विटामिन B12 की कमी दूर करने के घरेलू उपाय | Vitamin B12 Ke Gharelu Upay

विटामिन b12 के घरेलू उपाय : आपको जानकर हैरानी होगी की भारत में लगभग 47% से ज्यादा लोग विटामिन b12 की कमी से पीड़ित हैं और मात्र 26% लोग ही पर्याप्त मात्रा में विटामिन b12 ले पा रहे हैं। यह आंकड़े सच में डरावने हैं, साथ ही देखा गया है की ज्यादातर लोगों को तो इस बात की जानकारी ही नहीं होती, डॉक्टर से चेकअप कराने के बाद विटामिन b12 की कमी का पता चलता है। 

विटामिन b12 हमारी सेहत के लिए बेहद जरुरी होता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, तंत्रिका प्रणाली और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करता है और स्किन, बाल व आँखों के स्वास्थ्य के लिए भी यह बेहद लाभकारी होता है। साथ ही शरीर में डीएनए बनाने के लिए भी विटामिन b12 ही जिम्मेदार होता है। विटामिन b12 के घरेलू उपाय जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

विटामिन B12 की कमी से क्या होता है?

शरीर में विटामिन b12 की कमी के कारण एनीमिया, डिमेंशिया, जोड़ो व हड्डियों में दर्द, कमर व पीठ में दर्द, पाचन संबंधी समस्याएं, तंत्रिका-तंत्र में गड़बड़, थकान, कमजोरी, मोटापा व त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इससे मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ता है। इस आर्टिकल में आगे हम आपको विटामिन B12 के घरेलू उपाय (vitamin b12 ke gharelu upay) बता रहे हैं जिनकी मदद से आप विटामिन B12 की कमी को आसानी से दूर कर सकते हैं।     

विटामिन B12 के घरेलू उपाय – Vitamin B12 Ke Gharelu Upay

vitamin b12 foods

विटामिन b12 की कमी दूर करने के लिए ज्यादातर लोग कैप्सूल, सप्लीमेंट या इंजेक्शन का सहारा लेते हैं जिनके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, ऐसे में विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए आप नेचुरल चीजों का ही सेवन करना चाहिए। हमारे आसपास बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ मौजूद हैं जिनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन b12 पाया जाता है। तो आइये ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में यानी विटामिन B12 के घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं। 

1. विटामिन B12 के लिए खाएं अंडा 

अंडा प्रोटीन, विटामिन व मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन b12 पाया जाता है इसलिए आपको अपने भोजन में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए, इसके लिए आप अंडे को उबालकर खा सकते हैं, इसकी भुर्जी बना सकते हैं या किसी अन्य तरीके से अंडे का सेवन कर सकते हैं। सिर्फ एक बात का ध्यान रखें की अंडे को पूरा खाएं, इसके पीले भाग को फेंके न। प्रति 100 ग्राम अंडे में लगभग 1.1 माइक्रोग्राम विटामिन b12 पाया जाता है। 

यह भी पढ़े : प्रोटीन के 25 सबसे अच्छे स्रोत 

2. मांसाहारी भोजन 

विटामिन B12 के घरेलू उपाय में चिकन और मटन का सेवन भी काफी फायदेमंद हो सकता है, इनमें अच्छी मात्रा में विटामिन b12 पाया जाता है। साथ ही मांसाहारी भोजन में प्रोटीन व अमीनों एसिड्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। फैट से बचने के लिए आप चिकन ब्रेस्ट का सेवन कर सकते हैं, इसमें केवल लीन प्रोटीन पाया जाता है। 100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट में  लगभग 24-30 ग्राम प्रोटीन और 0.3 माइक्रोग्राम विटामिन b12 मौजूद होता है।   

3. विटामिन b12 के घरेलू उपाय है दूध 

जो लोग मांसाहारी भोजन नहीं करते विटामिन b12 की कमी पूरा करने के लिए उन्हें अपनी डाइट में दूध को जरूर सेवन करना चाहिए। दूध विटामिन b12 के बेस्ट सोर्स में से एक है। एक कप (250 ग्राम) दूध में लगभग 1.1 माइक्रोग्राम विटामिन b12 पाया जाता है जो इसकी एक बहुत अच्छी मात्रा है। एक कप दूध रोजाना की विटामिन b12 की जरुरत का 40-50 प्रतिशत तक पूरा कर सकता है।

4. विटामिन b12 के घरेलू उपाय है दही   

dahi

विटामिन B12 के घरेलू उपाय में दही भी शामिल है। दूध की तरह दही में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन b12 पाया जाता है साथ ही इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भी मौजूद होता है जो मासंपेशियों व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दही खाने से पाचन शक्ति बढ़ती और पेट भी स्वस्थ रहता है इसलिए अपने भोजन में दही को जरूर शामिल करें। केवल रात के समय दही खाने से बचना चाहिए। 

5. डाइट में चीज़ को शामिल करें 

चीज़ में कई प्रकार के विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं जिनमें विटामिन b12 भी शामिल है। 100 ग्राम चीज़ में लगभग 0.8 माइक्रोग्राम तक विटामिन b12 मौजूद होता है। बाजार में चीज़ की कई वैरायटी मौजूद है जिस वजह से इनमें विटामिन b12 की मात्रा भी अलग हो सकती है। विटामिन b12 के अलावा चीज़ में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन D, जिंक व आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।   

6. ब्रेकफास्ट में सीरियल खाएं

सिरियल को सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट फूड्स में से एक माना जाता है। जो लोग अंडा या मांस-मछली का सेवन नहीं करते उनके लिए विटामिन b12 की जरुरत को पूरा करने के लिए सीरियल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

वैसे तो सीरियल में प्राकृतिक तौर पर विटामिन b12 नहीं होता लेकिन इनमें अलग से इसे मिलाया जाता है, जिसे आम भाषा में फोर्टीफाइड सिरियल कहा जाता है। बाजार में आपको विटामिन b12 युक्त फोर्टीफाइड सिरियल आसानी से मिल जाएंगे आप इन्हें लाकर रोज सुबह नाश्ते में दूध या दही के साथ सेवन कर सकते हैं।  

7. विटामिन B12 के लिए सी फूड्स

मछली स्वास्थ्य के लिए हमेशा से ही लाभकारी रही है। मछली में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन b12 और कई प्रकार के विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही मछली त्वचा, बाल और आंखों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। सैल्मन, मैकेरल, ट्राउट व टुना फिश में अच्छी मात्रा में विटामिन b12 मौजूद होता है। 

8. विटामिन b12 के घरेलू उपाय है सोयाबीन फूड्स 

soya milk

विटामिन b12 के घरेलू उपाय (vitamin b12 ke gharelu upay) की अगर आगे बात करें तो इसमें सोयाबीन भी शामिल है। सोयाबीन व सोयाबीन से बनी चीजें जैसे टोफू, सोया चंक्स, सोयमिल्क आदि में भी अच्छी मात्रा में विटामिन b12 मौजूद होता है साथ ही सोयाबीन वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। अतः आप इसे भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

9. ब्रोकली का सेवन करें 

ब्रोकली में भी थोड़ा बहुत विटामिन B12 मौजूद होता है, आप इसे भी अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। ब्रोकली को आप उबालकर सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसकी सब्जी बना सकते हैं। साथ ही सूप में भी ब्रोकली का इस्तेमाल किया जा सकता है। वजन घटाने और स्किन को हेल्दी रखने के लिए ब्रोकली बेस्ट फूड्स में से एक है। 

10. विटामिन b12 के घरेलू उपाय है मशरुम

मशरुम को मांसाहारी भोजन से भी ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। इसमें विटामिन B12 के अलावा प्रोटीन, फाइबर और विटामिन व मिनरल्स मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वजन घटाने, दिल को स्वस्थ रखने, हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने व स्किन को स्वस्थ रखने के लिए मशरुम काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। 

यह भी पढ़े : सभी 13 विटामिन के चार्ट – vitamin chart in hindi

शरीर के लिए विटामिन B12 क्यों जरुरी होता है?  

  • विटामिन b12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरुरी होता है। 
  • यह तंत्रिका-तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है, इसकी कमी से तंत्रिका-तंत्र को काफी क्षति पहुंच सकती है। 
  • विटामिन b12 डीएनए संश्लेषण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। 
  • त्वचा के लिए भी विटामिन b12 काफी उपयोगी होता है यह त्वचा को स्वस्थ व जवां बनाए रखने में मदद करता है। 
  • गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन b12 जरुरी होता है यह भ्रूण के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को ठीक से विकसित करने में मदद करता है। साथ ही इससे गर्भपात का खतरा भी कम होता है।  
  • विटामिन b12 हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी जरुरी होता है यह ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करता है। 
  • विटामिन b12 मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है जिससे मोटापा कम करने में काफी मदद मिलती है। 
  • यह शरीर में ऊर्जा को बढ़ाता है और शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने में मदद करता है। 
  • साथ ही ह्रदय, मस्तिष्क व आँखों को स्वस्थ रखने के लिए भी विटामिन बी-12 बेहद जरुरी होता है।   

विटामिन B12 की कमी के लक्षण क्या हैं? 

विटामिन b12 की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं, लेकिन शुरुआत में इसके लक्षण पहचान में नहीं आते, अमूमन डॉक्टर से जांच के बाद ही शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का पता चल पाता है। इसके कुछ आम लक्षणों के बारे में नीचे बताया गया है। 

  • शरीर में थकान या कमजोरी महसूस होना। 
  • जोड़ों व हड्डियों में दर्द रहना। 
  • खून की कमी से त्वचा का पीला पड़ना। 
  • भूख कम लगना। 
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट। 
  • चक्कर आना। 
  • शरीर में ऊर्जा की कमी रहना। 
  • आंखों की रोशनी कम होना। 
  • तनाव बढ़ना।    

विटामिन B12 की कमी से कौन सी बीमारी होती है?

विटामिन b12 की कमी के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। खासकर इससे शरीर में एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या हो सकती है। विटामिन b12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है ऐसे में इसकी कमी के कारण शरीर में खून की कमी हो सकती है। 

इसके आलावा विटामिन बी12 की कमी से जोड़ों व हड्डियों में दर्द, डिमेंशिया (दिमागी रोग), तंत्रिका-तंत्र की कमजोरी, त्वचा में संक्रमण और पेट संबंधी रोग बढ़ सकते हैं। साथ ही गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी यह हानिकारक हो सकता है।   

विटामिन B12 की कमी से बचने के उपाय क्या है? 

विटामिन b12 की कमी से बचने के लिए सबसे पहले अपने भोजन पर ध्यान दें। अपने भोजन में अंडा, चिकन व मछली को जरूर शामिल करें इनमें प्रचुर मात्रा में विटामिन b12 होता है। यदि आप शाकाहारी हैं तो फिर दूध, दही, पनीर, चीज़, सीरियल, सोयाबीन, मशरूम व फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें। इसके अलावा समय-समय पर अपने शरीर की जांच भी कराते रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. एक दिन में कितना विटामिन b12 लेना चाहिए? 

Ans. एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना लगभग 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन b12 का सेवन करना चाहिए।

Q. क्या विटामिन बी 12 के सप्लीमेंट्स लेना चाहिए?

Ans. शरीर में विटामिन b12 की अधिक कमी होने पर डॉक्टर इसकी पूर्ति के लिए सप्लीमेंट्स का सुझाव दे सकते हैं, यह पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं लेकिन ध्यान रहे की डॉक्टर की सलाह के बाद ही इनका सेवन करना चाहिए। यदि आप फूड्स से पर्याप्त मात्रा विटामिन b12 ले सकते हैं तो फिर आपको किसी भी सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Q. विटामिन बी12 की अधिक मात्रा लेने से क्या हो सकता है?

Ans. किसी भी हेल्दी चीज का सेवन अधिक मात्रा में करना भी अच्छा नहीं होता। विटामिन b12 के साथ भी कुछ ऐसा ही है इसके अधिक सेवन से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है और साथ ही शरीर में सूजन का खतरा भी बढ़ सकता है।

Q. क्या b12 की कमी से कमर दर्द होता है?

Ans. जी हाँ, शरीर में विटामिन b12 की कमी के कारण कमर दर्द या पीठ दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

Q. विटामिन B12 का दूसरा नाम क्या है?

Ans. विटामिन B12 को कोबालमीन (Cobalamin) के नाम से भी जाना जाता है। 

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने विटामिन b12 के घरेलू उपाय के बारे में जाना। देखा जाए तो हमारे आसपास बहुत से ऐसे खाद्य पदार्थ मौजूद हैं जिनकी मदद से आसानी से विटामिन b12 की कमी को दूर किया जा सकता है। हालांकि शाकाहारी लोगों के मुकाबले मांसाहारी लोगों के पास विटामिन b12 के ज्यादा विकल्प है। लेकिन यदि सही तरीके से इन फूड्स को डाइट में शामिल किया जाए तो शाकाहारी लोग भी इस समस्या से बच सकते हैं।

उम्मीद है की आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अन्य लोगों के साथ शेयर जरूर करें साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment