पेट कम करने के लिए 10 सरल योगासन | Pet Kam Karne Ke Liye Yoga

Pet kam karne ke liye yoga : आजकल गलत खानपान व खराब लाइफस्टाइल के कारण मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। दुनियां के साथ-साथ भारत में भी मोटापा तेजी से अपने पैर पसार रहा है। 2016 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में लगभग 135 मिलियन लोग मोटापे से पीड़ित है, अगर मोटापे पर कंट्रोल नहीं किया गया तो स्थिति भयानक हो सकती है। क्योंकि मोटापा डायबिटीज, हाई कोलेस्टॉल, फैटी लिवर, स्ट्रोक व कैंसर जैसी भयानक बीमारियों को बढ़ावा देता है। मोटापे पर नियंत्रण पाने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है।

सही डाइट के साथ नियमित कुछ योगासनों के अभ्यास से मोटापे पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है। बहुत से ऐसे योगासन है जो मोटापा कम करने या पेट की चर्बी कम करने में आपकी मदद कर सकते है। इजी लाइफ हिंदी के इस लेख में हम आपको पेट कम करने के लिए योगासन (pet kam karne ke liye yoga) के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में घूमने कुछ ऐसे योगासनों को शामिल किया है, जिनका अभ्यास सभी लोग आसानी से कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं पेट कम करने के योगासनों के बारे में

पेट की चर्बी बढ़ने के कुछ मुख्य कारण

पेट की चर्बी कम करने के लिए योग (pet kam karne ke liye yoga) के विषय में जानने से पहले एक बार मोटापे के कारण जान लेते है। मोटापे का कोई एक कारण नहीं है, हम अपनी लाइफ स्टाइल व खानपान में बहुत सी ऐसी गलतियां करते हैं जिससे धीरे-धीरे मोटापा बढ़ता है।

  • शारीरिक गतिविधि का आभाव – मोटापे का एक मुख्य कारण शारीरिक गतिविधि का अभाव हैं। कम शारीरिक गतिविधि के कारण भोजन में प्राप्त कैलोरी बर्न नहीं हो पाती हैं जिसकी वजह से मोटापा बढ़ने लगता हैं।
  • अधिक भोजन करना – कुछ लोग बहुत ज्यादा भोजन कर लेते हैं, जिस कारण भोजन को पचने में कठनाई होती हैं और यह शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगता हैं।
  • प्रोटीन की कमी – प्रोटीन हमारे स्वास्थ्य के लिए एक सबसे अहम पोषक तत्व हैं, पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न लेने और कार्बोहायड्रेट अधिक लेने से भी मोटापा और पेट की चर्बी बढ़ने लगती हैं।
  • ज्यादा तनाव लेना – तनाव हमारी हेल्थ को सबसे ज्यादा प्रभावित करता हैं और यह मोटापे का एक मुख्य वजह हैं। तनाव के कारण लोग अपने खानपान और शारीरिक गतिविधि पर भी ध्यान नहीं दे पाते हैं।
  • अनुवांशिक कारण – मोटापा जेनेटिक कारण से भी हो सकता हैं। जैसे अगर किसी व्यक्ति के माता पिता मोटापे से पीड़ित हैं, तो उस व्यक्ति को भी मोटापा घेर सकता हैं।

पेट कम करने के लिए योगासन – Pet Kam Karne Ke Liye Yoga

योग करने की सबसे अच्छी बात यह है की इसका अभ्यास आप अपने घर पर भी कर सकते हैं। सुबह या शाम थोड़ा समय निकालकर योगाभ्यास की मदद से आप फिट व स्वस्थ रह सकते है और मोटापे से निजात पा सकते हैं। पेट कम करने के लिए योगासन (pet kam karne ka yoga) इस प्रकार है।

1. ताड़ासन (Mountain Pose)

tadasana yoga pose

ताड़ासन या माउंटेन पोज पेट कम करने के योगासन (pet kam karne ka yoga) में सबसे ज्यादा असरदार है। इस आसन को करते समय शरीर का आकर पर्वत के समान दिखाई देता है, जिस कारण इसे माउंटेन पोज कहा जाता है। ताड़ासन पाचन तंत्र मजबूत करने, शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ने, पेट की चर्बी कम करने और पूरी बॉडी को स्ट्रेच करने में मदद करता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।

2. त्रिकोणासन (Triangle Pose)

trikonasana yoga pose, pet kam karne ke liye yoga

त्रिकोणासन मोटापा कम करने के लिए योग (pet kam karne ke liye yoga) में अगला सबसे अच्छा और आसान योगासन है। इस आसन को करते समय शरीर त्रिकोण जैसी मुद्रा में आ जाता है, जिस कारण इसे त्रिकोणासन का नाम दिया गया है। यह पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ, कमर और साइड की चर्बी कम करने में भी सहायक होता है। साथ ही यह आसन शरीर का संतुलन ठीक करने, कमर दर्द दूर करने, चेहरे का ग्लो बढ़ाने, पाचन में सुधार करने और मसल्स को मजबूत बनाने में भी फायदेमंद होता है।

3. पवनमुक्तासन (Wind Relieving Pose)

pawanmuktasana yoga pose

पवनमुक्तासन संस्कृत भाषा के दो शब्द “पवन” और “मुक्त” से मिलकर बना है, साधारण भाषा में इसका अर्थ है शरीर से अनावश्यक गैस को बाहर निकालना। गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधि के कारण शरीर में गैस की समस्या होना एक आम बात है, शरीर की इस गैस बाहर निकालने के लिए पवनमुक्तासन सबसे बढ़िया योगासन है। 

साथ ही इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, पेट की चर्बी कम होती है, कमर दर्द में राहत मिलती है और शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा रहता है। योग की शुरूआत करने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन आसन है।

4. धनुरासन (Bow Pose)

dhanurasana yoga pose

पेट की चर्बी कम करने के लिए योग (pet kam karne ke liye yoga) में धनुरासन भी शामिल है। इस आसन को करते समय शरीर का आकर धनुष के समान दिखाई देता है, जिस वजह से इसे यह नाम दिया गया है। धनुरासन इतना कारगर हैं की इसे हठ योग के 12 मूल आसनों में से एक माना जाता है। 

धनुरासन करते समय पेट की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह आसन पीठ को मजबूती प्रदान करने, शरीर को लचीला बनाने, ब्लड फ्लो बढ़ाने व शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है। इस आसन को करते समय शरीर के साथ कोई जोर जबरदस्ती न करें, शरीर की क्षमता के अनुसार ही इस आसन का अभ्यास करें।

5. हलासन (Plough Pose)

halasana yoga pose

हलासन मोटापा कम करने के सबसे प्रभावशाली योगासनों में से एक है। पेट कम करने के लिए आपको इस आसन को अपने योग रूटीन में अवश्य शामिल करना चाहिए। हलासन का नाम खेत जोतने वाले यंत्र “हल” के नाम पर रखा गया हैं, क्योंकि इस आसन को करते समय शरीर की आकर्ति बिल्कुल हल जैसी दिखाई पड़ती है। 

पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ हलासन पाचन शक्ति को मजबूत बनाने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने, कमर और कंधो की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, चेहरे का ग्लो बढ़ाने और बालों की हेल्थ के लिए भी लाभकारी होता है। साथ ही यह पेट की विभिन्न परेशानियों जैसे पेट की गैस, कब्ज, अपच व एसिडिटी के लिए भी लाभकारी होता है।

6. उत्तानासन (Standing Forward Bend)

उत्तानासन सिर से लेकर पैर तक की मांसपेशियों के लिए एक बहुत अच्छा आसन है। यह सूर्य नमस्कार के 12 पॉवरफुल योगासनों में से एक है। उत्तानासन का काम शरीर को स्ट्रेच करना या शरीर के सभी अंगो का खिंचाव करना है। पेट कम करने के लिए योग (pet kam karne ka yoga) में इसे अवश्य शामिल करें।

यह मोटापा और पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ, कमर को मजबूत बनाता हैं, शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ाता हैं, सिर और दिमाग तक खून पहुंचता हैं, पाचन शक्ति मजबूत बनाता हैं, मेटाबॉलिस्म बूस्ट करता हैं, जांघ और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत करता हैं, तनाव कम करता हैं और ब्लड प्रेशर, अस्थमा व मधुमेह जैसी बीमारियों के लिए फायदेमंद होता हैं। उत्तानासन के जितने फायदे गिनाए जाए उतने कम हैं।

7. भुजंगासना (Cobra Pose)

bhujangasana

पेट कम करने की एक्सरसाइज की बात हो और उसमें भुजंगासना का नाम न आये ऐसा नहीं हो सकता। भुजंगासना का अर्थ हैं “सर्प के समान मुद्रा”, इस आसन को करते समय शरीर सर्प मुद्रा में आ जाता हैं जिस कारण इसे “भुजंगासन” या “कोबरा पोज” कहा जाता हैं। भुजंगासना पेट की चर्बी कम करने के लिए एक बहतरीन योगासन हैं, साथ ही कमर को मजबूत बनाने, हार्ट को  हेल्दी रखने, बाजुओं को मजबूत बनाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी भुजंगासना फायदेमंद होता हैं।

8. अधोमुखश्वानासन (Downward Dog Pose)

अगर आपने कुत्ते को कभी ध्यान से देखा होगा तो वह हमेशा ही अपने आगे के दो पैरों को थोड़ा आगे करके, अपने सिर को पीछे के पैरों की तरफ खींचने का प्रयास करता है और यही क्रिया उसे निरोगी बनाती है। कुत्ते की इस स्ट्रेचिंग की कला को ही अधोमुखश्वानासन कहा जाता है। यह आसन शरीर के सभी अंगों को स्ट्रेच करने के साथ-साथ पेट और कमर की चर्बी  कम करने में भी फायदेमंद होता है। मोटापा कम करने के योगासन (pet kam karne ka yoga) में इस आसन को भी अपने रूटीन में अवश्य शामिल करें।

9. चक्रासन (Wheel Pose)

chakrasana

पेट कम करने के लिए योग (pet kam karne ke liye yoga) में चक्रासन भी एक बेहतरीन योगासन हैं। इस आसन को करते समय शरीर की मुद्रा गोल यानी चक्र के समान दिखाई पड़ती हैं जिस कारण से इसे यह नाम दिया गया हैं। चक्रासन करने से पेट और कमर की चर्बी तेजी से कम होती हैं साथ ही शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता हैं, पाचन तंत्र मजबूत होता हैं, कमर मजबूत होती हैं, हार्ट और लिवर स्वस्थ रहते हैं, पेट की परेशानियां दूर होती हैं और शरीर का लचीलापन बढ़ता हैं।

10. शवासन (Corpse Pose)

savasana

उपर बताए गए पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन (pet ki charbi kam karne ke liye yoga) का अभ्यास करने के बाद अंत में शवासन जरूर करें। शवासन का अर्थ हैं “सव” यानी मृत शरीर के समान मुद्रा। इस आसन को करने के लिए आपको जमीन पर सीधा लेट जाना हैं, दोनों हाथ और पैर शरीर से थोड़ी दूरी पर जमीन से टच हो, दोनों आंखे बंद हो आपको बस अपनी सांसों को महसूस करना हैं।

 साथ ही ध्यान रहे की इस आसन को करते समय शरीर का कोई भी अंग हिलना नहीं चाहिए। इस आसन का अभ्यास 5-10 मिनट तक अवश्य करें। यह तनाव दूर करने, बॉडी से थकान दूर करने और मन शांत करने का कार्य करता हैं।

पेट कम करने का योगा करते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • इन योगासन का अभ्यास आप निरंतर करते रहे, तभी आपको इनके परिणाम मिलेंगे।
  • योग करते समय किसी चीज की जल्दबाजी न करें, योग हमेशा शांत वातावरण में मन को एकाग्र रखकर ही करें।
  • यदि किसी आसन को करते समय किसी तरह की कोई परेशानी हो तो तुरंत उस आसन से बाहर आ जाए, शरीर के साथ कोई जोर जबरदस्ती न करें।
  • अगर कोई आसन आप से न हो रहा हो तो उसे छोड़ दे, उसे जबरदस्ती करने की कोशिश न करें।
  • भोजन करने के बाद कभी भी इन योगासन का अभ्यास न करें, योग का अभ्यास खाली पेट ही करें।  
  • पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन के साथ-साथ अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान दें।
  • अगर आप योग के छेत्र में नए हैं तो किसी योग विशेषज्ञ की देख रेख में ही यह आसन करें।
  • अगर आपको किसी भी तरह की कोई गंभीर बीमारी या समस्या हैं तो आप अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इन योगासन का अभ्यास करें।

पेट कम करने के लिए टिप्स

  • अपने भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाये।
  • दिनभर खूब पानी पिएं, बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।
  • ऑयली फूड्स व फास्ट फूड्स से दूर रहें।
  • चीनी व मैदे से बनी चीजों से भी दूर रहें।
  • भोजन में फल, सब्जियां, दाल, सूखे मेवे व अनाज से बनी चीजों को शामिल करें।
  • ओवरईटिंग से बचें, एक बारी में बहुत ज्यादा भोजन न करें।
  • रात को हल्का भोजन ही करें और भोजन के बाद कुछ देर टहलने जरूर जाएं।
  • हरी सब्जियों का जूस पिएं, बॉडी को डिटॉक्स करते रहें।
  • 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें और तनाव से दूर रहें।

निष्कर्ष – Summery

पेट कम करने के लिए योगासन (pet kam karne ke liye yoga) के साथ-साथ थोड़ा बहुत अपने खानपान पर भी अवश्य ध्यान दें। अगर आप एक अच्छी डाइट के साथ इन योगासन का अभ्यास करेंगे तो आपको जल्दी ही इनका असर देखने को मिलेगा। उम्मीद हैं की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। योग और स्वास्थ्य से जुड़ी इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

1 thought on “पेट कम करने के लिए 10 सरल योगासन | Pet Kam Karne Ke Liye Yoga”

Leave a Comment