दिव्य मेदोहर वटी के फायदे (Medohar vati benefits in hindi) : दिव्य मेदोहर वटी एक बेहतरीन आयुर्वेदिक उत्पाद है जो मुख्य रूप से मोटापा कम करने और बॉडी को फिट रखने के लिए उपयोगी माना जाता हैं। इस आर्टिकल में हम दिव्य मेदोहर वटी के फायदे (medohar vati ke fayde), मेदोहर वटी के सेवन का तरीका (medohar vati uses in hindi) और मेदोहर वटी के साइड इफेक्ट्स के बारे में बता रहे हैं।
अगर आप मोटापे से परेशान हैं और मोटापा कम करने के लिए कई चीजें आजमा चुके हैं तो फिर आपको एक बार दिव्य मेदोहर वटी का इस्तेमाल भी अवश्य करके देखना चाहिए। दिव्य मेदोहर वटी (medohar vati in hindi) एक प्योर आयुर्वेदिक प्रोडक्ट है, जिसमें छोटी हरड़, बहेड़ा, अमला, शिलाजीत, बबूल गोंद आदि चीजें शामिल हैं जो मोटापा घटाने और पेट की चर्बी कम करने में सहायक होते हैं। मोटापा कम करने के साथ-साथ मेदोहर वटी के कई अन्य फायदे (medohar vati ke fayde) भी हैं।
मोटापा और पेट कम करने के लिए खानपान और एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं, उसके बाद कोई दवा, घरेलू उपाय या सप्लीमेंट काम आता हैं। मेदोहर वटी (medohar vati in hindi) के साथ भी ठीक ऐसा ही हैं। मोटापा कम करने के लिए मेदोहर वटी के फायदे (medohar vati patanjali benefits in hindi) आपको तभी प्राप्त होंगे जब आपका खानपान और लाइफ स्टाइल ठीक होगा। केवल दिव्य मेदोहर वटी के सेवन से ही मोटापे पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता।
नीचे हम आपको दिव्य मेदोहर वटी के फायदे (medohar vati benefits in hindi) के साथ-साथ डाइट और लाइफ स्टाइल से जुड़ी कुछ जरूरी चीजों के बारे में भी बता रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। साथ ही मेदोहर वटी के सेवन का तरीका और मेदोहर वटी के नुकसान (medohar vati ke side effects) के बारे में भी जनेंगे।
यह भी पढ़े : पेट की चर्बी कम करने का रामबाण उपाय
दिव्य मेदोहर वटी क्या है – Divya Medohar Vati in Hindi

दिव्य मेदोहर वटी पतंजलि कंपनी द्वारा निर्मित एक आयुर्वेदिक दवा है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से वजन कम करने और बॉडी को फिट रखने के लिए किया जाता है। साथ ही यह शरीर मे ऊर्जा बढ़ाने, थाइरोइड को नियंत्रित करने व पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में भी सहायक होती है। लेकिन मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल मोटापा कम करने के उद्देश्य से ही किया जाता हैं।
दिव्य मेदोहर वटी इंग्रीडिएंट्स – Divya Medohar Vati Ingredients in Hindi
दिव्य मेदोहर वटी में कई प्रकार की जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है, इनकी पूरी लिस्ट इस प्रकार है।
आंवला | 94.90 ml |
बहेड़ा | 94.90 ml |
हरड़ (हरीतकी) | 94.90 ml |
छोटी हरड़ | 28.60 ml |
त्रिवृत (निशोथ) | 14.30 ml |
बबूल गोंद | 28.60 ml |
कुटकी | 14.30 ml |
वायविडंग | 28.60 ml |
शुद्ध गुग्गुल | 86.50 ml |
शुद्ध शिलाजीत | 14.30 ml |
दिव्य मेदोहर वटी में शामिल इंग्रीडिएंट्स की विशेषताएं
दिव्य मेदोहर वटी में शामिल इंग्रीडिएंट्स की कुछ खास विशेषताएं इस प्रकार हैं।
1. आंवला (Amla)
अमला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं। पेट की परेशानियों जैसे गैस, एसिडिटी व कब्ज के लिए लाभदायक होता हैं और तेजी से वजन कम करने में सहायक होता हैं। साथ ही यह पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म को भी दुरूस्त रखने में मदद करता है।
2. बहेड़ा (Terminalia Bellirica)
बहेड़ा पेट के लिए कुछ शक्तिशाली जड़ी-बूटियों में से एक है। त्रिफला चूर्ण में भी इसका उपयोग किया जाता है। इसके सेवन से विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकलते है, पेट स्वस्थ रहता है, पाचन मजबूत होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को दूर करने में भी सहायक होते हैं।
3. शिलाजीत (Shilajit)
शिलाजीत एक शक्तिवर्धक औषिधि है। शरीर में ऊर्जा व स्टैमिना बढ़ाने, यौन शक्ति बढ़ाने, मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूत बनाने, तनाव कम करने, वजन घटाने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शिलाजीत का सेवन बेहद लाभकारी होता है। साथ ही मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी यह फायदेमंद होता है।
4. छोटी हरड़ (Terminalia Chebula)
छोटी हरड़ का उपयोग मुख्य रूप से पाचन को मजबूत बनाने, पेट की कब्ज व अपच को दूर करने और वजन घटाने के लिए किया जाता है। मोटापा कम करने के कई आयुर्वेदिक चूर्ण में इसका उपयोग किया जाता है।
5. बबूल गोंद (Gum Arabic)
बबूल गोंद, वजन कम करने में सहायक होता है।
दिव्य मेदोहर वटी के फायदे – Medohar Vati Patanjali Benefits in Hindi

मेदोहर वटी में शामिल तत्वों के बारे में जानने के बाद कहा जा सकता हैं की यह मोटापा कम करने व पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं। पतंजलि दिव्या मेदोहर वटी के फायदे (divya medohar vati ke fayde) इस प्रकार हैं।
1. मोटापा कम करने के लिए मेदोहर वटी के फायदे

दिव्य मेदोहर वटी का सबसे बड़ा फायदा (medohar vati benefits in hindi) मोटापा काम करने के लिए हैं। इसके सेवन से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती हैं और शरीर फिट और पतला होता हैं। अक्सर दिखा गया हैं की लोग पतला होने के लिए सबसे पहले भोजन करना कम कर देते हैं, जिससे उनका वजन तो कम होने लगता हैं लेकिन शरीर में कमजोरी भी आने लगती हैं और कुछ समय बाद दोबारा से वजन बढ़ने लगता हैं।
दिव्य मेदोहर वटी के सेवन (medohar vati uses in hindi) से बिना कमजोरी आए वजन कम किया जा सकता हैं। लेकिन इसके साथ आपको अपनी डाइट पर भी थोड़ा ध्यान अवश्य देना होगा।
- बिना जिम और एक्सरसाइज वजन कम करने का तरीका
- वजन कम करने के लिए जीरा पानी के फायदे
- पतला होने की आयुर्वेदिक दवाई
2. भूक कम लगती
दिव्य मेदोहर वटी भूख पर भी कंट्रोल करने का काम करती हैं जिससे वजन कम करने में आसानी होती हैं। इसके सेवन से खाने में रूचि थोड़ी कम होने लगती हैं जिससे आप कम कैलोरी लेंगे और आसानी से वजन कम कर पाएंगे। जिन लोगों का वजन बहुत ज्यादा हैं और उन्हें ज्यादा भूख लगती हैं, ऐसे लोग इसका सेवन कर सकते हैं उन्हें अवश्य ही इसका लाभ मिलेगा।
3. शरीर में हार्मोन संतुलित रहते हैं
दिव्य मेदोहर वटी (medohar vati in hindi) के सेवन से शरीर में हार्मोन भी संतुलित रहते हैं जिससे थयरॉइड, रक्तचाप और कोलेस्ट्रोल जैसी बीमारियों में लाभ मिलता हैं। देखा गया हैं एक उम्र के बाद शरीर में हार्मोन इम्बैलेंस होने लगते हैं जिस कारण शरीर में कई बीमारियां उतपन्न होने लगती हैं, हार्मोन इम्बैलेंस का खतरा ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलता हैं। ऐसे में दिव्य मेदोहर वटी के फायदे (medohar vati ke fayde) काफी काफी अच्छे हैं और इसके नियमित सेवन से हार्मोन संतुलित रहते हैं।
4. पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक

पतंजलि दिव्य मेदोहर वटी के फायदे (medohar vati patanjali benefits in hindi) पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छे हैं। इसमें अमला, बहेड़ा, छोटी हरड़ व शुद्ध गुग्गुल जैसे तत्व शामिल होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करते हैं, इसके सेवन से भोजन सही से पचता है और पेट व पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलती है।
एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए पाचन शक्ति का मजबूत रहना बेहद जरूरी होता है। लेकिन आजकल की खराब जीवन-शैली और गलत खानपान का सीधा असर पाचन शक्ति पर पड़ता है और इस वजह से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमे से मोटापा भी एक है। ऐसे में मेदोहर वटी के सेवन से आप पाचन शक्ति को मजबूत बना सकते हैं।
5. पेट की बिमारियों के लिए दिव्य मेदोहर वटी के फायदे
मेदोहर वटी के फायदे (medohar vati benefits in hindi) मोटापा कम करने और पाचन शक्ति मजबूत करने के साथ-साथ पेट से जुड़ी बिमारियों के लिए भी काफी अच्छे हैं। इसमें मौजूद अमला, शुद्ध गुग्गुल, छोटी हरड़, अश्वगंधा व बहेड़ा पेट की बिमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके सेवन से कब्ज, गैस, एसिडिटी व अपच जैसी पेट की बिमारियों से निजात मिलता हैं।
6. मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाये
भोजन को एनर्जी में बदलने की परिक्रिया को मेटाबॉलिज्म कहा जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मेटाबॉलिज्म का दुरूस्त रहना बेहद जरूरी होता है, साथ ही वेट लॉस करने के लिए भी मेटाबॉलिज्म का सही से कार्य करना जरूरी होता है।
7. विषैले पदार्थों से निजात
धूल-मिट्टी, प्रदूषण व गलत खान-पान के कारण हमारे शरीर में बहुत से विषैले पदार्थ यानी टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने का कार्य करते हैं। मेदोहर वटी के फायदे (medohar vati ke fayde) इन टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने के लिए भी अच्छे हैं, जिससे शरीर इम्युनिटी पॉवर मजबूत होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।
पतंजलि मेदोहर वटी के अन्य फायदे – Patanjali Divya Medohar Vati Ke Fayde
इसके अलावा पतंजलि दिव्य मेदोहर वटी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, ऊर्जा बढ़ाने, शरीर को चुस्त-दुरूस्त रखने और जोड़ों के दर्द के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद जड़ी-बूटियां न सिर्फ वजन कम करने में मददगार होते हैं, बल्कि यह शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करते हैं।
दिव्य मेदोहर वटी के सेवन का तरीका – Divya Medohar Vati Uses in Hindi
दिव्य मेदोहर वटी (divya medohar vati in hindi) एक आयुर्वेदिक दवा हैं जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से वजन कम करने या मोटापे पर नियंत्रण पाने के लिए किया जाता हैं। दिव्य मेदोहर वटी का सेवन आपको चिकित्सक या किसी विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए। दिव्य मेदोहर वटी कैप्सूल (medohar vati capsule) के रूप में मौजूद हैं आप डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।
दिव्य मेदोहर वटी के नुकसान – Divya Medohar Vati Side Effects in Hindi
दिव्य मेदोहर वटी के नुकसान इस प्रकार हैं।
1. दिव्य मेदोहर वटी के सेवन से शुरूआत में पेट खराब हो सकता हैं और इससे दस्त लग सकते हैं।
2. इसके ज्यादा सेवन से पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती हैं।
3. अधिक मात्रा में इसके सेवन से त्वचा संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।
4. दिव्य मेदोहर वटी के नुकसान (medohar vati side effects in hindi) के आगे बात करें तो इसके ज्यादा सेवन से उल्टी, जी मचलाना, छाती में दर्द जैसी समस्या भी हो सकती हैं।
5. वजन कम करने के लिए दिव्य मेदोहर वटी के फायदे (medohar vati for weight loss in hindi) आपको तभी मिलेंगे जब आप सही डाइट ले रहे हो और साथ में एक्सरसाइज भी कर रहे हो। केवल मेदोहर वटी के सेवन से ही वजन कम नहीं हो जाएगा।
6. गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए।
दिव्य मेदोहर वटी का प्राइस – Medohar Vati Price
दिव्य मेदोहर वटी का प्राइस काफी कम हैं। जैसा की आपको ऊपर बताया की यह कैप्सूल के रूप में उपलब्ध हैं, 50 gm मेदोहर वटी की कीमत मात्र 100-120 रुपए (समय के साथ कम ज्यादा भी हो सकती हैं) के आसपास हैं। 50gm के पैकेट में 100 टैबलेट होती हैं, इस हिसाब से यह काफी किफायती हैं।
यह आपको किसी भी पतंजलि शॉप में आसानी से मिल जाएगी, आप चाहे तो इसे ऑनलाइन Amazon से भी ऑर्डर कर सकते हैं। यहाँ से आप इसकी 300 टैबलेट्स 300 रुपए के आसपास खरीद सकते हैं।
मोटापा कम करने के लिए दिव्य मेदोहर वटी – Divya Medohar Vati For Weight Loss in Hindi
मोटापा कम करने के लिए दिव्य मेदोहर वटी के फायदे (medohar vati ke fayde) तो आप जान ही चुके होंगे लेकिन जैसा की आपको ऊपर बताया की इसके फायदे आपको तभी प्राप्त हो सकते हैं जब आपका खानपान सही होगा। इसलिए वजन कम करने के लिए दिव्य मेदोहर वटी के इस्तेमाल (divya medohar vati uses in hindi) के साथ इन बातों का भी ध्यान रखें।
- अपने भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाये। प्रोटीन के लिए आप अंडा, दाल, अंकुरित अनाज, पीनट बटर व बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं।
- प्रोटीन के साथ-साथ भोजन में विटामिन-C युक्त फलों और सब्जियों की मात्रा अवश्य बढ़ाये। इसके लिए आप संतरा, नींबू, टमाटर, अमरूद, आंवला, शिमला मिर्च, पपीता आदि का सेवन कर सकते हैं।
- दिनभर खूब पानी पिएं। एक दिन में कम से कम 4-5 लीटर पानी अवश्य पिएं।
- एक बार में ही बहुत ज्यादा भोजन न करें। दिन में 3-4 बार हल्का-हल्का भोजन करें।
- भोजन के बीच ज्यादा पानी न पिएं और भोजन करने के तुरंत बाद एक जगह पर बैठे न रहें।
- ऑयली फूड और फास्ट फूड का सेवन बिल्कुल भी न करें। ये मोटापे का मुख्य कारण होते हैं।
- चीनी और चीनी से बनी चीजों का सेवन भी बंद कर दें। चीनी की जगह एक सिमित मात्रा में शहद व मिश्री का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
- मैदा और मैदे से बनी चीजों से भी दूर रहें।
- रात को समय पर सोए। कम से कम 7-8 घंटे की नींद अवश्य लें।
- किसी भी प्रकार की कम से कम एक शारिरिक जैसे एक्सरसाइज, योग, रनिंग, डांस व मॉर्निंग वाक जरूर करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
Q. क्या दिव्य मेदोहर वटी के सेवन से मोटापा कम होता है?
A. जी हाँ, दिव्य मेदोहर वटी के सेवन से मोटापा कम होता है और शरीर फिट और दुरूस्त रहता हैं। लेकिन इसके साथ-साथ आपको एक अच्छी डाइट भी अवश्य लेनी चाहिए और थोड़ी बहुत एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।
Q. क्या मेदोहर वटी के सेवन से पेट खुलकर साफ होता है?
A. जी हाँ, दिव्य मेदोहर वटी के सेवन से पेट भी खुलकर साफ होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
Q. क्या गर्भवती महिलाएं इसका सेवन कर सकती है ?
A. गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए या फिर इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Q. मेदोहर वटी किन चीजों से बनी है?
A. मेदोहर वटी आमला, बहेड़ा, हरड़, बबूल गोंद, शुद्ध शिलाजीत व शुद्ध गुग्गुल आदि तत्वों से बनी हैं।
Q. मेदोहर वटी कहाँ से खरीदे ?
A. मेदोहर वटी आप पतंजलि स्टोर से खरीद सकते हैं या फिर इसे ऑनलाइन भी ले सकते हैं।
Q. मेदोहर वटी का सेवन कैसे करना चाहिए?
मेदोहर वटी का सेवन आपको डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।
निष्कर्ष – Conclusion
दिव्य मेदोहर वटी एक बेहतरीन औषिधि हैं इसमें कोई शक नहीं हैं। मोटापा कम करने के साथ-साथ इसके अनेकों लाभ हैं। लेकिन वजन कम करने के लिए आपको इसके सेवन के साथ-साथ अपने खानपान पर भी अवश्य ध्यान देना चाहिए। उम्मीद हैं की आपको इजी लाइफ हिंदी का यह आर्टिकल दिव्य मेदोहर वटी के फायदे (medohar vati benefits in hindi) आपको पसंद आया होगा। इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।
- पतंजलि अश्वगंधा के 15 अध्भुत फायदे और सेवन का सही तरीका
- पतंजलि शिलाजीत के 15 ज़बरदस्त फायदे, उपयोग व नुकसान
- बॉर्नविटा पीने के 10 जबरदस्त फायदे, नुकसान और उपयोग
- पतंजलि ओट्स के फायदे, उपयोग और बनाने की विधि
- पतंजलि गिलोय जूस के फायदे व सेवन का सही तरीका
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Marhor vati chhod dene ke bad weight bd jata h kya
weight kam karne ke liye sabse jada important diet hoti hain, agar aap diet par dhyan denge to aapka wajan nahi badega or agar aap diet par dhyan nahi denge or unhealthy khana khayenge to aapka wajan badh sakta hain. diet par dhyan diye bager weight loss nahi kiya ja sakta or isme dawa bhi koi madad nahi kar sakti.