horlicks ke fayde aur nuksan : हॉर्लिक्स एक प्रकार का हेल्थ ड्रिंक है जो शरीर में एनर्जी बूस्ट करने और शरीर को ताकत प्रदान करने में मदद करता है। हॉर्लिक्स में प्रोटीन और कई प्रकार के विटामिन व मिनरल्स मौजूद होते हैं जो बच्चों की शारीरिक विकास में मदद करते हैं। सुबह नाश्ते में होर्लिक्स युक्त दूध पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और साथ ही शरीर को पोषण भी प्राप्त होता है। इस तरह अच्छी सेहत के लिए होर्लिक्स के फायदे (horlicks benefits in hindi) बेहद शानदार हैं।
जैसा की आप जानते ही होंगे की बच्चों की सेहत दूध सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। दूध अपने आप में एक संपूर्ण आहार माना जाता है जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम व अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में दूध को और भी ज्यादा पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें होर्लिक्स (horlicks) का इस्तेमाल किया जाता है ताकी बच्चें इसे बिना किसी आनाकानी के खुशी-खुशी पी सके।
हॉर्लिक्स में विटामिन बी, सी, डी, ई, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नेशियम, ज़िंक व आयरन जैसे कई विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर में ऊर्जा बढ़ाने, हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा भी होर्लिक्स के फायदे (horlicks ke fayde) की एक लंबी लिस्ट है जिसके बारे में हम आगे जानेंगे। साथ ही होर्लिक्स पीने का सही तरीका, इसमें मौजूद घटक, नुट्रिशन व होर्लिक्स के नुकसान (horlicks ke nuksan) के बारे में भी जानेंगे।
हॉर्लिक्स क्या है – Horlicks in Hindi

हॉर्लिक्स (horlicks) एक तरह का पॉवडर है जिसे गर्म दूध के साथ मिक्स करके पिया जाता है, आप इसे हेल्थ ड्रिंक भी कह सकते हैं। हॉर्लिक्स को विलियम और जेम्स हॉर्लिक्स नामक दो ब्रिटिश भाइयों ने मिलकर बनाया था। इन्ही के उपनाम पर इस प्रोडक्ट का नाम हॉर्लिक्स रखा गया है। भारत में इस समय Unilever कंपनी इसका उत्पादन कर रही है।
पोषक तत्वों से भरपूर हॉर्लिक्स एक clinically proven प्रोडक्ट हैं। यह दूध के गुणों को कई गुना बढ़ा देता है जिस वजह से बच्चों की ग्रोथ में यह काफी सहायक होता है। साथ ही बाजार में हॉर्लिक्स (horlicks) के कई प्रकार और फ्लेवर भी मौजूद हैं। जैसे –
1. | Horlicks Classic Malt |
2. | Horlicks Chocolate flavor |
3. | Horlicks Elaichi flavor |
4. | Horlicks Kesar Badam |
हॉर्लिक्स के मुख्य घटक – Horlicks Ingredients in Hindi
माल्टेड बार्ली (Malted Barley) – होर्लिक्स में 39% माल्टेड बार्ली (जौ) पाया जाता हैं। बरेली में बड़ी मात्रा में फाइबर, विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं।
गेहूं का आटा (Wheat Flour) – हॉर्लिक्स में 25% तक गेंहू का आटा हैं। इसमें भी फाइबर के साथ-साथ कई विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं।
मिल्क सॉलिड (Milk Solids) – इसमें लगभग 14% तक पाउडर दूध शामिल हैं। दूध कैल्शियम व प्रोटीन का मुख्य स्रोत हैं।
वीट ग्लूटेन (Wheat Gluten) – इसमें वीट ग्लूटेन भी मौजूद हैं जो प्रोटीन का ही एक प्रकार है।
शुगर (Sugar) – हॉर्लिक्स में स्वाद के लिए शुगर का इस्तेमाल भी किया गया हैं।
खनिज (Minerals) – इसमें कई महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं।
विटामिन्स (Vitamins) – खनिज के साथ-साथ हॉर्लिक्स में कई जरूरी विटामिन्स भी मौजूद हैं।
नमक (Salt) – थोड़ी मात्रा में नमक का इस्तेमाल भी किया गया हैं।
सोय प्रोटीन इसोलटे (Soy Protein Isolate) – इसमें सोय प्रोटीन में मौजूद हैं।
हॉर्लिक्स में मौजूद पोषक तत्व – Horlicks Nutrition Facts in Hindi
Nutrition | per 100 gm |
प्रोटीन | 11 g |
कैल्शियम | 741 mg |
आयरन | 26 mg |
ज़िंक | 8.3 mg |
मैग्नेशियम | 65 mg |
कॉपर | 0.65 mg |
पोटेशियम | 450 mg |
फास्फोरस | 280 mg |
सेलेनियम | 74 mcg |
फैट | 2 g |
शुगर (Sucrose) | 13.5 g |
सोडियम | 400 mg |
क्लोराइड | 565 mg |
विटामिन C | 148 mg |
विटामिन D | 9.3 mcg |
विटामिन E | 2.5 mg |
विटामिन A | 741 mcg |
विटामिन B1 | 1.3 mg |
विटामिन B2 | 3 mg |
विटामिन B7 | 9 mcg |
विटामिन B12 | 1.9 mcg |
एनर्जी | 377 kcal |
फोलिक एसिड | 370 mcg |
हॉर्लिक्स के फायदे (horlicks ke fayde) – Horlicks Benefits in Hindi

1. हड्डियां मजबूत बनाने में सहायक
दूध में होर्लिक्स (horlicks) मिक्स करके पीने से शरीर को अच्छी मात्रा में कैल्शियम प्राप्त होता है। कैल्शियम हड्डियों व मांसपेशियों के विकास में मददगार होता है और साथ ही हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा कैल्शियम दांतों की सेहत के लिए भी बेहद आवश्यक होता है। बढ़ते बच्चों की डाइट में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम जरूर होना चाहिए।
2. इम्युनिटी के लिए हॉर्लिक्स पीने के फायदे
हॉर्लिक्स पीने के फायदे इम्युनिटी के लिए भी अच्छे हैं। इसमें मौजूद विटामिन व मिनरल्स शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। बच्चों को बीमारियां बहुत जल्दी अपना शिकार बनाती हैं ऐसे में इस ड्रिंक की मदद से आप बच्चों को बीमारियों से दूर रख सकते हैं।
3. एनर्जी बूस्टर
हॉर्लिक्स के फायदे (horlicks ke fayde) उन लोगों के लिए भी अच्छे हैं जिनके शरीर में एनर्जी की कमी रहती है। इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बढ़ती है और शरीर से आलस दूर होता है। जिस वजह से काम में भी मन लगा रहता है। खेलने-कूदने व पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह एक अच्छी ड्रिंक है।
4. पाचन शक्ति के लिए हॉर्लिक्स के फायदे

हॉर्लिक्स में मौजूद फाइबर, विटामिन व मिनरल से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है और सही से कार्य करता है। एक अच्छी सेहत के लिए पाचन तंत्र का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता हैं। पाचन तंत्र भोजन को पचाने और भोजन से प्राप्त पोषक तत्वों को शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचाने का कार्य करता हैं। कमजोर पाचन तंत्र के कारण खाया-पिया शरीर में सही से नहीं लगता, इस कारण भी पाचन तंत्र का स्वस्थ रहना जरूरी होता हैं।
5. फास्ट मेटाबॉलिज्म

हॉर्लिक्स पीने के फायदे (horlicks benefits in hindi) की आगे बात करें तो इससे मेटाबॉलिज्म (चयापचय) भी फास्ट होता है। मेटाबॉलिज्म भोजन को एनर्जी में बदलने का कार्य करता है। मेटाबॉलिज्म जितना अच्छा होगा, शरीर में उतनी ही ऊर्जा बढ़ेगी। कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण शरीर में थकान, कमजोरी, आलस, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द व वजन बढ़ने जैसी अनेकों समस्याएं हो सकती हैं।
6. शारीरिक कमजोरी के लिए
शारीरिक कमजोरी दूर करने में भी हॉर्लिक्स (horlicks) सहायक होता हैं, इसके लिए रोज दूध के साथ इसका सेवन करना चाहिए। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैगनीशियम व पोटैशियम के साथ-साथ कई सारे विटामिन भी पाए जाते हैं। जिससे शरीर को सही से पोषण मिलता हैं और शारीरिक कमजोरी दूर होती हैं। वजन बढ़ाने के इच्छुक लोग भी इसको अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
7. त्वचा के लिए फायदेमंद
त्वचा के लिए भी हॉर्लिक्स पीने के फायदे (horlicks ke fayde) अच्छे हैं। इसमें मौजूद विटमिन सी, डी, ई, ए व विटामिन बी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं और इनकी मदद से कई त्वचा संबंधी परेशानियों से बचा जा सकता हैं। भले ही हॉर्लिक्स में ये विटामिन थोड़ी मात्रा में मौजूद हो लेकिन त्वचा को इनसे काफी लाभ मिल सकता हैं।
8. मस्तिष्क के लिए हॉर्लिक्स खाने के फायदे

बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए भी हॉर्लिक्स काफी लाभकारी होता हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन व मिनरल्स बच्चों के मस्तिष्क की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों को पढ़ाई में भी काफी लाभ मिल सकता हैं।
9. बच्चों के लिए हॉर्लिक्स के फायदे
बढ़ते बच्चों के लिए हॉर्लिक्स के फायदे (horlicks benefits in hindi) जबरदस्त हैं। हॉर्लिक्स में लगभग वो सभी गुण मौजूद हैं जो बच्चों के विकास के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन व मिनरल बच्चों की शारीरिक वृद्धि में अहम भूमिका निभाते हैं।
10. विटामिन व मिनरल से भरपूर
हॉर्लिक्स (horlicks) विटामिन व मिनरल से भरपूर हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन बी , कैल्शियम, आयरन, मैगनीशियम, पोटैशियम आदि जैसे लगभग 14 से ज्यादा विटामिन व मिनरल पाए जाते हैं। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और शरीर को सुचारू रूप से चलाने में मददगर होते हैं।
11. संतुलित आहार
हॉर्लिक्स में जरूरी विटामिन व मिनरल्स के अलावा फाइबर व प्रोटीन भी पाया जाता हैं। इस तरह से देखा जाए तो यह एक संतुलित आहार हैं। जो लोग शारीरिक कमजोरी व दुबलेपन से परेशान रहते हैं या जिनके शरीर में खाया-पिया नहीं लगता, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद साबित हो सकता हैं।
12. विश्वसनीय ब्रांड
हॉर्लिक्स (horlicks) की एक खास बात इसका ब्रांड हैं, यह यूनिलीवर कंपनी का प्रोडक्ट हैं। जो कोई नई कंपनी नहीं हैं बल्कि यह वर्षों पुरानी कंपनी हैं। दुनियाभर में लोगों द्वारा इसके प्रोडक्ट इस्तेमाल किये जाते हैं। भारत में भी घर-घर इस कंपनी के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं। यह एक विश्वसनीय ब्रांड हैं।
13. किफायती कीमत
हॉर्लिक्स की एक अन्य खास बात इसकी शानदार पैकेजिंग और कीमत भी हैं। इसका मूल्य अन्य हेल्थ ड्रिंक के मुकाबले काफी कम हैं। 500 ग्राम हॉर्लिक्स जार की कीमत लगभग 250 रुपए के आसपास हैं। आम आदमी भी आसानी से इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकता हैं।
14. बनाने में आसान
