पेट कम करने की 14 बेस्ट एक्सरसाइज | Pet Kam Karne Ki Exercise

पेट कम करने की एक्सरसाइज Pet kam karne ki exercise | मोटापा कम करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते, गर्म पानी पीना, ग्रीन टी पीना, घंटों तक भूखा रहना, अपनी मनपसंद की चीजों से दूरी बनाना और पतले होने की दवा का इस्तेमाल करना। लेकिन यह सभी चीजें तभी अपना काम करेंगी जब आपका वर्कआउट अच्छा होगा। बिना एक्सरसाइज के पतला होना बहुत ज्यादा मुश्किल है, साथ ही एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होता है।

मोटा पेट पर्सनालिटी को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है और इस वजह से कुछ लोग अपने मनपसंद के कपड़े तक नहीं पहन पाते हैं। अगर आप पेट कम करना चाहते हैं तो फिर आपको दो चीजों पर सबसे ज्यादा फोकस करना होगा पहल डाइट और दूसरा एक्सरसाइज। इस आर्टिकल में हम आपको पेट कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) के बारे में बता रहे है, जिन्हें आप आसानी से कर सकते हैं।

पेट की चर्बी बढ़ने का कारण

पेट कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) जानने से पहले एक बार पेट निकलने के कुछ मुख्य कारणों के बारे में जान लेते हैं। पेट निकलने का कोई एक फिक्स कारण नहीं है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

  • पेट की चर्बी बढ़ने का एक मुख्य कारण शारीरिक गतिविधि का आभाव है।
  • पेट की चर्बी बढ़ने का दूसरा कारण गलत खान-पान है।
  • भोजन में पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट व वसा की कमी के कारण भी वजन बढ़ने लगता है।
  • खराब पाचन तंत्र और स्लो मेटाबॉलिस्म के कारण भी शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है।
  • पर्याप्त मात्रा में नींद न लेना और अधिक तनाव लेने से भी वजन बढ़ने लगता है।
  • किसी रोग या लंबे समय तक दवाइयों के इस्तेमाल का असर भी आपके वेट पर पड़ सकता है।
  • थाइरोइड संबंधी विकार के कारण भी शरीर का वजन बढ़ सकता है।
  • आधुनिक जीवन शैली और घंटो ऑफिस में बैठकर काम करने से भी पेट बाहर निकलने लगता है।

पेट कम करने की एक्सरसाइज – Pet Kam Karne Ki Exercise

pet kam karne ki exercise

1. पेट कम करने के लिए रोज वाक करें

टहलना (walk) पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) में सबसे आसान है। तेज कदमों से वॉक करने से कैलोरी खर्च होती है और इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों के अनुसार, 10000 कदम तेज-तेज चलने से आप 300-400 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

तेज चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है, यह आपकी हाइट और वेट पर भी डिपेंड करता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो टहलना मोटापा कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। आप दिन या रात किसी भी समय अपने घर के आसपास, पार्क, छत या घर के छोटे-छोटे कामों के लिए वॉक कर सकते हैं, साथ ही मॉर्निंग वॉक भी एक अच्छा विकप्ल हैं।

बेहतर होगा की आप अपने स्टेप्स को ट्रैक करें, इसके लिए आप फिटनेस बैंड या फिटनेस वॉच का सहारा ले सकते हैं। फिटनेस बैंड से स्टेप और कैलोरी ट्रैक करने में काफी हद तक मदद मिलती है।

यह भी पढ़े – जॉगिंग करने के 20 फायदे और सही तरीका

2. पेट की चर्बी कम करने के लिए रनिंग करें

walking exercise for weight loss

पेट कम करने के लिए रनिंग बेस्ट एक्सरसाइज में से एक है। कुछ दिन टहलने के बाद जब आप इसके आदी हो जाएं, तब आप रनिंग स्टार्ट कर सकते हैं। शुरुआती दिनों में हल्के-हल्के कदमों से रनिंग करें और फिर धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ाये। रनिंग पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाने का भी काम करती हैं।

पेट कम करने के लिए कुछ एक्सपर्ट रनिंग को सबसे अच्छी एक्सरसाइज मानते हैं, जबकि कुछ लोग वजन कम करने के लिए केवल रनिंग का ही सहारा लेते हैं। अगर आप रोज 30-40 मिनट रनिंग करते हैं, तो फिर आपको पेट की चर्बी कम करने के लिए कुछ और करने की जरूरत नहीं होगी। रनिंग और एक बैलेंस डाइट से आप आसानी से पेट की चर्बी कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़े – जॉगिंग करने के फायदे

3. Pet Kam Karne Ki Exercise रस्सी कूदना (Skip Rope)

pet ki charbi kam karne ki exercise

बचपन में रस्सी कूदना को एक खेल समझा जाता था और यही खेल अब कुछ लोगों के लिए पेट कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) बन चूका है।

रस्सी कूदना एक हाई इंटेंस वर्कआउट है, जो कैलोरी बर्न करने में फायदेमंद है। आपको जानकर हैरानी होगी की सिर्फ एक मिनट रस्सी कूदने से 15 से 20 कैलोरी तक बर्न हो सकती हैं, यह वाकिंग से भी ज्यादा एफ्फेक्टिव है।

स्किप्पिंग के लिए आपको सबसे पहले एक अच्छी स्किप्पिंग रोप की आवश्यकता होगी और उसके बाद आप धीरे-धीरे इसकी प्रैक्टिस करना स्टार्ट कर दें, इसे सिखने में कुछ समय लग सकता है। मगर जैसे-जैसे आप इसकी प्रैक्टिस करते रहेंगे, वैसे-वैसे आप इसमें निपुण होते जाएंगे। स्किप्पिंग आप पार्क, घर की छत या किसी खुली जगह में आराम से कर सकते हैं।

4. साइकिलिंग (Cycling)

pet kam karne ki exercise in hindi

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) में साइकिलिंग भी एक अच्छा ऑप्शन हैं। आप 30 मिनट साइकिलिंग करके 150 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं, साथ ही साइकिलिंग करने से पैर की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। पेट कम करने में पैर की मांसपेशियों का एक अहम रोल होता है, क्योंकि पेट कम करने की एक्सरसाइज में सबसे ज्यादा पैर की मांसपेशियों का ही इस्तेमाल किया जाता हैं।

पेट की चर्बी कम करने और स्वस्थ रहने के लिए साइकिलिंग बेस्ट एक्सरसाइज है और मजे की बात यह है कि साइकिलिंग करते समय बिल्कुल भी अहसास नहीं होता कि हम कोई एक्सरसाइज कर रहे हैं। घर के छोटे कामों के लिए गाड़ी या बाइक की जगह साईकल या वॉक का इस्तेमाल किया जाए तो आपकी पेट कम करने की जर्नी कुछ हद तक आसान हो जाएगी।

5. सीढ़ियां चढ़ना-उतारना (Stairs Up and Down)

pet kam karne ke liye exercise

शरीर में अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने के लिए सीढ़ियां चढ़ना-उतारना भी एक अच्छी गतिविधि है। साथ ही इससे पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। यह एक्सरसाइज दिखने या सुनने में जितनी आसान लगती है, असल मे उतनी आसान है नहीं। इसकी गिनती हाई इंटेंस वर्कआउट में की जाती है।

एक्सपर्ट के अनुसार, एक सीढ़ी चढ़ने में लगभग 0.75 कैलोरी बर्न होती हैं जबकि उतरने के दौरान 0.25 कैलोरी बर्न होती हैं। इस हिसाब से अगर आप 100 सीढ़ियां चढ़ते-उतरते हैं तो 100 कैलोरी बर्न होती है। पेट कम करने की यह एक्सरसाइज (pet ko kam karne ki exercise) उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो घर में एक्सरसाइज करके वजन कम करना चाहते हैं।

6. पेट कम करने की एक्सरसाइज पुश-अप (Push-Up)

weight loss exercise in hindi

फिट रहने और शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए पुश-अप एक कॉमन एक्सरसाइज है, यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो हर किसी को जरूर करनी चाहिए। पुश-अप्स करने से चेस्ट, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, शोल्डर व पेट की मांसपेसियों पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे यह मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

साथ ही पुश-अप करने से अच्छी खासी कैलोरी भी खर्च होती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। पुश-अप कई प्रकार के हैं, आप अपनी क्षमतानुसार इनमें से किसी भी प्रकार के पुश-अप्स कर सकते हैं।

  • स्टैंडर्ड पुश-अप (Standard Push-Up)
  • वाइड ग्रिप पुश-अप (Wide Grip Push-Up)
  • डिक्लाइन पुश-अप (Decline Push-Up)
  • इंक्लाइन पुश-अप (Incline Push-Up)
  • डायमंड पुश-अप (Diamond Push-Up)
  • क्लेपिंग पुश-अप (Clapping Push-Up)
  • सुपरमैन पुश-अप (Superman Push-Up)
  • वन आर्म पुश-अप (One Arm Push-Up)

7. पेट की चर्बी कम करने के लिए करें Plank एक्सरसाइज

pet ki charbi kam karne ki exercise

पेट कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) में आप प्लैंक (plank) को भी शामिल कर सकते हैं। पेट, साइड और कूल्हों पर जमा अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज बहुत ज्यादा कारगर होती है, साथ ही इससे बैक मसल मजबूत होती है और शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता हैं।

प्लैंक एक्सरसाइज करने का तरीका

  • जमीन पैट मैट बिछाएं और पेट के बल लेट जाएं।
  • इसके बार पुश-अप पोजीशन में आ जाएं और शरीर को एकदम सीधा रखे।
  • अपनी दोनों कोहनियों को मोड़ें और बाजुओं पर शरीर का भार डालें।
  • सामने की तरफ देखें और इस बीच अपने पेट को ढीला न छोड़ें।
  • सांस लेते और छोड़ते रहें।
  • इस पोजीशन में आप अपनी क्षमता के अनुसार 30 सेकंड से 2 मिनट तक रह सकते हैं
  • ऐसा आपको 2-3 बार करना हैं।

8. जंपिंग जैक (Jumping Jacks)

पेजंपिंग जैक भी पेट कम करने के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है। यह एक इंटेंस फिजिकल वर्कआउट है, इसमें एक ही स्थान पर जंप करना यानी कूदना होता है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो पेट के साथ-साथ पूरे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद करती है। साथ ही, इस एक्सरसाइज से मेटाबॉलिस्म भी बूस्ट होता है। एक्सपर्ट के अनुसार एक मिनट तक जंपिंग जैक करने से 10 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है।

9. बर्पी एक्सरसाइज (Burpee Exercise)

burpee exercise in hindi

बर्पी एक तरह की बॉडी वेट एक्सरसाइज है, जो पेट की चर्बी के साथ-साथ साइड और कूल्हों की चर्बी कम करने में भी सहायक होती है। इस एक्सरसाइज को करने से पेट, पैर, कमर, चेस्ट, शोल्डर व ग्लूट्स की मसल पर दबाव पड़ता है, जिससे ये मसल्स मजबूत होती हैं। साथ ही, इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का स्टैमिना भी बढ़ता है और अधिक कैलोरी बर्न होती हैं।

10. स्विमिंग (Swimming)Pet Kam Karne Ki Exercise

कुछ लोगों को जानकर हैरानी होगी की, स्विमिंग भी पेट कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) है और स्विमिंग करने से भी अच्छी-खासी कैलोरी बर्न होती हैं। स्विमिंग करने से पूरी शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और इससे बॉडी के शेप में भी सुधार होता है। आपने अक्सर देखा भी होगा की नियमित स्विमिंग करने वाले लोग फिट और पतले होते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार 30 मिनट तक स्विमिंग करने से 150-250 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है।

11. डांस (Dance)

pet kam karne ki exercise dance

डांस करने से पूरे शरीर की मांडांस करके भी आप अपने पेट की चर्बी कम कर सकते है, इससे भी अच्छी-खासी कैलोरी खर्च होती हैं। आपने अक्सर देखा भी होगा ही थोड़ी देर डांस करने पर शरीर गर्म होने लगता है और बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है, ऐसा कैलोरी बर्न होने के कारण ही होता है। फिट रहने के लिए आप दिन में कम से कम 30 मिनट तक डांस की प्रैक्टिस कर सकते हैं।

एक अनुमान के मुताबिक, 30 मिनट डांस करने से आप 150-300 कैलोरी तक आसानी से बर्न कर सकते हैं, हालांकि की यह आपके वेट और डांस की स्पीड पर भी निर्भर करता है। पेट कम करने के साथ साथ डांस करना दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है और इससे मेटाबॉलिस्म भी बूस्ट होता है।

डांस करने के लिए जरूरी नहीं की आपको डांस आता हो, आप टीवी में देखकर बस अपने शरीर को हिलाने की कोशिश करें, इससे भी आपको फायदा होगा।

यह भी पढ़े – डांस करने (नाचने) के 15 अद्धभुत फायदे

12. स्क्वॉट (Squat Exercise)

squats exercise

स्क्वॉट यानी उठक-बैठक करना भी पेट कम करने की एक अच्छी एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) है। स्क्वॉट पैर, पेट और कमर की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए सबसे बढ़िया एक्सरसाइज हैं। स्क्वॉट करने से शरीर से अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती हैं, साथ ही इससे कार्य क्षमता में भी वृद्धि होती हैं, जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है। 

शुरूआत में स्क्वॉट करने के लिए आपको किसी भी प्रकार के एक्युपमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप इसके एक्सपर्ट है, तो फिर आप स्क्वॉट करने के लिए बार्बेल, डम्बेल व प्लेट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्क्वॉट के कुछ प्रकार

बॉडी वेट स्क्वॉटBody Weight Squat
बार्बेल स्क्वॉटBarbell Squat
वॉल स्क्वॉटWall squat
फ्रंट स्क्वॉटFront Squat
जंप स्क्वॉटJump Squat
सिंगल लेग स्क्वॉटSingle-leg squat
साइड किक स्क्वॉटSide-kick squat
स्प्लिट स्क्वॉटSplit squat

बिगिनर्स के लिए सलाह रहेगी की वे पहले कुछ दिन बॉडी वेट स्क्वॉट (body weight squat) ही करें।

यह भी पढ़े : स्क्वाट करने के 15 फायदे, तरीका और सावधानियां

13. माउंटेन क्लैम्बर (mountain climbers)

mountain climber exercise

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज (pet ki charbi kam karne ki exercise) में माउंटेन क्लैम्बर को शामिल करना न भूलें। इस एक्सरसाइज का सीधा असर पेट की मसल पर पड़ता है, जिससे पेट की अतिरिक्त चर्बी तेजी से कम होने लगती है।

पेट कम करने के साथ-साथ माउंटेन क्लैम्बर एक्सरसाइज एब्स निकालने के लिए भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज हैं। इस एक्सरसाइज से पेट, कमर, पैर और शोल्डर की मसल्स पर ज्यादा जोर पड़ता हैं। साथ ही इस एक्सरसाइज को करते समय एक बात का ध्यान रहे की, एक्सरसाइज के दौरान सांसों को अंदर-बाहर करते रहें, आपको सांस रोक के नहीं रखनी और पेट को ढीला नहीं छोड़ना। 

14. घर के काम करें

घर के छोटे-छोटे काम करना भी एक तरह की एक्सरसाइज है और इससे भी आपकी पेट की अतिरिक्त चर्बी कम हो सकती हैं। घर के काम जैसे बेडशीट चेंज करना, खाना पकाना, बर्तन धोना, कपडे धोना व घर की सफाई करने में भी कैलोरी बर्न होती हैं और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की एक बेडशीट चेंज करने में भी 10-15 तक कैलोरी खर्च होती हैं। इसलिए अपने घर के काम खुद करें और मशीनों पर ज्यादा निर्भर न रहें।

पेट कम करने के लिए बेस्ट योगासन – Pet Kam Karne Ke Liye Yoga

पेट कम करने के लिए योगासन भी काफी फायदेमंद होते है। पेट की चर्बी कम करने के लिए कुछ बेहतरीन योगासन इस प्रकार हैं।

1. चक्रासन (Wheel Pose)

chakrasana ke fayde

चक्रासन पेट की चर्बी कम करने, शरीर को लचीला बनाने, कमर को मजबूत बनाने व शरीर की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज हैं। यह एक एडवांस एक्सरसाइज हैं इसलिए इसका अभ्यास आपको किसी योग विशेषज्ञ की देख-रेख में ही करना चाहिए।

चक्रासन करते समय ध्यान रहे की आपका पेट खाली होना चाहिए, भोजन में तुरंत बाद इस एक्सरसाइज का अभ्यास कभी न करें। साथ ही चक्रासन करने से पहले बॉडी वार्म-अप भी अवश्य कर लें।

2. हलासन (Plough Pose)

halasana yoga pose in hindi

हलासन भी पेट की चर्बी कम करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) है। योग से जुड़े लोग इस आसन के बारे में अवश्य जानते होंगे। इस आसन को करते समय शरीर का आकार हल (खेत जोतने वाला कृषि यंत्र) के समान दिखाई पड़ता है, इसलिए इसे हलासन का नाम दिया गया है।

इस आसन के नियमित अभ्यास से पेट की अतिरिक्त चर्भी कम होती हैं, शरीर के बैलेंस में सुधार होता हैं, ह्रदय स्वस्थ रहता हैं, कमर मजबूत होती हैं, शोल्डर की मसल मजबूत होती हैं और चेहरे का ग्लो बढ़ता है।

3. सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)

surya namaskara

आजीवन स्वस्थ और फिट रहने के लिए सूर्य नमस्कार सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज हैं। पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने, शरीर में ऊर्जा बढ़ाने, इम्युनिटी बढ़ाने, ह्रदय को स्वस्थ रखने, पेट की बीमारियों से छुटकारा पाने के साथ-साथ सूर्य नमस्कार के अनेकों लाभ है।

जो लोग सूर्य नमस्कार के बारे में नहीं जानते उन्हें बता दें की सूर्य नमस्कार 12 चरणों में किया जाता हैं, जो इस प्रकार हैं।

  • प्रणामासन
  • हस्तउत्तनासन
  • पादहस्तासन
  • अश्व संचालनासन
  • दंडासन
  • अष्टांग नमस्कार
  • भुजंगासन
  • अधोमुख शवासन
  • अश्व संचालनासन
  • पादहस्तासन
  • हस्तउत्तनासन
  • प्रणामासन 

4. वज्रासन (Vajrasana)

vajrasana yoga pose

पेट की चर्बी कम करने के लिए वज्रासन भी एक बेहद लाभकारी आसन हैं। वज्रासन करने में भी बहुत आसान हैं और हर उम्र के लोग इस योगासन को आराम में कर सकते हैं। साथ ही इस आसन की एक खास बात हैं की आप इसे किसी भी समय कर सकते हैं। यह एक अकेला ऐसा आसन हैं जिसे खाना खाने के तुरंत बाद भी किया जा सकता हैं। यह भोजन को जल्दी पचाने और पाचन तंत्र मजबूत बनाने में सहायक होता हैं। जब भी आपको लगे के आपने ज्यादा भोजन कर लिया हैं तो आप 5-10 मिनट वज्रासन का अभ्यास कर सकते हैं।

5. पेट कम करने के लिए उष्ट्रासन (Camel Pose)

पेट की चर्बी कम करने के लिए योगासन में उष्ट्रासन भी काफी फायदेमंद होता हैं। इसके अभ्यास से पेट की मसल्स पर खिंचाव पड़ता हैं जिससे पेट की मसल्स मजबूत होती हैं और पेट में जमा अतिरिक्त फैट कम होता हैं।

यह भी पढ़े : पेट कम करने के लिए 10 बेस्ट योगासन

पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज प्लान

कुछ लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए केवल कोर वर्कआउट (एब्स एक्सरसाइज) पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं और बॉडी वर्कआउट को नजरअंदाज करते हैं। आप ऐसी गलती कभी न करें, एक बात का हमेशा ध्यान रहे ही पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको अपनी बॉडी का ओवर-आल फैट कम करना होगा। शरीर के किसी एक खास हिस्से का फैट कम नहीं किया जा सकता, इसके लिए शरीर की पूरी बॉडी का फैट कम करना होता है।

इसलिए फूल बॉडी वर्कआउट पर ज्यादा ध्यान दें, बॉडी वर्कआउट करने से ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होती है और मसल्स भी मजबूत होती हैं। इसके साथ-साथ आप पेट कम करने की एक्सरसाइज या कोर एक्सरसाइज कर सकते हैं।

पेट कम करने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज के साथ-साथ खानपान पर भी अवश्य ध्यान दें, जिससे इन एक्सरसाइज का रिजल्ट आपको जल्दी मिल पाए।

1. भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाए

अपने भोजन में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाये। प्रोटीन वजन और पेट कम करने में सबसे ज्यादा सहायक होता हैं, साथ ही यह शरीर में ऊर्जा बढ़ाने और हड्डियों व मासंपेशियों में मजबूत बनाने में भी सहायक होता हैं।

2. फाइबर युक्त भोजन करें

प्रोटीन के साथ-साथ भोजन में उचित मात्रा में फाइबर शामिल करें। फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने और वजन कम करने से सहायक होता हैं, साथ ही यह पेट को अच्छी तरह से साफ करने में भी मददगार होता हैं। फाइबर के लिए फल, हरी सब्जियां अनाज व दाल का सेवन करें।

3. फास्ट फूड ऑयली फूड से दूरी

फास्ट फूड, ऑयली फूड व बाजार के पैक्ड बंद फूड का इस्तेमाल बिल्कुल ही बंद कर दें। इनमें एक तो पोषक तत्वों की कमी होती हैं और दूसरा इनमें अधिक मात्रा में कैलोरी होती हैं, जिसे बर्न करने में शरीर को बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं और जब शरीर इन्हें बर्न नहीं कर पाता हैं तो यह शरीर में फैट के रूप में इकठा  जाती हैं। 

4. चीनी से दूर रहे

चीनी और चीनी से बनी सभी प्रकार की चीजों का सेवन बंद कर दें। इसमें सोडा, कोल्डड्रिंक, पैक्ड जूस, चाय व कॉफी भी शामिल हैं। चीनी मोटापे की एक मुख्य वजन होती हैं और इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी होती हैं।

5. नमक का कम इस्तेमाल

चीनी के साथ-साथ खाने में नमक का भी इस्तेमाल कम करें, ज्यादा नमक लेने से भी शरीर में फैट बढ़ने लगता हैं। दरअसल, नमक बॉडी में पानी को स्टोर करने का काम करता हैं जिस कारण पेट फूलने लगता हैं।

6. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

दिनभर खूब पानी पिएं, वजन कम करने में पानी बहुत उपयोगी होता हैं और इसमें शून्य कैलोरी होती हैं। साथ ही ज्यादा पानी पीने से शरीर से अवांछित पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं और पेट भी खुलकर साफ होता हैं। सुबह गर्म पानी पीने की आदत बनाए।

पेट की चर्बी कम करने के लिए कुछ अन्य जरूरी चीजें

  • एक बारी में बहुत अधिक भोजन न करें, दिन में 2 टाइम भारी भोजन करने की जगह 4 बार हल्का-हल्का भोजन करें।
  • बहुत अधिक तनाव न लें और 8 घंटे की अच्छी नींद अवश्य लें।
  • पेट की चर्बी कम करने के लिए डिटॉक्स वाटर का इस्तेमाल करें।
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग (16 घंटे का व्रत) की मदद से भी पेट की चर्बी कम की जा सकती हैं।
  • पेट की चर्बी कम करने के लिए घरेलू उपाय का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

सारांश – Summery 

पेट की चर्बी कम करने में थोड़ा समय जरूर लग सकता हैं लेकिन निरंतर अभ्यास से आपको एक दिन इसका रिजल्ट अवश्य मिलेगा। इसलिए थोड़ा सब्र रखें और पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज (pet ki charbi kam karne ki exercise) करते रहें।

अगर आप बिगनेर हैं तो हो सकता हैं की स्टार्टिंग में कुछ दिन एक्सरसाइज से आपकी मसल्स दर्द करें, लेकिन आप इस दर्द से घबराये न और एक्सरसाइज करना जारी रखे। मसल्स में होने वाला दर्द इस बात का प्रतीक होता हैं की आप जो कर रहे हैं सही कर रहे हैं और यह दर्द कुछ ही दिनों में अपने आप ही ठीक भी हो जाता हैं।

उम्मीद हैं की आपको हमारा यह आर्टिकल पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) पसंद आया होगा और आपने इससे कुछ सीखा होगा। हेल्थ एंड फिटनेस से जुड़ी ऐसी ही जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल को आप अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर कर सकते हैं, जिससे दूसरे लोगों को भी इसका फायदा मिल सके। इसके साथ ही अगर आपका कोई सवाल हैं तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. पेट कम करने के लिए घर पर कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए

A. इस आर्टिकल में हमने आपको जितनी भी एक्सरसाइज बताई है, उन सभी को आप घर पर कर सकते हैं। केवल रनिंग, साइकिलिंग और वॉक के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है, जो जरूरी भी है।

Q. क्या घर पर एक्सरसाइज करके पेट की चर्बी कम हो सकती है

A. जी हाँ, घर पर एक्सरसाइज व योग करके आप आसानी से अपने पेट की चर्बी कम कर सकते है। यह लोगों की बहुत बड़ी गलतफहमी है की, जिम जाकर ही वजन कम किया जा सकता है। जबकि ऐसा नहीं है, आप घर पर मेहनत करके और सही डाइट लेकर भी वजन कम कर सकते हैं।

Q. पेट कम करने के लिए क्या बेस्ट है योग या एक्सरसाइज

A. पेट कम करने के लिए योग और एक्सरसाइज दोनों ही बेस्ट है। आपको जो भी आसान और अच्छा लगे, जिसे करने में आपको मजा आये, आप उसका अभ्यास कर सकते हैं। साथ ही आप दोनों को भी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

Q. सुबह या शाम एक्सरसाइज की समय करनी चाहिए

A. पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का सबसे अच्छा समय सुबह का समय होता है। लेकिन आप शाम को भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी समय एक्सरसाइज कर सकते हैं, इससे आपको लाभ ही मिलेगा, कोई नुकसान नहीं होगा।

आपके लिए कुछ उपयोगी पोस्ट

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment