सफेद बालों को काला करने का आयुर्वेदिक तेल |Balo Ko Kala Karne Ka Oil

सफेद बालों को काला करने वाला तेल : सफेद बालों को काला करने के लिए लोग अक्सर केमिकल युक्त कलर या हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। जिससे कुछ समय के लिए बाल काले तो हो जाते हैं, लेकिन इससे बालों को एक बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है। केमिकल युक्त पदार्थों के लगातार इस्तेमाल से बाल बहुत ज्यादा रूखे व कमजोर पड़ने लगते हैं और वक्त के साथ सफेद बालों की समस्या और भी ज्यादा बढ़ने लगती है। ऐसे में यदि आप बालों को बिना नुकसान पहुंचाए हमेशा के लिए काला और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको अच्छे खानपान के साथ नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए।

अगर आपके बाल उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं तो आप नेचुरल तरीकों से इन पर रोक लगा सकते हैं या इन्हें दोबारा से काला बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सफेद बालों को काला करने वाला तेल (balo ko kala karne ka oil) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तेल बालों को काला करने के साथ-साथ बालों की ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है और इनसे कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होगा।

कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण

बाल काले करने का आयुर्वेदिक तेल (bal kala karne wala tell) के बारे में जानने से पहले एक बार इस समस्या के कारण के बारे में भी जान लेते हैं। दरअसल, उम्र से पहले बालों के सफेद होने का कोई एक कारण नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे –

  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण।
  • किसी लंबी बीमारी के कारण।
  • कुछ दवाइयों के अधिक सेवन के कारण।
  • केमिकल प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल के कारण।
  • बहुत ज्यादा तनाव लेने के कारण।
  • हार्मोनल बदलाव के कारण।
  • अनुवांशिक कारण।

उम्र से पहले बालों के सफेद होने के कारण जानने के बाद, आपको एक चीज तो अवश्य समझ आ चुकी होगी कि मात्र बालों पर तेल का उपयोग करने से इस समस्या से छुटकारा नहीं पाया जा सकता, इसके लिए आपको एक अच्छी डाइट भी लेनी होगी। लेकिन आप चिंता न करें इस लेख में हम आपको सफेद बालों को काला करने के लिए तेल (baal kale karne ka oil) के साथ-साथ सफेद बालों को काला करने की डाइट के बारे में भी जानकारी देंगे।

यह भी जरूर पढ़े : इन घरेलू उपायों से मदद से बढ़ाये बालों की लंबाई  

सफेद बालों को काला करने वाला तेल – Safed Balo Ko Kala Karne Ka Oil

प्राचीन समय से ही बालों के लिए तेल को सबसे ज्यादा उपयोगी माना गया है। सिर पर नियमित तेल की मालिश करने से समय से पहले बालों का सफेद होना, बालों का झड़ना व बालों का पतला होना जैसी अनेकों समस्याओं से बचा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे तेलों के बारे में (safed balo ko kala karne ka oil) बता रहे हैं, जो समय से पहले सफेद बालों की समस्या को दूर करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। तो आइये, जानते हैं इनके बारे में –    

1. सफेद बालों को काला करने का होममेड तेल

safed balo ko kala karne ka tel

ऑयल बनाने के लिए सामग्री

  • एक कप सरसों का तेल 
  • एक छोटा चम्मच मेथी पाउडर 
  • एक चम्मच आंवला पाउडर 
  • दो चम्मच महेंदी पाउडर
  • दो विटामिन E कैप्सूल 

ऑयल बनाने का तरीका 

  • विटामिन E कैप्सूल को छोड़कर सभी चीजों को एक लोहे की कड़ाई में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • उसके बाद इसे गैस पर रख दें और बिल्कुल हल्की आंच में 4-5 मिनट पकने के लिए छोड़ दें।
  • इस बीच इसे चम्मच की मदद से चलाते रहें। ध्यान रहे की तेल जलें न। 
  • 4-5 मिनट पकने के बाद जब यह ऑयल भूरे रंग में बदल जाए, तब गैस बंद कर दें। 
  • उसके बाद इस कड़ाई को लगभग 20-24 घंटे तक किसी सुरक्षित जगह पर ढककर रख दें।
  • 24 घंटे बाद आपको यह ऑयल हल्का गाढ़ा नजर आएगा।
  • अब इसमें विटामिन E कैप्सूल का ऑयल अच्छे से मिक्स कर दें। 
  • सफेद बालों को काला करने का नेचुरल ऑयल तैयार हो चूका है। 
  • आप इसे एक एयर टाइट बोतल या जार में रखकर 2-3 महीने तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

उपयोग की विधि

  • हाथों में ग्लव्स पहनकर इस ऑयल को उँगलियों की मदद से बालों की जड़ों तक लगाए। 
  • उसके बाद उँगलियों से सिर की हल्की मालिश करें। 
  • फिर 2-3 घंटे के लिए इसे सिर में लगा छोड़ दें। 
  • उसके बाद किसी अच्छे हर्बल शैम्पू से बाल धो लें। 
  • इसका उपयोग इसी तरह हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। 

कैसे काम करता है

अगर आप सफेद बालों को काला करने का तेल (safed balo ko kala karne ka oil) तलाश रहे हैं,  फिर तो यह होममेड हेयर ऑयल आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसमें सरसों के तेल का उपयोग किया गया है जिसमे फैटी एसिड के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बेहद लाभकारी होता है। 

सरसों ऑयल को जब लोहे की कड़ाई में मेथी पाउडर, आंवला पाउडर और महेंदी के साथ पकाया जाता है तो इसके गुण और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। यह ऑयल (baal kale karne ka oil) बालों को नेचुरल रंग प्रदान करने के साथ-साथ बालों को मुलायम और मजबूत बनाने में भी मदद करता है। साथ ही यह डैंड्रफ को दूर करने में भी काफी सहायक होता है।

2.  सफेद बालों को काला करने का ऑयल – नारियल तेल और आंवला पाउडर 

सामग्री 

  • 4 चम्मच जमा हुआ नारियल तेल 
  • 2 चम्मच आंवला पाउडर 
  • 2 विटामिन E कैप्सूल

बनाने का तरीका 

  • नारियल तेल और आंवला पाउडर को एक बर्तन में अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • अब इसे गैस में हल्की आंच में गर्म करने के लिए रख दें। 
  • चम्मच से दोनों को आपस में अच्छी तरह हिलाते रहें। 
  • थोड़ी देर बाद जब इसका रंग बदलने लगे और दोनों सामग्री आपस में अच्छी तरह मिक्स हो जाएं तब गैस बंद कर दें। 
  • 2-3 घंटे के लिए इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। 
  • उसके बाद इस तेल को किसी एयर टाइट बोतल में रख दें। 
  • आप चाहे तो इसमें ऊपर से विटामिन E कैप्सूल भी मिक्स कर सकते हैं। 

उपयोग का तरीका 

  • इस तेल को उंगलियों की मदद से सिर में लगाकर अच्छे से मालिश करें। 
  • तेल स्कैल्प और बालों की जड़ों तक पहुंचना चाहिए।
  • उसके बाद शावर कैप या स्कार्फ से बालों को बांध लें।
  • कम से कम 2-3 घंटे के लिए आप इसे बालों में लगा के रखें। 
  • चाहे तो इसे रात में लगाकर, रातभर लगा भी छोड़ सकते हैं। 
  • उसके बाद हर्बल शैम्पू से बाल धो लें। 
  • इस तेल का उपयोग आप वीक में 2-3 बार कर सकते हैं।    

कैसे काम करता है

नारियल तेल और आंवला दोनों ही बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। नारियल तेल में एंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट व एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और इसमें फैटी एसिड भी पाए जाते हैं, जो बालों को काला, लंबा, घना व मजबूत बनाने में मदद करते हैं। वहीं विटामिन सी से भरपूर आंवला को आयुर्वेद में बालों के लिए सबसे अच्छी औषधीयों में से एक माना गया है। सफेद बालों को काला करने के तेल (safed balo ko kala karne ka oil) में आप इसका भी उपयोग कर सकते हैं।

3. सफेद बालों को काला करने वाला तेल – नारियल तेल और करी पत्ता

balo ko kala karne ka oil

सामग्री

  • 3-4 चम्मच नारियल तेल (जमा हुआ)
  • लगभग एक मुठी कड़ी पत्ता

बनाने की विधि

  • एक बर्तन में नारियल तेल और करी पत्ता को गैस के ऊपर गर्म करने के लिए रख दें।
  • धीमी आंच में इसे तब तक पकाते रहें जब तक कि इसका रंग बदल न जाए और करी पत्ता नारियल तेल में अच्छी तरह मिल न जाएं।
  • इस बीच चम्मच से इसे चलाते रहें, तेल जलना नहीं चाहिए।
  • उसके बाद तेल को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फिर इसे अच्छी तरह छानकर किसी एयर टाइट ढकन वाली सीसी में रख दें। 

उपयोग का तरीका

  • इस तेल को स्कैल्प और बालों में लगाकर उंगलियों से स्कैल्प की मालिश करें।
  • ध्यान रहे कि तेल बालों की जड़ों तक जाना चाहिए।
  • एक से दो घंटे के लिए इसे सिर पर लगा रहने दें।
  • फिर किसी अच्छे माइल्ड या हर्बल शैम्पू से बाल धो लें।
  • आप वीक में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. सरसों और नारियल का तेल

सामग्री

  • दो चम्मच नारियल तेल
  • एक चम्मच अरंडी तेल

उपयोग का तरीका

  • दोनों तेलों को आपस में अच्छी तरह मिक्स करके, हल्का गर्म कर लें।
  • जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तब इसे बालों की जड़ों तक लगाएं।
  • कुछ देर उंगलियों से सिर की अच्छी तरह मालिश करें।
  • कम से कम 50-60 मिनट इसे लगा छोड़ दें।
  • फिर शैम्पू से बाल धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे काम करता है

सफेद बालों को काला करने का तेल (baal kale karne ka tel) में यह ऑयल भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है। सरसों के तेल में पोषक तत्वों का भंडार छुपा होता है। इसमें कैल्शियम, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम व फैटी एसिड पाए जाते हैं। जबकि अरंडी में प्रोटीन मौजूद होता है। इन पोषक तत्वों के कारण सफेद बालों बालों को काला करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इन दोनों तेलों का मिश्रण बालों को मजबूत, लंबा व घना बनाने में भी मदद करता है।

5. सफेद बालों को काला करने का ऑयल – जैतून और कलौंजी का तेल

safed balo ko kala karne ka oil

सामग्री

  • एक चम्मच जैतून का तेल
  • एक चम्मच कलौंजी का तेल

उपयोग का तरीका

  • जैतून और कलौंजी के तेल को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • उसके बाद इसे सिर में बालों की जड़ों तक अच्छे से लगा लें।
  • कुछ देर उंगलियों से हल्की मालिश करें।
  • एक-दो घंटा इसे सिर में लगा रहने दें और उसके बाद हर्बल शैम्पू से बाल धो लें।
  • इसका उपयोग आप हफ्ते में 2-3 दिन कर सकते हैं। 

कैसे काम करता है

कलौंजी और जैतून के तेल का मिश्रण बालों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। कलौंजी के तेल में लिनोलेइक एसिड पाया जाता है जो बालों को झड़ने से बचाने के साथ-साथ बालों को सफेद होने से बचाने में भी मदद करता है। इस तरह सफेद बालों को काला करने में यह तेल भी आपकी काफी मदद कर सकता है।

पढ़ना जारी रखें,
आगे हम सफेद बालों को काला करने के लिए क्या खाना चाहिए के बारे में बता रहे हैं –

सफेद बालों को काला करने के लिए क्या खाएं

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया था कि सफेद बालों को काला करने का तेल (safed balo ko kala karne ka oil) के साथ-साथ इस समस्या के लिए खानपान का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। तो आइए जानते हैं कि सफेद बालों को काला करने के लिए क्या खाना चाहिए।

1. प्रोटीनयुक्त भोजन  करें

सफेद बालों को काला होने से रोकने के लिए आपको प्रचुर मात्रा में प्रोटीनयुक्त भोजन करना चाहिए। बालों की हेल्थ के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी होता है। प्रोटीन के लिए आप अपने भोजन में अंडा, मछली, दूध, दही, पनीर, सोयाबीन, पीनट बटर, अंकुरित अनाज व दालों को शामिल कर सकते हैं। (प्रोटीन के 25 सबसे अच्छे स्रोत)

2. विटामिन सी भरपूर फल और सब्जियां खाएं

बालों को लंबा, घना, मजबूत और काला बनाने के लिए विटामिन सी भी बेहद जरूरी होता है। आंवला, संतरा, नींबू, अंगूर, अमरूद, आम, शिमला मिर्च, टमाटर, खीरा आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। खासकर प्रतिदिन आंवला का सेवन जरूर करें, यह विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है।

3. आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ

भोजन में आयरन की कमी के कारण भी बाल समय सफेद होने लगते हैं, ऐसे में अपने भोजन में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को भी जरूर शामिल करें। पालक, ब्रोकली, मीट, मछली, अनाज, दाल, बीज व सूखे मेवों में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है।

4. विटामिन बी कांपलेक्स

विटामिन बी कांपलेक्स बालों के लिए अत्यंत जरूरी विटामिन्स का एक समूह जिसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी7 (बायोटिन), बी9 और बी12 सामिल हैं। विटामिन बी कांपलेक्स ज्यादातर हरे पत्तेदार सब्जियों, फलों, अनाज, अंडा, मछली व ड्राई फ्रूट्स में पाया जाता है। जबकि कुछ लोग इसकी पूर्ति के लिए सप्लीमेंट का सहारा भी लेते हैं।

कुछ जरूरी टिप्स

  • अगर आपके अभी कुछ ही बाल सफेद हुए हैं और आप उन्हें ढकने के लिए केमिकल युक्त कलर या हेयर डाई का इस्तेमाल कर रहें हैं तो ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें, ऐसा करने से सफेद बालों की समस्या और भी बढ़ सकती है।
  • बालों पर बहुत ज्यादा शैम्पू, कंडीशनर, स्प्रेय व हेयर जेल का उपयोग भी न करें।
  • बालों पर अधिक हीट का उपयोग न करें।
  • नियमित रूप से एक्सरसाइस करें।
  • शरीर को हाइड्रेटेड रखें, खूब पानी पिएं।
  • अच्छी नींद लें और तनाव से दूर रहें।

यह भी जरूर पढ़े : बालों के लिए 10 सबसे अच्छे हर्बल शैम्पू

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

Q. क्या सफेद बालों में मेंहंदी लगा सकते हैं

Ans. बालों के लिए मेहंदी काफी ज्यादा फायदेमंद होती है यह बालों को मुलायम और मजबूत बनाने में मदद करती है। लेकिन सफेद बालों में मेहंदी लगाने से बाल भूरे रंग के हो जाते हैं, अगर आपको यह रंग पसंद आता है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी के उपयोग के बारे में हमने ऊपर लेख में बताया है, जिसमें हमने इसका उपयोग सरसों के तेल, मेथी पाउडर और आंवला पाउडर के साथ में किया है।

Q. बालों में तेल की मालिश करने के बाद बाल किस शैम्पू से धोने चाहिए

Ans. आपने बालों के हिसाब से आप किसी अच्छे माइल्ड शैम्पू या हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। माइल्ड शैम्पू में ज्यादा केमिकल नहीं होते हैं, जिस वजह से यह बालों को नुकसान नहीं पहुंचता है।

Q. क्या नारियल तेल से बाल सफेद होते हैं

Ans. जी नहीं, नारियल तेल से बाल सफेद नहीं होते। यह एक गलत धारणा है। बल्कि, नारियल तेल बालों को लम्बा, घना, मजबूत और काला बनाने में मदद करता है।

Q. समय से पहले बाल सफेद न हो इसके लिए क्या करना चाहिए

Ans. समय से पहले बाल सफेद न हो इसके लिए ये टिप्स फॉलो करें
1. बालों पर केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
2. नियमित बालों में तेल की मालिश करें।
3. अपने खानपान का ध्यान रखें।
4. बालों को तेज धूप और प्रदूषण से बचाएं।
5. ज्यादा तनाव न लें।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने सफेद बालों को काला करने वाला तेल (balo ko kala karne ka oil) के बारे में जाना। साथ ही सफेद बालों के लिए जरूरी डाइट और कुछ जरूरी टिप्स भी आपको बताए। आप इन तरीकों को फॉलो करके सफेद बालों की समस्या से बच सकते हैं या जो बाल समय से पहले सफेद हो गए हैं उन्हें फिर से काला बना सकते हैं। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

यह भी जरूर पढ़े –

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment