अंजीर खाने का सही तरीका (Anjeer Khane Ka Sahi Tarika) : अंजीर दुनियां के सबसे शक्तिशाली ड्राई फ्रूट्स में से एक है। इसमें प्रोटीन,फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज व जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर सही तरीके और सही मात्रा में अंजीर का सेवन किया जाए तो यह स्वास्थ्य से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। अंजीर के सेवन से शरीर को ऊर्जा और ताकत मिलती है, इम्युनिटी बूस्ट होती है, पेट की समस्याएं दूर होती है, दिल स्वस्थ रहता है और पुरुषों की यौन शक्ति मजबूत होती है।
इन सब खूबियों के कारण कई लोग अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करने की सोचते तो हैं लेकिन अंजीर खाने का सही तरीका (anjeer khane ka sahi tarika) न मालूम होने के कारण वो ऐसा नहीं कर पाते हैं। अंजीर एक ऐसा फल है जिसके बारे में लोग ज्यादा बात नहीं करते, भारत में यह इतना ज्यादा प्रसिद्ध भी नहीं हैं। यही कारण है की कुछ लोगों को अंजीर खाने का सही तरीका (anjeer khane ka sahi tarika) नहीं मालूम होता, जिस वजह से वह इसका सेवन भी नहीं करते।
इस आर्टिकल में हम अंजीर खाने का सही तरीका, अंजीर खाने का सही समय (anjeer khane ka sahi samay) व सही मात्रा और अंजीर के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में जानेंगे। अगर आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके बेहद काम आ सकता है, इसे अंत तक जरूर पढ़ें।
अंजीर क्या है – Anjeer Kya Hai

अंजीर खाने का सही तरीका (anjeer khane ka sahi tarika) जानने से पहले एक बार यह भी जान लेते हैं की आखिर अंजीर होता क्या है, काफी लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती। अंजीर एक फल है, इसे विषय के सबसे पुराने फलों में से एक माना जाता है। यह ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में होता है। इसे फल और सूखाकर ड्राई फ्रूट दोनों ही प्रकार से खाया जा सकता है, लेकिन फल के मुकाबले ड्राई फ्रूट के रूप में अंजीर को ज्यादा ताकतवर और पौष्टिक माना जाता है। साथ ही इसका सेवन भी आसान होता है और इसे लंबे समय तक स्टोर करके भी रखा जा सकता है।
अंजीर खाने का सही तरीका (फल के रूप में) – Anjeer Fruit Khane Ka Sahi Tarika
अंजीर का फल बेहद मीठा और स्वादिष्ट होता है, इसे अन्य फलों की तरह की खाया जाता है। सबसे पहले अंजीर के फल को पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर इसके नीचेल और ऊपरी हिस्से को काटकर अलग कर दें, उसके बाद अंजीर को छिलका सहित बीच से 4 भागों में काटे और आराम से बैठकर इसका सेवन करें। आप चाहे तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ा नमक भी मिक्स कर सकते हैं। एक बार में आप 2-3 अंजीर के फल खा सकते हैं। इसे सुबह या दिन के समय खाएं, रात को इसके सेवन से बचें।
सूखा अंजीर खाने का सही तरीका – Anjeer Khane Ka Sahi Tarika
जब अंजीर के फल को सुखाकर ड्राई फ्रूट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है तब इसका सेवन का तरीका भी थोड़ा बदल जाता है। फल के मुकाबले सूखा अंजीर गर्म तासीर का होता है जिस वजह से इसे हमेशा दूध या पानी में भिगोकर, खाने की सलाह दी जाती है। दो सूखे अंजीर को रातभर दूध या पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इनका सेवन करें (anjeer khane ka sahi tarika)। साथ ही आप चाहे तो सूखे अंजीर को दूध के साथ उबालकर भी खा सकते है। शारीरिक कमजोरी व दुबलेपन से जूझ रहे लोगों को दूध के साथ ही अंजीर का सेवन करना चाहिए।
साथ ही ध्यान रहे की सूखे अंजीर का सेवन सिमित मात्रा में ही करें, एक दिन में 2-3 अंजीर से ज्यादा न खाएं। सूखे अंजीर की तासीर गर्म होती है और इसका पाचन भी थोड़ा मुश्किल होता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से डायरिया, पेट दर्द व त्वचा संबंधी जैसी कई समस्याएं हो सकती है।
अंजीर खाने का सही समय – Anjeer Khane Ka Sahi Samay
अंजीर के फल को सुबह या दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है, केवल शाम या रात के समय इसका सेवन नहीं करना चाहिए। जबकि सूखे अंजीर को सुबह, दिन या रात किसी भी समय खाया जा सकता है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार सुबह का समय अंजीर खाने के लिए सबसे अच्छा (anjeer khane ka sahi samay) होता है।
अंजीर में कई प्रकार के विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा और ताकत प्रदान करते हैं, सुबह इसका सेवन करने से दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, सुबह के समय ही शरीर को ऊर्जा की सबसे अधिक जरूरत होती है। इसलिए ज्यादा अच्छा होगा की आप सुबह के समय ही अंजीर का सेवन करें। रात को सोने से पहले दो अंजीर को पानी या दूध में भिगोकर रख दें और अगले दिन सुबह इनका सेवन करें, यही अंजीर खाने का सही तरीका (anjeer khane ka sahi tarika) है।
यह भी पढ़े : जानिए आयुर्वेद के अनुसार आंवला खाने का सही समय और सही तरीका
एक दिन में कितने अंजीर खाने चाहिए – Ek Din Me Kitne Anjeer khane Chahiye
एक दिन में कितने अंजीर खाने चाहिए एक ऐसा सवाल है जो अक्सर लोगों द्वारा पूछा जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में 2-3 सूखी अंजीर खा सकता है। जबकि बच्चों के लिए एक अंजीर ही काफी है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, डायबिटीज, मोटापा और अन्य किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए। अंजीर गर्म और बहुत ज्यादा मीठा होता है, जिस कारण कुछ बीमारियों में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है।
अंजीर खाने से क्या फायदे हैं – Anjeer Khane Ke Fayde
- अंजीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम व मैग्नीशियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
- अंजीर में आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया से बचाव करता है।
- इसके सेवन से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है, यह एनर्जी के बेस्ट स्रोत में से एक है।
- पेट की कब्ज के लिए भी अंजीर खाना फायदेमंद होता है, इसमें भरपूर फाइबर होता है जिससे कब्ज में आराम मिलता है।
- अंजीर खाने से शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती है और सर्दी, खांसी, जुकाम से भी बचाव होता है।
- दूध के साथ अंजीर खाने से यौन शक्ति में भी वृद्धि होती है और स्टैमिना बढ़ता है।
- साथ ही शारीरिक कमजोरी व दुर्बलता दूर करने के लिए भी दूध के साथ अंजीर का सेवन फायदेमंद होता है।
- दिल के स्वास्थ्य के लिए अंजीर अच्छा है।
- इसके अलावा मस्तिष्क, त्वचा व बालों के लिए भी अंजीर का सेवन लाभकारी होता है।
अंजीर की तासीर कैसी होती है? – Anjeer Ki Taseer Kaisi Hoti Hai
कई लोगों के मन में यह भी सवाल होता है की अंजीर की तासीर कैसी होती है और किस मौसम में इसका सेवन करना चाहिए। अंजीर का फल ठंडी तासीर का होता है, जबकि सूखा अंजीर गर्म तासीर का होता है। यदि आप सूखे अंजीर का सेवन कर रहे हैं तो सर्दियों का मौसम इसके लिए सबसे अच्छा होता है। जबकि ज्यादा गर्मी के मौसम में इसके सेवन से बचना चाहिए।
अंजीर के नुकसान – Anjeer Ke Nuksan
कोई भी चीज कितनी भी ज्यादा पौष्टिक व फायदेमंद क्यों न हो अगर जरुरत से ज्यादा उसका सेवन किया जाए तो उससे शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं। अंजीर के साथ भी कुछ ऐसा ही हैं, अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन करने से शरीर को निम्न तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।
- अंजीर में बहुत ज्यादा फाइबर होता है इसलिए इसके अधिक सेवन से पेट खराब हो सकता है और पेट में अन्य तरह की कई समस्याएं भी बढ़ सकती है।
- अंजीर में शुगर अधिक होता है जिस वजह से मधुमेह के रोगियों को डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।
- इसके अलावा ज्यादा अंजीर खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और इससे त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती है, खासकर गर्मी के मौसम में इसका कम ही सेवन करना चाहिए।
- मोटापे से पीड़ित लोगों को भी अंजीर का कम ही सेवन करना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
Q. क्या अंजीर को गर्मी के मौसम में खा सकते हैं?
Ans. वैसे तो अंजीर को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है, लेकिन ज्यादा गर्मी में इसके सेवन से बचना चाहिए या कम मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। यदि गर्मियों में इसका सेवन करें तो इसे हमेशा पानी या दूध में भिगोकर ही खाएं।
Q. क्या अंजीर खाने से मोटापा बढ़ता है?
Ans. अंजीर में शुगर की मात्रा अधिक होती है जिससे मोटापा बढ़ सकता है। यदि आप शुगर वाली चीजें नहीं ले रहे तो एक सिमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं।
Q. अंजीर कब खाना चाहिए?
Ans. सुबह का समय अंजीर खाने के लिए सबसे उपयुक्त होता है। सुबह खाली पेट भिगोए हुए अंजीर खाना सबसे अच्छा माना जाता है
Q. क्या अंजीर खाने से फुंसियां निकलती है?
Ans. ऐसा कोई प्रमाण नहीं है। सिमित मात्रा में अंजीर को भिगोकर खाएं कोई समस्या नहीं होगी, अगर फिर भी कोई समस्या होती है तो इसका सेवन बंद कर दें।
Q. क्या बच्चें अंजीर का सेवन कर सकते हैं?
Ans. जी हाँ, सिमित मात्रा में बच्चे भी अंजीर खा सकते हैं। अंजीर में मौजूद खनिज पदार्थ बच्चों के विकास में मददगार हो सकते हैं।
निष्कर्ष – Conclusion
इसमें कोई शक नहीं की अंजीर स्वास्थ के लिए बेहद गुणकारी होता है, लेकिन इसका सेवन हमेशा सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से ही करना चाहिए। उम्मीद है की अंजीर खाने का सही तरीका (anjeer khane ka sahi tarika) के विषय में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी, अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।
आपके लिए कुछ खास आर्टिकल
- मुलेठी पाउडर के फायदे, उपयोग और नुकसान
- दुनियां की 13 सबसे ताकतवर जड़ी बूटी के नाम
- चना खाने का सही समय और सही तरीका
- दही खाने का सही समय सही तरीका
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।
इस आर्टिकल को शेयर करें