पतंजलि आरोग्य स्वरस के फायदे, उपयोग और नुकसान | Patanjali Arogya Swaras Ke Fayde

Patanjali Arogya Swaras Ke Fayde | पतंजलि आरोग्य स्वरस एक आयुर्वेदिक दवा है जिसका उपयोग मुख्य रूप से शरीर को स्वस्थ रखने, गैस, कब्ज व अपच की समस्याओं को दूर करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें त्रिफला, गिलोय, एलोवेरा, नीम और तुलसी के गुण मौजूद होते हैं।

आजकल खराब जीवन शैली, गलत खानपान और कम शारीरिक गतिविधि के कारण पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है और लगभग हर दूसरा व्यक्ति पेट की गैस, कब्ज, अपच व कमजोर पाचन की समस्या से जूझ रहा हैं। साथ ही लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर पड़ती जा रही है।

इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखकर पतंजलि ने एक बेहतरीन दवा “आरोग्य स्वरस” का निर्माण किया है। पतंजलि आरोग्य स्वरस के फायदे (patanjali arogya swaras ke fayde) क्या है, इसका सेवन किस प्रकार करना चाहिए, इसकी कितनी कीमत है और किन लोगों को इसका उपयोग नहीं करना चाहिए, इन सब विषयों में हम इस आर्टिकल में आगे जानेंगे।

पतंजलि आरोग्य स्वरस में मौजूद सामग्री – Patanjali Arogya Swaras Ingredients in Hindi

पतंजलि आरोग्य स्वरस एक आयुर्वेदि उत्पाद है और इसे कई चीजों के मिश्रण से बनाया गया है, जिनके बारे में आपको अवश्य पता होना चाहिए। इसलिए पतंजलि आरोग्य स्वरस के फायदे (patanjali arogya swaras benefits) जानने से पहले इसमे शामिल सामग्री के बारे में जान लेते है।

1. त्रिफला (Triphala)

त्रिफला एक आयुर्वेद औषधि है, इसे मुख्य रूप से तीन फलों के मिश्रण से बनाया जाता है। जिसमे आंवला, बहेड़ा और हरड़ शामिल है। आयुर्वेद में त्रिफला को त्रिदोष (वात, पीत और कफ) को संतुलित करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए त्रिफला एक रामबाण दवा है। साथ ही त्वचा, बाल व आंखों की रोशनी के लिए भी इसे लाभकारी माना जाता है।

यह भी पढ़े : पतंजलि त्रिफला चूर्ण के फायदे

2. एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा एक गुणकारी पौधा है। इसके पत्तों के बीच के गूदा को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल त्वचा व बालों संबंधी कई तरह की समस्याओं के उपचार में किया जाता है, साथ ही एलोवेरा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मधुमेह को नियंत्रित करने, वजन घटाने, पाचन को मजबूत बनाने और पेट की बीमारियों को दूर करने में भी सहायक होता है।

3. गिलोय (Giloy)

गिलोय को भी आयुर्वेद में एक औषधि के रूप में जाना जाता है। स्वास्थ्य के लिए गिलोय के फायदे अध्भुत है। यह शरीर की इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने, पाचन शक्ति को मजबूत बनाने, बुखार में आराम पहुंचाने, डायबिटीज को नियंत्रित करने, जोड़ों का दर्द दूर करने, मोटापा कम करने और त्वचा के बेहद फायदेमंद होती है।

यह भी पढ़े : पतंजलि गिलोय जूस के फायदे

4. नीम (Neem)

नीम के पत्तों के गुण किसी से छिपे नहीं है। इनका उपयोग कई प्रकार के रोगों के उपचार में किया जाता है। यह खून की सफाई करने, शरीर से अवांछित पदार्थों को बाहर निकालने, पेट को स्वस्थ रखने, कील-मुंहासों को दूर करने, त्वचा की चमक बढ़ाने और मधुमेह को नियंत्रित करने में सहायक होता है। साथ ही त्वचा व बालों संबंधी कई प्रकार की समस्याओं में नीम का उपयोग फायदेमंद होता है।

5. तुलसी (Tulsi)

तुलसी का पौधा धार्मिक और आयुर्वेदिक दोनों रूप से बड़ा ही महत्व रखता है। इसकी छोटी-छोटी पत्तियों में कई औषधीय गुण छिपे होते हैं। मस्तिष्क को स्वस्थ रखने, पाचन शक्ति बढ़ाने, सर्दी-जुकाम में आराम पहुंचाने, इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा पर निखार बढ़ाने, कील-मुंहासों को दूर करने, दिल को स्वस्थ रखने और कैंसर जैसे भयंकर रोग से बचाव करने में तुलसी सहायक होती है।

पतंजलि आरोग्य स्वरस के फायदे – Patanjali Arogya Swaras Ke Fayde

Patanjali Arogya Swaras Ke Fayde Nuksan

1. अपच की समस्या से छुटकारा

अपच या बदहजमी पाचन से जुड़ी समस्या है। जिसका मुख्य कारण अव्यवस्थित जीवनशैली व गलत खान-पान है। जी मिचलाना, उल्टी, सिर दर्द, बेचैनी, पेट मे दर्द, जलन आदि इसके कुछ प्रमुख लक्षण है। ऐसे में अपनी दिनचर्या व खानपान में सुधार करके अगर आरोग्य स्वरस का सेवन किया जाए तो फिर कुछ ही दिनों में इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

2. गैस व एसिडिटी से छुटकारा

गैस व एसिडिटी की समस्या के लिए भी पतंजलि आरोग्य स्वरस के फायदे (patanjali arogya swaras ke fayde in hindi) बेहतरीन है। इसमें शामिल त्रिफला, गिलोय व एलोवेरा गैस व एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मदद करते है। लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

3. कब्ज के लिए आरोग्य स्वरस

कब्ज पेट से जुड़ी सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है और अगर इसका समय रहते इलाज न किया गया तो यह पाइल्स का रूप भी ले सकती है। आरोग्य स्वरस में शामिल त्रिफला कब्ज की समस्या की रामबाण दवा है। इसके सेवन से कब्ज में राहत मिलती है और पेट खुलकर साफ होता है। हालांकि इस दवा के सेवन के साथ-साथ जीवनशैली व खानपान में सुधार भी जरूरी होता है।

4. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

पतंजलि आरोग्य स्वरस के फायदे (patanjali arogya swaras ke fayde) की आगे बात करें तो यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी बढ़ाने में भी काफी सहायक होता है। इसमें मौजूद एलोवेरा, नीम, गिलोय व तुलसी के गुण शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते है, जिससे शरीर में रोग जल्दी प्रवेश नहीं कर पाते हैं। आजकल के दौर में इम्युनिटी का मजबूत रहना बेहद आवश्यक भी है।

5. मजबूत पाचन शक्ति

आरोग्य स्वरस के सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है। जिससे भोजन जल्दी पचता है और भोजन से प्राप्त पोषक तत्व शरीर को सही से प्राप्त होते है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन शक्ति का मजबूत रहना बेहद जरूरी होता है।

6. बॉडी डिटॉक्स करें

धूल-मिट्टी, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण हमारे शरीर में बहुत से विषैले पदार्थ जमा होने लगते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाने का कार्य करते हैं। आरोग्य स्वरस (patanjali arogya swaras) के सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है और इन विषैले पदार्थों से छुटकारा मिलता है। इन विषैले पदार्थों के बाहर निकलने से शरीर स्वस्थ व फिट रहता है।

7. त्वचा के लिए आरोग्य स्वरस के लाभ

पतंजलि आरोग्य स्वरस के लाभ त्वचा के लिए भी अच्छे हैं। इसके सेवन से कील-मुंहासों की समस्या कम होती है और चेहरे पर निखार बढ़ता है। इसमे शामिल सभी इंग्रेडिएंट्स जैसे एलोवेरा, तुलसी, नीम, त्रिफला व गिलोय त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और त्वचा संबंधी कई प्रकार की समस्याओं के उपचार में इनका उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़े : त्वचा व बालों के लिए पतंजलि एलोवेरा जेल के फायदे

पतंजलि आरोग्य स्वरस की सेवन विधि – Patanjali Arogya Swaras Uses in Hindi

  • 15 से 20 ml आरोग्य स्वरस (patanjali arogya swaras) को बराबर मात्रा में पानी के साथ मिक्स करके लिया जाता है।
  • बेहतर परिणाम के लिए इसे हल्के गुनगुने पानी के साथ मिक्स करके लेना चाहिए।  
  • इसका सेवन सुबह-शाम दिन में दो बार कर सकते हैं। जबकि स्वस्थ व्यक्ति के लिए इसकी एक खुराक ही काफी है।
  • भोजन से 40-50 मिनट पहले इसका सेवन फायदेमंद होता है।

पतंजलि आरोग्य स्वरस की कीमत

500 ml पतंजलि आरोग्य स्वरस की कीमत 150 रुपए के आसपास है। 

कहाँ से खरीदें

इसे आप किसी भी पतंजलि स्टोर से ले सकते है। साथ ही यह आप इसे ऑनलाइन amazon से भी ले सकते हैं। 

पतंजलि आरोग्य स्वरस के नुकसान – Patanjali Arogya Swaras Side Effects in Hindi

पतंजलि आरोग्य स्वरस (patanjali arogya swaras) एक आयुर्वेदिक दवा है और इसका किसी प्रकार का कोई भी नुकसान नहीं है। लेकिन कुछ परिस्थियों में डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। साथ ही अगर इस दवा में शामिल किसी इंग्रेडिएंट्स से आपको एलर्जी है तो फिर इसके सेवन से बचना चाहिए।   

इसका सेवन किसे नहीं करना चाहिए

  • गर्भवती और बच्चों को दूध पीलाने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • अगर आप पहले से किसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो भी इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
  • छोटे बच्चों को भी इसका सेवन कराने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
  • इसके अलावा किसी गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्ति को भी डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए।   

खानपान का ख्याल

  • पतंजलि आरोग्य स्वरस के फायदे प्राप्त करने के लिए जरूरी है की आप इसके सेवन के साथ-साथ अपने खानपान का भी ख्याल रखें।
  • अपने भोजन में हरी सब्जियां, दाल, अंकुरित अनाज, सूखे मेवे व फलों का शामिल करें।
  • बॉडी को हाइड्रेटेड रखें और दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • फास्ट फूड्स व ऑयली फूड्स का सेवन बंद कर दें।
  • चीनी और मेदे से बनी चीजों का भी सेवन कम करें।
  • चाय-कॉफी और कोल्डड्रिंक्स से भी दूर रहें।
  • घर का बना भोजन ही करें और ओवरईटिंग से बचें।  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. पतंजलि आरोग्य स्वरस के क्या फायदे है?

A. पतंजलि आरोग्य स्वरस का उपयोग पाचन और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता है। साथ ही यह इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने में भी यह काफी मददगार होता है।

Q. पतंजलि आरोग्य स्वरस की खास बात क्या है?

A. इसमें त्रिफला, गिलोय, एलोवेरा, तुलसी व नीम के गुण शामिल है। यह अपच, गैस व कब्ज जैसी बीमारियों के लिए बेहद कारगर है।

Q. इसका सेवन कैसे करना चाहिए?

A. 15-20 ML आरोग्य स्वरस को बराबर मात्रा में हल्के गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है। 

Q. क्या आरोग्य स्वरस के सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है?

A. जी हाँ इसके सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है। इसमें गिलोय, एलोवेरा, तुलसी व नीम के गुण मौजूद होते है जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते है। 

निष्कर्ष – Conclusion

पतंजलि आरोग्य स्वरस (patanjali arogya swaras) एक बेहतरीन आयुर्वेदिक दवा है, स्वास्थ्य के लिए इसके अनेकों लाभ है। खासकर पेट और पाचन संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए यह बेहद कारगर है। साथ ही इसका मूल्य भी ज्यादा नहीं है। 

उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, इस आर्टिकल में हमने पतंजलि आरोग्य स्वरस के फायदे (patanjali arogya swaras ke fayde), उपयोग, कीमत और इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारी देने की कोशिश की है। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही ऐसी ही जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते है।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share This Article

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

4 thoughts on “पतंजलि आरोग्य स्वरस के फायदे, उपयोग और नुकसान | Patanjali Arogya Swaras Ke Fayde”

  1. पतंजलि आरोग्य स्वरस लगातार कितने दिन तक रोजाना खाएं , कृपया मुझे बताने की कृपा करें धन्यवाद

    Reply
    • इसके लिए आप चिकित्स्क से सलाह ले तो बेहतर होगा।

      Reply

Leave a Comment