स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें | 10 Good Habits For Health

स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें : एक आम कहावत है की “स्वास्थ्य ही असली पूंजी है“। इसका अर्थ है की स्वस्थ शरीर ही हमारी वास्तविक दौलत या पूंजी है। सब कुछ होने के बावजूद भी यदि किसी इंसान का शरीर स्वस्थ नहीं है तो समझों उसके लिए सब व्यर्थ है। लेकिन यह सब जानते हुए भी कुछ लोग अपनी सेहत का सही से ख्याल नहीं रखते, यदि आप अपनी सेहत के ऊपर थोड़ा सा भी ध्यान देने लगेंगे तो आप भी सेहत के धनि बन सकते हैं। 

काफी लोगों का सवाल होता है की अच्छी सेहत के लिए क्या करना चाहिए? इसका सरल जवाब है की आपको सबसे पहले अपनी कुछ आदतों में सुधार करना चाहिए। अच्छी आदतों की मदद से ही आप अपने शरीर को लंबे समय तक बीमारियों से दूर रख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें बता रहे हैं, जिन्हें आपको अवश्य अपनाना चाहिए।

स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें – 10 Good Habits For Health in Hindi

10 Good Habits For Good Health

1. सुबह जल्दी उठना

रात को समय पर सोना और सुबह जल्दी उठना, स्वस्थ रहने की सबसे अच्छी आदत है। यदि आप बीमारियों से बचना चाहते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ व फिट रखना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले सुबह जल्दी उठने की आदत बनानी पड़ेगी। इसमें थोड़ा समय जरूर लग सकता है लेकिन यकीन मानिए इससे आपके स्वास्थ्य के एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 

सुबह जल्दी उठकर ताजी हवा और सूरज की हल्की धूप लेना, व्यायाम व योग करना, किताब पड़ना या अपनी मनपसंद का कोई सा भी कार्य करना न सिर्फ शारीरक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि इससे मानसिक तनाव भी काफी हद तक कम होता है। साथ ही सुबह जल्दी उठने से शरीर दिनभर ऊर्जा से भरा रहता है।

2. हेल्दी नास्ता करना

स्वस्थ रहने कीअच्छी आदत में सुबह हेल्दी नाश्ता करना भी शामिल है। सुबह का नाश्ता जरूर करना चाहिए, रात को 8-10 घंटे की नींद के बाद सुबह शरीर को हेल्दी भोजन की जरुरत होती है। सुबह के नाश्ते में आपको तैलीय व मसालेदार भोजन को शामिल नहीं करना चाहिए, इस समय ऐसा भोजन करें जो प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर हो। ओट्स, दलिया, अंडा, इडली, पीनट बटर, ब्राउन ब्रेड व ऑमलेट, फल और फलों का जूस आदि कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट के अच्छे ऑप्शन है।   

3. भरपूर पानी पीना

दिनभर थोड़े-थोड़े समय के बाद पानी पीना भी स्वस्थ रहने की एक अच्छी आदत है। पानी शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स यानी विषैले पदार्थों को दूर करने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। दिनभर में आपको कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए, इससे आपकी हेल्थ तो अच्छी रहेगी ही साथ ही त्वचा व बाल भी स्वस्थ रहेंगे। इसलिए पानी पीने की अपनी आदत जरूर बनाए।

4. पौष्टिक भोजन करना 

स्वस्थ रहने के लिए आपको अपने आहार में भी सुधार करना होगा और ज्यादा से ज्यादा हेल्दी भोजन करने की आदत बनानी होगी। स्वस्थ भोजन का अर्थ ऐसे भोजन से है जिसमें भरपूर पोषक तत्व मौजूद हो और साथ में सुपाच्य भी हो। इसके लिए आप घर का बना भोजन जैसे दाल, चावल, सब्जी, रोटी आदि का सेवन कर सकते हैं। 

इसके अलावा अपनी डाइट में सलाद, हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे, दूध, दही, अंकुरित अनाज आदि को भी अवश्य शामिल करें। जबकि फास्ट फूड्स, ऑयली फूड्स, पैकेट बंद फूड्स, कोल्डड्रिंक, सोडा, मसालेदार भोजन व मीठी चीजों के सेवन से बचें, मुंह को इनकी आदत न लगाएं।

5. नियमित एक्सरसाइज करना 

स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें, में यह सबसे प्रमुख है। यदि आप लंबे समय तक अपने शरीर को स्वस्थ व फिट रखना चाहते हैं तो आपको एक्सरसाइज को अपनी आदत बनाना होगा। इसके लिए आप किसी भी तरह की कोई भी एक्सरसाइज कर सकते हैं, जो भी आपको पसंद हो। 

यदि आप वेट एक्सरसाइज कर सकते हैं तो बहुत अच्छी बात है, यदि वेट एक्सरसाइज नहीं कर सकते तो मॉर्निंग वॉक, साइकिलिंग व स्किप्पिंग जैसी हल्की एक्सरसाइज जरूर करें, या फिर कुछ भी ऐसा शारीरिक कार्य करें जिससे शरीर से पसीना निकलें, आपको ज्यादा से ज्यादा कैलोरीज बर्न करनी है। 

6. योग व मेडिटेशन करना 

आज के समय में जितना जरूरी शारीरिक स्वास्थ्य है उतना ही जरूरी मानसिक स्वास्थ्य भी है। यदि आप शारीरिक तौर पर फिट व स्वस्थ हैं, लेकिन साथ ही आप तनाव या डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो यह भी ठीक नहीं है। इसलिए आपको मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के ऊपर भी काम करना चाहिए। 

इसके लिए योग, ध्यान या मेडिटेशन सबसे अच्छा जरिया है। योग व मेडिटेशन की मदद से तनाव, चिंता व डिप्रेशन जैसे मानसिक रोग कम होते हैं और व्यक्ति के मन में चल रहे नकरात्मक विचार दूर होते हैं। योग के मानसिक लाभ गजब के हैं इसलिए आपको इसकी आदत भी जरूर डालनी चाहिए।

7. शरीर की साफ-सफाई की आदत

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर की साफ-सफाई की आदत भी जरुरी है। इसके लिए आप इन सब चीजों के ऊपर जरूर ध्यान दें। 

  • दिन में कम से कम एक बार स्नान करना। 
  • गुप्तांगो की साफ-सफाई का ध्यान रखना।   
  • सुबह-शाम दांत साफ करना। 
  • दांतों के साथ जीब की सफाई भी करना। 
  • सोच करने के बाद साबुन से हाथ धोना। 
  • भोजन से पहले और भोजन के बाद साबुन से हाथ धोना। 
  • बाहर से आने के बाद हाथ-पैर धोना।   
  • दिन में 2-3 बार पानी से चेहरा साफ करना।
  • घर की साफ-सफाई का ध्यान रखना।  
  • साफ कपड़े पहनना। 

8. शराब व तंबाकू से दूरी बनाना

शराब का सेवन न करना, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा व तंबाकू आदि से दूर रहना या किसी भी तरह के नसे का सेवन न करना भी स्वस्थ रहने की अच्छी आदतें हैं। शराब व तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता और यह धीमे-धीमे शरीर को नष्ट करने का कार्य करते हैं। स्वास्थ्य संबंधी बहुत सी खतरनाक बिमारियों का एक कारण शराब व तंबाकू का अधिक सेवन करना है। इसलिए शरीर को इनकी आदत न लगाएं तो ही अच्छा है।    

9. पर्याप्त नींद लेना 

अच्छे स्वास्थ्य के लिए नींद बेहद जरूरी होती है, इससे शारीरक व मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसलिए आपको रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा सोने की आदत भी बुरी होती है, इसका ध्यान भी अवश्य रखें।    

10. नियमित शरीर की जांच कराना 

अपने अक्सर सुना होगा की “यदि समय रहते बीमारी का पता चल जाता तो आज यह हालत नहीं होती”। आप अपने स्वास्थ्य का कितना भी ख्याल रख लें, उसमे कुछ न कुछ कमी छूट ही जाती है साथ ही कुछ बीमारियां अनुवांशिक भी होती हैं। ऐसे में बीमारी ज्यादा न बढ़े या समय रहते ही उसका पता चल जाए, इसके लिए आपको अपने शरीर की नियमित जांच जरूर करानी चाहिए।

इसमें थोड़ा पैसा खर्च होगा लेकिन यह आपकी सबसे अच्छी इन्वेस्टमेंट होगी जो आपको गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। इसलिए साल में कम से कम एक या दो बार अपने पूरे शरीर की जांच जरूर खराएं।   

खानपान से संबंधित कुछ अच्छी आदतें  

खानपान से संबंधित कुछ छोटी-छोटी आदतों से भी स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। अच्छे स्वास्थ के लिए आपको कौनसी आदतें अपनानी चाहिए और कौनसी आदतों का त्याग करना चाहिए, इसके बारे में नीचे बताया गया है।   

  • सुबह उठकर चाय की जगह दो गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत बनाएं। 
  • कोल्ड ड्रिंक व सोडा की जगह फलों का रस, नींबू पानी, छाछ या शरबत आदि पीने की आदत बनाएं। 
  • फास्ट फूड्स व स्ट्रीट फूड्स की जगह घर का बना खाना खाने की आदत बनाएं।    
  • फ्रिज का ठंडा पानी पीने की जगह मटके का पानी पीने की आदत बनाएं। 
  • सलाद, छाछ, जूस आदि में सफेद नमक की जगह काला नमक ढालने की आदत बनाएं।
  • भोजन के बीच में व भोजन के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने की आदत का त्याग करें। 
  • भोजन करने के बाद कुछ देर वॉक या सैर करने की आदत बनाएं। 
  • चाय-कॉफी की जगह ग्रीन टी या हर्बल टी पीने की आदत डालें। 
  • खाना बनाने के लिए रिफाइंड ऑयल की जगह सरसों का तेल, नारियल तेल व जैतून का तेल आदि का इस्तेमाल करें।
  • भोजन में चीनी, नमक व मसालों का कम से कम इस्तेमाल करने की आदत डालें। 
  • दिनभर कुछ न कुछ खाने की आदत में सुधार करें, पाचन को कुछ देर आराम भी दें।   
  • हमेशा एक समय पर भोजन करने की आदत बनाएं।  

स्वस्थ रहने के लिए इन बुरी आदतों का त्याग करें 

  • रात को देर से सोना और सुबह देर से उठना। 
  • सुबह का नाश्ता स्किप करना या सुबह अनहेल्दी खाना खाना।
  • अधिक मिर्च-मसालेदार भोजन करना।
  • ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करना। 
  • रोज फास्ट फूड्स या स्ट्रीट फूड्स का सेवन करना। 
  • रात को देर से भोजन करना और भोजन के तुरंत बाद सो जाना। 
  • रात को दांत साफ किए बगैर सोना। 
  • एक्सरसाइज या किसी भी तरह की कोई शारीरिक गतिविधि न करना।   
  • घंटो एक जगह पर बैठे रहना या लेटे रहना। 
  • बहुत ज्यादा मोबाइल, टीवी व लैपटॉप का इस्तेमाल करना। 

निष्कर्ष – Conclusion 

शरीर के स्वास्थ्य पर आपकी छोटी-छोटी आदतों का गहरा असर पड़ता है। इसलिए यदि आप चाहते हैं की आपके शरीर लंबे समय तक स्वस्थ व फिट रहे और बीमारियां आपसे दूर रहे तो आपको ऊपर बताए गए सुझावों के बारे में जरूर सोचना चाहिए। उम्मीद है की स्वस्थ रहने की अच्छी आदतें से संबंधित यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, इस आर्टिकल में हमनें स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें जानी। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। 

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment