काजू खाने से क्या होता है? काजू के 15 फायदे, सेवन विधि व नुकसान | Kaju Khane Se Kya Hota Hai

kaju khane se kya hota hai : काजू एक शक्तिशाली नट है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। काजू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, आयरन व कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हृदय को स्वस्थ रखने, कैंसर से बचाव करने, हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने, मस्तिष्क को तेज करने और डायबिटीज व मोटापा को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही काजू ताकत और एनर्जी का बेस्ट सोर्स है। 

काजू के इतने सारे फायदे होने के बावजूद कई लोग इसके गुणों से परिचित नहीं है, ज्यादातर लोग काजू के फायदे (kaju ke fayde) नहीं जानते वे बस मीठे पकवान और मसालेदार व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। 

यदि काजू का इस्तेमाल सही तरीक से किया जाए तो यह स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। यदि आप सोच रहे हैं की काजू खाने से क्या होता है (kaju khane se kya hota hai) तो आपको बता दें, छोटा सा काजू आपको कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी से दूर रखने में मदद कर सकता है। 

काजू खाने के एक-दो नहीं बल्कि सैकड़ों लाभ है। काजू के फायदे (kaju ke fayde) जानने के लिए आपको यह आर्टिकल अंत तक पढ़ना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे की काजू खाने से क्या होता है (kaju khane se kya hota hai), काजू का सेवन कब, कैसे और कितनी मात्रा में करना चाहिए और काजू खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

काजू क्या है – What is Kaju in Hindi

काजू (cashew) पोषक तत्वों से भरपूर एक नट है, जिसका उपयोग आमतौर पर मीठे व मसालेदार व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, जबकि इसे भूनकर, भिगोकर या ऐसे भी खाया जा सकता है। कम लोग ही जानते हैं की सफेद रंग का काजू जिसे हम बाजार से खरीदते हैं, वह पेड़ पर उगता है। काजू का फल सेब जितना बड़ा होता है, कई दिनों के लंबे प्रॉसेस के बाद इसमें से काजू के नट्स को अलग किया जाता है।

भारत में काजू अच्छी मात्रा में पाया जाता है। महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तामिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा व पश्चिम बंगाल में काजू की खेती की जाती है। बता दें की काजू के कुल उत्पादन का 25% हिस्सा भारत से ही आता है।

काजू खाने से क्या होता है (काजू के फायदे) – Kaju Khane Se Kya Hota Hai

Kaju Khane Se Kya Hota Hai, kaju ke fayde

1. पोषक तत्वों से भरपूर

काजू में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को पोषण प्रदान करने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन ई, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक का फास्फोरस जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। इस तरह कहना गलत नहीं होगा की छोटे से दिखने वाले काजू में पोषण का खजाना छुपा होता है। 

2. हड्डियों को मजबूत बनाए 

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी काजू के फायदे (kaju ke fayde) अच्छे हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम व प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हड्डियों की कमजोरी दूर होती है और हड्डियों से जुडी कई गंभीर समस्याओं का खतरा भी कम होता है। इस तरह काजू को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी हड्डियों को स्वस्थ रख सकते हैं।   

3. इम्युनिटी के लिए काजू के फायदे

काजू खाने से क्या होता है (kaju khane se kya hota hai) का एक जवाब यह भी है की इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। यह शरीर को पोषण प्रदान करके रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं, जिस वजह से शरीर कम बीमार पड़ता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर व हार्ट की गंभीर बीमारियों से भी बचाव करने में मदद करते हैं। 

4. मस्तिष्क के लिए काजू खाने के फायदे

काजू दिमाग के लिए सबसे अच्छे ड्राई फ्रूट्स में से एक है। दरअसल इसमें अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम मौजूद होता है जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है की काजू खाने से याददाश्त अच्छी होती है और मस्तिष्क की कार्यक्षमता में इजाफा होता है। इस तरह बच्चों से लेकर बड़ो तक के लिए खाजू खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। 

5. ह्रदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 

kaju ke fayde

काजू दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार होते हैं। इसमें मौजूद हेल्दी फैट एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें हाई पोटेशियम और लो सोडियम कंटेंट होने के कारण यह ब्लड प्रेसर को भी नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। 

6. कैंसर के खतरे को कम करे

जिन लोगों का सवाल होता है की काजू खाने से क्या होता है (kaju khane se kya hota hai) उन्हें बता दें की यह कैंसर जैसी भयानक बिमारी से बचाव में मददगार होता है। कई रिपोर्ट्स की माने तो काजू के अर्क में एनाकार्डिक एसिड पाया जाता है, जो कैंसर को शरीर में फैलने की प्रक्रिया को रोकने में मदद करता है।ध्यान रहे की काजू कैंसर का इलाज नहीं है, कैंसर के लिए डॉक्टरी इलाज जरुरी होता है। लेकिन यह कैंसर के खतरे को कम करने में जरूर मदद कर सकता है। 

7. पाचन तंत्र को मजबूत बनाए 

काजू खाने के फायदे पाचन तंत्र के लिए भी अच्छे हैं। काजू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में सहायता करता है। इसके सेवन से कब्ज, अपच व गैस जैसी समस्याओं में लाभ मिलता है और पेट स्वस्थ रहता है। इसलिए कमजोर पाचन व कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में काजू को जरूर शामिल करना चाहिए।  

8. डायबिटीज को नियंत्रित करे

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काजू फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स द्वारा भी टाइप 2 डायबिटीज में काजू खाने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से ब्लड में ग्लूकोज लेवल कम होता है और साथ ही मोटापा कम करने में भी काफी मदद मिलती है, इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इन सब खूबियों को देखकर कहा जा सकता है की डायबिटीज के मरीजों के लिए काजू के फायदे (kaju ke fayde) अच्छे हैं।  

9. वजन को नियंत्रत रखे 

काजू को आप अपनी वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, वसा और कई विटामिन व मिनरल्स होते हैं जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें एक तो कैलोरी ज्यादा नहीं होती और दूसरा यह काफी देर तक पेट को भरा रखता है, जिससे आप अतिरिक्त भोजन करने में बच सकते हैं। आप स्नैक्स में इसे शामिल कर सकते हैं।  

10. शरीर में एनर्जी बढ़ाए

काजू ऊर्जा का भी एक अच्छा स्रोत है यह शरीर को ताकत और एनर्जी प्रदान करता है। सुबह काजू खाने से शरीर पूरा दिन ऊर्जा से भरा रहता है और थकान कम महसूस होती है। इसके इसी गुण के कारण खिलाड़ी, धावक, बॉडी बिल्डर या शारीरिक मेहनत करने वाले लोग काजू खाना ज्यादा पसंद करते हैं। 

11. एनीमिया के खतरे को कम करे 

काजू खाने के फायदे (kaju khane ke fayde) की आगे बात करें तो यह एनीमिया के खतरे को भी कम करने में मददगार होता है। दरअसल, काजू में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के बढ़ाने में मदद करता है, जिससे एनीमिया का खतरा कम होता है। एनीमिया की शिकायत ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है इसलिए महिलाओं को काजू का सेवन अवश्य करना चाहिए। 

12. दांतों के लिए काजू खाने के फायदे

काजू खाने से दांत व मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं। दांतों की सेहत के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है, जो काजू में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम दांतों को मजबूत बनाने और उन्हें एक्स्ट्रा सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है, यदि शरीर में कैल्शियम की कमी पाई गई तो इससे दांत कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए काजू में मौजूद कैल्शियम दांतों को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकता है।   

13. शारीरिक कमजोरी दूर करे

काजू शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ताकत और ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके लिए काजू को दूध के साथ लेना फायदेमंद माना जाता है। दूध के साथ काजू का सेवन करने से शरीर को अच्छा पोषण मिलता है जिससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है और शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है।

14. त्वचा के लिए काजू खाने के फायदे

काजू के फायदे (kaju ke fayde) स्वास्थ्य के अलावा त्वचा के लिए भी अच्छे हैं। यह त्वचा की चमक बढ़ाने और त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही काजू में एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। यदि उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियां निकल आई हैं तो काजू का सेवन फायदेमंद हो सकता है।  

15. बालों के लिए काजू खाने के फायदे 

काजू बालों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। काजू में प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम व जिंक जैसे पोषक तत्व बालों को मजबूती प्रदान करते हैं।  इससे बालों की झड़ने व टूटने की समस्या को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद करता है।      

पुरुषों के लिए काजू के फायदे – Kaju Benefits For Male in Hindi

काजू पुरुषों की हेल्थ के लिए काफी अच्छा ड्राई फ्रूट है। दरअसल, काजू में सेलेनियम नामक तत्व पाया जाता है जो एंटीऑक्सिडेंट  के रूप में कार्य करता है। सेलेनियम के कई फायदे हैं और यह पुरुषो के शरीर में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में भी मदद करता है। टेस्टोस्टेरोन एक सेक्स हार्मोन है जो पुरषों की सेक्सुअल स्टैमिना को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा खाजू स्पर्म क्वालिटी को भी बेहतर करने में मदद करता है। 

महिलाओं के लिए काजू के फायदे – Kaju Benefits for Female in Hindi

पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी काजू काफी लाभदायक होता है। गर्भावस्था के दौरान अक्सर डॉक्टर द्वारा महिलाओं को काजू खाने की सलाह की जाती है। यह गर्भवती महिला को स्वस्थ रखने के अलावा भ्रूण के विकास में भी मदद करता है। साथ ही काजू खाने से महिलाओं में एनीमिया का खतरा कम होता है और हड्डियां भी मजबूत रहती हैं। साथ ही काजू महिलाओं की त्वचा व बालों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

काजू के पोषक तत्व – Nutrition Value of Kaju

पोषक तत्वमात्रा (per 100 g)
कैलोरी553
प्रोटीन18.22 g
कार्बोहाइड्रेट30.19 g
वसा43.85 g
फाइबर3.3 g
शुगर5.91 g
सोडियम12 mg
आयरन6.68 mg
पोटैशियम660 mg
कैल्शियम37 mg
मैग्नीशियम292 mg
फास्फोरस593 mg
जिंक5.78 mg
विटामिन सी0.5 mg
विटामिन ई0.90 mg
विटामिन  के34.1 μg
विटामिन  बी 60.417 mg

काजू का उपयोग – How To Use Kaju in Hindi

काजू खाने से क्या होता है और काजू के पोषक तत्व जानने के बाद अब काजू के उपयोग के बारे में भी जान लेते हैं। काजू का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है, जिनमें से कुछ के बारे में नीचे बताया गया है। 

  • आप काजू को सीधा खा सकते हैं। 
  • इसे रात को पानी में भिगोकर अगले दिन इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • काजू को दूध के साथ उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • स्मूदी में काजू को मिक्स कर सकते हैं। 
  • ओट्स, दलिया, हलवा, खीर आदि में काजू का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • काजू का उपयोग मिठाई में भी किया जा सकता है। 
  • हल्की भूख मिठाने के लिए काजू को भूनकर स्नैक्स में खा सकते हैं। 

काजू खाने का सही तरीका – Kaju Khane Ka Sahi Tarika

अच्छी सेहत के लिए काजू खाने का सबसे अच्छा तरीका है की आप इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह खूब चबा-चबाकर इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसे गुनगुने दूध या ओट्स, स्मूदी व दलिया में भी शामिल कर सकते हैं। साथ ही इवनिंग स्नैक्स में इसे भूनकर खा सकते हैं।  

काजू की तासीर – Kaju Ki Taseer

काजू गर्म तासीर का होता है जिस वजह से आपको इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए। साथ ही गर्मी के मौसम में भी इसका कम ही सेवन करना चाहिए। गर्मी के मौसम में काजू को भिगोकर खाना ज्यादा अच्छा होता है। 

1 दिन में कितने काजू खा सकते हैं?

एक दिन में कितना काजू खाना चाहिए? यह आपकी उम्र व शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है। बच्चों के लिए दिन के 2-3 काजू काफी होते हैं, जबकि एक सामान्य व्यक्ति या महिला दिन में 5-6 काजू खा सकती है। काजू की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका अधिक सेवन भी हानिकारक हो सकता है। आपको अपने शरीर की प्रकृति के हिसाब से इसका सेवन करना चाहिए। 

काजू खाने का सही समय – Kaju Khane Ka Sahi Samay

सुबह का समय काजू खाने का सबसे अच्छा समय होता है। सुबह काजू खाने से शरीर को दिनभर कार्य करने की शक्ति और ऊर्जा मिलती है। इसलिए आप रात को काजू पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इसका सेवन करें। इसके अलावा आप चाहे तो शाम के स्नैक्स में भी काजू का सेवन कर सकते हैं। 

काजू किसे नहीं खाना चाहिए – Kaju Kise Nahi Khana Chahiye

  • गॉलब्लैडर स्‍टोन से पीड़ित व्यक्ति या महिला को काजू से परहेज करना चाहिए।
  • सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे लोगों को काजू का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद अमीनो एसिड समस्या को और बढ़ा सकते हैं।
  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी काजू से परहेज करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • इसके अलावा जो लोग किसी भी प्रकार के डॉक्टरी इलाज या दवा का सेवन कर रहे हैं उन्हें भी डॉक्टर की सलाह के बाद ही काजू का सेवन करना चाहिए।

काजू खाने के नुकसान – Kaju Khane Ke Nuksan

काजू खाने से क्या होता है और इसके फायदे व सेवन विधि जानने के बाद अब काजू के नुकसान भी जान लेते हैं। हर चीज की कुछ खूबियां होती हैं तो कुछ खामियां भी होती हैं, काजू के साथ भी कुछ ऐसा ही है। आइये जानते हैं की काजू खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं। 

  • काजू गर्म तासीर का होता है, ऐसे में यदि इसका जरुरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो शरीर को इसका भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। 
  • इसके अधिक सेवन से पाचन में गड़बड़, उल्टी, दस्त व त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। 
  • काजू के अधिक सेवन से खांसी की समस्या हो सकती है और शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। 
  • अधिक मात्रा में काजू का सेवन करने से ह्रदय व किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। 
  • इसके अधिक सेवन से मोटापे का खतरा भी बढ़ सकता है। 
  • हाई ब्लड प्रेशर, माइग्रेन व गॉलब्लैडर स्‍टोन से पीड़ित व्यक्ति के लिए भी काजू अच्छा नहीं होता, इन्हें काजू से परहेज करना चाहिए।

असली काजू की पहचान कैसे करें – How To Check Quality of Kaju in Hindi

काजू काफी महंगा होता है। ऐसे में काजू खरीदते समय आपको एक बार इसकी अच्छी तरह जांच जरूर करनी चाहिए, क्योंकी कई बार बाजार में नकली काजू भी बेचा जाता है। असली काजू की पहचान करने के कुछ टिप्स इस प्रकार हैं।

  • असली काजू का रंग बिल्कुल सफेद होता है, जबकि नकली काजू हल्का पिले रंग का हो सकता है।
  • असली काजू दांतों में नहीं चिपकता, जबकि नकली काजू दांतों में चिपक सकता है।
  • यदि काजू में तेल सी महक आए तो इसे न खरीदें, असली काजू में तेल की महक नहीं आती।
  • इसके अलावा काजू के साइज से भी इसकी क्वालिटी का पता लगाया जा सकता है। असली काजू 1 इंच तक लंबा होता है, जबकि नकली काजू के साइज में काफी अंतर हो सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. 1 दिन में कितने काजू खाने चाहिए?

Ans. 1 दिन में 5-6 काजू खा सकते हैं। ध्यान रहे की काजू की तासीर गर्म होती है, जिस वजह से इसका अधिक सेवन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

Q. क्या गर्मी में काजू खा सकते हैं?

Ans. जी हाँ आप गर्मी में भी काजू का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें, क्योंकी काजू गर्म तासीर का होता है। गर्मियों में आप भिगोकर काजू का सेवन कर सकते हैं।

Q. खराब काजू की पहचान कैसे करें?

Ans. खराब काजू की पहचान उसके रंग से की जा सकती है, ओरिजनल काजू का रंग सफेद होता है, यदि काजू का रंग हल्का पीला या भूरा दिखे तो समज ले की कुछ गड़बड़ है।

Q. काजू को कैसे स्टोर करके रखना चाहिए?

काजू को हमेशा किसी एयर टाइट ढक्कन युक्त कांच के जार में स्टोर करके रखना चाहिए। इससे काजू सीलता नहीं है। बता दें की बरसात के मौसम में काजू में बहुत जल्दी सीलन आ जाती है।

Q. क्या काजू को भूनकर खा सकते हैं?

Ans. काजू को भूनकर भी खाया जा सकता है। लेकिन भूने हुए काजू सेहत लिए इतना फायदेमंद नहीं होते, इसलिए बेहतर होगा की आप काजू ऐसे ही खाएं। केवल कभी-कभार भूने हुए काजू का सकते हैं।

Q. काजू में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

Ans. काजू में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन-बी6 व विटामिन-के जैसी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

Q. क्या रोज काजू खा सकते हैं?

Ans. जी हाँ आप रोज एक सिमित मात्रा में काजू का सेवन कर सकते हैं। काजू शरीर को पोषण प्रदान करता है और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

निष्कर्ष – Conclusion

काजू के गुणों को देखकर कहा जा सकता है की यह एक बेहद शक्तिशाली ड्राई फ्रूट है जो शरीर को भरपूर पोषण प्रदान करता है और कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लेकिन काजू का सेवन हमेशा उचित मात्रा में ही करना चाहिए, ऐसा न हो की काजू के फायदे (kaju ke fayde) जानने के बाद आप इसका अधिक सेवन करने लग जाए, इसके अधिक सेवन से शरीर को नुकसान भी हो सकता है।

इस आर्टिकल में हमने जाना की काजू खाने से क्या होता है (kaju khane se kya hota hai), उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हमें आपके सवालों का जवाब देने में खुशी होगी। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इस ब्लॉग के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment