ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए 8 आसान एक्सरसाइज | Breast Size Kam Karne Ki Exercise

ब्रेस्ट कम करने की एक्सरसाइज (Breast size kam karne ki exercise) : हर महिला चाहती है कि उसका शरीर सुंदर और सुडौल दिखे, लेकिन केवल चाहने मात्र से सब कुछ नहीं मिल जाता, कुछ पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। स्तनों का आकार कम करने के लिए भी आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। एक अच्छी डाइट के साथ एक्सरसाइज करके ब्रेस्ट साइज को कम किया जा सकता है।

जहाँ कुछ महिलाएं ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के लिए तरह-तरह के प्रयत्न करती है, वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी है जो अपने ब्रेस्ट के बड़े आकार से परेशान रहती है और ब्रेस्ट का साइज कम करना चाहती है। ब्रेस्ट का बड़ा आकर महिलाओं को असहज महसूस कराता है और इससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

ब्रेस्ट साइज बढ़ने के कई कारण हो सकते है। इनमें हार्मोनल बदलाव सबसे मुख्य कारण है। इसके साथ ही मोटापा, गलत खानपान, शारीरिक गतिविधि का अभाव, दवाइयों का अधिक सेवन, गर्भावस्था व जेनेटिक्स कारणों की वजह से भी स्तनों का आकर बढ़ सकता है। मोटापा या शरीर में फैट बढ़ना भी इसकी एक मुख्य वजह है।

इजी लाइफ हिंदी के इस आर्टिकल में हम आपको ब्रेस्ट कम करने की एक्सरसाइज (breast size kam karne ki exercise) के बारे में बता रहे हैं, हमनें इस लिस्ट में ज्यादातर ऐसी एक्सरसाइज को रखा है, जिन्हें महिलाएं आसानी से अपने घर पर ही कर सकती है। साथ ही इस लिस्ट में कुछ एडवांस एक्सरसाइज भी शामिल है। इसके अलावा ब्रेस्ट साइज कम करने की डाइट के बारे में भी बताया गया है। 

यह भी पढ़े : पेट कम करने और पतले होने की दवा

ब्रेस्ट कम करने की एक्सरसाइज – Breast Size Kam Karne Ki Exercise

इस आर्टिकल में हम आपको जो भी एक्सरसाइज बता रहें है, उनका अभ्यास आपको बड़ी ही सावधानी और सही तरीके से करना चाहिए। गलत तरीके से की गई एक्सरसाइज से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए एक्सरसाइज (breast size kam karne ki exercise) इस प्रकार है।

1. पुश-अप्स (Push Ups)

breast kam karne ki exercise hindi

ब्रेस्ट साइज कम करने की एक्सरसाइज (breast kam karne ki exercise) में सबसे पहले पुश-अप्स का नाम आता है। पुश-अप्स एक फुल बॉडी वर्कआउट है, चेस्ट के साथ-साथ इसके अभ्यास से शोल्डर, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, बैक और क्वाड्स मसल्स भी मजबूत होती है। साथ ही शरीर का स्टैमिना बढ़ाने के लिए भी यह एक अच्छी एक्सरसाइज है।

कैसे करें

  • सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाए और कलाई, शोल्डर व गर्दन को हिलाकर थोड़ा वार्मअप कर लें।    
  • उसके बाद पुश-अप्स पोजीशन में आ जाए।
  • अपने हाथों को कंधों से थोड़ा दूर रखें और पैरों को पीछे की और सीधा रखें, दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी होनी चाहिए।
  • शरीर का पूरा भार हाथ के पंजों और पैरों की अंगुलियों पर होना चाहिए।
  • आपकी पोजिशन सिर से लेकर एड़ी तक एकदम सीधा होनी चाहिए और पेट टाइट होना चाहिए।
  • अब सांस लेते हुए शरीर को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहने का प्रयास करें।
  • ध्यान रहे की इस बीच शरीर का पोस्चर खराब नहीं होना चाहिए, शरीर एक सीधी रेखा में होना चाहिए।
  • सांस बाहर छोड़ते हुए शरीर को नीचे की और लाए, इस बीच आपकी नजरें सामने की और होनी चाहिए।
  • शुरुआत में आपसे जितने पुश-अप्स लगे सके उतना ही लगाए, धीरे-धीरे आगे बढ़े।  