हॉर्लिक्स के फायदे (horlicks ke fayde) के बारे में आगे जाने तो इसे बनाना भी काफी आसान हैं। एक गिलास दूध को गर्म करके उसमें हॉर्लिक्स को मिक्स करना होता है और यह हेल्दी ड्रिंक बनकर तैयार हो जाती है। इसे तैयार करने में 5 मिनट से भी कम समय लगता है।
15. स्वाद में अच्छा
हॉर्लिक्स का स्वाद भी काफी बेहतरीन हैं। यह अलग-अलग फ्लेवर में आता है। जिसमें क्लासिक माल्ट, चॉकलेट, केसर बादाम और इलायची फ्लेवर काफी अच्छे हैं। जो बच्चे दूध पीने में आनाकानी करते हैं वो भी दूध में हॉर्लिक्स मिक्स करने के बाद बड़े चाव से इसे पीते हैं।
हॉर्लिक्स कैसे बनाये – Horlicks Kaise Banaye
हॉर्लिक्स बनाना काफी आसान है, इससे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। हॉर्लिक्स बनाने की विधि इस प्रकार है।
- सबसे पहले 200 ml के लगभग दूध गर्म कर लें।
- अब एक कप में 2-3 चम्मच (25 ग्राम) के आसपास होर्लिक्स डालें।
- उसके बाद इसके ऊपर गर्म किया हुआ दूध डालें।
- इसे चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- उसके बाद आराम से बैठकर इसका मजा लें।
हॉर्लिक्स पीने का तरीका – Horlicks Kaise Pina Chahiye
बेहतर परिणाम के लिए होर्लिक्स को हमेशा गर्म दूध के साथ ही लेना चाहिए, लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्हे दूध नहीं पचता या दूध पीना पसंद नहीं है। ऐसे लोग हॉर्लिक्स को गर्म पानी में मिक्स करके भी ले सकते है। इसके लिए एक कप में 2-3 चम्मच हॉर्लिक्स डालें और उसके उपर गर्म पानी मिला लें, उसके बाद दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर इसका सेवन करें।
हॉर्लिक्स की कीमत – Horlicks Price in Hindi
1 kg हॉर्लिक्स क्लासिक माल्ट की कीमत लगभग 450 रुपए के आसपास हैं। जो वक्त के साथ कम ज्यादा भी हो सकती हैं। इसका वर्तमान प्राइस जानने के लिए आप amazon की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
हॉर्लिक्स पीने के नुकसान – Horlicks Side Effects in Hindi
हॉर्लिक्स पीने का वैसे तो कोई बड़ा नुकसान (horlicks side effects in hindi) नहीं है। लेकिन इसमें कुछ खामियां जरूर हैं। इसमें एक बड़ी खामी इसमें शामिल शुगर है, इसमें शुगर का इस्तेमाल किया गया है जो सेहत के लिए सही नहीं है।
होर्लिक्स (horlicks) को ज्यादातर लोग दूध के साथ मिक्स करके पीते हैं और कंपनी ने इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें शुगर का इस्तेमाल किया है, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है। दूध में भी पहले से नेचुरल शुगर मौजूद होती है।
साथ ही कुछ लोगों का मानना हैं की हॉर्लिक्स पीने से उनकी लंबाई बढ़ जाएगी, शरीर मोटा हो जाएगा और मसल्स बन जाएंगी। लेकिन यह सिर्फ हॉर्लिक्स पीने से ही नहीं होगा, इन सब के लिए आपको अपनी पूरी डाइट पर ध्यान देना होगा। हॉर्लिक्स पीने के फायदे (horlicks ke fayde) आपको तभी सही से प्राप्त हो सकते हैं जब आपकी डाइट और लाइफ स्टाइल सही होगी।
जिन लोगों का वजन बहुत ज्यादा है या जो लोग वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए भी हॉर्लिक्स सही नहीं है। हॉर्लिक्स पीने से वजन बढ़ने की संभावना रहती है। साथ ही शुगर के रोगियों को भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए। हॉर्लिक्स पीने के नुकसान (horlicks ke nuksan) ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन फिर भी सावधानी बरतनी जरूरी हैं।
हॉर्लिक्स कितने साल के बच्चों को देना चाहिए ?
5 साल से ऊपर के बच्चों को आप डॉक्टर की सलाह के बाद हॉर्लिक्स का सेवन करा सकते हैं। जबकि 2-3 साल के बच्चों के लिए जूनियर हॉर्लिक्स उपयोगी हैं। लेकिन इसका सेवन बच्चों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही कराये तो बेहतर होगा। साथ ही हॉर्लिक्स के साथ-साथ बच्चों के खान-पान पर भी विशेष ध्यान दें।
हॉर्लिक्स आयु सीमा
हॉर्लिक्स का सेवन बच्चों से लेकर बड़ो तक सभी उम्र के लोग कर सकते हैं। छोटे बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए इसके अलग से भी उत्पाद हैं। छोटे बच्चों के लिए Junior Horlicks, महिलाओं के लिए Women’s Horlicks Plus और युवाओं के लिए Horlicks Active बाजार में मौजूद हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनका सेवन कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ
Q. क्या होर्लिक्स पीने से हाइट बढ़ती है?
A. इसका अभी तक कोई भी प्रमाण नहीं है, वैसे भी हाइट काफी हद तक जेनेटिक्स पर निर्भर होती है। साथ ही इसके लिए एक संतुलित आहार भी जरूरी होता है।
Q. हॉर्लिक्स पीने का सही टाइम क्या है?
A. हॉर्लिक्स सुबह के समय पीना चाहिए, इससे शरीर को दिभर काम करने के लिए एनर्जी मिलेगी। बच्चों को स्कूल जाने से पहले इसका सेवन करना चाहिए।
Q. क्या हॉर्लिक्स पीने से वजन बढ़ता है?
A. हॉर्लिक्स पीने से वजन बढ़ने में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन आपको केवल इसके भरोसे ही नहीं रहना चाहिए। वजन बढ़ाने के लिए एक संतुलित आहार लेना जरूरी होता है।
Q. हॉर्लिक्स खाने से क्या फायदा है?
A. हॉर्लिक्स के फायदों के बारे में हम ऊपर डिटेल में बता चुके हैं। इससे शरीर में ऊर्जा बढ़ाने, हड्डियों व मसल्स को मजबूत बनाने, कमजोरी दूर करने और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
निष्कर्ष – Conclusion
इस तरह देखा जाए तो सेहत के लिए हॉर्लिक्स पीने के फायदे (horlicks ke fayde) बेहद अच्छे हैं, आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। खासकर बच्चों की हेल्थ के लिए यह एक बेहतरीन ड्रिंक हैं। लेकिन आपको इस पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए, हॉर्लिक्स के अलावा भी आपको अपने खान-पान पर अच्छे से ध्यान देना चाहिए। अगर एक अच्छी डाइट व लाइफ स्टाइल के साथ हॉर्लिक्स जैसी हेल्थ ड्रिंक का सेवन किया जाए, तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
इस आर्टिकल में हमने हॉर्लिक्स के फायदे और नुकसान (horlicks ke fayde aur nuksan) के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों जा जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।
- पतंजलि दिव्य श्वासारि प्रवाही सिरप के फायदे व उपयोग
- पुदीन हरा के फायदे, खुराक और नुकसान
- डाबर च्यवनप्राश खाने के फायदे, उपयोग व नुकसान
- पतंजलि शतावरी चूर्ण के 10 बेहतरीन फायदे व उपयोग
- बॉर्नविटा पीने के 10 जबरदस्त फायदे
- Protein X के फायदे, नुकसान व उपयोग
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।