पेट की चर्बी कम करने का रामबाण उपाय | Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Upay

पेट की चर्बी कम करने के उपाय (pet ki charbi kam karne ke upay) – पेट की बढ़ती चर्बी आजकल एक बड़ी समस्या बन चुकी है। पेट निलकने से पर्सनाल्टी पर बुरा असर तो पड़ता ही है, साथ ही स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। इससे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग, कैंसर और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। जबकि पेट की लटकती चर्बी के कारण कई लोगों का आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ने लगता है।

अगर आप भी अपने पेट की बढ़ती चर्बी से परेशान है और इसे कम करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन आपको नहीं पता की इसके लिए क्या-क्या करना चाहिए तो चिंता न करें, इस आर्टिकल में हम आपको पेट की चर्बी कम करने का रामबाण उपाय (pet ki charbi kam karne ke upay) बता रहे हैं। 

पेट की चर्बी बढ़ने का क्या कारण है – Pet Ki Charbi Badhne Ka Karan

belly fat

किसी भी समस्या के समाधान के लिए उसके पीछे के कारणों के बारे में जानकारी होना बेहद जरुरी होता है। जिससे समस्या के उपचार के लिए एक सही प्लान बनाया जा सके। इसलिए पेट की चर्बी कम करने के उपाय (pet ki charbi kam karne ke upay) जानने से पहले इसके पीछे के कारणों को समझना जरुरी है। पेट की चर्बी बढ़ने के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं, आइये इनके बारे में जानते हैं। 

1. जरुरत से ज्यादा भोजन करना (ओवरईटिंग)

ओवरईटिंग यानी जरुरत से ज्यादा भोजन करना पेट की चर्बी बढ़ने का एक सबसे बड़ा कारण है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है, फलस्वरूप भोजन सही से नहीं पच पाता और यह फैट के रूप में पेट में जमा होने लगता है।  

2. शारीरिक गतिविधि कम होना

शारीरिक गतिविधि के आभाव के कारण भी पेट की चर्बी तेजी से बढ़ने लगती है। एक जगह पर घंटों तक बैठे रहना, पैदल न चलना और एक्सरसाइज न करना ये कुछ ऐसी आदतें हैं जो शरीर में चर्बी बढ़ाने का काम करती है। गतिहीन जीवन शैली के कारण भोजन से प्राप्त कैलोरी सही से खर्च नहीं हो पाती है और फैट के रूप में शरीर में जमा होने लगती है। 

3. अनहेल्दी भोजन करना 

फास्ट फूड्स, ऑयली फूड्स, पैकेट बंद खाना, ज्यादा मीठा और मसालेदार भोजन, सोडा व कोल्डड्रिंक का अधिक सेवन करना भी पेट भी चर्बी बढ़ने का कारण है। इन फूड्स में बहुत ज्यादा कैलोरी होती है और पोषक तत्वों का आभाव होता है, यह केवल शरीर में फैट बढ़ाने का काम करते हैं।  

4. शरीर में प्रोटीन की कमी 

शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण भी बेली फैट बढ़ सकता है। कई रिसर्च से पता चलता है की भोजन में यदि पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मौजूद न हो तो यह मोटापे का एक मुख्य कारण बन जाता है। भारतीय लोगों के भोजन में प्रोटीन की काफी कमी पाई जाती है।  

5. नींद की कमी  

कुछ लोगों को जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है, नींद की कमी के कारण भी पेट की चर्बी बढ़ सकती है। अध्यनों से यह पता चलता है की नींद की कमी के कारण शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसमे मोटापा भी शामिल है।

पेट की चर्बी कम करने के उपाय – Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Upay

fat obestity weight gain

1. हेल्दी ब्रेकफास्ट से शुरुआत करें

पेट की चर्बी कम करने के लिए हेल्दी नाश्ता बेहद जरुरी होता है। सुबह का नाश्ता दिन का सबसे अहम भोजन होता है इसलिए इसमें ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्व शामिल होने चाहिए। सुबह के नाश्ते में आप ओट्स, अंडा, अंकुरित अनाज, ड्राई फ्रूट्स, दही और सेब, एवोकाडो व पपीता जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं। सुबह चाय-परांठा, मैदे की ब्रेड व बिस्किट और तला ऑयली व मसालेदार फूड्स से दूर रहना चाहिए। (यह भी पढ़े : ब्रेकफास्ट के लिए 11 हल्दी फूड्स ऑप्शन)  

2. भोजन करने की आदतों में सुधार करें 

पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको भोजन करने की आदतों में भी सुधार करना चाहिए। आप कितना भी अच्छा और हेल्दी भोजन कर लें, जब तक आप उसका सेवन सही तरिके और सही समय पर नहीं करेंगे, तब तक उसका लाभ शरीर को नहीं मिल सकता। इसलिए हेल्दी भोजन करने के साथ-साथ भोजन करने का सही तरीका भी आपको जरूर पता होना चाहिए और यह पेट की चर्बी कम करने का रामबाण उपाय (pet ki charbi kam karne ke upay) है।

  • भोजन हमेशा एक निश्चित समय पर ही करें। 
  • भोजन को चबा-चबाकर खाएं, जिससे भोजन अच्छे से पच सके।
  • एक बारी में हेवी मील न लें, भोजन को 4-5 छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटे।
  • एक मील अच्छी तरह पचने के बाद ही, दूसरी मील के लिए जाए।
  • भोजन के बीच में और भोजन के तुरंत बाद ज्यादा पानी न पिएं। 
  • रात को हल्का भोजन करें, भोजन के बाद एक जगह पर बैठे न रहें। 
  • ओवरईटिंग से बचने के लिए छोटी प्लेट का इस्तेमाल करें।

3. फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाये 

increase physical activity

बेली फैट कम करने के लिए आपको अपनी फिजिकल एक्टिविटी को भी बढ़ाना होगा। आपको दिन में कम से कम 30-45 मिनट का समय निकालकर थोड़ी बहुत एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए, अगर आप जिम नहीं जा सकते तो घर पर ही थोड़ी बहुत एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं। इसके अलावा बॉडी को एक्टिव रखें, पैदल चलने का ज्यादा प्रयास करें और घर के छोटे-मोटे काम खुद से करें।

यह भी पढ़े : पेट कम करने के लिए 14 बेस्ट एक्सरसाइज  

4. भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाये

पेट की चर्बी कम करने के लिए प्रोटीन युक्त आहार लें। इसके लिए अंडा, चिकेन ब्रेस्ट, मछली, स्प्राउट्स, नट्स आदि को अपने भोजन में शामिल करें। अगर फूड्स से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न ले पा रहे हो तो इसकी पूर्ति के लिए एक्सपर्ट की सलाह से प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। प्रोटीन युक्त आहार पेट की चर्बी कम करने का रामबाण उपाय (pet ki charbi kam karne ka upay) हो सकता है। (भारत में सबसे ज्यादा प्रोटीन वाले 25 फूड)

5. हेल्दी फैट को भोजन में शामिल करें

पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए एक उचित मात्रा में हेल्दी फैट को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। हेल्दी फैट विटामिन्स को आंतों तक अवशोषित करने में मदद करते हैं। साथ ही यह हार्ट, त्वचा व मस्तिष्क की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। एवोकैडो, नट्स, सीड्स, ऑलिव ऑयल व फिश हेल्दी फैट के कुछ अच्छे स्रोत हैं।

6. फाइबर युक्त फूड्स खाएं

fiber foods

पेट की चर्बी कम करने के लिए फाइबर युक्त आहार भी जरूरी होता है। फाइबर फूड मल त्याग की क्रिया को आसान बनाने में मदद करते हैं। जिससे आंतों में जमा गंदगी अच्छी तरह साफ होती है और पेट स्वस्थ रहता है। फल, सब्जियां, नट्स, अनाज व दालों में अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। 

7. चीनी का सेवन कम सेवन करें 

चीनी से दूरी बनान, पेट की चर्बी कम करने का रामबाण उपाय है। शुगर मोटापे का एक मुख्य कारण है और यदि आप बेली फैट कम करना चाहते हैं तो आपको इसे अपनी डाइट से बाहर निकलना ही होगा। आप एक से दो महीनें ऐसा करके देखे आपको अपनी बॉडी शेप में एक बड़ा अंतर दिखेगा। चीनी की जगह कुछ चीजों में आप शहद या गुड़ का उपयोग कर सकते हैं। 

8. खूब पानी पिएं 

पानी पीने से भी पेट की चर्बी कम करने में काफी मदद मिलती है। पानी शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को मूत्र के रास्ते बाहर निकालने में मदद करता है। एक दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। सुबह उठकर दो गिलास गुनगुना पानी पीने से भी एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।

9. फास्ट और ऑयली फूड्स से दूर रहें

अगर आप बेली फैट कम करना चाहते हैं तो आपको फास्ट फूड्स व ऑयली फूड्स से भी दूरी बनाकर रखनी होगी। इन में पिज्जा, बर्गर, फ्राइज, नूडल्स, समोसे, भटूरे, पूरी, परांठा आदि शामिल हैं। ये फूड्स फैट बढ़ाने के अलावा हार्ट, लिवर, मेटाबोलिज़्म, डाइजेस्टिव सिस्टम, स्किन, हेयर और ब्रेन की हेल्थ के लिए भी नुकसानदायक होते हैं इसलिए इनसे दूरी बनाने में ही भलाई है। 

10. इंटरमिटेंट फास्टिंग करें

intermittent fasting

इंटरमिटेंट फास्टिंग भी पेट की चर्बी कम करने का उपाय है। अगर आप किसी कारणवश अच्छी डाइट फॉलो नहीं कर पाते या आपको एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं मिल पाता, तो आप केवल इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद से ही अपनी बॉडी को फिट रख सकते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है और यह कैसे काम करती है इसके बारे में जानने के लिए यह आर्टिकल जरूर पढ़ें – इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है?

11. अच्छी नींद लें, तनाव से दूर रहें

जैसा कि हमनें आपको ऊपर बताया कि नींद की कमी और तनाव मोटापे के दो मुख्य कारण है, इसलिए सपाट बेली पानी के लिए आपको इन दो चीजों पर भी खास ध्यान देना होगा। इसके लिए अपने लाइफ स्टाइल में सुधार करें और खुश रहने की कोशिश करें। 

पेट की चर्बी कम करने के लिए घरेलू उपाय – Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Gharelu Upay

pet ki charbi kam karrne ke gharelu upay

घरेलू उपाय भी पेट की चर्बी को कम करने में काफी मददगार होते हैं। अच्छी डाइट और नियमित एक्सरसाइज के साथ इनका उपयोग आपकी फैट लॉस जर्नी को थोड़ा आसान बना सकता है। तो आइये जानते है पेट की चर्बी कम करने के कुछ बेहतरीन घरेलू उपायों के बारे में।  

1. ग्रीन टी 

पेट की चर्बी कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ग्रीन टी मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करने, बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करती है जिससे बेली फैट कम करने में काफी मदद मिल सकती है। भोजन के 40-50 मिनट बाद दिन में अधिकतम दो बार ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। (ग्रीन टी पीने का सही समय और सही तरीका)

2. दालचीनी और शहद 

दालचीनी और शहद दोनों में ही नेचुरल फैट बर्निंग गुण पाए जाते हैं जो पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में काफी मदद कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा डालकर इसे अच्छी तरह उबाल लें। उबलने एक बाद इसे छानकर रख दें और थोड़ा ठंडा होने दें, जब यह पिने योग्य हो जाए तब इसमें थोड़ा शहद मिक्स करें और एक जगह बैठकर आराम से चाय की तरह चुस्की लेते हुए इसका सेवन करें।

3. जीरा पानी 

पेट की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय (pet ki charbi kam karne ke gharelu upay) में जीरा पानी बेहद कारगर होता है। जीरा पानी बनाने के लिए एक चम्मच जीरा को रातभर के लिए एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन छानकर इसका सेवन करें। इससे बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स दूर होंगे और पेट की चर्बी तेजी से कम होंगे लगेगी। (जीरा पानी पीने के फायदे और नुकसान

4. अलसी के बीज की ड्रिंक 

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पेट की चर्बी को कम करने में आपकी सहायता कर सकते हैं। अलसी के बीज की ड्रिंक बनाने के लिए एक गिलास पानी में 2-3 चम्मच अलसी के बीजों को रातभर के लिए भिगोकर रख दें और अगली सुबह छानकर इसका पानी पिएं, बेहतर रिजल्ट के लिए इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट हफ्ते में 2-3 बार ही पिएं। 

5. नींबू और शहद डिटॉक्स ड्रिंक 

पेट की चर्बी कम करने के उपाय (pet ki charbi kam karne ke upay) में यह नुस्खा काफी प्रचिलित है। इसके लिए एक कप पानी को अच्छी तरह उबाल लें, जब पानी पिने योग्य हो जाए तब उसमे आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिक्स करें और आराम से बैठकर शिप-शिप लेते हुए इस ड्रिंक को पिएं। बेहतर परिणाम के लिए सुबह खाली पेट ही इसका सेवन करें। 

6. जीरा, अजवाइन और सौंफ

जीरा, अजवाइन और सौंफ जैसे मसालों की मदद से भी पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए एक गिलास से थोड़ा ज्यादा पानी लें और इसे गैस में गर्म होने के लिए रख दें, उसके बाद इसमें एक चौथाई चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच सौंफ मिलाएं और इसे तब तक उबालें जब तक की पानी आधा न हो जाए। उसके बाद गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने के बाद छानकर इसका सेवन करें। 

7. त्रिफला चूर्ण

पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए त्रिफला चूर्ण का उपयोग बेहद लाभकारी होता है। इसमें आंवला, हरड़ और बहेडा के गुण मौजूद होते हैं जो पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ पेट से जुडी कई बीमारियों को दूर करने में भी मददगार होते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिक्स करके इसे रातभर के लिए छोड़ दें और अगले दिन छानकर इसके पानी का सेवन करें।  

8. अदरक-नींबू की चाय 

पेट की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय (pet ki charbi kam karne ke gharelu upay) में अदरक और नींबू की चाय भी बेहद कारगर होती है। दोनों में ही फैट बर्निंग गुण होते हैं। अदरक-नींबू की चाय बनाने के लिए एक गिलास पानी में अदरक का एक छोटा टुकड़ा मिक्स करके इसे अच्छी तरह उबाल लें। उसके बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें, फिर इसमें आधा नींबू का रस और थोड़ा शहद मिक्स करें और आराम से बैठकर इसका सेवन करें।

9. खीरे का जूस

खीरे का जूस पेट की चर्बी कम करने का रामबाण उपाय है यह तेजी से आपकी पेट की चर्बी को कम कर सकता है। इसके लिए खीरा और धनियां पत्ती में थोड़ा पानी मिक्स करके ग्राइंडर या जूसर की मदद से इसका रस निकाल लें और फिर इसे अच्छी तरह छान लें, ऊपर से नींबू का रस और थोड़ा काला मिलाएं और इस ड्रिंक का आनंद लें।

पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं – Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Kya Khaye

Pet Ki Charbi Kam Karne Ke Liye Kya Khaye

1. अंडे का सफेद भाग – अंडे के सफेद भाग में केवल लीन प्रोटीन होता है, फैट नहीं होता, जो पेट की चर्बी कम करने में काफी सहायक होता है। दिन में आप 3-4 उबले अंडों का सफेद भाग खा सकते हैं।

2. चिकेन ब्रेस्ट – चिकेन ब्रेस्ट में भी लीन प्रोटीन पाया जाता है। 100 ग्राम चिकेन ब्रेस्ट में लगभग 18-24 ग्राम लीन प्रोटीन होता है जो तेजी से पेट की चर्बी कम करने और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

3. स्प्राउट्स – अगर आप वेजेटेरियन है तो आपके लिए स्प्राउट्स एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। स्प्राउट्स में प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो पेट कम करने में मददगार होते हैं।

4. सूप – पेट की चर्बी कम करने के लिए सूप भी एक अच्छा ऑप्शन है। खासकर रात के भोजन में सब्जियों से बने सूप का सेवन करने से पेट की चर्बी तेजी से कम हो सकती है। ध्यान रहे की सूप ताजी सब्जियों से ही बनाए, मार्किट में मिलने वाले पैकेट सूप का इस्तेमाल न करें।

5. सलाद – पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको सलाद भी जरूर खाना चाहिए। सलाद फाइबर का बेस्ट सोर्स है और इसमें कैलोरी भी कम होती है। यह भूख को कंट्रोल करता है और ओवरईटिंग से भी बचाता है।

6. नट्स और सीड्स – पेट की चर्बी कम करने के लिए अपने भोजन में बादाम, अखरोट, पिस्ता, फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज जैसे नट्स और सीड्स को भी जरूर शामिल करें। इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट और कई प्रकार के विटामिन व मिनरल्स मौजूद होते हैं।

7. हरी सब्जियां और फल – पेट की चर्बी घटाने के लिए हरी सब्जियां और फल का सेवन जरूर करें। सब्जियों को हल्का उबालकर ही खाएं, ज्यादा पकाकर और मिर्च-मसाला डालकर न खाएं। जबकि सेब, आमला, एवोकाडो, चकोतरा, कीवी व संतरा जैसे फल भी पेट की चर्बी कम करने में मददगार होते हैं।

क्या न खाएं

  • पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट में चीनी और चीनी से बनी चीजों को हटाए।
  • ऑयली फूड्स, फास्ट फूड्स और मसालेदार फूड्स का बिल्कुल भी सेवन न करें।
  • इसके अलावा मैदे से बनी चीजें जैसे नूडल्स, ब्रेड, नमकीन, मोमोस आदि का सेवन भी न करें।
  • बाजार में मिलने वाले बोतल बंद जूस, कोल्ड ड्रिंक व सोडा को भी अपनी डाइट से बाहर रखें।
  • शराब, बियर व सिगरेट का भी अधिक सेवन न करें।

निष्कर्ष – Conclusion

पेट की चर्बी बढ़ना एक बड़ी समस्या जरूर है लेकिन अगर आप अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में थोड़ा सा सुधार कर लें तो आप आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने उन सभी चीजों के बारे में जाना जिनसे आपको मदद मिल सकती है। उम्मीद है की आपको पेट की चर्बी कम करने का रामबाण उपाय (pet ki charbi kam karne ke upay) का यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको इससे थोड़ी बहुत मोटिवेशन जरूर मिली होगी।

अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment