बालों के लिए 20 सबसे अच्छे तेल, उनके फायदे और उपयोग | Balo Ke Liye Best Oil

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल (Balo Ke Liye Best Oil) | बालों के स्वास्थ के लिए तेल बेहद फायदेमंद होता है। तेल बालों को पोषण देने का काम करते हैं जिससे बाल स्वस्थ, चमकदार, घने व मजबूत रहते हैं। नियमित सिर पर तेल की मालिश करने से स्कैल्प भी स्वस्थ रहता है और इससे फंगल इंफेक्शन व डैंड्रफ जैसी समस्याएं दूर होती है। लेकिन जब भी बालों पर तेल लगाने की बात आती है तो लोगों के मन में अक्सर एक सवाल जरूर आता है कि बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? 

ज्यादातर लोगों को लगता है की बालों के लिए नारियल तेल या बादाम का तेल ही उपयोगी होता होगा , लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की बालों के लिए 20 से भी ज्यादा तेल उपयोगी होते हैं। इनमें से कई के बारे में तो आपने सुना भी नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही बालों के लिए सबसे अच्छे तेल (balo ke liye best oil) के बारे में बता रहे हैं।     

बालों के लिए तेल क्यों है जरुरी? 

कम उम्र में बालों का सफेद होना, बाल झड़ना, बालों का पतला होना व सिर में डैंड्रफ का बढ़ना बालों से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याएं है जिनसे आजकल हर कोई परेशान है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए अच्छी डाइट के साथ बालों का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है। बालों का ख्याल रखने के लिए तेल और शैम्पू को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है।

तेल बालों को पोषण देने का काम करते हैं जिससे बालो की ग्रोथ अच्छी होती है, स्कैल्प स्वस्थ रहता है, डैंड्रफ दूर होता है और बाल काले, लंबे, घने व मजबूत होते हैं। एक अच्छे तेल के उपयोग से बालों से जुड़ी लगभग हर समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसलिए तेल बालों के लिए इतना जरुरी होता है। आगे जानते हैं की बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल – Balo Ke Liye Best Oil

बालों को लंबा, घना, मुलायम और मजबूत बनाने के लिए तेल की मालिश बेहद जरुरी होती है, अगर आप यह सोचकर परेशान हैं की बालों पर कौन सा तेल लगाना चाहिए, तो चिंता न करे नीचे हम आपको बालों के लिए 18 बेस्ट हेयर ऑयल के बारे में बता रहे हैं, आप अपनी आवश्यकतानुसार इनमें से भी का भी उपयोग कर सकते हैं।

1. भृंगराज ऑयल (Bhringraj Oil)

Bhringraj Oil

भृंगराज एक औषधीय पौधा है जिसे आयुर्वेद में बालों के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। यह बालों के लिए कितना गुणकारी है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की आयुर्वेद में इसे “केसराज (king of hair)” के नाम भी जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेट्री व एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जो बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं। आइये बालों के लिए इसके फायदे जानते हैं। 

  • इसमें विटामिन E, विटामिन D व आयरन जैसे विटामिन व खनिज मौजूद होते हैं जो बालों को पोषण देने का कार्य करते हैं।
  • भृंगराज तेल से नियमित सिर की मालिश करने से ड्राई स्कैल्प, डैंड्रफ व फंगल इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
  • यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बालों की लंबाई तेजी से बढ़ती है।
  • इसके नियमित इस्तेमाल से हेयर फॉल की समस्या भी कम होती है।
  • यह कम उम्र में बालों को सफेद होने से बचाने में भी मदद करता है।   
  • कई रिसर्च में भृंगराज तेल को गंजापन की समस्या के लिए भी उपयोगी माना गया है। 

2. गुड़हल का तेल (Hibiscus Oil) 

Hibiscus Oil

अगर आप सोच रहे हैं की बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा (balo ke liye best oil) है तो आपको गुड़हल के तेल के बारे में जरूर पता होना चाहिए। गुड़हल यानी हिबिस्कस एक प्रकार का फूल जो आपको अपने घर के आसपास आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की इसका उपयोग बालों के लिए भी किया जाता है।

गुड़हल के फूल में कई औषिधीय गुण पाए जाते हैं जो बालों की समस्याओं को दूर करके बालों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। गुड़हल का तेल फूल व पत्तियों की मदद से आप घर पर बना सकते हैं या फिर मार्किट में भी आपको इसका बना बनाया ऑयल मिल जाएगा। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं।  

  • गुड़हल के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो रूखे और बेजान बालों को मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ व स्कैल्प में होने वाली खुजली को दूर करने में सहायक होते हैं। 
  • गुड़हल का तेल हेयर फॉलिकल्स को भी मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे हेयर फॉल की समस्या नहीं होती।
  • गुड़हल विटामिन सी से समृद्ध होता है जो बालों को लंबा, घना व स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • इसके अलावा गुड़हल के तेल से सिर की मालिश करने से बाल समय से पहले सफेद नहीं होते। 

3. अरंडी का तेल (Castor Oil)

arandi tel, castor oil in hindi

अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल भी बालों के लिए सबसे अच्छे तेल (balo ke liye best oil) में से एक है। इसमें कई प्रकार के विटामिन व मिनरल्स मौजूद होते हैं जो बालों को पोषण प्रदान करके उनकी ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं। बालों को तेजी से लंबा और घना करने के लिए अरंडी का तेल बेहद उपयोगी होता है। 

ध्यान रहे की यह बहुत ज्यादा गाढ़ा होता है जिस वजह से इसे किसी अन्य तेल जैसे नारियल तेल या बादाम तेल के साथ मिक्स करके ही बालों पर लगाना चाहिए। साथ ही हमेशा कोल्ड प्रेस कैस्टर ऑयल का ही इस्तेमाल करें।

  • अरंडी का तेल बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है।  
  • सिर के बालों के अलावा इसका उपयोग आईब्रो, पलक व दाढ़ी के बालों पर भी किया जा सकता है। 
  • यह हेयर फॉल व दो मुंहे बालों की समस्या को कम करने में भी मदद करता है। 
  • इसके नियमित उपयोग से बाल मोटे, घने और मजबूत होते हैं। 
  • बालों की खोई हुई चमक को वापस लाने के लिए भी इसका उपयोग फायेमंद होता है। 
  • नारियल तेल के साथ इसका उपयोग करने से स्कैल्प इन्फेक्शन से भी बचा जा सकता है। 

4. नारियल का तेल (Coconut Oil)

अगर पूछा जाए की बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है (balo ke liye sabse accha oil) तो ज्यादातर लोग नारियल तेल का नाम लेंगे। नारियल तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो बालों को पोषण प्रदान करके उनकों स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

नारियल तेल को हल्का गुनगुना करके सिर की मालिश करने से स्कैल्प और बालों से जुड़ी लगभग सभी तरह की समस्याओं में लाभ मिल सकता है। कोल्ड प्रेस कोकोनट ऑयल बालों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। आइये इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

  • नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं जो रूखे व बेजान बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है। 
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। 
  • स्कैल्प पर होने वाली खाज-खुजली, सफेद पपड़ी व डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में सहायक होता है।
  • नारियल तेल बालों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • हेयर फॉल को कंट्रोल करके बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता है। 

5. नीम का तेल (Neem Oil)

neem oil

नीम के फायदों से तो आप सब परिचित होंगे लेकिन क्या आप नीम के तेल के फायदे जानते हैं। नीम का तेल त्वचा और बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। 

साथ ही इसमें विटामिन-ई व फैटी एसिड्स भी मौजूद होते हैं जो बालों को स्वस्थ्य रखने में सहायक होते हैं। बालों को स्वस्थ रखने के लिए स्कैल्प का स्वस्थ रखना बेहद जरुरी होता है, जिसमें नीम का तेल आपकी काफी मदद कर सकता है। 

  • स्कैल्प को बैक्टीरियल इंफेक्शन से दूर रखने में मदद करता है। 
  • डैंड्रफ को कम करने में काफी असरदार है। 
  • सिर में होने वाली खाज-खुजली को दूर करने में सहायक है। 
  • सिर के जुंओं से निजात दिलाता है। 
  • स्कैल्प पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करता है। 
  • बालों को टूटने और झड़ने से रोकने में असरदार है।

6. बादाम रोगन तेल – Balo Ke Liye Sabse Accha Oil

almond oil

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल (balo ke liye sabse accha oil) की लिस्ट में अगला नाम बादाम तेल का है। बालों के लिए बादाम तेल का उपयोग सालों से होता आ रहा है, दादी-नानी द्वारा भी अक्सर इसके उपयोग की सलाह दी जाती है। बादाम तेल को बालों के लिए इतना फायदेमंद इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें पोषक तत्वों का खजाना छुपा होता है।

इसमें विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन डी प्रोटीन, जिंक, आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम व फैटी एसिड के अलावा एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी पाई जाती है जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। नीचे इसके फायदों के बारे में बताया गया है। 

  • बादाम का तेल बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद विटामिन व मिनरल्स बालों को पोषण प्रदान करके इन्हे जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 
  • स्कैल्प को स्वस्थ रखने में भी बादाम का तेल लाभकारी होता है।  
  • इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ व खाज-खुजली की समस्या से बचा जा सकता है। 
  • बालों की ग्रोथ बढ़ाने में सहायक होता है साथ ही पतले बालों को मोटा बनाने में भी मदद करता है।
  • बालों को सॉफ्ट, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता है।
  • आईब्रो, पलकों और दाढ़ी के बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी सहायक होता है।

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है के विषय में पढ़ना जारी रखें,

7. टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)    

tea tree oil

टी ट्री ऑयल एक एसेंशियल ऑयल है, जिसे टी ट्री के पत्तों से बनाया जाता है। टी ट्री ऑयल को नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून के तेल के साथ मिक्स करके सिर की मालिश करने से बाल स्वस्थ, मजबूत और चमकदार रहते हैं। यह बालों के लिए कितना गुणकारी है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की कई प्रकार के शैम्पू, कंडीशनर व कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में भी इसका उपयोग किया जाता है। 

  • टी ट्री ऑयल सबसे ज्यादा डैंड्रफ के लिए उपयोगी होता है इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। 
  • इसमें मौजूद एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल व एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। 
  • स्कैल्प के स्वस्थ रहने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है, बालों का झड़ना व गिरना कम होता है और बाल स्वस्थ रहते हैं।
  • टी ट्री ऑयल का उपयोग बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए भी किया जाता है।  

8. प्याज का तेल (Onion Seeds Oil)

onion oil

अनियन ऑयल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। प्याज के तेल में कई प्रकार की विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटी-फंगल जैसी प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती है। यह बालों को मजबूत और स्वस्थ रखने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी मदद करता है।     

  • नए बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में सहायक होता है। 
  • बालों का झड़ना व टूटना कम करने में मदद करता है। 
  • सिर में रक्त संचार बढ़ाता है जिससे बाल घने और मजबूत होते हैं।
  • बालों की लंबाई को तेजी से बढ़ाने में सहायक है।
  • स्कैल्प इंफेक्शन व डैंड्रफ को दूर करने में सहायक है।  

9. आर्गन ऑयल (Argan Oil)

आर्गन ऑयल भी बालों के लिए सबसे अच्छा तेल (balo ke liye best oil) में से एक है। इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट व फैटी एसिड मौजूद होते हैं जो बालों को पोषण देने का काम करते हैं। साथ ही इसमें मॉइस्चराइजिंग और कंडीशनिंग गुण भी होते हैं जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसे नारियल तेल, बादाम तेल या किसी अन्य तेल के साथ मिक्स करके बालों पर लगा सकते हैं। इसके फायदे इस प्रकार हैं।

  • आर्गन ऑयल में कंडीशनिंग गुण होते हैं जो बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है।
  • इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण भी होते हैं जो स्कैल्प और बालों का रूखापन दूर करने में सहायक होता है।
  • डैंड्रफ की समस्या को कम करने में भी यह काफी ज्यादा मददगार होता है।
  • यह बालों को पोषण देकर उन्हें जड़ से मजबूत बनाने में मदद करता है।

10. आंवला तेल (Amla Oil)

आंवला बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह विटामिन सी का बेस्ट सौर्स है साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन व फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। अगर आप अपने बालों को लंबे समय तक काला, घना व मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको आंवले के सेवन के साथ-साथ इसके तेल का उपयोग भी जरूर करना चाहिए। आंवला तेल में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार होते हैं।

  • आंवले का तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने में काफी सहायक होता है, इसके उपयोग से बाल तेजी से लंबे होते हैं।
  • आंवले का तेल झड़ते बालों की समस्या को दूर करने में काफी मददगार होता है।
  • यह उम्र से पहले सफेद बालों की समस्या को दूर करने में भी सहायक होता है।
  • आंवला तेल बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • आंवला तेल से नियमित सिर की मालिश करने से डैंड्रफ की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।

11. बालों के सबसे अच्छा तेल है रोजमेरी ऑयल (Rosemary Oil)

Rosemary Oil

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? का एक जवाब रोजमेरी ऑयल भी हो सकता है। रोजमेरी ऑयल एक एसेंशियल ऑयल है जिसे रोजमेरी नामक जड़ी-बूटी से निकाला जाता है। इसकी खुशबू काफी शानदार होती है और बालों के अलावा त्वचा के लिए भी यह काफी लाभकारी होता है। 

इसमें एंटीमाइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट व एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मददगार होता है। जबकि कुछ रिसर्च के अनुसार रोजमेरी ऑयल सिर पर नए बालों उगाने में भी मदद कर सकता है। इसके अन्य फायदे इस प्रकार हैं।

  • सिर पर रोजमेरी ऑयल की मसाज करने से हेयर फॉल की समस्या दूर हो सकती है।
  • यह स्कैल्प को बैक्टेरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
  • डैंड्रफ को दूर करने में सहायक होता है।
  • रोजमेरी ऑयल लगाने से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। 
  • गंजेपन का इलाज है, नए बाल उगाने में मदद कर सकता है।
  • बालों में मनमोहक खुशबू पैदा करता है।

12. जैतून का तेल (Olive Oil)

बालों के लिए सबसे अच्छे तेल (balo ke liye sabse accha oil) की लिस्ट में अगला नाम ऑलिव ऑयल यानी जैतून के तेल की है। जैतून का तेल कई प्रकार का होता है लेकिन बालों के लिए वर्जिन या एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइये बालों के लिए जैतून तेल के फायदों के बारे में जानते हैं।

  • जैतून के तेल की मालिश करने से बालों के झड़ने व टूटने की समस्या काफी हद नियंत्रित होती है।
  • यह रूखे और बेजान बालों को मुलायम व चमकदार बनाने में मदद करता है।
  • जैतून का तेल डैंड्रफ के लिए भी काफी उपयोगी होता है।
  • इसके इस्तेमाल से बाल घने व लंबे होते है। 
  • इसमें एंटी-बैक्टीरियल व एंटीफंगल प्रॉपर्टीज पाई जाती है जिससे स्कैल्प पर होने वाली खाज-खुजली, रूसी व बैक्टेरियल इंफेक्शन को दूर करने में मदद मिलती है।

13. जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil)

jojoba oil

जोजोबा ऑयल भी बालों के लिए एक अच्छा ऑयल है। इसका उपयोग कई ब्यूटी और हेयर केयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। यह  विटामिन ई और विटामिन बी से समृद्ध होता है जबकि इसमें  एंटीफंगल,  एंटी-माइक्रोबियल व एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए किया जाता है। रूखे व बेजान बाल, हेयर फॉल, डैंड्रफ व स्कैल्प इंफेक्शन से जूझ रहे लोगों के लिए जोजोबा आयल के फायदे काफी अच्छे हो सकते हैं। (यह भी पढ़े : जोजोबा ऑयल के फायदे और उपयोग)

14. बालों के लिए बेस्ट ऑयल कलौंजी का तेल (Kalonji Oil)

kalonji oil

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? का एक जवाब कलौंजी का तेल भी हो सकता है। कलौंजी के तेल में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-फंगल और ऐंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प और बालों से कई जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप हेयर फॉल और डैंड्रफ से परेशान है और अब तक सब कुछ आजमाकर देख चुके हैं, लेकिन फिर भी राहत नहीं मिली, तो आपको एक बार कलौंजी के तेल का उपयोग भी जरूर करके देखना चाहिए।

  • कलोंजी के तेल में एंटीफंगल व एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती है जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 
  • इसके उपयोग से सिर में खुजली, डैंड्रफ, लाल पैचेस होना, सफेद पपड़ी जमना जैसी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
  • कलोंजी का तेल हेयर फॉल और रोकने में काफी मददगार होता है साथ ही यह बालों की ग्रोथ के लिए भी अच्छा होता है। 
  • बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने में भी इसका उपयोग लाभकारी होता है। 
  • रूखे और बेजान बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।    

16. लैवेंडर तेल (Lavender Oil)  

लैवेंडर ऑयल एक एसेंशियल ऑयल है जिसे लैवेंडर नामक फूल से निकाला जाता है। यह एलोपेसिया, हेयर फॉल, डैंड्रफ और रूखे बालों की समस्या के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह सिर के दर्द में आराम पहुँचाने और दिमाग को शांत करने में भी मददगार होता है। नारियल, बादाम, जैतून या अन्य किसी हेयर ऑयल में इसकी कुछ बूंदे डालकर आप इससे सिर की मालिश कर सकते हैं। 

  • रूसी और जुओं को हटाने में मददगार होता है। 
  • हेयर फॉल को कम करने में सहायक है। 
  • एलोपेसिया के लिए उपयोगी है। 
  • बालों को चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करता है। 
  • बालों के अलावा त्वचा के लिए भी यह काफी उपयोगी होता है।  

15. तिल का तेल (Sesame Oil)

Sesame Oil

तिल का तेल भी बालों से के सबसे अच्छा तेल में से एक है। आजकल बड़ी-बड़ी कंपनियां शैम्पू, कंडीशनर व ब्यूटी उत्पादों में तिल के तेल एक उपयोग जोरों से कर रहे हैं। तिल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं इसमें कैल्शियम, विटामिन ई, विटामिन बी1, आयरन, जिंक, कॉपर, फॉस्फोरस व मैंग्नीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। तिल के तेल से सिर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है जिससे बाल मजबूत, लंबे व घने रहते हैं। इसके कुछ अन्य फायदे इस प्रकार हैं।

  • तिल के तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों को भीतर से पोषण देकर उनकी ग्रोथ में मदद करते हैं। 
  • इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना व टूटना कम होता है।
  • तिल का तेल रूसी दूर करने में भी काफी मददगार होता है साथ ही यह स्कैल्प को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। 
  • यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में भी सहायक होता है।
  • साथ ही तिल का तेल नए बालों की ग्रोथ को अच्छा बनाने में भी मददगार होता है। 

17. लेमनग्रास ऑयल (Lemongrass Oil)

lemongrass oil

लेमनग्रास एक प्रकार की घास है जिसकी खुशबू काफी तक नींबू से मिलती है। लेमनग्रास के कई स्वास्थ्य लाभ है जबकि इसका तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेमनग्रास ऑयल डैंड्रफ, सिर में खाज-खुजली व हेयर फॉल जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। इसे आप जोजोबा ऑयल, नारियल तेल, बादाम तेल या फिर जैतून के तेल साथ मिक्स करके सिर की मालिश कर सकते हैं। (यह भी पढ़े : लेमनग्रास ऑयल के फायदे और उपयोग)

18. बालों के लिए सबसे अच्छा तेल ग्रेपसीड ऑयल (Grapeseed Oil)

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है (balo ke liye best oil) की लिस्ट में आखिरी नाम ग्रेपसीड ऑयल का है। इसे अंगूर के बीजों से बनाया जाता है जो त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ई, सी और फैटी एसिड के अलावा  एंटीऑक्सीडेंट, एंटी माइक्रोबियल व एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो बालों को पोषण प्रदान करके उन्हें लंबा, घना, मुलायम और मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। यह बहुत ज्यादा लाइटवेट ऑयल है जिस वजह से ऑयली स्कैल्प वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बालों में तेल लगाने का सही तरीका 

बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है (balo ke liye best oil) के विषय में तो हमने जान लिया अब बालों पर तेल लगाने का सही तरीका भी जान लेते हैं। क्यूंकि कुछ लोग गलत तरिके से बालों में तेल का उपयोग करते हैं जिस वजह से उनको सही से लाभ नहीं मिल पाता है। तो आइये जानते हैं की बालों में तेल लगाने का सही तरीका क्या है।

  • सबसे पहले तेल को हल्का गुनगुना कर लें। 
  • फिर साफ उंगलियों से इसे स्कैल्प पर लगाएं। 
  • सुनिश्चित करें की तेल स्कैल्प और बालों की जड़ों पर अच्छी तरह लग जाए। 
  • उसके बाद उंगलियों से 5-10 मिनट स्कैल्प की धीरे-धीरे मालिश करें।
  • फिर आप इसे कुछ देर के लिए बालों में ही लगा छोड़ दें। 
  • तेल को जितनी देर बालों में लगा छोड़ेंगे उतना फायदेमंद होगा।
  • आप चाहे तो इसे रातभर के लिए भी बालों पर लगा छोड़ सकते हैं। 
  • उसके बाद किसी अच्छे हर्बल शैम्पू से बाल धो लें।

बालों के लिए अच्छे तेल का चुनाव कैसे करें?

  • सबसे पहले अपनी परेशानी को समझे और फिर उसके अनुसार ही तेल का चुनाव करें। अगर आपको डैंड्रफ की ज्यादा परेशानी है तो ऐसे ऑयल का उपयोग करें जो डैंड्रफ के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी हो, इसी तरह यदि आप रूखे बालों से परेशान हैं तो ऐसे तेल का उपयोग करें जिसमे मॉइस्चराइजिंग गुण हो और जो  बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में सबसे ज्यादा उपयोगी हो। 
  • किसी भी ऑयल का इस्तेमाल करने से आपको उसके रिजल्ट तुरंत नहीं दिखने वाले, रिजल्ट दिखने में थोड़ा समय लग सकता है। इसलिए थोड़ा सब्र भी रखें, ऐसा न हो की आप हर वीक तेल बदलते रहें। 
  • बालों के लिए जिस भी तेल का चुनाव करें एक बार उसकी इंग्रेडिएंट्स भी जरूर चेक कर लें और सुनिश्चित करें की उसमे कोई ऐसा गटक न हो जो बालों को नुकसान पहुंचाए। 
  • बालों के लिए कोल्ड प्रेस ऑयल सबसे बेस्ट होते हैं, इस चीज का भी ध्यान रखें।
  • जिस भी कंपनी का ऑयल यूज़ करें, एक बार उस कंपनी के बारे में भी थोड़ी रीसर्च जरूर कर लें और प्रोडक्ट के ऑनलाइन रिव्यू भी जरूर चेक करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ   

Q. रूखे बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है?

Ans. रूखे बालों के लिए नारियल तेल, बादाम तेल, जैतून का तेल, जोजोबा ऑयल व भृंगराज ऑयल अच्छा होता है।

Q. डैंड्रफ के लिए सबसे अच्छा ऑयल कौन सा है?

Ans. डैंड्रफ के लिए नीम का तेल, टी ट्री ऑयल, अनियन ऑयल,  जोजोबा ऑयल, कलौंजी का तेल व आंवले का तेल अच्छा होता है।

Q. रूखे बालों के लिए सबसे अच्छा ऑयल कौन सा है?

Ans. रूखे बालों के लिए बादाम, भृंगराज, नारियल, अरंडी व रोजमेरी का तेल काफी उपयोगी होता है।

Q. बालों में तेल कब लगाना चाहिए?

Ans. जब आपको समय मिले तब आप बालों में तेल लगा सकते हैं।

Q. हफ्ते में कितनी बार तेल से सिर की मालिश करनी चाहिए?

Ans. हफ्ते में कम से कम 2 बार तेल से सिर की मालिश जरूर करें।  

निष्कर्ष – Conclusion

बालों के लिए तेल बेहद लाभकारी हैं और इनके इस्तेमाल से बालों से जुड़ी परेशानियों को कम करने में काफी मदद मिल सकती है लेकिन इसके साथ आपको अपने खानपान पर भी ध्यान देना होगा। बालों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा और पौष्टिक आहार सबसे ज्यादा जरुरी होता है। इस आर्टिकल में हमने बालों के लिए सबसे अच्छा तेल (balo ke liye best oil) के बारे में जाना, उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। 

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

5 thoughts on “बालों के लिए 20 सबसे अच्छे तेल, उनके फायदे और उपयोग | Balo Ke Liye Best Oil”

  1. Hey Deepak i am following your website from the beginning of 2022 and whatever I search and get your website then i go on it. You always explain everything in too detail. And I like your this quality. Keep doing hardwork. Future will be in your hand.

    Reply
  2. apne bohot acche se bataya hai malish ke bare me dandruff ke liye tel ke bare me.muje bohot dandruff hai or mere baal bohot tut te hai.thank you for the information really very helpfull.

    Reply

Leave a Comment