2. वॉल पुश-अप्स एक्सरसाइज (Wall Press Exercise)

वॉल पुश-अप्स एक्सरसाइज भी पुश-अप्स की तरह ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए एक प्रभावी एक्सरसाइज (breast reduce exercise in hindi) है। इस एक्सरसाइज को दिवार के सहारे किया जाता है, इससे चेस्ट, शोल्डर और बैक की मसल्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। यह सामान्य पुश-अप्स के मुकाबले आसान एक्सरसाइज है।

कैसे करें

  • दीवार की ओर मुंह करके करीब 2 फीट की दूरी पर खड़े हो जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को कंधों की चौड़ाई के बराबर दीवार पर रखें।
  • उसके बाद दीवार के सहारे पुशअप्स करें।
  • अगर आप पुश-अप्स करते हैं, तो आपको इसमें कोई परेशानी नहीं होगी।
  • शुरुआत में 15-20 बार इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

3. चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज (Chest Press Exercise)   

chest press exercise

ब्रेस्ट के आसपास जमा फैट को कम करने के लिए चेस्ट प्रेस एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज की मदद से आप ब्रेस्ट को सही शेप में ला सकते हैं। चेस्ट के साथ-साथ अपर बॉडी को मजबूत बनाने के लिए भी यह एक एक्सरसाइज है। आर्म्स और शोल्डर की मसल्स पर भी इसका प्रबाव पड़ता है। 

कैसे करें

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपनी क्षमतानुसार डंबल लें, शुरूआत में हल्का वजन ही इस्तेमाल करें।
  • उसके बाद जमीन पर मैट बिछाकर सीधा लेट जाएं, घुटने मुड़े हुए होने चाहिए।
  • अब कोहनी को मोड़ते हुई डंबल को सीधा ऊपर की ओर ले जाएं।
  •  कुछ सेकंड रुकने की कोशिश करें और फिर डंबल नीचे की ओर छाती से थोड़ा ऊपर ले आए।
  • ऐसा 8-10 बार करने की कोशिश करें। 

4. चेस्ट फ्लाई एक्सरसाइज (Chest Fly Exercise)

chest fly exercise

ब्रेस्ट साइज कम करने की एक्सरसाइज (breast size kam karne ki exercise) में चेस्ट फ्लाई भी शामिल है। इस एक्सरसाइज के अभ्यास से आप ब्रेस्ट को सही शेप में ला सकती है। चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज की तरह इसे भी जमीन पर लेट कर किया जाता है, इसे करने की विधि के बारे में आगे जानते है।

कैसे करें

  • चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज वाली पोजीशन में ही रहें।
  • दोनों हाथों में हल्के वजन के डंबल लें।
  • हाथों को चेस्ट के ऊपर सीधा रखें।
  • अब हाथों को धीरे-धीरे चेस्ट तक नीचे की ओर लाएं।
  • नीचे लाते समय हथों में थोड़ा कर्व होना चाहिए, हाथ एकदम सीधा नहीं होने चाहिए।
  • 8-10 बार इसे दोहराएं। 

5. धनुरासन एक्सरसाइज (Bow Pose)

breast kam karne ki exercise hindi

धनुरासन शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज (breast reduce exercise in hindi) है। साथ ही इसके अभ्यास से चेस्ट मसल्स पर भी अच्छा खिंचाव पड़ता है, जिससे ब्रेस्ट के आसपास जमा फैट को कम करने में मदद मिलती है। इस आसन को करते समय शरीर का आकर धनुष के समान दिखाई देता है, इसलिए इसे यह नाम दिया गया है।

कैसे करें

  • किसी खुली जगह पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं।
  • ठोड़ी जमीन से टच और नजरें सामने की ओर सीधी होनी चाहिए।
  • हाथों को जांघो से सटाकर रखें।
  • उसके बाद घुटनों को मोड़कर हाथों से टखनों को कसकर पकड़ लें।
  • अब धीरे-धीरे साँस लेते हुए छाती को जमीन से ऊपर की ओर उठाए।
  • पैरों को ऊपर की ओर खींचने की कोशिश करें और कुछ देर इस स्थिति में ठहरें।
  • उसके बाद धीरे-धीरे प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
  • इसी तरह 2-3 बार इसका अभ्यास करें। 

6. भुजंगासन (Cobra Pose)

bhujangasana yoga in hindi

ब्रेस्ट कम करने की एक्सरसाइज (breast kam karne ki exercise) में आप भुजंगासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। भुजंगासन चेस्ट की मसल्स में खिंचाव लाने का कार्य करता है जिससे ब्रेस्ट का साइज कम हो सकता है। इसके साथ ही मोटापा कम करने के लिए भी इसका अभ्यास फायदेमंद होता है।

कैसे करें

  • मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • पैर सीधा रखें और अपनी दोनों हथेलियों को सीने के पास कंधों की सीध में रखें।
  • दोनों कोहनियां पसलियों से सटी हुई होनी चाहिए।
  • दोनों हाथों की हथेलियाँ ज़मीन से लगी हुई और ठोड़ी जमीन से टच होनी चाहिए।
  • अब हथेलियों के बल से धीरे-धीरे पेट से ऊपर का हिस्सा उठाए।
  • इस बीच कोहनियां हल्की मुड़ी हुई और पेट अंदर होना चाहिए।
  • गर्दन ऊपर उठी हुई, नजरे सामने और नीचे का पूरा शरीर सीधा होना चाहिए।
  • इस पोजीशन में कुछ देर रुकने की कोशिश करें और फिर प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
  • 2-3 बार इसी प्रकार इसका अभ्यास करें। 

7. जॉगिंग (Jogging)

ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए आप जॉगिंग को भी अपनी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बना सकती है। जॉगिंग करने से अच्छी मात्रा में कैलोरीज खर्च होती है जिससे शरीर में जमा चर्बी कम होती है और बॉडी सही शेप में आने लगती है। आप रोज सुबह 20-30 मिनट जॉगिंग कर सकती हैं। अगर आप जॉगिंग नहीं कर सकती तो फिर नार्मल गति से 30-40 मिनट वॉक कर लें। 

8. कुछ अन्य एक्सरसाइज

  • स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज (stretching exercises)
  • रनिंग (running)
  • साइकिलिंग (cycling)
  • स्विमिंग (swimming)
  • डांसिंग (dancing)
  • सीढ़िया उतरना चढ़ना (stairs up and down)

ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए डाइट | Breast Size Kam Karne Ki Diet

ब्रेस्ट कम करने की एक्सरसाइज (breast size kam karne ki exercise) के साथ-साथ आपको अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देना है। आपको किस प्रकार की डाइट लेनी है और किन चीजों से दूर रहना है इसके बारे में नीचे बताया गया है।

breast size kam karne ki exercise hindi

किन चीजों का सेवन करना है

1. आपको अपनी डाइट में उचित मात्रा में प्रोटीन फूड्स शामिल करना है। इसके लिए आप अंडे का सफेद भाग, अंकुरित अनाज, उबली दाल, लो फैट मिल्क, दही, छाछ, पीनट बटर आदि का सेवन कर सकते हैं।

2. ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में विटामिन C से भरपूर फल व सब्जियां जैसे आंवला, नींबू, संतरा, पपीता, खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च आदि को भी अवश्य शामिल करना चाहिए।

3. इसके अलावा आपको हेल्दी फैट्स जैसे बादाम, अखरोट, पीनट बटर, जैतून तेल, एवोकाडो, सीड्स व नट्स को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

4. ब्रेस्ट साइज कम करने की डाइट (brest size kam karne ki diet) में आप ग्रीन टी, ब्लैक टी, नींबू पानी, जीरा वाटर, फ्लैक्स सीड्स वाटर, दालचीनी का पानी, नारियल पानी व हरि सब्जियों के जूस आदि को भी शामिल कर सकते हैं। ये सभी चीजें शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे शरीर मे जमा एक्स्ट्रा फैट कम होता है।

किन चीजों का सेवन नहीं करना

ब्रेस्ट साइज कम करने की डाइट में आपको फास्ट फूड्स, ऑयली फूड्स, कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस, चीनी और चीनी से बनी चीजें, तेज मसले वाला भोजन, चाय-कॉफी व भारी भोजन से दूर रहना चाहिए। ये सभी चीजें बॉडी में फैट बढ़ाने का कार्य करती है। इसके साथ ही एस्ट्रेजन फूड्स का भी कम ही इस्तेमाल करें।

ब्रेस्ट साइज बढ़ने के नुकसान

  • महिलाएं असहज महसूस करती हैं।
  • अपनी मनपसंद के कपड़े नहीं पहन पाती हैं।
  • कमर और गर्दन दर्द की शिकायत बढ़ जाती हैं।
  • ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता हैं।

ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए टिप्स

  •  ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए जितनी जरूरी एक्सरसाइज है, उतनी ही जरूरी डाइट भी है। इसलिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें, एक्सरसाइज करना भी तभी फायदेमंद होगा जब आपकी डाइट अच्छी होगी।
  • समय-समय पर एसेंसियल या नेचुरल ऑयल से ब्रेस्ट की मालिश करें, इससे रक्त संचार बेहतर रहता है, जिससे ब्रेस्ट साइज कम करने में मदद मिलती है।
  • सही साइज और अच्छी क्वालिटी की ब्रा का इस्तेमाल करें।
  • अपनी मर्जी से किसी क्रीम या दवा का सेवन न करें, कुछ महिलाएं ब्रेस्ट कम करने के लिए तरह-तरह की क्रीम का सहारा भी लेती है, ऐसा डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या घर पर एक्सरसाइज करके ब्रेस्ट साइज कम कर सकते हैं ?

A. जी हाँ, घर पर एक्सरसाइज कम करके आप ब्रेस्ट साइज कम कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने ऊपर जितनी भी एक्सरसाइज बताई है, उन सब को आप घर पर ही कर सकते हैं। साथ ही अपनी डाइट का भी ख्याल रखें।

Q. ब्रेस्ट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए ?

A. ब्रेस्ट कम करने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, हेल्दी फैट और जरूरी विटामिन व मिनरल्स को शामिल करें। फास्ट फूड्स, ऑयली फूड्स और बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड्स का सेवन न करे और अपनी डाइट में चीनी की मात्रा भी कम करें।

Q. क्या ब्रेस्ट का साइज कम करने के लिए योगासन का अभ्यास कर सकते हैं?

A. जी हाँ, ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए आप योगासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। भुजंगासन, धनुरासन, उष्ट्रासन व वीरभद्रासन इसके लिए काफी उपयोगी है।

Q. क्या मोटापा से ब्रेस्ट का आकर बढ़ता है?

A. ब्रेस्ट बढ़ने के कई कारण हो सकते है, जिनमें से एक मुख्य कारण मोटापा भी है।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल में हमने ब्रेस्ट कम करने की एक्सरसाइज (breast size kam karne ki exercise) और ब्रेस्ट कम करने की डाइट के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल से कुछ अच्छी जानकारी मिली होगी और अब आपको ज्ञात हो चूका होगा की किस तरह ब्रेस्ट साइज को कम किया जा सकता है। साथ ही इसके लिए आपको थोड़ा सब्र रखना होगा और निरंतर मेहनत करनी होगी। ऊपर बताए गए उपयों से आपको लाभ ही मिलेगा, कुछ नुकसान नहीं होगा। यदि फिर भी आपको रिजल्ट न दिखें तो फिर आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

हेल्थ, लाइफ स्टाइल और ब्यूटी से जुड़ी जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते है और इस आर्टिकल को दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। साथ ही आप हमारे साथ फसेबूक व इंस्टाग्राम पर भी जुड़ सकते हैं।

आपके लिए कुछ जरूरी आर्टिकल

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment