गर्मियों के लिए 10 सबसे अच्छे फेस वाश | Garmiyon Ke Liye Best Face Wash

Garmiyon ke liye best face wash : गर्मियों के मौसम में तेज धूप, गर्म हवा और पसीने के कारण चेहरे की त्वचा में चिपचिपाहट और संवलापन बढ़ने लगता है। साथ ही इस दौरान सन-बर्न, झाइयां और कील-मुंहासों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में भीषण गर्मी के मौसम में त्वचा को साफ, चमकदार और फ्रेश रखने के लिए आपको लाइट और हर्बल गुणों से निर्मित फेस वाश का उपयोग करना चाहिए, जो त्वचा को बिना किसी नुकसान के गहराई से साफ करता हो।   

गर्मियों के लिए एलोवेरा, नीम, चंदन, खीरा, पपीता और  गुलाब जल जैसे नेचुरल घटकों से निर्मित फेस वाश सबसे अच्छा होता है। इस मौसम में भारी केमिकल युक्त फेस वाश के इस्तेमाल से बचना चाहिए। काफी रिसर्च करने के बाद हमने गर्मियों के लिए सबसे अच्छा फेस वाश (garmiyon ke liye best face wash) की एक लिस्ट तैयार की है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। 

गर्मियों के लिए फेस वाश की लिस्ट –  Garmiyon Ke Liye Face Wash

Product NamePrice
एरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वाशcheck price
हिमालया नीम प्यूरिफाइंग फेस वाशcheck price
गुड वाइब्स ग्रीन टी प्यूरिफाइंग फेस वाशcheck price
मामाअर्थ उबटन नेचुरल फेस वाशcheck price
बायोटिक पाइनएप्पल ऑयल कंट्रोल फोमिंग फेस वाशcheck price
प्लम हेल्लो एलो स्किन लविंग फेस वाशcheck price
पोंड्स प्योर डिटॉक्स एंटी पॉल्युशन फेस वाशcheck price
लोटस हर्बल टी ट्री फेस वाशcheck price
वॉव स्किन साइंस ब्राइटनिंग विटामिन C फेस वाशcheck price
St D`vence मोरक्कन आर्गन ऑइल फेस वाशcheck price

गर्मियों के लिए बेस्ट फेस वाश – Garmiyon Ke Liye Best Face Wash

नीचे हम गर्मियों के लिए बेस्ट फेस वाश की खूबियों, खामियों और कीमत के बारे में जानेंगे। साथ ही आपकी सुविधा के लिए इन्हें खरीदने का ऑनलाइन लिंक भी शेयर किया गया है, क्योंकी हो सकता है की इनमे में कुछ प्रोडक्ट आपको बाजार में आसानी से न मिल पाएं।

1. एरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वाश

aroma magic neem tea tree face wash

एरोमा मैजिक नीम एंड टी ट्री फेस वाश गर्मियों के लिए बेस्ट फेस वाश (garmiyon ke liye best face wash) में से एक है। इसमें नीम, टी ट्री ऑयल, गुलाब और लैवेंडर ऑयल के गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को गहराई से साफ करने के साथ-साथ त्वचा को पोषण भी प्रदान करते हैं। यह फेस वाश त्वचा को बिना कोई नुकसान पहुंचाए एक्सट्रा ऑयल और डर्ट को अच्छी तरह साफ करता है। गर्मियों में ऑयली स्किन की समस्या को दूर करने में यह काफी मदद कर सकता है। 

खूबियां

  • त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी को अच्छी तरह साफ करता है।
  • कील-मुंहासों के खतरे को कम करने में मदद करता है। 
  • इसमें नीम, टी ट्री ऑयल, गुलाब और लैवेंडर ऑयल जैसे नेचुरल घटकों का उपयोग किया गया है। 
  • इसका जेल टेक्सचर कम क्वांटिटी में भी अच्छा झाग बनाता है। 
  • हल्के मेकअप को हटाने में भी मदद करता है। 
  • पैराबेन फ्री उत्पाद है।
  • कीमत भी ज्यादा नहीं है, बजट फ्रेंडली प्रोडक्ट है। 

खामियां 

  • बाजार में आसानी से नहीं मिलता। 
  • ज्यादा रूखी त्वचा के लिए इतना उपयोगी नहीं है।    

2. हिमालया नीम प्यूरिफाइंग फेस वाश

himalaya neem face wash

हिमालय नीम फेस वाश भी गर्मियों के लिए अच्छा फेस वाश (garmiyon ke liye best face wash) है। यह त्वचा में मौजूद डर्ट पार्टिकल्स व एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करके त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद नीम और हल्दी के गुण कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। गर्मी में इस फेस वाश से चेहरा धोने के बाद त्वचा में ताजगी और ठंडक का अहसास मिलता है। 

खूबियां 

  • त्वचा को गहराई से साफ करके त्वचा को साफ और चमकदार रखता है। 
  • ऑयली त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। 
  • कील-मुंहासों की रोकथाम में मदद करता है। 
  • हल्के दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।  
  • त्वचा में नमी को बरकरार रखता है।
  • हानिकारक केमिकल मौजूद नहीं है। 
  • हर जगह आसानी से मिल जाता है।  
  • स्त्री-पुरूष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पॉकेट फ्रेंडली प्रोडक्ट है। 

खामियां 

  • 100% हर्बल उत्पाद नहीं है। 
  • ज्यादा रूखी त्वचा के लिए उपयोगी नहीं है। 

3. गुड वाइब्स ग्रीन टी प्यूरिफाइंग फेस वाश

Good Vibes Green Tea Purifying Face Wash

जिन लोगों का सवाल रहता है की गर्मियों के लिए सबसे अच्छा फेस वाश कौन सा है? उन्हें एक बार गुड वाइब्स का ग्रीन टी प्यूरिफाइंग फेस वाश जरूर ट्राई करना चाहिए। यह स्किन को डीप क्लीन्ज करके चेहरे को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। 

खूबियां 

  • त्वचा में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल, डेड स्किन और डर्ट को अच्छी तरह साफ करता है।
  • इसका उपयोग करने के बाद त्वचा में ज्यादा रूखापन महसूस नहीं होता।
  • दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।  
  • एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। 
  • पैराबेन और मिनरल ऑयल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। 
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी है।

खामियां 

  • झाग कम बनता है। 
  • कीमत थोड़ी ज्यादा है।  

4. मामाअर्थ उबटन नेचुरल फेस वाश

mamaearth ubtan natural face wash

हल्दी और चंदन के गुणों से भरपूर मामाअर्थ का उबटन फेस वाश भी गर्मियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह तेज धूप के कारण होने वाली टैनिंग को दूर करने में काफी मददगार होता है और सन डैमेज को ठीक करता है। साथ ही यह अतिरिक्त तेल और डेड स्किन को भी अच्छी तरह साफ करता है। यह मामाअर्थ ब्रांड का सबसे पॉपुलर फेस वाश में से एक है।

खूबियां 

  • इसमें मौजूद हल्दी और चंदन के गुण त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं। 
  • सन-डैमेज को ठीक करने में मदद करता है और त्वचा को गहराई से साफ करता है। 
  • एक्स्ट्रा ऑयल, डर्ट और डेड स्किन को साफ करने में मदद करता है। 
  • पैराबेन, एसएलएस और मिनरल ऑयल फ्री प्रोडक्ट है। 
  • किसी बीच तरह का कोई हानिकारक तत्व मौजूद नहीं है। 
  • चेहरा धोने के बाद त्वचा में रूखापन महसूस नहीं होता। 
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी है। 
  • इसकी पैकेजिंग भी काफी अच्छी है। 

खामियां 

  • बाजार में आसानी से नहीं मिलता। 
  • सेंसेटिव और एक्ने प्रोन स्किन के लिए इतना उपयोगी नहीं है।  

5. बायोटिक पाइनएप्पल ऑयल कंट्रोल फोमिंग फेस वाश

Biotique Bio pineapple face wash

यदि आपकी त्वचा ऑयली है और आप गर्मियों के लिए अच्छा फेस वाश (garmiyon ke liye best face wash) तलाश रहे हैं तो आपके लिए बायोटिक का पाइनएप्पल ऑयल कंट्रोल फोमिंग फेस वाश भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें पाइनएप्पल (अनानास), नीम व लौंग ऑयल जैसे नेचुरल इंग्रिडेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। यह त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल और धूल-मिट्टी के कारण जमी गंदगी को अच्छी तरह साफ करके चेहरे को इंस्टेंट ग्लो प्रदान करता है। 

खूबियां 

  • इसमें नेचुरल इंग्रिडेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। 
  • त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को अच्छी तरह साफ करता है। 
  • त्वचा पर मौजूद गंदगी व अशुद्धियों की भी अच्छी तरह सफाई करता है। 
  • चेहरे की त्वचा को सॉफ्ट और स्मूथ रखता है।
  • त्वचा को रूखा नहीं करता।  
  • कम क्वांटिटी में भी अच्छा झाग बनता है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड प्रोडक्ट है।
  • हर जगह आसानी में मिल जाता है। 
  • कीमत भी ज्यादा नहीं है। 

खामियां 

  • चेहरा धोने के बाद चेहरे पर हल्का रूखापन महसूस होता है। 
  • रूखी त्वचा के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं है। 

6. प्लम हेल्लो एलो स्किन लविंग फेस वाश

plum hello aloe skin loving face wash

प्लम का यह फेस वाश रूखी त्वचा के लिए काफी उपयोगी है। इसमें एलोवेरा के गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को शुष्क होने से बचाने में मदद करता है। यह एक माइल्ड फेस क्लींजर है जो त्वचा को बिना किसी नुकसान के अच्छे से साफ करता है। सेंसेटिव स्किन वाले भी इसका उपयोग कर सकते हैं। 

खूबियां 

  • त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। 
  • त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। 
  • ड्राई व सेंसेटिव स्किन के लिए बेस्ट है। 
  • इसमें एलोवेरा जूस का इस्तेमाल किया गया है। 
  • हानिकारक तत्व मौजूद नहीं है। 
  • SLS व पैराबेन फ्री है। 
  • लड़के-लड़कियां दोनों के लिए उपयोगी है। 
  • ताजगी का अहसास दिलाता है। 

खामियां 

  • ऑयली स्किन के लिए उपयोगी नहीं है। 
  • बाजार में आसानी से नहीं मिलता। 
  • कीमत थोड़ी ज्यादा है। 

7. पोंड्स प्योर डिटॉक्स एंटी पॉल्युशन+प्यूरिटी फेस वाश

Ponds Pure Detox Anti-Pollution Face Wash

यह फेस वाश गर्मियों के मौसम में त्वचा पर धूल-मिट्टी, प्रदूषण व पीसने के कारण जमी गंदगी को साफ करके चेहरे को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एक्टिवेटिड चारकोल त्वचा को गहराई से साफ करके त्वचा की सभी अशुद्धियों व डेड स्किन को साफ करता है। यदि आपका सामना प्रदूषण या धूल-मिट्टी से ज्यादा होता है, तो पोंड्स का यह फेस वाश आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।   

खूबियां 

  • त्वचा में मौजूद सभी अशुद्धियों को अच्छी तरह साफ करता है।
  • ऑयली स्किन के लिए काफी उपयोगी है। 
  • चेहरे को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है। 
  • कम क्वांटिटी में ज्यादा झाग बनाता है।
  • खुशबू काफी अच्छी है। 
  • लड़के-लड़कियां दोनों यूज़ कर सकते हैं। 
  • हर जगह आसानी से मिल जाता है। 
  • कीमत ज्यादा नहीं है। 

खामियां 

  • ज्यादा रूखी और सेंसेटिव स्किन के लिए उपयोगी नहीं है।

8. लोटस हर्बल टी ट्री फेस वाश

lotus herbal tea tree face wash

लोटस का हर्बल टी ट्री फेस वाश भी गर्मियों के लिए अच्छा फेस वाश (garmiyon ke liye best face wash) हो सकता है। इसमें टी ट्री ऑयल व दालचीनी के गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को साफ करने के साथ-साथ उसे पोषण भी प्रदान करते हैं। तेल को नियंत्रित करने के अलावा यह फेस वाश कील-मुहासों को भी दूर करने में मदद करता है। साथ ही यह त्वचा को शुष्क नहीं करता, त्वचा पर नमी बनाए रखता है।

खूबियां

  • त्वचा को अच्छी तरह गहराई से साफ करता है। 
  • एक्सट्रा ऑयल को अच्छी तरह साफ करता है।
  • कील-मुहासों के खतरे को कम करता है। 
  • हल्के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। 
  • चेहरे को साफ, सुंदर और चमकदार बनाने में मदद करता है। 
  • त्वचा में ठंडक का अहसास दिलाता है। 
  • लड़के-लड़कियां दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। 

खामियां 

  • रूखी त्वचा के लिए ज्यादा उपयोगी नहीं है। 
  • मौजूदा पिंपल्स के लिए प्रभावी नहीं है। 

9. वॉव स्किन साइंस ब्राइटनिंग विटामिन C फेस वाश

Wow Skin Science Brightening Vitamin C Foaming Face Wash

यह फेस वाश न सिर्फ त्वचा की अच्छी तरह सफाई करता है बल्कि उसे पोषण भी प्रदान करता है। इसमें शहतूत का अर्क, मुलेठी का अर्क, लेमन और ऑरेंज एसेंशियल ऑयल व विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ, जवां और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। गर्मियों के मौसम के लिए यह एक अच्छा फेस वाश है। 

खूबियां 

  • इस फेस वाश में प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। 
  • त्वचा को पोषण प्रदान करता है। 
  • चेहरे की त्वचा को अच्छी तरह गहराई से साफ करता है। 
  • चेहरे को साफ और चमकदार बनाता है। 
  • कील-मुंहासों को रोकने में मदद करता है। 
  • हल्के दाग-धब्बों व फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है। 
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी है। 
  • लड़के-लड़कियां दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • पैराबेन और सल्फेट मुक्त है। 

खामियां  

  • ज्यादा ऑयली स्किन के लिए सूटेबल नहीं है। 

10. St D vence मोरक्कन आर्गन ऑयल फेस वाश

st d vence moroccan argan oil face wash

यदि आपकी ड्राई स्किन और आप गर्मियों के लिए बेस्ट फेस वाश (garmiyon ke liye best face wash) की तलाश कर रहे हैं तो St D`vence का यह फेस वाश आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। इसमें मोरक्कन आर्गन आयल, शहद, एलोवेरा व विटामिन ई के गुण मौजूद हैं। यह त्वचा की नमी को बिना नुकसान पहुंचाए उसे अच्छी तरह साफ करता है जिससे चेहरा साफ, चमकदार और मुलायम रहत है।

खूबियां 

  • इस फेस वाश में नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का उपयोग किया गया है। 
  • किसी भी तरह का कोई हानिकारक तत्व मौजूद नहीं है।
  • त्वचा को बिना नुकसान पहुचाएं गहराई से साफ करता है। 
  • रूखी त्वचा के लिए काफी उपयोगी फेस वाश है। 
  • त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। 
  • त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार रखता है। 
  • कीमत भी ज्यादा नहीं है। 
  • पैकेजिंग काफी आकर्षक है। 

खामियां 

  • हर जगह आसानी से नहीं मिलता। 
  • ऑयली स्किन के लिए अच्छा नहीं है। 

गर्मियों के लिए अच्छा फेस वाश कैसे चुने – How To Choose Right Face Wash For Summer in Hindi

नीचे हम आपके साथ गर्मियों के लिए अच्छा फेस वाश (best face wash for summer) चुनने के कुछ टिप्स शेयर कर रहे है। 

ड्राई स्किन के लिए  – ड्राई स्किन वालों को मॉइश्चराइजिंग फेस वाश का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे फेस वाश का चुनाव करें जिसमें शहद, ग्लिसरीन, मलाई, एसेंशियल ऑयल आदि का इस्तेमाल किया गया हो। हार्ड केमिकल और अलकोहल वाले फेस वाश से दूर रहें।

ऑयली स्किन के लिए – ऑयली स्किन वालों को ऐसे फेस वाश का चुनाव करना चाहिए जिसमें मुल्तानी मिट्टी, बेसन, एलोवेरा, चंदन, नीम, टी-ट्री ऑयल, चारकोल, ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट आदि का इस्तेमाल किया गया हो। हार्ड केमिकल और ऑयल युक्त फेस वाश से दूर रहें। 

सेंसिटिव स्किन – सेंसिटिव स्किन वालों को लाइट और माइल्ड हर्बल फेस वाश का उपयोग करना चाहिए। हार्ड केमिकल, खुशबू, अलकोहल और पैराबेन युक्त फेस वाश से बिल्कुल दूर रहें हैं। सोप फ्री फेस वाश अच्छा विकल्प हो सकता है।     

फेस वाश खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें

  • हमेसा अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही फेस वाश खरीदें। 
  • प्रचिलित ब्रांड के ही फेस वाश खरीदने की कोशिश करें।  
  • कीमत देखकर कभी भी फेस वाश न खरीदें। अगर आपको एक अच्छे फेस वाश के लिए थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना पड़े तो हिचकिचाए न। 
  • फेस वाश खरीदते समय उसकी इंग्रेडिएंट्स लिस्ट को जरूर पढ़े। 
  • सुनिश्चित करें की उसमे कोई हानिकारक तत्व मौजूद न हो। 
  • ऐसे फेस वाश न खरीदें जिनके पीछे इंग्रेडिएंट्स की जानकारी न दी गई हो। 
  • हमेशा हर्बल और कम केमिकल वाले फेस वाश का ही चुनाव करें। 
  • एक बार प्रोडक्ट के ऑनलाइन रिव्यु भी जरूर चेक कर लें। 

निष्कर्ष – Conclusion 

गर्मियों के लिए फेस वाश बेहद जरूरी होता है, क्योंकी इस मौसम में त्वचा को तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी व प्रदूषण का सामना करता पड़ता है जिससे त्वचा के डैमेज होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। उम्मीद है की इस आर्टिकल से आपको गर्मियों के लिए बेस्ट फेस वाश (garmiyon ke liye best face wash) का चुनाव करने में थोड़ी बहुत मदद जरूर मिलेगी। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल 

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी प्रोडक्ट, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

1 thought on “गर्मियों के लिए 10 सबसे अच्छे फेस वाश | Garmiyon Ke Liye Best Face Wash”

Leave a Comment