बालों में अंडा और दही कैसे लगाएं? इसके फायदे व नुकसान

बालों में अंडा और दही कैसे लगाएं | लंबे, घने व मजबूत बालों के लिए अंडा और दही का मिश्रण बेहद फायदेमंद होता है। अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है जो बालों की ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बालों को मजबूती प्रदान करता है। जबकि दही बालों की कंडीशनिंग के लिए उपयोगी होती है, यह बालों को मुलायम व चमकदार बनाने में साथ-साथ डैंड्रफ व फंगल इंफेक्शन को दूर करने में मदद कर सकती है।

इस तरह अंडा और दही हेयर पैक की मदद से आप अपने बालों को मजबूत, सुंदर, चमकदार और हेल्दी रख सकते हैं। केमिकल युक्त महंगे प्रोडक्ट्स के मुकाबले इसका उपयोग ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि बालों में अंडा और दही कैसे लगाएं और बालों में अंडा और दही लगाने के फायदे क्या हैं तो इसके लिए आर्टिकल को पढ़ना जारी रखें। 

बालों में अंडा और दही कैसे लगाएं – Balo me Anda or Dahi Kaise Lagaye

Balo me Anda or Dahi Kaise Lagaye

बालों में अंडा और दही लगाने के कई सारे तरीके हैं, आप इन दोनों को एक निश्चित मात्रा में आपस में मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं, या फिर इन दोनों के साथ कुछ अन्य सामग्रियां भी मिक्स कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं की बालों में अंडा और दही कैसे लगाएं

1. अंडा और दही पैक

यह बालों में अंडा और दही लगाने का सबसे सिंपल तरीका है। इसमें केवल अंडा और दही का उपयोग किया जाता है। अंडा और दही का यह मिश्रण बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और चमकदार बनाने में भी मददगार होता है, साथ ही इसके उपयोग से डैंड्रफ को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

सामग्री

  • एक अंडा
  • अपने बालों की लंबाई के हिसाब से 2-4 चम्मच दही

उपयोग का तरीका

  • सबसे पहले एक कटोरी में दही को अच्छी तरह फेंट लें।
  • इसी तरह अंडे को भी अच्छी तरह फेंटकर दही के साथ मिक्स कर लें।
  • दोनों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर एक थिक पेस्ट बना लें।
  • इसे अपने बालों की जड़ों तक लगाएं और कुछ देर उंगलियों से स्कैल्प पर हल्की मालिश करें।
  • फिर इसे पूरे बालों पर लगाएं और शॉवर कैप से बाल कवर कर लें।
  • लगभग एक घंटे तक इसे लगा रहने दें और फिर हर्बल शैम्पू से बाल धो लें।
  • इसे आप वीक में 1-2 बार लगा सकते हैं।
  • लड़के और लड़कियां दोनों के लिए उपयोगी है।

2. अंडा, दही और ऑलिव ऑयल

इस पैक में आप अंडा और दही के साथ ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल का उपयोग कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है और बालों की ग्रोथ में अहम योगदान निभाता है। अंडा और दही के साथ इसका उपयोग करने से बालों से जुड़ीं आम समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

सामग्री

  • एक अंडा
  • 2-4 चम्मच दही
  • एक चम्मच ऑलिव ऑयल

उपयोग का तरीका

  • एक कटोरी में दही और अंडे को अच्छी तरह फेंट लें।
  • उसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं और तीनों सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें
  • उसके बाद इस पेस्ट को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं।
  • फिर 3-4 मिनट उंगलियों से स्कैल्प की मालिश करें।
  • इसे 40-50 मिनट बालों में लगा छोड़ दें और फिर किसी अच्छे शैम्पू से बाल धो लें।
  • वीक में एक से दो बार इसका उपयोग कर सकते हैं।

3. अंडा, दही और नींबू

अंडा और दही के साथ नींबू का उपयोग भी बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। नींबू डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन को कम करने में सहायक होता है और यह हेयर फॉल की समस्या को भी कम करने में मदद करता है। अगर आप सोच रहें है कि नींबू के साथ बालों में अंडा और दही कैसे लगाएं तो परेशान न हो इसके बारे भी हम आपको नीचे विस्तार से बता रहे हैं।

सामग्री

  • एक अंडा
  • बालों की लंबाई के हिसाब से 2-4 चम्मच दही
  • आधा नींबू का रस

उपयोग का तरीका

  • एक कटोरी में अंडा और दही को अच्छी तरह फेंट लें।
  • उसके बाद उसमें नींबू मिक्स करें।
  • इस पैक को अपने स्कैल्प और बालों की जड़ों तक अच्छे से लगा लें।
  • फिर 2-4 मिनट स्कैल्प की मालिश करें।
  • उसके बाद इसे 30-40 मिनट के लिए लगा छोड़ दें।
  • अंत में शैम्पू से बाल धो लें।
  • वीक में एक बार इसका उपयोग कर सकते हैं।

4. अंडा, दही, एलोवेरा और नारियल तेल

एलोवेरा स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है, यह स्कैल्प का रूखापन दूर करने, बालों की चमक बढ़ाने और डैंड्रफ दूर करने में सहायक होता है। जबकि नारियल तेल बालों को पोषण प्रदान करता है। अंडा और दही के साथ इनका उपयोग बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकता है। आइये जानते हैं इसके उपयोग का तरीका (यह भी पढ़े : बालों के लिए ऐलोवेरा और नारियल तेल के फायदे व उपयोग)

सामग्री

  • एक चम्मच एलोवेरा का ताजा जेल
  • एक चम्मच नारियल तेल
  • एक अंडा
  • 2-3 चम्मच दही

उपयोग का तरीका

  • सभी चीजों को एक कटोरी में अच्छे से मिक्स करके एक पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगाकर हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें।
  • इसे 40-50 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
  • उसके बाद किसी अच्छे हर्बल शैम्पू से बाल धो लें।
  • वीक में एक बार उसका उपयोग कर सकते हैं।

5. अंडा, दही और शहद

सेहत के साथ-साथ शहद त्वचा व बालों के लिए भी बेहद लाभप्रद होता है। यह स्कैल्प पर नमी को बनाये रखने, बैक्टीरियल संक्रमण से बचाव करने, हेयर फाल रोकने और बालों को मुलायम व सिल्की बनाने में मदद करता है। अंडा और दही के साथ शहद का उपयोग बालों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। आइये इसके उपयोग का तरीका जानते हैं।

सामग्री

  • एक अंडा
  • 3-4 चम्मच दही
  • 1 चम्मच शहद

उपयोग का तरीका

  • तीनों चीजों को एक कटोरी में डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह आपस में मिक्स करके एक पेस्ट बना लें।
  • फिर इस पेस्ट को हाथों की मदद से स्कैल्प पर लगाएं।
  • इसे 30-40 मिनट तक बालों में लगा छोड़ दें।
  • उसके बाद शैम्पू से बाल धो लें।
  • इसका उपयोग हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : सफेद बालों के लिए इंडिगो पाउडर के फायदे और उपयोग

पढ़ना जारी रखें,
आगे हम बालों में अंडा और दही लगाने के फायदे जानेंगे।

बालों में अंडा और दही लगाने के फायदे – Balo Me Dahi Anda Lagane Ke Fayde

Balo Me Dahi Anda Lagane Ke Fayde

बालों में अंडा और दही कैसे लगाएं के बारे में जानने के बाद अब इसके जादुई फायदों के बारे में भी जान लेते हैं। आखिर यह मिश्रण बालों के लिए इतना उपयोगी क्यों होता है और इसके उपयोग से बालों से जुड़ी कौन-कौन सी समस्याएं दूर हो सकती है। तो आइये जानते हैं की बालों में अंडा और दही लगाने के फायदे (balo me dahi anda lagane ke fayde) क्या हैं।

1. बालों की ग्रोथ बढ़ाने में सहायक

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छे स्रोत में से एक है, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह स्कैल्प के डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है जिससे हेयर ग्रोथ अच्छी होती है। जिन लोगों का सवाल रहता है की हमारी हेयर ग्रोथ अच्छी नहीं हैं और बाल धीरे-धीरे कमजोर होते जा रहे हैं, उनके लिए अंडा और दही का यह मिश्रण बेहद लाभकारी हो सकता है। 

2. बालों का झड़ना कम करें 

हेयर फॉल से आजकल हर दूसरा इंसान परेशान है और इसे काबू में करने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनका असर कुछ समय के लिए तो दिखता है लेकिन इनके लगातार उपयोग से बाल और भी ज्यादा कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में हेयर फॉल रोकने के लिए अंडा और दही का उपयोग काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके उपयोग से बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट मिलती है जिससे बाल मजबूत होते है।

3. शाइनी और सुन्दर बाल

उलझे और रूखे बालों के लिए भी अंडा और दही के फायदे (balo me dahi anda lagane ke fayde) शानदार है। दही में नेचुरल कंडीशनिंग गुण होते हैं जो बालों को मुलायम, सिल्की, चमकदार और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा अंडा भी बालों को शाइनी बनाने में मदद करता है। साथ ही जब आप शहद, एलोवेरा जेल, या कोकोनट ऑयल के साथ इसका उपयोग करते हैं तो इसके गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं।  

4. डैंड्रफ के लिए उपयोगी है अंडा और दही हेयर पैक

डैंड्रफ बालों से जुड़ी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है, आप कितनी भी कोशिश कर लें यह कहीं न कहीं से स्कैल्प पर अपनी जगह बना ही लेता है। खासकर सर्दियों में ड्राई स्कैल्प के कारण डैंड्रफ की समस्या आम है। ऐसे में इस समस्या के लिए बालों पर अंडा और दही का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। इन दोनों के मिश्रण से स्कैल्प का रूखापन दूर होता है और स्कैल्प पर नमी बरकरार रहती है। साथ ही इस मिश्रण से फंगल इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद मिलती है। डैंड्रफ के लिए यह बेहद कारगर घरेलू उपायों में से एक है। 

यह भी पढ़े : बालों के लिए Mamaearth Onion Oil के फायदे

बालों में अंडा और दही लगाने के नुकसान – Balo Me Anda or Dahi Lagane Ke Nuksan 

1. वैसे तो अंडा और दही दोनों ही बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं, लेकिन फिर भी इनका उपयोग करने से पहले एक बार इस मिश्रण का पैच टेस्ट जरूर कर लें। काफी लोगों को दही या अंडे से ऐलर्जी हो सकती है, इसलिए अगर आप इसका उपयोग पहेली बार कर रहे हैं तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। 

2. अंडा और दही के पेस्ट की खुशबू बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती, यह आपको बहुत ज्यादा इरिटेट कर सकती है। यहाँ तक की शैम्पू से बाल धोने के बाद भी इसकी बदबू पूरी तरह से नहीं जा पाती, इसलिए बेहतर होगा की आप इस मिश्रण का उपयोग तभी करे जब आपको कहीं बाहर न जाना हो।

3. सर्दियों के मौसम में बालों में दही लगाने से सर्दी-जुकाम की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इस बात का भी ध्यान अवश्य रखें। सर्दी-जुकाम की समस्या में इसका उपयोग करने से बचें। बेहतर होगा की सर्दियों के मौसम में आप अंडा और दही के साथ शहद का उपयोग करें और इस मिश्रण को दिन के समय ही बालों पर लगाएं।   

अंडा और दही हेयर मास्क से जुड़ी सावधानियां 

अंडा और दही का मिश्रण लगाने से पहले इन बातों का भी अवश्य ध्यान रखें। 

  • इस मिश्रण का उपयोग हमेशा साफ स्कैल्प पर ही करना चाहिए, स्कैल्प पर बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। 
  • बालों पर दही और अंडा का उपयोग डेली नहीं करना चाहिए। वीक में 2 बार से ज्यादा इसका उपयोग न करें। 
  • हमेशा घर पर बनी दही का ही उपयोग करें।
  • इस हेयर मास्क के उपयोग के बाद बालों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए।
  • साथ ही बाल धोने के लिए माइल्ड या हर्बल शैम्पू का ही उपयोग करें। 
  • स्कैल्प या बालों से जुड़ी गंभीर समस्या के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से ही इसका उपयोग करें तो बेहतर होगा। 
  • छोटे बच्चों पर इस मिश्रण का उपयोग न करें तो बेहतर होगा।  

यह आर्टिकल भी पढ़े

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. बालो में दही और अंडे का हेयर पैक वीक में कितनी बार लगाना चाहिए?

Ans. अच्छे रिजल्ट के लिए आप वीक में एक या दो बार इसका उपयोग कर सकते हैं।

Q. बालों पर अंडा और दही का मास्क कितनी देर लगाकर रखना चाहिए ?

Ans. आप इसे बालों पर 30-50 मिनट तक लगाकर रख सकते हैं, उसके बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

Q. क्या लड़के भी इसका उपयोग कर सकते हैं?

Ans. जी हाँ, लड़के भी अंडा और दही के हेयर मास्क का उपयोग कर सकते हैं।

Q. क्या बालों पर खाली दही लगाने से भी लाभ हो सकता है?

Ans. जी हाँ, आप बालों पर खाली दही का उपयोग भी कर सकते हैं, इससे भी आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। दही बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का काम करती है और डैंड्रफ को कम करने में भी मदद करती है।

Q. क्या इसे रातभर के लिए बालों में लगाकर छोड़ सकते हैं?

Ans. जी नहीं, इसे रातभर बालों में लगाकर नहीं छोड़ना चाहिए। बेहतर होगा की आप दिन के समय ही इसका उपयोग करें।

Q. बालों में अंडा और दही लगाने से क्या होता है?

Ans. बालों को अंडा और दही लगाने से बालों को ग्रोथ अच्छी होती है और बाल मजबूत, मुलायम, सिल्की और खूबसूरत होते हैं। साथ ही इससे स्कैल्प पर बैक्टेरियल इंफेक्शन और डैंड्रफ का खतरा भी कम होता है।

निष्कर्ष – Conclusion

बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आपको कभी भी परमानेंट सलूशन नहीं मिल सकता, बल्कि लंबे समय तक इनके उपयोग से बालों की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। अंडा और दही जहाँ बालों को पोषण प्रदान करते हैं, वहीं बालों पर केमिकल्स के इफ़ेक्ट को दूर करने में भी मदद कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन आपको एक बेहतर रिजल्ट भी मिलता है। 

इस आर्टिकल में हमने बालों में अंडा और दही कैसे लगाएं (balo me anda dahi kaise lagaye) और इसके फायदे और नुकसान के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और अंडा-दही हेयर मास्क को लेकर आपके मन में चल रहे सवालों का आपको जवाब मिला होगा। फिर भी यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

इसी तरह की जानकारियों के लिए हमारे अन्य आर्टिकल भी जरूर पढ़े और इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर करना भी न भूलें।  

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

2 thoughts on “बालों में अंडा और दही कैसे लगाएं? इसके फायदे व नुकसान”

Leave a Comment