Easy Yoga Asanas Images With Names in Hindi | टीवी, यूट्यूब या फिर अपने आसपास जब आप लोगों को योग करते देखते होंगे तो आपके मन में भी योगाभ्यास का विचार अवश्य आता होगा। लेकिन शुरुआत में लोगों को योगासन बहुत ज्यादा मुश्किल लगते हैं जिससे उनके मन में योग को लेकर चल रहे विचार धुंधले पड़ जाते हैं। दरअसल ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता की वे योग की शुरुआत कहाँ से करें। लोगों को बहुत ज्यादा कठिन योगासन करते देख उन्हें लगता की इसका अभ्यास वो नहीं कर पाएंगे। जिस कारण उनके हौसले पस्त पड़ने लगते हैं।
लेकिन ऐसा नहीं हैं आप कुछ आसान योगासन के अभ्यास से योग की शुरुआत कर सकते हैं। योग में कुछ ऐसे आसन भी हैं जिनका अभ्यास काफी आसान हैं और हर उम्र के लोग इनका अभ्यास कर सकते हैं। इन आसन के नियमित अभ्यास से आपका शरीर लचीला और मजबूत होता जाएगा, फिर कुछ समय बाद आप मुश्किल योगासन भी कर पाएंगे।
इस लेख में हम आपको 10 आसान योगासन (easy yoga asanas images with names in hindi) के बारे में बता रहे हैं जिनका अभ्यास आप आसानी से कर सकते हैं। साथ ही योग के फायदे, नियम, सावधानियां और योग से जुड़ी कुछ जरूरी चीजों के बारे में भी जानेंगे।
- शुरुआत के लिए 10 आसान योगासन
- 1. सुखासन (Sukhasana Yoga Pose)
- 2. वज्रासन (Vajrasana Yoga Pose)
- 3. ताड़ासन (Tadasana Yoga Pose)
- 4. बालासन (Child Yoga Pose)
- 5. तितली आसन (Butterfly Yoga Pose)
- 6. भुजंगासन (Cobra Pose)
- 7. पश्चिमोत्तासन (Seated Forward Bend Yoga Pose)
- 8. त्रिकोणासन (Triangle Yoga Pose)
- 9. सर्वांगासन (Sarvangasana)
- 10. शवासन (Corpse Pose)
- योग करने से पहले इन बातों का भी ध्यान रखें
- योग करने के फायदे
- योग करने का सही समय
- योगासन करते समय बरती जाने वाली सावधानियां
शुरुआत के लिए आसान योगासन | Easy Yoga Asanas Images With Names in Hindi
शुरुआत के लिए कुछ आसान और असरदार योगासन की लिस्ट इस प्रकार हैं।
1. सुखासन (Sukhasana Yoga Pose)

योग की शुरुआत करने वालों के लिए सुखासन सबसे इजी आसन हैं और इसके लाभ भी अनेक हैं। जैसा की इसके नाम से ही जाहिर हो जाता हैं की यह आसन सुख यानि आनंद की प्राप्ति के लिए किया जाता हैं। सुखासन तनाव दूर करने और दिमाग की शांति के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी माना जाता हैं, मेडिटेशन करने के लिए भी सुखासन को सबसे उपयोगी माना जाता हैं।
सुखासन करने के फायदे
- दिमाग शांत रहता हैं।
- तनाव दूर होता हैं।
- कमर मजबूत होती हैं।
- बॉडी पोस्चर में सुधार होता हैं।
- शरीर की थकान दूर होती हैं।
- नकरात्मक विचार दूर होते हैं।
सुखासन करने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए
- सुखासन करते समय कमर सीधी होनी चाहिए।
- घुटनों के दर्द में इसका अभ्यास न करें।
- कमर से संबंधी परेशानी में आप कुशन का इस्तेमाल करें।
2. वज्रासन (Vajrasana Yoga Pose)

शुरुआत के लिए आसान योगासन की लिस्ट (easy yoga asanas images with names in hindi) में अगला नाम वज्रासन का हैं। वज्रासन का अभ्यास भी सुखासन की तरह बैठकर किया जाता हैं। वज्रासन की खास बात यह हैं की इसका अभ्यास भोजन के बाद भी किया जा सकता हैं। यह योग का अकेला ऐसा आसन हैं जिसे आप भोजन के बाद कर सकते हैं, यह पाचन क्रिया के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी माना जाता हैं।
वज्रासन करने के फायदे
- पाचन क्रिया मजबूत होती हैं।
- कमर और रीढ़ मजबूत होती हैं।
- तनाव व चिंता दूर होते हैं।
- पेट स्वस्थ रहता हैं।
- कब्ज व गैस में राहत मिलती हैं।
- पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
वज्रासन करने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए
- तेज कमर दर्द में इसका अभ्यास न करें।
- घुटनों के दर्द में भी इसका अभ्यास न करें।
3. ताड़ासन (Tadasana Yoga Pose)

ताड़ासन खड़े होकर किया जाने वाला एक आसान योगासन हैं। इस आसन में ताड़ यानि पर्वत के समान सीधा और स्थिर खड़ा होना होता हैं। इस आसन के अभ्यास से पूरे शरीर के अंगों पर खिंचाव पड़ता हैं, बॉडी स्ट्रेचिंग करने के लिए यह एक बेहतरीन योगासन हैं।
ताड़ासन करने के फायदे
- शरीर लचीला होता हैं।
- हाइट बढ़ाने में मदद करता हैं।
- बॉडी पोस्चर में सुधार होता हैं।
- पेट की चर्बी कम होती हैं।
- कमर को मजबूती मिलती हैं।
- तनाव, गुस्सा, चिंता व नकरात्मक विचार दूर होते हैं।
- पैर और बाजुओं की मसल्स मजबूत होती हैं।
ताड़ासन करने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए
- भोजन के तुरंत बाद इसका अभ्यास न करें।
- गर्भवती महिलाओं को इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।
- कम या ज्यादा रक्तचाप की समस्या में भी ताड़ासन का अभ्यास न करें।
- पेट दर्द में इसका अभ्यास न करें।
4. बालासन (Child Yoga Pose)

बालासन भी शुरुआत के लिए एक आसान योगासन (easy yoga asanas images with names in hindi) हैं। बालासन में शरीर की मुद्रा ठीक उसी प्रकार होती हैं जिस प्रकार एक बच्चा माँ की कोख में रहता हैं। तनाव व शरीर की थकान दूर करने और पीठ दर्द में राहत देने के लिए यह सबसे अच्छा आसन हैं। इस आसन का अभ्यास भी काफी आसान हैं, इसे हर उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं।
बालासन करने के फायदे
- तनाव दूर होता हैं और मन को शांति मिलती हैं।
- हल्के पीट दर्द में तुरंत आराम मिलता हैं।
- पेट की मसल्स मजबूत होती हैं।
- पाचन और मेटाबॉलिस्म के लिए लाभप्रद हैं।
- शरीर की थकान दूर होती हैं और मूड फ्रेश होता हैं।
- पैर, पेट,कमर, कंधे व कूल्हों की मसल्स मजबूत होती हैं।
- बालासन करने से पूरे शरीर में रक्त संचार बढ़ता हैं।
बालासन करने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए
- घुटनों के दर्द में इसका अभ्यास न करें।
- पेट दर्द व अल्सर की बीमारी में भी इसका अभ्यास न करें।
- रीढ़ से संबंधी किसी गंभीर समस्या में इसका अभ्यास न करें।
- खाली पेट और शौच के बाद ही इसका अभ्यास करें।
5. तितली आसन (Butterfly Yoga Pose)

तितली आसन या बटरफ्लाई पोज भी एक आसान योगासन हैं। इस आसन में तितली के पंखों की तरह टांगों को हिलाना होता हैं। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर का लचीलापन बढ़ता जाता हैं और यह टांगों को खोलने में भी मददगार होता हैं।
तितली आसन करने के फायदे
- महिलाओं के लिए यह एक बेहद फायदेमंद आसन हैं इसके अभ्यास से मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती हैं।
- गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
- इसके अभ्यास से प्रजनन अंगों को मजबूती मिलती हैं।
- जांघों की चर्बी कम करने में भी तितली आसन लाभकारी हैं।
तितली आसन करने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए
- तेज कमर दर्द से जूझ रहे लोग इसका अभ्यास न करें।
- घुटनों के दर्द या पैर दर्द में भी इसका अभ्यास न करें।
- इसका अभ्यास खाली पेट ही करना चाहिए।
6. भुजंगासन (Cobra Pose)
शुरुआत के लिए आसान योगासन की लिस्ट (easy yoga asanas images with names in hindi) में अगला नाम भुजंगासन का हैं। भुजंगासन योग का एक अहम आसन हैं और इसके अभ्यास से शरीर के लगभग प्रतेक अंग को लाभ मिलता हैं। भुजंगासन में शरीर की मुद्रा सांप या कोबरा की तरह दिखाई पड़ती हैं इसलिए इसे यह नाम दिया गया हैं। भुजंगासन का अभ्यास स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता हैं।
भुजंगासन करने के फायदे
- शरीर में लचीलापन आता हैं।
- पेट की अतिरिक्त चर्बी कम होती हैं।
- कमर दर्द में राहत मिलती हैं।
- मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए भी भुजंगासन फायदेमंद हैं।
- इसके अभ्यास से शरीर का पोस्चर सही रहता हैं।
- तनाव व थकान दूर होती हैं।
- रक्त संचार में सुधार होता हैं।
भुजंगासन में बरती जाने वाली सावधानियां
- गर्भवती महिलाओं को इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।
- तेज कमर दर्द, हर्नियां, अल्सर व जोड़ों के दर्द से जूझ रहे लोगों को भी इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।
- हाल में हुई कोई सीरियस इंजरी के बाद भी यह आसन न करें।
7. पश्चिमोत्तासन (Seated Forward Bend Yoga Pose)

पश्चिमोत्तासन भी बिगिनर्स के लिए एक अच्छा योगासन (easy yoga asanas images with names in hindi) हैं। हालांकि आपको इस आसन का अभ्यास धीरे-धीरे ही करना चाहिए, शुरुआत में बस हाथों को पैरों की उँगलियाँ तक पहुंचाने ही कोशिश करें, पहले दिन से ही माथे को घुटने पर लगाने की कोशिश न करें। इस आसन को करने की सही विधि के बारे में जानने के लिए आप हमारा यह आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं
पश्चिमोत्तानासन करने का तरीका, फायदे व सावधानियां
पश्चिमोत्तासन योग के फायदे
- पाचन में सुधार होता हैं।
- रीढ़ की हड्डी व कमर मजबूत होती हैं।
- पेट की चर्बी कम होती हैं।
- तनाव व थकान दूर होते हैं।
- चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं।
- पेट की समस्याओं में लाभ होता हैं।
पश्चिमोत्तासन योग में सावधानी
- गर्भवती महिलाओं को पश्चिमोत्तासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
- तेज कमर दर्द से जूझ रहे लोगों को भी इसके अभ्यास से बचना चाहिए या फिर किसी योग विशेषज्ञ की देखरेख में ही इसका अभ्यास करना चाहिए।
- पेट दर्द, अल्सर, स्लिप डिस्क व डायरिया से पीड़ित व्यक्ति को भी इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।
- धीरे-धीरे इसका अभ्यास करें, पहले दिन से ही शरीर पर ज्यादा जोर न डालें।
8. त्रिकोणासन (Triangle Yoga Pose)

त्रिकोणासन के दौरान शरीर त्रिकोण की मुद्रा में आ जाता हैं जिस वजह से इसे यह नाम दिया गया हैं। बेगिनर्स के लिए त्रिकोणासन काफी फायदेमंद हैं और इसका अभ्यास भी ज्यादा मुश्किल नहीं हैं। त्रिकोणासन करने से पूरी बॉडी के अंग स्ट्रेच होते हैं और इसके अभ्यास से बॉडी का शेप भी अच्छा होता हैं।
त्रिकोणासन करने के फायदे
- पेटम, कमर व साइड की चर्बी कम होती हैं।
- कमर, जांघ, कूल्हे, हाथ और पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- पाचन क्रिया में सुधार होता हैं और मेटाबॉलिस्म भी बूस्ट होता हैं।
- तनाव व चिंता दूर होती हैं।
- पेट की गैस, एसिडिटी व कब्ज में राहत मिलती हैं।
- बॉडी का पोस्चर अच्छा होता हैं और बॉडी शेप में आती हैं।
त्रिकोणासन में बरती जाने वाली सावधानियां
- स्लिप डिस्क, गर्दन दर्द व तेज कमर दर्द में इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए।
- भोजन के तुरंत बाद इसका अभ्यास न करें।
- इस आसन के अभ्यास के दौरान शरीर के साथ किसी प्रकार की कोई जोर जबरदस्ती न करें।
9. सर्वांगासन (Sarvangasana)

सर्वांगासन को आसनों की रानी कहा जाता हैं। सर्वांगासन तीन शब्द सर्व, अंग और आसन से मिलकर बना हैं जिसका अर्थ हैं “सभी अंगो का आसन”। सर्वांगासन से सिर से लेकर पैरों तक की मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता हैं साथ ही इसके फायदे भी अनेक हैं। सर्वांगासन का अभ्यास हर व्यक्ति को करना चाहिए (easy yoga asanas images with names in hindi)।
सर्वांगासन के फायदे
- पेट की चर्बी कम होती है।
- पेट संबंधी रोग दूर होते हैं और पेट स्वस्थ रहता हैं।
- पाचन क्रिया में सुधार होता हैं।
- मेटाबॉलिस्म सही से कार्य करता हैं।
- चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं।
- बाल लंबे, घने व मजबूत होते हैं।
- रक्त संचार सही रहता हैं।
- थायरॉयड की समस्या में फायदेमंद होता हैं।
- तनाव व चिंता दूर होती हैं।
- मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
सर्वांगासन में बरती जाने वाली सावधानियां
- गर्भावस्था में इसका अभ्यास न करें।
- उच्च रक्तचाप की समस्या में इसका अभ्यास करने से बचें।
- स्लिप डिस्क व गंभीर कमर दर्द में भी इसका अभ्यास न करें।
- गर्दन व कंधे की चोट या दर्द में इसका अभ्यास न करें।
10. शवासन (Corpse Pose)
सभी योगासन करने के बाद अंत में शवासन का अभ्यास भी जरूर करें। शवासन में शरीर की मुद्रा शव (मृत व्यक्ति) के समान होती हैं, शरीर में किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं होती, केवल सांसे चलती हैं। मन को शांत करने, तनाव दूर करने, शरीर की थकान दूर करने और बॉडी को रिलेक्स करने के लिए शवासन का अभ्यास फायदेमंद होता हैं।
योग करने से पहले इन बातों का भी ध्यान रखें
- योगाभ्यास किसी खुली व शांत जगह पर ही करें।
- योगासन करते समय बहुत ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें, आरामदायक कपड़ों में ही योगाभ्यास करें।
- योगासन का अभ्यास भोजन के तुरंत बाद न करें, भोजन करने के 4 से 5 घंटे बाद ही योगासन का अभ्यास करें।
- योगाभ्यास के लिए एक सही योगा मैट का चुनाव करें, खाली जमीन पर योगाभ्यास न करें।
- योग करने से तुरंत पहले बहुत ज्यादा पानी न पिएं, योग के दौरान थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पी सकते हैं।
- योगासन के तुरंत बाद नहाना भी नहीं चाहिए, कुछ देर इंतजार करने के बाद ही नहाना चाहिए।
- योगाभ्यास के साथ-साथ अपने खानपान का भी ध्यान रखें और पौष्टिक भोजन ही करें।
योग करने के फायदे | Yogasana Benefits in Hindi
- योगासन के नियमित अभ्यास से शरीर स्वस्थ व फिट रहता हैं।
- शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी योग फायदेमंद होता हैं।
- योग से तनाव, गुस्सा, चिंता व अनिद्रा जैसी समश्याएं दूर होती हैं।
- योग के नियमित अभ्यास से मोटापा, मधुमेह, कब्ज व थाइरोइड जैसी गंभीर समश्याओं को नियंत्रित किया जा सकता हैं
- योगासन के अभ्यास से शरीर की मांसपेशियां व हड्डियां भी मजबूत रहती हैं।
- पेट की समश्याओं से छुटकारा पाने के लिए योग लाभकारी होता हैं।
- योग के नियमित अभ्यास से चेहरे का ग्लो बढ़ता हैं और बाल भी मजबूत रहते हैं।
- नियमित योग करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता हैं जिससे सभी अंग सुचारू रूप से अपना कार्य करते हैं।
- योग से याददाश्त तेज होती हैं, नकरत्मकता दूर होती हैं, एकाग्रता व निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती हैं।
योग करने का सही समय
सुबह का समय योगाभ्यास के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैं। सुबह किसी शांत व खुली जगह का चुनाव करके आप योगाभ्यास कर सकते हैं। साथ ही आप शाम के समय भी योगाभ्यास कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहें कि योगासन का अभ्यास आपको खाली पेट ही करना हैं। भोजन के तुरंत बाद कभी भी योग न करें। भोजन करने के 4 से 5 घंटे बाद ही योगासन का अभ्यास करना चाहिए।
योगासन करते समय बरती जाने वाली सावधानियां
- किसी भी आसन को जबरदस्ती करने की कोशिश न करें।
- अगर किसी आसन को करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी महसूस हो तो तुरंत उस आसन से बाहर आ जाये, शरीर के साथ किसी प्रकार की कोई जोर जबरदस्ती न करें।
- योगासन करते समय अपनी सांसों पर भी विशेष ध्यान दें, सांस कब अंदर लेनी हैं और कब बाहर छोड़नी हैं इसका आपको पूर्ण ज्ञान होना चाहिए।
- गर्भवती महिला व किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह के बाद ही किसी योग विशेषज्ञ की देखरेख में योगाभ्यास करना चाहिए।
इस लेख में हमने शुरुआत के लिए कुछ आसान योगासन (easy yoga asanas images with names in hindi) के बारे में जाना, साथ ही योग से संबंधी कुछ जरूरी जानकारी के बारे में भी जानकारी हासिल की हैं। उम्मीद हैं की आपको इजी लाइफ हिंदी का यह लेख पसंद आया होगा और आपको कुछ सिखने को मिला होगा। योग और लाइफ स्टाइल से जुड़ी इसी प्रकार की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य लेख भी पढ़ सकते हैं।
आपके लिए कुछ अन्य उपयोगी आर्टिकल