पतंजलि केश कांति तेल के फायदे | kesh kanti oil ke fayde in hindi : बालों की हेल्थ के लिए आंवला, एलोवेरा, भृंगराज, वीट जर्म ऑयल, नारियल तेल, तिल का तेल, नीम व ब्राह्मी जैसे आयुर्वेदिक तत्व बेहद लाभकारी होते हैं। ज्यादातर हर्बल और नेचुरल हेयर प्रोडक्ट्स में इनका इस्तेमाल भी किया जाता है, लेकिन कैसा हो यदि ये सभी सामग्रियां आपको एक ही प्रोडक्ट के अंदर मिल जाए ?, अगर आप सोच रहे हैं की यह संभव नहीं हो सकता, तो फिर आप गलत है, मार्किट में एक ऐसा प्रोडक्ट मौजूद है।
जी हाँ, यह संभव हैं। भारतीय बाजार में एक ऐसा हेयर ऑयल मौजूद हैं जिसके अंदर ये सभी आयुर्वेदिक तत्व शामिल है। हम बात कर रहे हैं पतंजलि केश कांति हेयर ऑयल (patanjali kesh kanti hair oil) की, जो आंवला, एलोवेरा, भृंगराज, वीट जर्म ऑयल जैसे 20 से अधिक आयुर्वेदिक तत्वों से बना है। साथ ही इसके अंदर किसी प्रकार का कोई हानिकारक रसायन भी मौजूद नहीं है।
बालों के लिए केश कांति हेयर ऑयल के फायदे (kesh kanti oil ke fayde in hindi) बेहतरीन है। यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाने, हेयर फॉल को रोकने व डैंड्रफ कम करने में मदद करता है। साथ ही बालों को सफेद होने से बचाने व दो मुंहे बालों की समस्या को दूर करने में भी सहायक है। स्त्री-पुरुष दोनों ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : पतंजलि एलोवेरा जेल के फायदे और उपयोग
केश कांति हेयर ऑयल क्या है | Kesh Kanti Hair Oil in Hindi
केश कांति हेयर ऑयल (kesh kanti hair oil) बालों में लगाए जाने वाला एक आयुर्वेदिक तेल है, जिसे पतंजलि कंपनी द्वारा बनाया जाता है। इस तेल में वीट जर्म ऑयल, नारियल तेल, तिल का तेल, आंवला, एलोवेरा, भृंगराज व गिलोय जैसे 20 से अधिक नेचुरल इंग्रेडिएंट्स शामिल है।
केश कांति तेल को बालों की जड़ों में लगाकर मालिश करने से बालों की सेहत अच्छी रहती है और बालों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं दूर होती है। खासकर बालों का झड़ना व टूटना कम होता है, डैंड्रफ की समस्या में राहत मिलती है और बाल लंबे, घने व मुलायम होते हैं। केश कांति तेल के फायदे (kesh kanti oil ke fayde in hindi) और इसमें शामिल सभी इंग्रेडिएंट्स की लिस्ट (kesh kanti hair oil ingredients in hindi) जानने के लिए आगे पढ़े।
पतंजलि केश कांति हेयर ऑयल इंग्रेडिएंट्स लिस्ट | Kesh Kanti Hair Oil Ingredients in Hindi
केश कांति हेयर ऑयल की सबसे खास बात इसमें शामिल तत्व हैं, इसमें 20 से ज्यादा नेचुरल इंग्रेडिएंट्स शामिल है, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। पतंजलि केश कांति हेयर ऑयल इंग्रेडिएंट्स (kesh kanti hair oil ingredients in hindi) की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।
ब्रह्मी | 2.0 g |
आंवला | 1.0 g |
भृंगराज | 2.0 g |
मेहंदी | 2.0 g |
नीम पत्ती | 1.0 g |
बहेड़ा | 1.0 g |
हरड़ | 1.0 g |
गिलोय | 1.0 g |
एलोवेरा | 1.0 g |
जटामांसी | 0.5 g |
हल्दी | 1.0 g |
नागकेसर | 0.5 g |
बकुची | 1.0 g |
गुड़हल फूल | 1.0 g |
करेला | 1.0 g |
यष्टिमधु | 0.5 g |
अनंतमूल | 0.5 g |
रसौंत | 0.5 g |
वछ | 0.5 g |
नारियल तेल | 20 g |
तिल का तेल | q.s to100 ml |
केश कांति तेल के फायदे | Kesh Kanti Oil Ke Fayde In Hindi

केश कांति हेयर ऑयल (kesh kanti hair oil in hindi) में शामिल नेचुरल इंग्रेडिएंट्स बालों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसके इस्तेमाल से बालों से जुड़ी कई प्रकार की आम समस्याओं में राहत मिल सकता है और बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है, लेकिन इसके साथ-साथ अच्छी डाइट लेना भी जरूरी है। पतंजलि केश कांति तेल के फायदे (kesh kanti oil ke fayde) इस प्रकार है।
1. हेयर फॉल कम में सहायक
हेयर फॉल कम करने के लिए स्कैल्प पर ऑयल की मालिश करना सबसे अच्छा तरीका है, इससे बालों को पोषण मिलता है और बाल मजबूत रहते हैं। इसके लिए आप केश कांति हेयर ऑयल का उपयोग कर सकते हैं, इसमें शामिल वीट जर्म ऑयल, एलोवेरा, आंवला, भृंगराज जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स हेयर फॉल रोकने में काफी मददगार होते हैं।
यह भी पढ़े : बालों के लिए एलोवेरा जेल और नारियल तेल के फायदे
2. डैंड्रफ कम करने में सहायक

डैंड्रफ की समस्या कम करने के लिए भी केश कांति हेयर ऑयल के फायदे (kesh kanti oil ke fayde) अच्छे हैं। इसमें मौजूद वीट जर्म ऑयल, एलोवेरा, नीम, आंवला और भृंगराज आदि के गुण डैंड्रफ कम करने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं। डैंड्रफ की समस्या के लिए हफ्ते में 2-3 बार इससे बालों की मालिश करना फायदेमंद हो सकता है।
3. दो मुंहे बालों की समस्या के लिए लाभकारी
बालों का दो हिस्सों में बट जाना यानी दो मुंहे बाल भी बालों से जुड़ी एक बड़ी समस्या है, मेडिकली भाषा में इन्हें ट्रायकॉप्टिलोसिस कहा जाता है। समय रहते अगर इस परेशानी को दूर नहीं किया गया तो इससे बालों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुँच सकता है। इस समस्या को कम करने में भी पतंजलि केश कांति तेल के फायदे (kesh kanti oil ke fayde in hindi) बेहद अच्छे हैं। नियमित इस तेल की मालिश करने से दो मुंहे बालों की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
4. बालों को जड़ों से मजबूत बनाए

बालों पर नियमित केश कांति तेल की मालिश करने से बालों को अच्छी तरह पोषण मिलता हैं जिससे बाल मजबूत होते है और बालों का झड़ना व टूटना भी कम होता हैं। इसमें मौजूद सभी इंग्रेडिएंट्स बालों को जड़ से मजबूत बनाने में सहायक है। खासकर इसमें मौजूद आंवला, भृंगराज, एलोवेरा, तिल का तेल और वीट जर्म ऑयल बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
5. बालों की चमक बढ़ाने में सहायक
रूखे और बेजान बालों की समस्या दूर करने और बालों को नेचुरल चमक प्रदान करने में भी केश कांति ऑयल के फायदे (kesh kanti hair oil benefits in hindi) अच्छे हैं। इसके लिए नहाने से 40-50 मिनट पहले इससे बालों की अच्छी तरह मालिश करें और फिर किसी अच्छे हर्बल शैम्पू से बाल धो लें, आपको अपने बालों पर अलग ही चमक देखने को मिलेगी। इसके अलावा आप चाहे तो नारियल तेल के साथ मिक्स करके भी इससे सिर की मालिश कर सकते हैं।
6. हेयर ग्रोथ बढ़ाने में सहायक
लबे व घने बाल हर किसी को पसंद होते है, खासकर महिलाओं को लंबे बालों की चाह ज्यादा होती है। लेकिन कुछ कारणों की वजह से कुछ लोगों के बालों की ग्रोथ रुक जाती है, सब कुछ आजमाने के बाद भी बाल लंबे नहीं हो पाते। इस समस्या को दूर करने के लिए भी केश कांति तेल का उपयोग किया जा सकता है। इसमें मौजूद नेचुरल इंग्रेडिएंट्स जैसे भृंगराज, तिल का तेल व आंवला बालों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद होते है।
7. सफेद बालों की समस्या के लिए उपयोगी

केश कांति हेयर ऑयल बालों का उम्र से पहले सफेद होने की समस्या से बचाने में भी सहायक होता है। इसमें मौजूद आंवला, मेहंदी, नारियल तेल तिल का तेल बालों को लंबे समय तक काला बनाये रखने में मदद करते है। हालांकि, यह मौजूदा सफेद बालों को काला करने में कितना उपयोगी है यह कहना मुश्किल है।
8. तनाव कम करने में सहायक
बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के साथ-साथ केश कांति तेल के फायदे (kesh kanti oil ke fayde in hindi) तनाव कम करने के लिए भी काफी अच्छे है। इसमें मौजूद ब्राह्मी, भृंगराज, मेहंदी, गिलोय, गुड़हल फूल व आंवला के गुण मन को शांत करने और तनाव दूर करने में मदद करते है। इसके लिए आप इस हेयर ऑयल से सिर पर अच्छी तरह चंपी कर सकते है। आप चाहे तो चंपी करने के लिए इसमें अन्य हेयर ऑयल भी मिक्स कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : डाबर आंवला तेल के फायदे और नुकसान
9. हानिकारक तत्व शामिल नहीं है
केश कांति हेयर ऑयल की एक खास बात यह भी है की इसमें किसी भी प्रकार का कोई ऐसा हानिकारक तत्व शामिल नहीं है जो बालों को डैमेज करें। इसमें ज्यादातर नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का ही इस्तेमाल किया गया है। यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक तेल है जो बालों को पोषण देने का कार्य करता है और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
10. महिला-पुरूष दोनों के लिए उपयोगी
केश कांति हेयर ऑयल का उपयोग महिला व पुरूष दोनों ही कर सकते है। दोनों के लिए यह एक समान उपयोगी है।
पतंजलि केश कांति तेल का उपयोग | Kesh Kanti Hair Oil Use In Hindi
पतंजलि केश कांति तेल का उपयोग (kesh kanti hair oil use in hindi) मुख्य रूप से बालों पर लगाने और सिर की मालिश करने के लिए किया जाता है, इसके उपयोग से बाल लंबे, घने, मजबूत और चमकदार रहते हैं, डैंड्रफ कम होता है और बालों से जुडी कई प्रकार की समस्याएं कम होती है। इसका उपयोग आप बालों पर इस तरह कर सकते है।
- अपने बालों के हिसाब से अपनी हथेली पर केश कांति तेल लें।
- इसे अपने दोनों हाथों से अच्छी तरह रगड़ते हुए बालों पर लगाएं।
- तेल बालों की जड़ों तक पहुंचना चाहिए।
- उंगलियों की मदद से स्कैल्प की अच्छी तरह मालिश करें।
- उसके बाद इसे रातभर के लिए लगा छोड़ दें।
- अगली सुबह किसी अच्छे हर्बल शैम्पू से बाल धो लें।
केश कांति ऑयल की कीमत (Price)
120 ml पतंजलि केश कांति तेल की की कीमत 130 रुपए के आसपास है।
कहाँ से खरीदें
आप इसे किसी भी पतंजलि स्टोर से खरीद सकते है। साथ ही amazon पर भी यह आपको मिल जाएगा।
केश कांति तेल के नुकसान | Kesh Kanti Hair Oil Side Effects in Hindi
केश कांति तेल नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बना एक आयुर्वेदिक तेल है, बालों पर इसका कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं है। हालांकि कुछ मामलों में इसका रिजल्ट दिखने में समय लग सकता है और शायद कुछ लोगों को इसकी खुश्बू भी अच्छी न लगे। इसके अलावा पतंजलि के अन्य उत्पादों के मुकाबले इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा है।
निष्कर्ष
अगर आप बालों के झड़ने, टूटने व डैंड्रफ की समस्या से परेशान है और बालों के लिए एक नेचुरल ऑयल की तलाश कर रहे है, तो फिर आपको एक बार केश कांति हेयर ऑयल को अवश्य आजमाके देखना चाहिए। इसमें मौजूद सभी इंग्रेडिएंट्स बालों के लिए बेहद फायदेमंद है और बालों से जुड़ी कई छोटी-बड़ी समश्याओं को दूर करने में सहायक है। लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने खान-पान भी अवश्य ध्यान देना चाहिए। आप कोई सा भी हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल कर लें, उसका लाभ तब तक नहीं मिल सकता जब तक आपका खान-पान सही नहीं होगा।
इस आर्टिकल में हमने पतंजलि केश कांति हेयर तेल के फायदे (kesh kanti oil ke fayde in hindi) और उपयोग (kesh kanti hair oil use in hindi) के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। हेल्थ और लाइफ स्टाइल से जुड़ी ऐसी ही जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिल्स भी पढ़ सकते हैं और इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ
Q. हफ्ते में कितने दिन इससे सिर की मालिश कर सकते है ?
A. आप हफ्ते में 2-3 बार केश कांति तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं।
Q. क्या पुरूष भी इसका उपयोग कर सकते हैं ?
A. महिला-पुरूष दोनों ही इसका उपयोग कर सकते हैं। दोनों के लिए यह उपयोगी है।
Q. क्या इसे नारियल तेल के साथ मिक्स करके सिर की मालिश कर सकते हैं ?
A. जी हाँ, आप नारियल तेल के साथ मिक्स करके भी इससे सिर की मालिश कर सकते हैं।
Q. क्या डैंड्रफ के लिए केश कांति तेल फायदेमंद है ?
A. जी हाँ, केश कांति तेल डैंड्रफ की समस्या के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
Q. क्या केश कांति तेल से झड़े हुए बाल वापस आ सकते हैं ?
A. जी हाँ, केश कांति तेल डैंड्रफ की समस्या के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
Share This Article
आपके लिए कुछ जरूरी आर्टिकल
- बालों के लिए 10 बेस्ट हर्बल शैम्पू के नाम
- Mamaearth Onion Hair Oil के फायदे और उपयोग
- डाबर वाटिका हैल्थी शैम्पू के फायदे, उपयोग और नुकसान
- बालों के लिए Evion 400 के हैरान करने वाले फायदे
Post Tags : kesh kanti oil ke fayde in hindi, kesh kanti oil ke fayde, kesh kanti hair oil use in hindi, kesh kanti hair oil benefits in hindi, kesh kanti tel ke fayde