Padmasana benefits in hindi : पद्मासन बैठकर किया जाने वाला का एक बेहतरीन योगासन है। इस आसन का अभ्यास हर उम्र के लोग कर सकते हैं। पद्मासन के फायदे की बात करें तो यह तनाव व चिंता दूर करने, नींद को बेहतर बनाने, दिमाग को शांत रखने और मन में चल रहे नकरात्मक विचारों को दूर करने में सहायक होता है, साथ ही इसके कई अन्य लाभ भी हैं। लेकिन पद्मासन के लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पद्मासन करने का सही तरीका जरूर पता होना चाहिए।
इजी लाइफ हिंदी के इस आर्टिकल में हम आपको पद्मासन क्या हैं (padmasana in hindi), पद्मासन के लाभ (padmasana benefits in hindi), पद्मासन करने का सही तरीका और सावधानियों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही पद्मासन से जुड़ी कुछ अन्य जरूरी बातों के बारे में भी जानेंगे।
Table of Content
पद्मासन क्या है | What is Padmasana in Hindi
पद्मासन एक प्रकार का बैठकर किया जाने वाला योगासन हैं। पद्मासन संस्कृत के दो शब्द पद्म और आसन से मिलकर बना हैं। यहाँ पद्म का अर्थ कमल के फूल और आसन का अर्थ बैठने की मुद्रा से हैं, इस तरह पद्मासन का अर्थ कमल के फूल जैसी मुद्रा से हैं और इसी कारण इसे Lotus Pose भी कहा जाता हैं।
माना जाता हैं की इस आसन के अभ्यास से तन और मन कमल के फूल जैसा साफ और सुंदर हो जाता हैं और मन में चल रहे सारे नकरात्मक दूर होने लगते हैं। यह आसन इसलिए भी खास हैं क्योंकि ध्यान और प्राणायाम करते समय पद्मासन मुद्रा में बैठना सबसे उत्तम माना जाता हैं। अपने अक्सर योगियों को ध्यान करते समय पद्मासन मुद्रा में बैठा देखा भी होगा। पद्मासन के फायदे के बारे में हम आगे जानेंगे।
पद्मासन के फायदे (लाभ) | Padmasana Benefits in Hindi

1. मांसपेशियों का लचीलापन बढ़ता हैं
पद्मासन के फायदे (padmasana benefits in hindi) मांसपेसियों को लचीला व मजबूत बनाने के लिए अच्छे हैं। पद्मासन के अभ्यास से पैर, श्रोणि, कूल्हे, पेट, कमर और गर्दन की मांसपेसियों पर जोर पड़ता हैं जिस कारण ये मांसपेशियां मजबूत और लचीली बनती हैं। फिट और स्वस्थ शरीर के लिए मांसपेसियों का मजबूत रहना बेहद जरूरी होता हैं।
यह भी पढ़े : मोटापा और पेट कम करने के लिए 10 बेहतरीन योगासन
2. मन को शांति प्रदान होती हैं
तनाव और चिंता दूर करने के लिए योग सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता हैं। मानसिक बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अक्सर योग से जुड़ने की सलाह दी जाती हैं। योग में बहुत से ऐसे आसन और क्रियाएं हैं जो तनाव दूर करके मन को शांति प्रदान करते हैं, इन्ही आसनों में पद्मासन भी एक हैं। पद्मासन के अभ्यास (padmasana in hindi) से शरीर की थकावट दूर होती हैं और मन शांत रहता हैं।
3. नकरात्मक विचार दूर होते हैं
नकरात्मक विचार मनुष्य को कमजोर और दुर्बल बनाते हैं। नकरात्मक सोचने वाला व्यक्ति कभी जिंदगी में सफल नहीं हो सकता। ऐसे में नकरत्मकता दूर करने के लिए भी पद्मासन के लाभ (padmasan ke labh) बेहद अच्छे हैं। नकरत्मकता दूर करने के लिए आप पद्मासन में बैठकर ध्यान लगा सकते हैं, ऐसा आप सुबह या रात को सोने से पहले किसी भी समय कर सकते हैं।
4. अनिद्रा की समस्या दूर होती हैं
जिन लोगों को सही से नींद नहीं आती उनके लिए भी पद्मासन के फायदे (padmasan ke fayde) बेहतरीन हैं। पद्मासन का अभ्यास करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता हैं और रात को अच्छी नींद आती हैं। वैसे योग में कई ऐसे आसन हैं जो अनिद्रा की समस्या दूर करने में सहायक होते हैं, जिनमे से पद्मासन भी एक हैं। अच्छी नींद से शरीर रोगों से दूर रहता हैं, तनाव कम होता हैं और शरीर में ऊर्जा का विकास होता हैं।
5. बॉडी पोस्चर में सुधार होता हैं
पद्मासन (padmasana in hindi) बॉडी पोस्चर सुधारने के लिए भी एक अच्छा योगासन हैं। इस आसन के अभ्यास से कमर और कंधे सीधे रहते हैं जिस कारण पर्सनाल्टी में भी सुधार होता हैं। जो लोग ऑफिस में पूरा दिन एक ही जगह पर बैठकर कार्य करते हैं, उन्हें थोड़ा समय निकालकर पद्मासन व अन्य योगासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए। पद्मासन के साथ-साथ ताड़ासन, वीरभद्रासन, त्रिकोणासन, मार्जरी आसन व सूर्य नमस्कार भी बॉडी का पोस्चर सुधारने में हेल्पफुल होते हैं।
6. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
पद्मासन के फायदे (padmasana benefits in hindi) की आगे बात करें तो यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी एक अच्छा योगासन हैं। गर्भावस्था में कई तरीकों से यह आसन महिलाओं के लिए उपयोगी माना जाता हैं। लेकिन गर्भावस्था में इस आसन का अभ्यास किसी विशेषज्ञ की देखरेख में हीं करना चाहिए।
7. पाचन क्रिया में सुधार होता हैं
पद्मासन के लाभ (padmasan ke labh) पाचन तंत्र के लिए भी अच्छे हैं। इस आसन के नियमित अभ्यास से पाचन क्रिया मजबूत होती हैं, साथ ही पेट से जुड़ी विभिन्न समश्याएं जैसे पेट की गैस, एसिडिटी, कब्ज व अपच भी दूर होती हैं। देखा गया हैं कि ज्यादातर बीमारियों का मुख्य कारण पेट से जुड़ीं बीमारियां और खराब पाचन तंत्र ही होता हैं, ऐसे में आप पद्मासन के नियमित अभ्यास से पाचन और पेट से जुड़ी समश्याओं से निजात पा सकते हैं और रोगों से दूर रह सकते हैं।
यह भी पढ़े : पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए 10 बेस्ट योगासन
पद्मासन करने का तरीका | पद्मासन कैसे करते हैं | How To Do Padmasana in Hindi
- योगा मैट पर दंडासन मुद्रा (पैरों को आगे की तरह फैलाकर) बैठ जाएं।
- हाथ जमीन पर और रीढ़ की हड्डी और गर्दन एकदम सीधे होने चाहिए।
- अब अपने दाएं पैर को मोड़कर बाएं पैर की जांघ पर रखें।
- उसके ठीक इसी तरह बाएं पैर को भी मोड़कर दाएं पैर की जांघ पर रखें।
- आपके हाथ मुद्रा स्थिति में होने चाहिए और कमर व गर्दन सीधी होनी चाहिए।
- आप पद्मासन मुद्रा में हैं।
- इस मुद्रा में कुछ देर बैठने की कोशिश करें। इस बीच सांस लेते और छोड़ते रहे और मन को किसी एक जगह पर केंद्रित करने की कोशिश करें।
- उसके बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं, इसी तरह रोज इस आसन का अभ्यास करें।
- आप चाहे तो दिन में दो से तीन बार भी इसका अभ्यास कर सकते हैं।
- लेकिन शरीर के साथ किसी प्रकार की कोई जोर जबरदस्ती बिल्कुल भी न करें।
बेगिनर्स के लिए पद्मासन करने का आसन तरीका
अगर आप पहली बार पद्मासन (padmasana yoga in hindi) का अभ्यास कर रहे हैं तो फिर आपके लिए पद्मासन करने का आसन तरीका इस प्रकार हैं।
- सबसे पहले मैट पर आराम से पालथी मारकर बैठ जाएं।
- अपने दाएं पैर की एड़ी को बाएं पैर के जांघ के ऊपर रखें।
- इस बीच आपकी गर्दन और कमर एकदम सीधा होनी चाहिए।
- हाथों को घुटनों के ऊपर सीधा रखें, कोहनियां सीधी होनी चाहिए।
- नजरें सामने की ओर होनी चाहिए, आप चाहे तो आंखे बंद भी कर सकते हैं।
- अब इस पोजीशन में थोड़ी देर रूकने की कोशिश करें।
- उसके बाद दूसरे पैर से भी यह प्रक्रिया दोहराएं।
पद्मासन योग में सावधानियां | Precautions for Padmasana in Hindi
पद्मासन योग (padmasana in hindi) वैसे तो सभी उम्र के लोग कर सकते हैं, इसका किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता हैं। आगे जानते हैं कि किन लोगों को पद्मासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
- घुटनों के दर्द से जूझ रहे लोगों को इसका अभ्यास बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
- तेज कमर दर्द में भी पद्मासन के अभ्यास से बचना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को किसी योग विशेषज्ञ की देखरेख में ही पद्मासन का अभ्यास करना चाहिए।
- पैरों में किसी तरह की कोई परेशानी हो तो भी इस आसन का अभ्यास न करें।
- अपनी क्षमतानुसार ही इसका अभ्यास करें, शरीर के साथ किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती न करें।
- अगर पद्मासन (padmasana yoga in hindi) करते समय पैरों में दर्द का अनुभव हो तो इस आसन से तुरंत बाहर आ जाएं, जबरदस्ती इस आसन में रूकने का प्रयास न करें।
पद्मासन से पहले यह आसन करें
पद्मासन से पहले इन आसनों का अभ्यास भी अवश्य करें।
- ऊर्ध्व पद्मासन (Inverted Lotus Pose)
- मत्स्यासन (Fish Pose)
- जानुशीर्षासन (Janu Sirsasana)
- अर्ध मत्स्येन्द्रासन (Ardha Matsyendrasana)
- तितली आसन (Butterfly Yoga Pose)
पद्मासन के बाद यह आसन करें
पद्मासन के बाद यह आसन भी जरूर करें।
- अधोमुख श्वानासन (Adho mukha svanasana)
- शवासन (Savasana or Corpse Pose)
पद्मासन कितने समय तक करना चाहिए
शुरुआत में पद्मासन का अभ्यास एक से दो मिनट के लिए किया जा सकता हैं और जब आप इसमें अनुभवी हो जाए तब आप इसे 5-10 मिनट या फिर इससे ज्यादा देर तक भी कर सकते हैं। पद्मासन के लाभ (padmasana benefits in hindi) प्राप्त करने के लिए इसे देर तक करना सही रहता हैं। लेकिन इसका अभ्यास जोर जबरदस्ती से भी न करें। अपनी शारिरिक क्षमता के अनुसार की इसका अभ्यास करें।
निष्कर्ष – Conclusion
पद्मासन एक बेहतरीन योगासन हैं अगर आप योग प्रेमी हैं तो फिर आपको पद्मासन में बैठना जरूर आना चाहिए। पद्मासन में बैठने के तरीके से ही एक योगि की पहचान होती हैं। साथ ही पद्मासन के फायदे (padmasan ke fayde) भी अनेक हैं। मन और तन की शांति के लिए यह एक अच्छा योगासन हैं।
उम्मीद हैं की आपको इजी लाइफ हिंदी का यह आर्टिकल पसंद आया होगा, इस आर्टिकल में हमने पद्मासन के लाभ (padmasana benefits in hindi), पद्मासन करने का सही तरीका, पद्मासन करने का आसान तरीका और पद्मासन के विषय में कुछ जरूरी चीजों के विषय में जाना। अगर आपके मन में पद्मासन (padmasana in hindi) के विषय में कोई सवाल हो तो आप निचे कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
यह भी पढ़े : कमर पर पीठ दर्द के लिए 11 बेस्ट योगासन
पद्मासन का वीडियो
पद्मासन की सही विधि जानने के लिए आप यह वीडियो भी देख सकते हैं।
Video Credit – Yoga and Health
आपको यह आर्टिकल भी पसंद आएंगे
- त्रिकोणासन के 10 अद्धभुत फायदे, विधि और सावधानियां
- वज्रासन के 10 फायदे, विधि और सावधानियां
- पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए असरदार 10 योगासन
- हलासन के 15 फायदे, विधि और सावधानियां
- भुजंगासन के 10 फायदे, विधि और सावधानियां
- चक्रासन के 10 फायदे, विधि और सावधानियां
Post tags : padmasana in hindi, padmasana benefits in hindi, padmasan ke fayde, padmasan ke labh, padmasan kaise karte hain, padmasana yoga in hindi, padmasan kise kahate haini