Biotique Papaya Face Wash : बायोटिक पापाया फेस वाश के फायदे, उपयोग और नुकसान

Biotique Papaya Face Wash Benefits in Hindi : आपने कभी न कभी बायोटिक (biotique) कंपनी के बारे में तो जरूर सुना होगा। यह कंपनी अपने स्किन और हेयर केअर प्रोडक्ट्स के लिए काफी फेमस है। आज हम इस कंपनी के एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में जानेंगे जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है, इस प्रोडक्ट का नाम बायोटिक पापाया डीप क्लीनज फेस वाश (biotique papaya deep cleanse face wash) है। भारतीय बाजार में यह कम कीमत पर मिलने वाले सबसे अच्छे फेस वाश में से एक है।

त्वचा के लिए बायोटिक पापाया फेस वाश के फायदे (biotique papaya face wash benefits in hindi) जबरदस्त है। यह धूल-मिट्टी, प्रदूषण व पसीने के कारण चेहरे पर जमा गंदगी व डर्ट पार्टिकल्स की अच्छी तरह सफाई करके, चेहरे की त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद पपीते के गुण दाग-धब्बों को हल्का करने और त्वचा का निखार बढ़ाने में सहायक होते हैं। सबसे अच्छी बात है कि यह सभी स्किन टाइप्स के लोगों के लिए उपयोगी है।

बायोटिक कंपनी के बारे में – About Biotique Products

बायोटिक एक पुरानी कंपनी है, इसकी स्थापना 1992 में विनीता जैन की थी। विनीता ने आयुर्वेद और बॉयोटेक्नोलॉजी का ज्ञान हासिल करके, इस कंपनी की शुरूआत की थी। यह कंपनी मुख्य रूप से अपने स्किन केअर, हेयर केअर, बॉडी केअर और बेबी केअर प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। बायोटिक के नेचुरल प्रोडक्ट्स लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। सबसे अच्छी बात है की इनके प्रोडक्ट्स हार्मफुल केमिकल-फ्री होते हैं।

बायोटिक फेस वाश – About Biotique Face Wash

बायोटिक कंपनी द्वारा कई प्रकार के फेस वाश का उत्पादन किया जाता है। जिसमें बायो पाइनएप्पल फेस वाश, बायोटिक पापाया फेस वाश, बायोटिक हनी जेल फेस वाश और बायोटिक का नीम फेस वाश काफी ज्यादा फेमस है। आप अपनी त्वचा के अनुरूप किसी भी प्रकार के फेस वाश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम बायोटिक पापाया फेस वाश के फायदे (biotique papaya face wash benefits in hindi) और इसके नुकसान या खामियों के बारे में जानेंगे।

बायोटिक पापाया फेस वाश इंग्रेडिएंट्स – Biotique Papaya Face Wash Ingredients in Hindi

बायोटिक पापाया फेस वाश के फायदे (biotique papaya face wash benefits) जानने से पहले इसमें शामिल सामग्री के बारे में जानना जरूरी है। इसमें पापाया यानी पपीता मुख्या इंग्रेडिएंट है और इसके अलावा भी इसमें कई नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है। बायोटिक पापाया फेस वाश की इंग्रेडिएंट्स लिस्ट नीचे दी गई है।

पपीता जूसCarica papaya
अखरोट छाल का पाउडरJuglans Regia
नीमMelia Azadirachta Indica
बन हल्दीCurcuma Aromatica
रीठाSapindus Mukorossi
कीकर गोंदAcacia Arabica
मूंगफली का तेलGroundnut Oil
प्योरिफाइड हिमालयन वॉटरPurified Himalayan Water

बायोटिक पापाया फेस वाश के फायदे – Biotique Papaya Face Wash Benefits in Hindi

Biotique Bio Papaya Face Wash benefits in hindi
  • इसमें पपीते का रस, नीम की पत्ती व जंगली हल्दी के गुण मौजूद है।  
  • ये सभी इंग्रेडिएंट्स त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं।    
  • बायोटिक पापाया फेस वाश त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए गहराई से साफ करता है। 
  • धूल-मिट्टी, पसीना व प्रदूषण के कारण त्वचा पर जमा गंदगी को हटाने में सहायक है।
  • छिद्रों की अच्छी तरह सफाई करता है।     
  • ऑयली स्किन के लिए अच्छा है यह त्वचा पर मौजूद एक्सट्रा ऑयल को अच्छी तरह साफ करता है।
  • चेहरे को रूखा नहीं करता, त्वचा पर नमी को बनाये रखता है। 
  • दाग-धब्बे व कील-मुंहासों को कम करने में सहायक है।
  • कंपनी के अनुसार यह मेकअप को हटाने में भी सक्षम है। 
  •  पूरी तरह से नेचुरल और केमिकल-फ्री फेस वाश है।  
  • सभी स्किन टाइप्स के लिए उपयोगी है। 
  • महिला व पुरूष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। 

उपयोग का तरीका – How To Use 

  • सबसे पहले पानी से चेहरे को हल्का गीला कर लें। 
  • अपनी हथेली पर थोड़ी मात्रा में बायोटिक पापाया फेस वाश लें।
  • इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाए और उंगलियों से चेहरे की मालिश करें।
  • इस बीच आंखों को बचा के रखें।
  • उसके बाद पानी से चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें। 
  • इसका इस्तेमाल आप इसी तरह से रोज कर सकते हैं। 

बायोटिक पापाया फेस वाश के नुकसान – Biotique Papaya Face Wash Ke Nuksan

  • इंग्रेडिएंट्स की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। 
  • ज्यादा रूखी त्वचा वालों को इसके उपयोग के बाद मॉइस्चराइज़र की जरूरत पड़ सकती है। 
  • वाटरप्रूफ और हेवी मेकअप को अच्छी तरह नहीं हटा पाता। 

कीमत (Price)

QuantityPrice
biotique papaya face wash, 50ml65 INR
biotique papaya face wash, 100ml120 INR
biotique papaya face wash, 150ml155 INR

कहाँ से खरीदें

बायोटिक पापाया फेस वाश (biotique papaya face wash) को आप अपने आस-पास की किसी भी दुकान से खरीद सकते हैं। अगर आपको बाजार में यह न मिले तो फिर आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। amazon में यह आपको आसानी से मिल जाएगा। ऑनलाइन आपको इस पर कुछ डिस्काउंट भी मिल सकता है

निष्कर्ष – Conclusion 

इस आर्टिकल में हमने बायोटिक पापाया फेस वाश के फायदे (biotique papaya face wash benefits in hindi) और इसकी कुछ खामियों के बारे में जाना। यह एक अच्छा फेस वाश है, अगर आप कम बजट में एक अच्छा नेचुरल और केमिकल-फ्री फेस वाश की तलाश में हैं तो फिर आप इसका उपयोग कर सकते हैं। 

उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही आप इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं और Easy Life Hindi के फेसबुक पेज को फॉलो भी कर सकते हैं।    

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या लड़के बायोटिक पापाया फेस वाश का इस्तेमाल कर सकते हैं

Ans. जी हाँ, लड़के भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Q. ऑयली स्किन वालों के लिए यह कैसा है

Ans. ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए भी यह एक बेस्ट फेस वाश है। यह त्वचा पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को अच्छी तरह साफ करता है और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है।

Q. इसका इस्तमेमाल दिन में कितनी बार करना चाहिए

Ans. आप सुबह-शाम दिन में 2 बार इससे चेहरा धो सकते हैं। इससे ज्यादा इसका उपयोग न करें।

Q. क्या यह paraben और alcohol फ्री है

Ans. जी हाँ, यह paraben और alcohol फ्री फेस वाश है। इसमें किसी तरह का कोई भी हानिकारक केमिकल मौजूद नहीं है।

यह भी पढ़े :

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

2 thoughts on “Biotique Papaya Face Wash : बायोटिक पापाया फेस वाश के फायदे, उपयोग और नुकसान”

    • nahin, koi bhi face wash pimples ko nahi hatata, yah pimpes se bachav karne me madad jarur kar sakta hai. apni skin type ke according hi iska use kare .

      Reply

Leave a Comment