पतंजलि अमृत रसायन के फायदे (patanjali amrit rasayan benefits in hindi) | पतंजलि अमृत रसायन एक आयुर्वेदिक उत्पाद है। इसमें आंवला, केसर, ब्राह्मी, शंखपुष्पी, दालचीनी व बादाम के गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन मस्तिष्क, त्वचा, आँखों और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है साथ ही शरीर में ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए भी पतंजलि अमृत रसायन के फायदे अच्छे हैं।
अमृत रसायन की सबसे बड़ी खासियत है की इसे गर्मी के मौसम में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ लोग इसे गर्मियों का च्यवनप्राश भी कहते हैं। इसमें मौजूद घटक जैसे आंवला, शंखपुष्पी व ब्राह्मी ठंडी तासीर के होते है। अगर आप गर्मियों के मौसम के लिए च्यवनप्राश का विकल्प तलाश रहे हैं तो पतंजलि अमृत रसायन (patanjali amrit rasayan) आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
इस आर्टिकल में आगे हम पतंजलि अमृत रसायन के फायदे (patanjali amrit rasayan benefits in hindi), घटक, खुराक, सेवन का सही तरीका, प्राइस और इसके नुकसान के बारे में जानेंगे। साथ ही अमृत रसायन के विषय में लोगों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब भी जानेंगे। आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद पतंजलि अमृत रसायन के बारे में आपको अच्छी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
यह भी पढ़े : डाबर च्यवनप्राश खाने के फायदे, उपयोग व नुकसान
पतंजलि अमृत रसायन के घटक – Patanjali Amrit Rasayan Ingredients in Hindi
पतंजलि अमृत रसायन के मुख्य घटक इस प्रकार हैं।
घटक का नाम | मात्रा (100 ग्राम) |
शुगर | 74 ग्राम |
आंवला पिष्टी | 22.144 ग्राम |
केसर | 0.006 ग्राम |
ब्राह्मी | 0.633 ग्राम |
बादाम | 0.644 ग्राम |
शंखपुष्पी | 0.633 ग्राम |
शतावरी | 0.315 ग्राम |
छोटी इलायची | 0.315 ग्राम |
वंशलोचन | 0.315 ग्राम |
दालचीनी | 0.315 ग्राम |
कौंच बीज | 0.315 ग्राम |
बड़ी पीपली | 0.315 ग्राम |
अमृत रसायन के घटकों की खूबियां – Patanjali Amrit Rasayan Ke Fayde

आमला – आंवला इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा व बालों को स्वस्थ रखने, चेहरे की चमक बढ़ाने, आंखों की रोशनी बढ़ाने, पाचन शक्ति को मजबूत बनाने और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी होता है।
केसर – केसर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, सर्दी-जुकाम को दूर करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने, त्वचा की चमक बढ़ाने, अनिद्रा को दूर करने और जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी होता है। साथ ही यह ब्रेन की हेल्थ के लिए भी लाभकारी होता है।
ब्राह्मी – यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसका उपयोग मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने, अल्जाइमर की समस्या को दूर करने, तनाव कम करने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, पाचन शक्ति को बेहतर बनाने और मानसिक विकारों को दूर करने के लिए किया जाता है।
बादाम – पोषक तत्वों से भरपूर बादाम मस्तिष्क, त्वचा, बालों और आंखों की सेहत के लिए लाभकारी होता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है और शरीर की कार्यक्षमता में इजाफा करता है।
शंखपुष्पी – शंखपुष्पी का उपयोग शारीरिक और मानसिक कमजोरी को दूर करने के लिए किया जाता है। यह याददाश्त बढ़ाने, तनाव व अनिद्रा को कम करने, मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने और शारीरिक दुर्बलता को दूर करने में सहायक होती है।
शतावरी – शतावरी का उपयोग मुख्य रूप से कमजोरी दूर करने, शरीर के अविकसित अंगों को विकसित करने, वजन बढ़ाने, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने और हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही यह मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। (यह भी पढ़े : पतंजलि शतावरी चूर्ण के 10 बेहतरीन फायदे)
कौंच बीज – कौंच के बीज ब्रेन की हेल्थ और सेक्सुअल हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यह डिप्रेशन व अनिद्रा को दूर करने, सेक्सुलअल स्टैमिना बढ़ाने, नपुंसकता को दूर करने, ल्यूकोरिया में आराम देने और मूत्र विकारों को दूर करने में सहायक होते हैं।
पतंजलि अमृत रसायन के फायदे – Patanjali Amrit Rasayan Benefits in Hindi
अमृत रसायन के घटकों की खूबियां जानने के बाद अब आपको अंदाजा हो चूका होगा की यह कितना पॉवरफुल हेल्थ प्रोडक्ट है। वैसे तो दिव्य अमृत रसायन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन नीचे हम इसके मुख्य लाभों के बारे में जानेंगे।
1. मस्तिष्क के लिए लाभकारी
पतंजलि अमृत रसायन के फायदे (patanjali amrit rasayan benefits in hindi) सबसे ज्यादा मस्तिष्क के स्वास्थ्य से जुड़े हैं। इसमें मौजूद आयुर्वेदिक तत्व जैसे ब्राह्मी, केसर, शंखपुष्पी, कौंच बीज आदि मस्तिष्क के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। अमृत रसायन मस्तिष्क को पोषण प्रदान करके उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके उपयोग से याददाश्त भी अच्छी रहती है, इसलिए बच्चों के लिए यह काफी उपयोगी हो सकता है।
2. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

पतंजलि अमृत रसायन (patanjali amrit rasayan) शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पावर को भी मजबूत बनाने में मददगार होता है। इसमें मौजूद आंवला, केसर, ब्राह्मी, शंखपुष्पी व शतावरी के गुण शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं, जिससे शरीर में रोग जल्दी प्रवेश नहीं कर पाते हैं। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए भी आप इसका उपयोग कर सकते हैं। (यह भी पढ़े : आंवला खाने का सही समय और फायदे)
3. आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
पतंजलि अमृत रसायन के लाभ आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छे हैं। इसमें आंवला मुख्य इंग्रेडिएंट है जो आंखों के लिए बेहद लाभकारी होता है। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की रौशनी बढ़ाने में मदद कर सकते है। आंवला आंखों के लिए बेस्ट फूड्स में से एक है इसे किसी न किसी रूप में अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
4. कमजोरी दूर करने में सहायक
पतंजलि अमृत रसायन के फायदे (patanjali amrit rasayan) की आगे बात की जाए तो यह शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी मदद करता है। इसमें शतावरी के साथ कुछ मात्रा में केसर मौजूद होता है जो शरीर की कमजोरी दूर करने और शरीर को ताकत प्रदान करने में मददगार होते हैं। जबकि आंवला पाचन संबंधी विकारों को दूर करके भूख खोलने का काम करता है जिससे भी कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।
5. तनाव से छुटकारा

पतंजलि अमृत रसायन तनाव और मानसिक थकान को दूर करने में भी सहायक होता है। ब्राह्मी, शंखपुष्पी, केसर और कौंच बीज मानसिक तनाव को दूर करने में काफी मददगार होते हैं। जो लोग अपने काम को लेकर परेशान रहते हैं या दिमाग से बहुत ज्यादा थक जाते हैं उनके लिए यह आयुर्वेदिक उत्पाद काफी लाभदायक हो सकता है।
यह भी पढ़े :
- पतंजलि बादाम पाक के फायदे
- पतंजलि दिव्य श्वासारि प्रवाही सिरप के फायदे
- पतंजलि अश्वगंधा के 15 अध्भुत फायदे
पतंजलि अमृत रसायन का सेवन कैसे करें – Patanjali Amrit Rasayan Uses in Hindi
- 6 साल से ऊपर के बच्चे 1 चम्मच अमृत रसायन को गुनगुने दूध के साथ ले सकते हैं।
- जबकि व्यस्क इसके 2 चम्मच का उपयोग कर सकते हैं।
- इसका सेवन सुबह-शाम किया जा सकता है।
- किसी प्रकार की शारीरिक समस्या या बीमारी में इसका उपयोग चिकित्सक की सलाह से ही करें।
पतंजलि अमृत रसायन के नुकसान – Patanjali Amrit Side Effect in Hindi
पतंजलि अमृत रसायन में शुगर का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया गया है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। 100 ग्राम पतंजलि अमृत रसायन में लगभग 74 ग्राम शुगर है जिस वजह से शरीर को इसका नुकसान भी हो सकता है।
मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के मरीजों को इससे दूर ही रहना चाहिए क्योंकि इन बीमारियों का एक मुख्य कारण शुगर यानी चीनी का ज्यादा सेवन ही होता है। अगर इसमें शुगर की मात्रा घटा दी जाए तो यह एक परफेक्ट्स हेल्थ प्रोडक्ट बन सकता है। इसमें मौजूद शुगर इसकी सबसे बड़ी खामी हैं।
पतंजलि अमृत रसायन का सेवन किसे नहीं करना चाहिए ?
- गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।
- डायबिटीज के रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- मोटापे से पीड़ित लोग भी इससे दूर ही रहें।
- शरीर में किसी भी तरह की कोई शारीरिक समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका उपयोग करें।
- 6 साल से छोटे बच्चों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
पतंजलि अमृत रसायन की कीमत
- 1 kg दिव्य अमृत रसायन की कीमत लगभग 220 रुपए के आसपास है।
- जबकि इसके 1/2 kg का मूल्य 115 रुपए के आसपास है।
- आप इसे अपने आसपास के किसी भी पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं।
- साथ ही आप इसे ऑनलाइन amazon से भी खरीद सकते हैं। ऑनलाइन इस पर कुछ छूट भी मिल जाती है। (यहाँ से खरीदें)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
Q. क्या अमृत रसायन से वजन बढ़ता है?
Ans. जी हाँ, अमृत रसायन वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह भूख खोलने और पाचन को दुरुस्त करने का काम करता है जिससे वेट बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही इसमें मौजूद शतावरी और केसर भी वेट बढ़ाने में मददगार होते हैं।
Q. अमृत रसायन का सेवन कैसे करना चाहिए?
Ans. इसे आप गुनगुने दूध के साथ ले सकते हैं।
Q. क्या अमृत रसायन को गर्मी के मौसम में ले सकते हैं?
Ans. जी हाँ, आप इसे गर्मी के मौसम में भी ले सकते हैं। इसे गर्मियों का च्यवनप्राश भी कहा जाता है।
Q. अमृत रसायन खाने के क्या फायदे हैं?
Ans. अमृत रसायन मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
Q. क्या गर्भवती महिलाएं पतंजलि अमृत रसायन को ले सकती हैं?
Ans. गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए।
निष्कर्ष – Conclusion
पतंजलि अमृत रसायन के फायदे (amrit rasayan patanjali benefits in hindi) जानने के बाद कहा जा सकता है की यह एक अच्छा उत्पाद है। खासकर मस्तिष्क की सेहत के लिए यह बेहद गुणकारी है। साथ ही यह शरीर को चुस्त-दुरुस्त भी रखता है। लेकिन इसमें मौजूद शुगर इसकी सबसे बड़ी खामी है, जिस वजह से मोटापा और डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को इससे दूर ही रहना चाहिए।
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।
आपके लिए कुछ खास आर्टिकल
- रसायन वटी के फायदे, उपयोग और नुकसान
- डाबर शिलाजीत गोल्ड कैप्सूल के फायदे
- प्रोटिनेक्स पाउडर के फायदे, उपयोग व नुकसान
- दिव्य मेदोहर वटी के 10 बेहतरीन फायदे
इस आर्टिकल को शेयर करें