हिमालय क्रीम के फायदे और नुकसान – Himalaya Cream Ke Fayde Nuksan

himalaya cream ke fayde : हिमालय भारत का एक विश्वसनीय हर्बल ब्रांड है। 1930 में इस कंपनी की स्थापना की गई थी तब से लेकर अब तक इस कंपनी ने लोगों के ऊपर अपना भरोसा बनाए रखा है। हिमालय के प्रोडक्ट्स सस्ते होने के साथ-साथ काफी असरदार भी होते हैं यही कारण है की आज भी घर-घर हिमालय प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं। यदि बात करें स्किन केयर प्रोडक्ट्स की तो उसमे भी हिमालय टॉप के ब्रांड में से एक है। इस आर्टिकल में हम हिमालय क्रीम के फायदे व नुकसान (himalaya cream ke fayde aur nuksan) के बारे में जानेंगे।

हिमालय की सबसे अच्छी क्रीम – Best Himalaya Face Cream in Hindi

बाजार में हिमालय की कई प्रकार की फेस क्रीम मौजूद हैं जो त्वचा को साफ, सुंदर और चमकदार बनाने में मदद करती हैं। हिमालय की सबसे अच्छी क्रीम (best himalaya cream in hindi) की बात की जाए तो इसमें किसी एक क्रीम का नाम लेना मुश्किल है। अपने अनुभव और रीसर्च से हमने हिमलाय की 5 सबसे अच्छी फेस क्रीम का चुनाव किया है। 

1हिमालय नेचुरल ग्लो केसर क्रीम
2हिमालय नॉरिशिंग स्किन क्रीम
3हिमालया एंटी रिंकल क्रीम
4हिमालया रिवाइटलिंग नाइट क्रीम
5हिमालया यूथ इटरनिटी डे क्रीम

हिमालय नेचुरल ग्लो केसर क्रीम – Himalaya Natural Glow Kesar Face Cream 

Himalaya Natural Glow Kesar Face Cream

नेचुरल ग्लो केसर फेस क्रीम (himalaya natural glow kesar face cream) हिमालय की सबसे अच्छी क्रीम में से एक है। इसमें कश्मीरी केसर और अल्फाल्फा का इस्तेमाल किया गया है। केसर त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है यह त्वचा को स्मूथ, ब्राइट व ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। 

जबकि अल्फाल्फा विटामिन व मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है इसमें विटामिन A, K, C व D के अलावा आयरन, कैल्शियम व फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आइये, हिमालय केसर क्रीम के फायदे और नुकसान (himalaya kesar cream ke fayde nuksan) के बारे में जानते हैं। 

हिमालय केसर क्रीम के फायदे

  • इसमें मौजूद केसर व अल्फाल्फा के गुण त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। 
  • हिमालय केसर क्रीम त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करती है। 
  • हल्के दाग-धब्बों को कम करने में सहायक है। 
  • त्वचा को हाइड्रेटेड रखती है जिससे त्वचा रूखी नहीं होती।
  • यह त्वचा पर जल्दी अवशोषित हो जाती है। 
  • त्वचा पर चिपचिपाहट नहीं छोड़ती। 
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी है। 
  • पैराबीन फ्री है। 
  • कीमत भी ज्यादा नहीं है। 

हिमालय केसर क्रीम के नुकसान 

  • ज्यादा ऑयली स्किन के लिए उपयोगी नहीं है।
  • ज्यादा सेंसेटिव स्किन वाले भी इसे अवॉयड करें। 
  • डार्क स्पॉट्स को हल्का होने में थोड़ा समय लगता है। 

हिमालय नॉरिशिंग स्किन क्रीम – Himalaya Nourishing Skin Cream

himalaya nourshing skin cream

यदि आपकी रूखी त्वचा है या त्वचा में बिल्कुल भी रौनक नहीं है तो आप हिमालय नॉरिशिंग स्किन क्रीम (himalaya nourishing skin cream) ट्राई कर सकते हैं। यह रूखी त्वचा के लिए बेस्ट क्रीम में से एक है। यह अधिक समय तक त्वचा में नमी को बरकरार रखने और त्वचा को सॉफ्ट, स्मूथ व ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। 

इसके इंग्रेडिएंट्स की बात करें तो इसमें विंटर चेरी, एलोवेरा व विजयसार के अर्क का इस्तेमाल किया गया है जो त्वचा की विभिन्न समस्याओं को दूर करने और त्वचा का ग्लो बढ़ाने में मदद करते हैं। हिमालय नॉरिशिंग स्किन क्रीम के फायदे (himalaya cream ke fayde) खासतौर पर ड्राई स्किन के लिए बेहद अच्छे हैं। लड़के-लड़कियां दोनों इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।    

हिमालय नॉरिशिंग स्किन क्रीम के फायदे

  • हिमालय नॉरिशिंग स्किन क्रीम रूखी त्वचा को सॉफ्ट बनाने में मदद करती है। 
  • त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करती है। 
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है। 
  • नेचुरल इंग्रिडेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। 
  • हाथ-पैरों को कोमल बनाने के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। 
  • रूखे व फटे होठों को मुलायम बनाने में भी मददगार है।
  • हर जगह आसानी से उपलब्ध हो जाती है। 
  • कीमत ज्यादा नहीं है। 

हिमालय नॉरिशिंग स्किन क्रीम के नुकसान

  • टब पैकेजिंग में आती है जो हाइजीनिक नहीं होता। 
  • ऑयली स्किन के लिए बिल्कुल भी उपयोगी नहीं है। 
  • त्वचा पर चिपचिपापन महसूस होता है। 

हिमालया एंटी रिंकल क्रीम – Himalaya Anti Wrinkle Cream

Himalaya Anti-Wrinkle Cream

यदि आप रिंकल फ्री, जवां और खूबसूरत त्वचा चाहते हैं तो आपके लिए Himalaya Anti Wrinkle Cream काफी उपयोगी साबित हो सकती है। यह क्रीम रिंकल्स, फाइन लाइन्स व ऐज स्पॉट्स को हल्का करके त्वचा को सुंदर और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। 

इसमें एलोवेरा और अंगूर के गुण मौजूद होते हैं। एलोवेरा त्वचा को साफ, कोमल व चमकदार बनाने में मददगार होता है जबकि अंगूर में रिंकल्स व फाइन लाइन्स को कम करने के गुण मौजूद होते हैं। हिमालया एंटी रिंकल क्रीम के फायदे (himalaya cream ke fayde) इस प्रकार हैं। 

 हिमालया एंटी रिंकल क्रीम के फायदे 

  • हिमालया एंटी रिंकल क्रीम झुर्रियों व फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करती है।
  • यह ऐज स्पॉट्स को हल्का करके त्वचा को जवां बनाने में मदद करती है। 
  • त्वचा को कोमल, चमकदार और खूबसूरत बनाने में मदद करती है। 
  • इसमें एलोवेरा व अंगूर के गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। 
  • महिला-पुरूष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • पैराबीन व अल्कोहल फ्री है। 
  • हर जगह आसानी से उपलब्ध हो जाती है। 
  • बाजार में मौजूद एंटी-रिंकल क्रीम के मुकाबले कीमत अच्छी है। 

 हिमालया एंटी रिंकल क्रीम के नुकसान 

  • यह क्रीम टब पैकेजिंग में आती है।  
  • रिजल्ट दिखने में थोड़ा समय लगता है। 
  • ज्यादा ऑयली स्किन के लिए उपयोगी नहीं है। 

हिमालया रिवाइटलिंग नाइट क्रीम – Himalaya Revitalizing Night Cream

Himalaya Herbals Revitalizing Night Cream

Himalaya Revitalizing Night Cream इस प्राइज पर भारतीय बाजार में मौजूद बेस्ट नाईट क्रीम में से एक है। टमाटर और व्हाइट लिली के गुणों से निर्मित यह क्रीम त्वचा को हाइड्रेटेड रखने, डैमेज स्किन को रिपेयर करने, दाग-धब्बों को हल्का करने व चेहरे का निखार बढ़ाने में मदद करती है। साफ, सुंदर और हेल्दी स्किन के लिए नाईट क्रीम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, खासतौर पर जब आपकी रूखी त्वचा हो। हिमालया रिवाइटलिंग नाइट क्रीम के फायदे व नुकसान इस प्रकार हैं। 

हिमालया रिवाइटलिंग नाइट क्रीम के फायदे

  • यह क्रीम त्वचा को साफ, सुंदर और चमकदार बनाने में मदद करती है। 
  • इसमें एंटीऑक्सिडेंट व एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं।
  • चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करती है। 
  • डैमेज स्किन को रिपेयर करने का काम करती है।  
  • रातभर त्वचा में नमी को बनाये रखने में मदद करती है। 
  • रूखी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। 
  • हिमालया रिवाइटलिंग नाइट क्रीम मुंहासों को कम करने में भी मदद करती है।  
  • नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का उपयोग किया गया है।
  • स्किन में जल्दी अब्ज़ॉर्ब हो जाती है।
  • हर जगह आसानी से उपलब्ध हो जाती है। 
  • कीमत ज्यादा नहीं है।    

हिमालया रिवाइटलिंग नाइट क्रीम के नुकसान

Himalaya Revitalizing Night Cream में एक बड़ी कमी है की यह टब पैकेजिंग में आती है, क्रीम को निकालने के लिए उंगलीयों का इस्तेमाल करना पड़ता है, जो काफी अनहाइजीनिक होता है। इसके अलावा ज्यादा रूखी त्वचा और ज्यादा ऑयली त्वचा के लिए भी यह इतनी उपयोगी नहीं है। ड्राई टू कॉम्बिनेशन स्किन वाले इसका उपयोग कर सकते हैं। 

हिमालया यूथ इटरनिटी डे क्रीम – Himalaya Youth Eternity Day Cream

Himalaya Youth Eternity Day Cream

Himalaya Youth Eternity Day Cream भी हिमालय की सबसे अच्छी क्रीम में से एक है। यह क्रीम SPF 15 के साथ आती है जो दिन के समय धूप से त्वचा को रक्षा करने में मदद करती है। इसके इस्तेमाल से रिंकल्स, फाइन लाइन, ऐज स्पॉट्स, पिगमेंटेशन आदि में काफी लाभ मिलता है और त्वचा ब्राइट व ग्लोइंग नजर आती है। बेस्ट रिजल्ट के लिए हिमालया नाईट क्रीम और Youth Eternity Serum के साथ इसका उपयोग किया जा सकता है। हिमालया यूथ इटरनिटी डे क्रीम के फायदे (himalaya cream ke fayde) इस प्रकार हैं। 

हिमालया यूथ इटरनिटी डे क्रीम के फायदे

  • यह क्रीम फाइन लाइन्स, रिंकल्स व ऐज स्पॉट्स को कम करने में मदद करती है।
  • त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने में मदद करती है। 
  • चेहरे की झाइयों को भी हल्का करने में मदद करती है। 
  • यह क्रीम SPF 15 के साथ आती है। 
  • त्वचा के टेक्सचर व इलास्टिसिटी में सुधार करती है। 
  • लाइट वेट क्रीम है त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है। 
  • पैराबीन फ्री है। 

हिमालया यूथ इटरनिटी डे क्रीम के नुकसान

  • पिगमेंटेशन को हल्का होने में समय लगता है। 
  • इसमें मौजूद SPF गर्मियों के मौसम के लिए काफी नहीं है, सनस्क्रीन अलग से उपयोग करनी पड़ती है। 
  • अन्य हिमालय क्रीम के मुकाबले इसका प्राइज थोड़ा ज्यादा है। 

हिमालय क्रीम के फायदे – Himalaya Cream Ke Fayde

  • हिमालय क्रीम (himalaya cream) में नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। 
  • यह डर्मटॉलॉजिकली और क्लिनिकली टेस्टेड होती हैं।
  • त्वचा के लिए हानिकारक तत्व मौजूद नहीं होते।  
  • हिमालय क्रीम की कीमत भी ज्यादा नहीं होती। 
  • हर जगह आसानी से मिल जाती हैं।
  • हिमालय एक विश्वसनीय और काफी पुराना ब्रांड है।  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. डार्क सर्कल्स के लिए हिमालय की कौन सी क्रीम अच्छी है?

Ans. डार्क सर्कल्स कम करने के लिए आप हिमालय अंडर ऑय क्रीम (Himalaya Under Eye Cream) का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इस क्रीम के उपयोग के साथ अपनी लाइफस्टाइल में भी सुधार करें।

Q. ड्राई स्किन के लिए हिमालय की कौन सी क्रीम अच्छी है?

Ans. ड्राई स्किन के लिए आप Himalaya Nourishing Skin Cream का उपयोग कर सकते हैं। इसमें विंटर चेरी व एलोवेरा का इस्तेमाल किया गया है जो त्वचा को सॉफ्ट और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

Q. क्या हिमालय नाईट क्रीम से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं?

Ans. जी हाँ, हिमालया रिवाइटलिंग नाइट क्रीम चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करती है। साथ ही इससे चेहरे पर ग्लो भी बढ़ता है।

Q. क्या Himalaya Cream सुरक्षित हैं?

Ans. जी हाँ, हिमालय फेस क्रीम पूरी तरह से सुरक्षित है। यह डर्मटॉलॉजिकली और क्लिनिकली टेस्टेड होती हैं और इनमें हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता।

Q. ऑयली स्किन के लिए हिमालय की कौन सी क्रीम अच्छी है?

Ans. ऑयली स्किन के लिए आप Himalaya Oil Free Radiance Gel Cream का इस्तेमाल कर सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने हिमालय की सबसे अच्छी क्रीम (best himalaya cream in hindi) के बारे में जाना। आप अपनी आवश्यकतानुसार इनका चयन कर सकते हैं। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हमें आपके सवालों का जवाब देने में बेहद खुशी होगी। उम्मीद है की हिमालय क्रीम के फायदे और नुकसान (himalaya cream ke fayde aur nuksan) से संबंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags : himalaya cream ke fayde, himalaya cream uses in hindi, himalaya cream benefits in hindi, best himalaya cream in hindi, हिमालय क्रीम के फायदे, हिमालय केसर क्रीम के फायदे, हिमालय नाईट क्रीम के फायदे

Share on:

Our Editorial Team is a group of highly qualified and experienced professionals who are dedicated to providing accurate and reliable information to our readers. Our team includes experts, researchers, writers, and editors who work tirelessly to ensure that our content is up-to-date, evidence-based, and easy to understand.

2 thoughts on “हिमालय क्रीम के फायदे और नुकसान – Himalaya Cream Ke Fayde Nuksan”

Leave a Comment