आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने का सही तरीका | Khana Khane Ka Sahi Tarika

Khana Khane Ka Sahi Tarika : शरीर को स्वस्थ व फिट रखने के लिए संतुलित आहार लेना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। आयुर्वेद के अनुसार भी शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए मनुष्य को संतुलित आहार लेना चाहिए। संतुलित आहार का अर्थ है की, भोजन में उचित मात्रा में शरीर के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, वसा, विटामिन व खनिज आदि मौजूद होने चाहिए। साथ ही आयुर्वेद कहता है की भोजन हमेशा सही समय और सही तरीके से ही करना चाहिए। 

आयुर्वेद के अनुसार, कोई भी चीज कितनी भी ज्यादा पौष्टिक या गुणों से भरपूर क्यों न हो उसका सेवन हमेशा एक उचित समय और सही तरीके से ही करना चाहिए। गलत तरीके से किया गया पौष्टिक भोजन भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल आता है की खाना खाने का सही तरीका और सही समय क्या है (khana khane ka sahi tarika), जिससे बीमारियों से बचा जा सके।

खाना खाने का सही तरीका – Khana Khane Ka Sahi Tarika 

khana khane ka sahi tarika

1. जमीन में बैठकर भोजन करें 

आयुर्वेद के अनुसार भोजन हमेशा जमीन में बैठकर ही करना चाहिए। जमीन में बैठकर खाना खाने से डाइजेशन में सुधार होता है और भोजन अच्छे से पचता है। जिससे भोजन का पूरा लाभ शरीर को मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार बिस्तर या चेयर में बैठकर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए, साथ ही खड़े होकर भी भोजन नहीं करना चाहिए।   

2. मौसम के अनुसार ही भोजन करें

स्वास्थ्य और मौसम में एक गहरा संबंध होता है। हमेशा मौसम के अनुकूल ही भोजन करना चाहिए (khana khane ka sahi tarika)। मौसम के हिसाब से हमारे शरीर में दोष घटते-बढ़ते रहते हैं। इसलिए मौसम के अनुसार सही भोजन का चयन करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन करना चाहिए तथा तरल और ठंडे पदार्थों को भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। 

जबकि इस मौसम में मसालेदार और तले हुए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही शरीर में गर्मी बढ़ाने वाली चीजों का भी कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। सर्दियों के मौसम में चिकनाई युक्त, मीठे, खट्टे व शरीर को गर्म रखने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जबकि इस मौसम में बासी भोजन व ठंडे पेय पदार्थों से दूर रहना चाहिए।  

यह भी पढ़े – दही खाने का सही समय और सही तरीका

3. भोजन करते समय अन्य काम न करे 

आयुर्वेद के अनुसार भोजन करते समय ज्यादा बातचीत नहीं करनी चाहिए। भोजन हमेशा शांत मन से और चुप रहकर ही करना चाहिए। भोजन करते समय पूरा ध्यान सिर्फ भोजन पर होना चाहिए। इसलिए भोजन करते समय ज्यादा बातचीत के साथ-साथ उन सभी क्रियाओं से दूर रहना चाहिए, जो ध्यान को भटका सकते हैं।

आज के समय में ज्यादातर लोग भोजन करते समय टीवी व मोबाइल का उपयोग करते हैं, जो एक गलत तरीका है, ये चीजें भोजन से ध्यान को भटकाने का काम करती हैं जिससे भोजन का सही आनंद नहीं मिल पाता है। भोजन करने का सही तरीका (khana khane ka sahi tarika) है की शांत मन से चुपचाप रहकर ही भोजन का आनंद लें।    

4. खाना खाने का सही तरीका खूब चबाकर खाएं

आयुर्वेद में खाना खाने के सही तरीके (khana khane ka sahi tarika) में यह भी सलाह दी गई है की खाने को खूब चबाकर खाना चाहिए। खाना कभी भी जल्दबाजी या निगल कर नहीं खाना चाहिए। खाने को जितना चबाया जाए, उतना ही अच्छा होता है। भोजन अच्छी तरह चबाकर खाने से भोजन का पाचन जल्दी होता है और इससे भोजन में मौजूद पोषक तत्व शरीर को सही से प्राप्त होते हैं। कहा जाता यही की भोजन को इतना चबाना चाहिए की उसका आधा पाचन मुंह के अंदर ही हो जाए।   

5. भोजन करते समय ज्यादा पानी न पिएं 

भोजन करते समय ज्यादा पानी भी नहीं पीना चाहिए। हालांकि भोजन करते समय आपको एक गिलास पानी हमेशा साथ में रखना चाहिए, लेकिन जरूरत पड़ने पर ही एक या दो घूँट पानी पीना चाहिए। भोजन के दौरान ज्यादा पानी पीने से पाचन की समस्याएं उतपन्न हो सकती है और भोजन को पचने में ज्यादा समय लग सकता है। साथ ही भोजन के तुरंत बाद भी ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। भोजन करने से लगभग 40-50 मिनट पहले और भोजन करने के लगभग एक घंटे बाद पानी पी सकते हैं। 

6. भोजन के तुरंत बाद एक जगह बैठे न रहें

भोजन करने के बाद एक जगह पर बैठे न रहें। जब भी भोजन करें उसके बाद थोड़ी देर इधर-उधर जरूर टहलना चाहिए, इससे भोजन को जल्दी पचने में मदद मिलती है। ऐसा भी न हो की आप भोजन करने के बाद तेज गति से दौड़ने लगे या एक्सरसाइज करने लग जाएं, आपको बस सामान्य गति से टहलना है। भोजन करने के बाद एक जगह बैठे रहने या लेटे रहने से भोजन को पचाने में मुश्किल होती है और इससे मोटापे का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़े – मॉर्निंग वॉक के 21 फायदे      

7. प्रतेक स्वाद का भोजन करें 

खाना खाने का सही तरीका (khana khane ka sahi tarika) की आगे बात करें तो आयुर्वेद के अनुसार आपको सभी स्वाद का भोजन करना चाहिए। आयुर्वेद में 6 तरह के स्वाद वाले भोजन मीठा,  खट्टा, कड़वा, तीखा, नमकीन और कसैला को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया है। अच्छी सेहत के लिए आपको एक उचित मात्रा में सभी प्रकार के स्वाद वाले खाद्य पदार्थों को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।   

8. अधिक भोजन न करें 

आयुर्वेद के अनुसार जरुरत से ज्यादा भोजन नहीं करना चाहिए, जितनी भूख हो उससे कम ही भोजन करना चाहिए। एक बारी में बहुत ज्यादा खाना खाने से पाचन तंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है जिस कारण भोजन का पाचन सही से नहीं हो पाता है। 

9. भोजन के बीच अंतराल रखें 

आयुर्वेद के अनुसार दो समय के भोजन के बीच अच्छा खासा अंतराल होना चाहिए। एक समय का भोजन जब तक अच्छी तरह न पच जाए तब तक दूसरे समय का भोजन नहीं करना चाहिए। साथ ही भोजन करने के बाद छोटी-छोटी चीजों के सेवन से भी बचना चाहिए। देखा गया है की कुछ लोग भोजन करने के बाद भी कुछ न कुछ खाते रहते हैं, जो सही नहीं है। 

10. रात का भोजन 

रात का भोजन हमेशा हल्का रखें (khana khane ka sahi tarika)। रात को कम मिर्च-मसाले और कम ऑयल वाला भोजन करना चाहिए। रात को हरे पत्तेदार सब्जियों व सलाद का सेवन करना चाहिए। साथ ही रात को सोने से कुछ देर पहले दूध भी पी सकते हैं। रात का भोजन समय से कर लेना चाहिए। 

यह भी पढ़े – हमेशा स्वस्थ रहने के 21 नियम 

सुबह के समय क्या खाना चाहिए – Khana Khane Ka Sahi Tarika

सुबह के समय शरीर को एनर्जी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है इसलिए सुबह के भोजन में कार्बोहायड्रेट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होने चाहिए। सुबह नाश्ते के लिए कुछ बेस्ट फूड्स इस प्रकार है। 

  • ओट्स 
  • दलिया 
  • अंडा 
  • दही 
  • फल 
  • फलों का रस 
  • अंकुरित अनाज
  • सूखे मेवे

यह भी जरूर पढ़े : सुबह नाश्ते के लिए 11 हेल्दी फूड

दोपहर के भोजन में क्या खाएं – Bhojan Karne Ka Sahi Tarika

दोपहर का भोजन यानी लंच आपके दिन का सबसे हेवी भोजन होना चाहिए। इस समय आप ऐसा भोजन कर सकते हैं, जिन्हे पचने में थोड़ा समय लगता है। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं की आप अनहेल्दी भोजन करें। दोहपर के भोजन के लिए कुछ हेल्दी फूड्स आइटम इस प्रकार हैं।   

  • रोटी 
  • चावल 
  • सब्जी
  • दाल
  • अंडा 
  • मछली  
  • सलाद 
  • दही
  • छाछ

रात के भोजन में क्या खाएं – Khane Ka Sahi Tarika

रात का भोजन दिन का सबसे हल्का भोजन होना चाहिए, रात के समय हमारा पाचन तंत्र सबसे ज्यादा स्लो काम करता है साथ ही इस समय शारीरिक हलचल भी कम रहती है जिससे भोजन को पचाना मुश्किल होता है। रात के भोजन के लिए कुछ सुझाव इस प्रकार हैं। 

  • हरे पत्तेदार सब्जियां
  • सलाद 
  • उबली दाल 
  • सब्जियों का सूप
  • ग्रील्ड फिश 
  • अंडे का सफेद भाग 

विरुद्ध आहार के बारे में जाने 

ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन अगर अकेले किया जाए तो यह शरीर को फायदा पहुँचाने का कार्य करते हैं, जबकि इन्हीं खाद्य पदार्थों को अगर किसी अन्य खाद्य-पदार्थ के साथ लिया जाए, तो ये शरीर को नुकसान पहुँचाने का काम करते हैं। इन्हें की विरुद्ध आहार कहा जाता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही विरुद्ध आहार के बारे में। 

  • दूध के साथ दही, कटहल, नमक, खट्टे फल व मछली आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • दही के साथ दूध, पनीर, खीरा या किसी भी तरह के गर्म पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • घी और शहद का सेवन कभी भी एक साथ नहीं करना चाहिए। 
  • शहद को गर्म करके नहीं खाना चाहिए। साथ ही किसी भी गर्म चीज में शहद को मिक्स नहीं करना चाहिए। 
  • बहुत ज्यादा गर्म और बहुत ज्यादा ठंडा भोजन एक साथ नहीं करना चाहिए। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. सुबह उठकर क्या खाना चाहिए

Ans. सुबह उठकर सबसे पहले आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए। उसके बाद आप अंकुरित अनाज, भिगोए हुए बादाम या किशमिश, ओट्स, दलिया, उबले अंडे या रोटी आदि का सेवन कर सकते हैं। सुबह खाली पेट खट्टे फल, चाय-कॉफी, ऑयली फूड्स व ज्यादा मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचना चाहिए।

Q. क्या वीक में एक बार व्रत रखना सही है

Ans. जी हाँ, आप सफ्ताह में एक बार व्रत रख सकते हैं। इससे पाचन तंत्र को भी थोड़ा आराम मिलता है।

Q. क्या सुबह चाय पी सकते हैं

Ans. जी नहीं सुबह के समय खाली पेट कभी भी चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए, चाय की जगह आप गुनगुना पानी पी सकते हैं।

Q. फल कब खाने चाहिए

Ans. सुबह या दिन के समय आप फल खा सकते हैं। भोजन के साथ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। शाम के बाद खट्टे फलों एक सेवन नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने खाना खाने का सही तरीका (khana khane ka sahi tarika) के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको इजी लाइफ हिंदी का यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आपको इससे अच्छी जानकारी मिली होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

2 thoughts on “आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने का सही तरीका | Khana Khane Ka Sahi Tarika”

Leave a Comment