पेट कम करने के लिए क्या खाएं (20 फूड लिस्ट) | Pet Kam Karne Ke Liye Kya Khaye

Pet kam karne ke liye kya khaye : मोटापे पर नियंत्रण पाने के लिए खानपान के विषय मे जानकारी होना बेहद जरूरी है। जहाँ ज्यादातर फूड्स से वजन बढ़ता है, वहीं कुछ ऐसे फूड्स भी है जो वजन कम करने में काफी सहायक होते है और फैट बर्नर की तरह काम करते हैं। अगर आप ऐसे ही फूड्स के बारे में जानना चाहते है जो आपके लिए फैट बर्नर का काम करें तो, इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

अगर एक बार आप यह अच्छी तरह जान गए की पेट कम करने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं तो फिर आप आसानी से मोटापे पर काबू पा सकते है और अपनी बॉडी को फिट व स्लिम बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको 20 से ज्यादा ऐसी चीजों के बारे में (pet kam karne ke liye kya khaye) बता रहे हैं जो पेट कम करने में काफी असरदार हैं। साथ ही पेट कम करने के लिए कुछ बेहतरीन ड्रिंक और किन चीजों से दूरी बनाकर रखनी है, इन सब के बारे में जानेंगे।

पेट कम करने के लिए क्या खाएं – Pet Kam Karne Ke Liye Kya Khaye

motapa kam karne ke liye kya khaye

1. अंडे का सफेद भाग

पोषक तत्वों से भरपूर अंडा वजन कम करने में सबसे ज्यादा सहायक होता हैं। अंडा प्रोटीन का बेस्ट सोर्स हैं, जो शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने और मसल्स बनाने में हेल्पफुल होता हैं। पेट कम करने के लिए आपको उबले अंडे का सफेद भाग खाना हैं, पीले भाग का सेवन नहीं करना हैं।

2. मोटापा कम करने के लिए खाएं चिकन ब्रेस्ट

पेट कम करने के लिए क्या खाएं (pet kam karne ke liye kya khaye) में चिकन ब्रेस्ट भी एक अच्छा ऑप्शन हैं। 100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट में लबभग 20-25 ग्राम लीन प्रोटीन पाया जाता हैं। लीन प्रोटीन बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम करने और मसल्स गेनिंग में हेल्पफुल होता हैं। ध्यान रहे कि चिकन ब्रेस्ट को आपने बॉईल करके खाना हैं, इसका कढ़ाई चिकन या बटर चिकन नहीं बनाना हैं।

3. उबली हुई हरी सब्जियां

मोटापा कम करने के लिए (motapa kam karne ke liye kya khaye) उबली हरी सब्जियां भी बेहद फायदेमंद होती हैं। हरी सब्जियों में बहुत से माइक्रो न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं, जो मोटापा और पेट की चर्बी कम करने में सहायक होते हैं। आम तौर पर ज्यादातर घरों में सब्जियों में मिर्च मसाला डालकर बहुत ज्यादा पकाया जाता हैं, जो सही नहीं हैं। आपको सब्जियों में कम मात्रा में मसाले इस्तेमाल करने हैं और इन्हें बस हल्का पकाना या उबालना हैं। (सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली 10 सब्जियां)

4. पेट कम करने के लिए खाएं मछली

fish

मछली और सभी प्रकार के सी-फूड्स भी मोटापा कम करने में काफी हेल्पफुल होते हैं। मछली में प्रोटीन की मात्रा भी अच्छी होती है, साथ ही मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पेट की चर्बी कम करने में काफी मददगार होते हैं।

5. मोटापा कम करने के लिए खाएं सालद

मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं (pet kam karne ke liye kya khaye) की लिस्ट में आपको सालद का नाम अवश्य मिलेगा। यदि आप अपना फिटनेस गोल अचीव करना चाहते हैं तो फिर आपको सालद अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। सालद में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं जो भोजन के पाचन में सहायक होता हैं। सालद में आप खीरा, मूली, गाजर, टमाटर व चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. पपीते का सेवन करें

मोटापा और पेट की चर्बी कम करने के लिए पेट का दुरुस्त रहना बेहद जरूरी होता हैं और पेट को दुरुस्त रखने के लिए पपीता सबसे बेस्ट फूड हैं। पपीता भोजन के पाचन में मदद करता हैं, पेट को अंदर से ठंडक प्रदान करता हैं और साथ ही पपीता खाने से पेट अच्छी तरह साफ होता हैं। ये सभी चीजें मोटापा कम करने में सहायक होती हैं।

7. फैट कम करने के लिए खाएं स्प्राउट्स

जैसा कि आप जानते ही हैं कि मोटापा कम करने के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी होता हैं। लेकिन प्रोटीन ज्यादातर मांसहारी भोजन में ही पाया जाता हैं, जिस कारण जो लोग मांसहारी भोजन नहीं करते उनके लिए प्रोटीन लेना काफी कठिन हो जाता हैं। ऐसे लोगों के लिए स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं। आप स्प्राउट्स सालद की मदद से मोटापे पर नियंत्रण पा सकते हैं।

यह भी पढ़े : भारत में प्रोटीन के 25 बेस्ट सोर्स

8. वेट लॉस के लिए बेस्ट है पालक

spinach

पालक में कई सारे विटामिन व मिनरल पाए जाते हैं जो पेट की चर्बी कम करने और शरीर को फिट व स्वस्थ रखने में लाभप्रद होते हैं। पालक को आप कई तरीकों से अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। पालक के पत्ते सालद में इस्तेमाल कर सकते हैं, एग भुर्जी या पनीर भुर्जी में इनका इस्तेमाल कर सकते हैं, पालक की सब्जी बना सकते हैं या फिर पालक के पत्तों का सूप बना सकते हैं

यह भी पढ़े : पालक टमाटर जूस के 7 बेहतरीन फायदे

9. पेट कम करने के लिए दालचीनी

पेट कम करने के लिए क्या खाएं लिस्ट (pet kam karne ke liye kya khaye) में अगला नाम दालचीनी हैं। दालचीनी एक प्रकार का मसाला हैं जिसका इस्तेमाल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि  दालचीनी एक अच्छा फैट बर्नर भी हैं।

दरअसल, दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को दूर करने में सहायक होते हैं, जिससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती हैं और शरीर स्वस्थ व फिट रहता हैं। मोटापा कम करने के लिए आप दालचीनी की चाय बनाकर पी सकते हैं या फिर ओटस या दलिया में इसे (चुटकीभर) ऊपर से मिक्स कर सकते हैं।

10. शहद को डाइट में शामिल करें

honey

जिन लोगों का सवाल होता हैं की मोटापा कैसे कम करें, उन्हें सबसे पहले चीनी छोड़ने की सलाह दी जाती हैं। चीनी में हाई कैलोरी होती हैं और इसमें किसी प्रकार का कोई पोषक तत्व नहीं पाया जाता, यह केवल शरीर में चर्बी बढ़ाने का काम करती हैं। शहद चीनी का एक सबसे अच्छा विक्लप हैं। पेट कम करने के लिए क्या खाएं में हम आपको चीनी की जगह शहद लेने की सलाह देंगे। शहद में नेचुरल मिठास होती हैं साथ ही इसमें कई सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। 

11. पेट कम करने के लिए ओट्स खाएं

वजन कम करने के लिए (weight loss karne ke liye kya khaye) सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता हैं। सुबह के नाश्ते के लिए ओट्स सबसे बेस्ट फूड हैं। ओट्स में अच्छी मात्रा में कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन व फाइबर के गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में एनर्जी बढ़ाने और चर्बी कम करने का काम करते हैं। साथ ही ओट्स में मौजूद फाइबर पेट को भरा रखते हैं, जिस कारण ओवरईटिंग से भी बचा जा सकता हैं। ओट्स को और ज्यादा  हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें केला, सेब, अलसी बीज, दालचीनी व ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। (सफोला ओट्स के फायदे और रेसेपी)

12. क्विनोआ

ओट्स की तरह क्विनोआ भी सुबह के नाश्ते के लिए एक बेस्ट फूड हैं। क्विनोआ में फाइबर, प्रोटीन व कार्बोहायड्रेट मौजूद होते हैं जो शरीर में एनर्जी बढ़ाने, मसल्स बनाने, हड्डियों को मजबूत प्रदान करने व शरीर की इम्युनिटी पावर बढ़ाने में हेल्पफुल होते हैं। अगर आपको ओट्स पसंद नहीं हैं तो फिर आप सुबह नाश्ते में क्विनोआ का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

13. बादाम का सेवन करें

पेट कम करने के लिए क्या खाएं (weight loss karne ke liye kya khaye) की लिस्ट में अगला नाम बादाम हैं। बादाम प्रोटीन,फाइबर, गुड फैट व विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत हैं जो पेट की चर्बी कम करने में काफी हेल्पफुल होता हैं। बादाम इतना गुणकारी हैं की इसका इस्तेमाल वेट गेन डाइट चार्ट और वेट लॉस डाइट दोनों में ही किया जाता हैं। साथ ही ध्यान रहे की आपको बादाम का सेवन अधिक मात्रा में भी नहीं करना हैं, बादाम की तासीर गर्म होती हैं इसलिए इसका इस्तेमाल एक सिमित मात्रा में ही करें। बेहतर लाभ के लिए बादाम भिगोकर खाएं। 

14. मोटापा कम करने के लिए खाएं पीनट बटर

peanut butter

आपकी वेट लॉस डाइट में पीनट बटर अवश्य होना चाहिए। पीनट बटर मूंगफली से बना होता हैं इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट व विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। वेट लॉस के साथ-साथ यह मसल बिल्डिंग के लिए भी काफी उपयोगी होता हैं। पीनट बटर का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। पीनट बटर के विषय में ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारा यह आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। 

15. नींबू है असरदार

मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं (motapa kam karne ke liye kya khaye) की बात हो रही हो और उसमे नींबू का जिक्र न आए ऐसा नहीं हो सकता। नींबू विटामिन-C का बेस्ट सोर्स हैं जो शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी कम करने और शरीर से दूषित पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता हैं। वेट लॉस डाइट में नींबू का इस्तेमाल अवश्य करें। आप नींबू पानी पी सकते हैं, सलाद में नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर गर्म पानी में नींबू का रस मिक्स करके पी सकते हैं। 

16. पेट कम करने एक लिए बेस्ट फल है आंवला

आपको जानकर हैरानी होगी की 100 ग्राम आंवला में 20 संतरों के जितना विटामिन-C पाया जाता हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए विटामिन सी बेहद फायदेमंद होती हैं साथ ही आंवला के सेवन से शरीर से विषैले पदार्थ भी दूर होते हैं जिससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती हैं, पाचन तंत्र दुरुस्त रहता हैं और मेटाबॉलिस्म फास्ट होता हैं। विटामिन सी चेहरे का ग्लो बढ़ाने व बालों के लिए भी लाभकारी होती हैं।  (आंवला खाने का सही समय और सही तरीका)

17. हेल्दी फैट को डाइट में शामिल करें

पेट की चर्बी कम करने के लिए शरीर को हेल्दी फैट यानी वसा की आवश्यकता भी होती हैं। बादाम, अखरोट, मूंगफली, खजूर, जैतून के तेल, नारियल तेल व सूरजमुखी के तेल में हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं। हेल्दी फैट वजन कम करने के साथ-साथ दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता हैं। मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं (pet kam karne ke liye kya khaye) की लिस्ट में हेल्दी फैट को अवश्य शामिल करें। 

18. अलसी बीज

अलसी बीज में सेहत का खजाना छिपा हैं लेकिन बहुत कम लोगों को इसके गुणों के बारे में जानकारी होती हैं। अलसी बीज में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो पेट की चर्बी कम करने में सहायक होते हैं। अलसी का इस्तेमाल पीसकर करना बेहतर माना जाता हैं।

19. फैट कम करने के लिए खाएं दही

आपकी वेट लॉस डाइट (weight loss karne ke liye kya khaye) में दही भी जरूर शामिल होनी चाहिए। स्वास्थ के लिए दही के फायदे बेहतरीन हैं, यह पेट को अंदर से ठंडा रखने, पाचन शक्ति को मजबूत बनाने, पेट की गैस, एसिडिटी व अपच को दूर करने व वजन कम करने के लिए बेहद लाभकारी होती हैं। साथ ही ध्यान रहे की दही के साथ चीनी का इस्तेमाल न करें। (दही खाने का सही समय)

20. मोटापा कम करने के लिए खाएं एवोकाडो

एवोकाडो एक प्रकार का फल हैं इसमें कई विटामिन व मिनरल पाए जाते हैं जो शरीर का फैट कम करने, दिल को स्वस्थ रखने, स्किन व बालों को हेल्दी रखने, पाचन शक्ति को मजबूत बनाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने व आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता हैं। मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं की डाइट में इसे भी अवश्य शामिल करें। 

मोटापा या पेट कम करने के लिए क्या पिएं – Pet Kam Karne Ke Liye Kya Piye

motapa kam karne ke liye kya piye

मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं (pet kam karne ke liye kya khaye) के विषय में तो हमने जान लिया आप आगे जानते हैं की मोटापा कम करने के लिए क्या पिएं। मोटापा और पेट की चर्बी गलाने के लिए कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स इस प्रकार हैं। 

1. जीरा वाटर (Jeera Water)

मोटापा या पेट कम करने के लिए क्या पिएं में जीरा वाटर बेहद फायदेमंद होता हैं। यह शरीर के लिए फैट बर्नर का काम करता हैं। जीरा वाटर बनाने की विधि इस प्रकार हैं। 

  • रात को एक बड़ा चम्मच जीरा पानी में भिगो के रख दें
  • अगली सुबह इसे पानी के साथ ही उबाल लें
  • उबलने के बाद जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तब इसे छान लें
  • अब जीरे के पानी में आधा नींबू का रस मिक्स करें (ऑप्शनल)
  • वेट लॉस जीरा ड्रिंक बनकर तैयार हैं, आराम से बैठकर इसका सेवन करें  
  • बेहतर परिणाम के लिए इसका सेवन सुबह खाली पेट करें
  • जीरा पानी के फायदे और नुकसान

2. दालचीनी वाटर (Cinnamon Water)

जैसा की हमने ऊपर आपको बताया की दालचीनी किस प्रकार पेट की चर्बी कम करने में सहायक होती हैं। मोटापा कम करने के लिए दालचीनी वाटर या दालचीनी की चाय बनाने की विधि इस प्रकार हैं। 

  • एक गिलास पानी गर्म करें
  • इसमें एक इंच दालचीनी का टुकड़ा डालें
  • अब पानी को अच्छी तरह उबलने दें 
  • जब पानी उबाल जाए तब गैस बंद कर दें
  • छानने के बाद उसमे एक चम्मच शहद मिक्स करें
  • दालचीनी चाय बनकर तैयार हैं
  • आराम से बैठकर इसका आनंद लें  

3. ग्रीन टी (Green Tea)

मोटापा कम करने के लिए क्या पिएं की लिस्ट में ग्रीन टी भी एक अच्छा ऑप्शन हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने, पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने, पाचन शक्ति को मजबूत करने व भोजन को अच्छे से पचाने में सहायक होती हैं। ग्रीन टी बनाने की विधि इस प्रकार हैं। 

नोट : ग्रीन टी में दूध व चीनी का इस्तेमाल न करें

4. एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar)

एप्पल साइडर विनेगर या सेब का सिरका हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हैं, कई चीजों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए भी सेब का सिरका बेहद फायदेमंद हैं। इस ड्रिंक के सेवन से मेटाबॉलिज्म फास्ट होता हैं, पेट से जुडी समस्याएं दूर होती हैं साथ ही यह बॉडी डिटॉक्स का काम भी करता हैं। 

  • एक गिलास हल्का गुनगुना पानी करें
  • इसमें एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं
  • और आराम से बैठकर इसका सेवन करें
  • सलाद में भी सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता हैं
  • सेब के सिरका का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए
  • खाना खाने के कुछ देर बाद ही इसका सेवन करें 

5. खीरे का जूस (Cucumber Juice)

वजन कम करने के लिए खीरे का जूस भी बेहद फायदेमंद होता हैं यह पेट की चर्बी को तेजी से कम करने का काम करता हैं। खीरे में प्रचुर मात्रा में विटामिन-C और विटामिन-K पाया जाता हैं इसके साथ ही खीरे में पानी भी अच्छी मात्रा में होता हैं जो बॉडी को हाइड्रेटेड रखने का काम करता हैं। मोटापा कम करने के लिए खीरे का जूस इस तरह तैयार करें।

  • एक खीरे को अच्छी तरह धोकर छोटे छोटे हिस्सों में काट लें
  • अब इसमें थोड़ा पुदीना और धनिया की पत्तियां मिक्स करें
  • जूसर की मदद से इसका जूस निकाल लें
  • जूस निकलने के बाद इसे अच्छी तरह छान लें
  • इसमें थोड़ा काला नमक और नींबू का रस मिलाए
  • और आराम से बैठकर इसका सेवन करें

पेट कम करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए

pet kam karne ke liye kya nahi khana chahiye

पेट व मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं (weight loss karne ke liye kya khaye) और क्या पिएं के बारे में जानने के बाद अब बात करते हैं की किन चीजों से आपको दूरी बना के रखनी हैं।

1. पेट कम करने के लिए डाइट से हटाएं चीनी 

पेट कम करने के लिए क्या न खाएं की लिस्ट में पहला नाम सफेद चीनी हैं। चीनी मोटापे की एक मुख्य वजह होती हैं इसका इस्तेमाल आपको बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। सफेद चीनी रिफाइंड करके बनाई जाती हैं, इस पूरे प्रॉसेस में इसमें मौजूद विटामिन व मिनलर नष्ट हो जाते हैं। चीनी और चीनी से बनी चीजों में हाई कैलोरी होती हैं जो केवल मोटापा बढ़ाने का काम करती हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने भोजन से चीनी और चीनी से बनी चीजों को बाहर करें। (चीनी के नुकसान)

2. ज्यादा नमक न खाएं

वैसे तो नमक हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन शरीर के लिए कई मुसीबतें पैदा कर सकता हैं। ज्यादा नमक लेने से शरीर में पानी होल्ड होने लगता हैं जिस कारण शरीर मोटा होने लगता हैं। नमक के साथ-साथ नमकीन चीजों का सेवन भी कम करें और हर चीज में नमक डालने की आदत पर काबू पाए। 

3. फास्ट फूड्स से दूरी बनाकर रखें

पेट कम करने के लिए क्या न खाएं की लिस्ट में अगली चीज जिससे आपको दूर रहना हैं वो फास्ट फूड्स हैं। फास्ट फूड्स में पोषक तत्वों की कमी होती हैं और इनमे फाइबर भी बहुत कम मात्रा में पाया जाता हैं, साथ ही इनमें बहुत ज्यादा कैलोरी होती हैं जिन्हें बर्न करने में शरीर को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती हैं। इसलिए फास्ट फूड्स से दूर रहे और अपनी बॉडी को फिट रखने की कोशिश करें। 

4. पेट कम करने के लिए मैदे से बनी चीजें न खाएं

मैदा और मैदे से बनी चीजों का सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक होता हैं, इनके सेवन से पाचन  प्रक्रिया स्लो पड़ती हैं जिस कारण बॉडी में फैट जमा होने लगता हैं। वाइट ब्रेड, मोमोस, नूडल्स, समोसे, भटूरे, नमकीन, बिस्किट आदि में मैदा का इस्तेमाल किया जाता हैं इसलिए इनका सेवन भी कम करें। 

5. ऑयली फूड्स से दूर रहें 

पेट कम करने के लिए क्या नहीं खाएं की लिस्ट में अगला नाम ऑयली फूड्स का हैं। ऑयली फूड मोटापे की एक मुख्य वजह होती हैं इसलिए इनका सेवन भी आपको नहीं करना हैं। ऑयली फूड में परांठा, पकोड़े, समोसे, भटूरे, फ्राइज, फ्राइड राइस, पूरी व कई तरह के फास्ट शामिल हैं।         

मोटापा कम करने के लिए कुछ अन्य टिप्स – Pet Kam Karne Ke Liye Kya Khaye

  • पेट की चर्बी या मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी होती हैं, इसलिए एक्सरसाइज जरूर करें। 
  • मोटापा कम करने के लिए अच्छी नींद भी बेहद जरूरी होती हैं, 6-8 घंटे की नींद अवश्य लें। 
  • अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें और बॉडी में पानी की कमी न होने दें। एक दिन में कम से कम 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। 
  • तनाव से दूर रहे और खुश रहने की कोशिश करें। तनाव दूर करने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं।
  • अपने भोजन में छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटे और दिन में 4-5 बार हल्का-हल्का भोजन करें।
  • पेट कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग भी बेहद कारगर होती हैं। समय-समय पर इंटरमिटेंट फास्टिंग भी अवश्य करें। 
  • एक जगह पर बहुत ज्यादा देर तक बैठे न रहे, अपनी शारिरिक गतिविधि को बढ़ाये और ज्यादा से ज्यादा चलने की कोशिश करें। 
  • पेट की चर्बी कम करने के लिए रनिंग के फायदे भी बेहतरीन हैं। अगर आप रनिंग नहीं कर सकते तो तेज कदमों से वॉक जरूर करें। 
  • रात को हल्का भोजन करें और भोजन के बाद थोड़ी देर वॉक अवश्य करें।  
  • एक बारी में बहुत अधिक भोजन न करें। ओवरईटिंग से बचें।   

निष्कर्ष – Conclusion

मोटापा कम करने के लिए दो चीजें सबसे ज्यादा अहम होती हैं डाइट और एक्सरसाइज। इन दोनों चीजों पर ध्यान देकर आप आसानी से पेट की चर्बी कम कर सकते हैं। पेट कम करने के लिए क्या खाएं (pet kam karne ke liye kya khaye) के विषय में हमने इस आर्टिकल में जान लिया हैं। पेट कम करने की एक्सरसाइज के विषय में आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं।   

उम्मीद हैं की आपको इजी लाइफ हिंदी का यह आर्टिकल मोटापा कम करने के लिए क्या खाएं (weight loss karne ke liye kya khaye) पसंद आया होगा और आपने इससे कुछ काम की जानकारी भी अवश्य मिली होगी। हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। साथ ही इस आर्टिकल को आगे शेयर भी कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. क्या पेट कम करने के लिए रोटी खा सकते हैं

Ans. जी हैं, आप रोटी खा सकते हैं। आटे की रोटी में फाइबर व थोड़ा बहुत प्रोटीन पाया जाता है जो वजन कम करने में सहायक होते हैं। लेकिन ध्यान रहे की एक उचित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

Q. क्या चावल खाने से वजन बढ़ता है

Ans. सिमित मात्रा में चावल खाने से वजन नहीं बढ़ता। वजन बढ़ने का मुख्य कारण जरुरत से ज्यादा कैलोरी लेना और उन कैलोरी को खर्च न करना है। इसलिए यदि आप किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करेंगे तो उससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

Q. क्या पेट कम करने के लिए सुबह भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं

Ans. जी हाँ, बिल्कुल खा सकते हैं इससे वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी। लेकिन ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी एक सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।

Q. क्या सेब खाने से वजन कम हो सकता है

Ans. सेब फाइबर के बेस्ट सोर्स में से एक है जो वजन कम करने में काफी मददगार होता है। साथ ही सेब खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती, इस कारण भी यह वजन कम करने में सहायक होता है। सेब को वेट लॉस डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

आपको ये आर्टिकल भी पसंद आएंगे 

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, किसी भी नुकसान के लिए इजी लाइफ हिंदी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment