये
सभी व्यक्तियों में कुछ न कुछ कमियां होती हैं, आपको किसी की कमियों का मजाक नहीं बनाना चाहिए और किसी को अपमानित नहीं करना चाहिए। समय का पायां बदलते देर नहीं लगती, आज किसी की खामी कल आप पर भी भारी पढ़ सकती हैं।
“मत करना किसी के बुरे वक़्त पर हसने की भूल, वक़्त हवा में उछले सिक्के की तरह होता है कब किस तरफ पलट जाए, कोई नहीं जानता”
4. बुरी आदतों से दूर रहें
स्मार्ट बनने के लिए (smart banne ka tarika) आपको शराब, बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू के सेवन से भी दूर रहना चाहिए। ये सभी चीजें व्यक्ति को लक्ष्य से भटकाने का काम करती हैं।
5. समय बर्बाद न करें
समय सबसे मूल्यवान हैं, बिता हुआ समय कभी लौट कर नहीं आने वाला। स्मार्ट कैसे बने (smart kaise bane) के लिए आपको यह कीमती समय बरबाद नहीं करना चाहिए और समय का सदुपयोग करना चाहिए।
“समय बीत जाने के बाद कदर की जाए तो, वो कदर नहीं अफसोस कहलाता है”
6. अपने लक्ष्य से पीछे न हटे
स्मार्ट व्यक्ति कभी लक्ष्य से नहीं भटकता। लक्ष्य हासिल करने में कुछ परेशानियां जरूर आएंगी लेकिन आपको इनसे घबराना नहीं हैं और कभी भी लक्ष्य से भटकना नहीं हैं।
“कठिन परिस्थितियों में स्मार्ट आदमी रास्ता खोजता है और कमजोर आदमी बहाना”
सारांश | Summery
स्मार्ट बनना (smart banne ka tarika) कोई मुश्किल काम नहीं हैं, कुछ बातों का ध्यान रखकर आप आसानी से स्मार्ट बन सकते हैं, स्मार्ट बनने के लिए उपर जितनी भी चीजें आपने पढ़ी वो बस स्मार्ट बनने का एक जरिया हैं।
उम्मीद हैं कि आपको स्मार्ट कैसे बने (smart kaise bane) का यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपने इससे कुछ नया सीखा होगा। ऐसी ही जानकारियों के लिए आप हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ सकते हैं। साथ ही इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
यह आर्टिकल भी पढ़े –
- हिप्स साइज बढ़ाने का तरीका, एक्सरसाइज व डाइट
- घर पर बिना जिम के बॉडी कैसे बनाएं (फुल रूटीन)
- जिम जाने के अध्भुत फायदे, नुकसान व सावधानियां
- डांस करने (नाचने) के 15 अद्धभुत फायदे
- स्वस्थ रहने के लिए रखें इन 40 बातों का ध्यान
Post Tags : smart kaise bane, smart banne ka tarika, smart banne ke liye kya kare, smart banne ke tips, smart banne ka upay