पेट कम करने का तरीका और घरेलू उपाय | Pet Kam Kaise Kare

Pet Kam Kaise Kare | मोटा पेट पर्सनल्टी को प्रभावित करने के साथ कई शारिरिक समश्याओं को भी बढ़ावा देता है। पेट निकलना एक चिंता का विषय है और आपको इसे बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आपने इस पर ध्यान नहीं दिया तो यह दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जाएगा और फिर इसे काबू कर पाना ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। इस आर्टिकल में हम पेट कम करने के तरीके, उपाय व घरेलू नुस्खों के बारे में जानेंगे, इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

पेट कैसे कम करें – Pet Kam Kaise Kare

मोटापा और पेट कम करना बहुत ज्यादा मुश्किल काम नहीं हैं अगर आप अपनी व्यस्त जीवन शैली में अपने स्वास्थ्य के लिए थोड़ा समय निकाल लें, अपने खाने पीने के उपर थोड़ा बहुत ध्यान दें और एक्सरसाइज या योग करना शुरू कर दें तो आप कुछ ही समय में अपने पेट की चर्बी और मोटापा कम कर सकते हैं।

मोटापा और पेट कैसे कम करें (pet kam kaise kare) के बारे में जानने से पहले पेट निकलने का कारण जानना बहुत जरूरी हैं। पेट निकलने का कोई एक कारण नहीं हैं, इसके बहुत से कारण हो सकते हैं, जिनमे से कुछ इस प्रकार हैं।

1. खराब खानपान

मोटापे की सबसे मुख्य वजह हैं खराब खानपान। जाने अनजाने में आप दिन-भर कुछ ऐसी चीजों का सेवन करते रहते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बिलकुल भी लाभदायक नहीं होते हैं। चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स, कैंडी, चॉकलेट, पिज़्ज़ा, बर्गर, मोमोस, समोसे, छोले भठूरे, नूडल्स कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थ हैं।

फास्ट फूड, ऑयली फूड, सोडा और बाजार के पैकेट बंद फूड में पोषक तत्वों का आभव होता हैं। इनमें केवल आर्टिफिशियल कलर, शुगर, मेदा और तेज मसाले मिक्स होते हैं जो केवल और केवल पेट को बाहर निकालने का काम करते हैं।

साथ ही इन खाद्य पदार्थों में बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती हैं जिसे बर्न करने में काफी समय और शारीरिक मेहनत लगती हैं। जब यह कैलोरी बर्न नहीं हो पाती हैं तो फैट के रूप में शरीर में जमा होने लगती हैं जिससे वजन बढ़ने लगता हैं और पेट बाहर निकलने लगता हैं।

मोटापा और पेट कैसे कम करे (pet kam kaise kare) के लिए इन अनहेल्दी फूड्स की जगह फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, स्प्राउट्स, सलाद व घर का बना खाना खाएं।

2. शारीरिक गतिविधि का आभाव

मोटापे का एक अन्य कारण आधुनिक युग की जीवन शैली भी हैं। आज के समय में लोग बिल्कुल भी शारीरिक मेहनत नहीं करना चाहते हैं। पैदल चलने की लोगों की आदत अब धीरे – धीरे खत्म होती जा रही हैं। घर के काम करने के लिए मशीनों का सहारा लिया जा रहा हैं और बच्चे पार्क या प्ले ग्राउंड से ज्यादा समय मोबाइल या लैपटॉप में बिता रहें हैं।

कम शारीरिक गतिविधि के कारण भोजन से प्राप्त कैलोरी खर्च नहीं हो पाती हैं, जिस कारण भी धीरे धीरे पेट बाहर निकलने लगता हैं। साथ ही शारीरिक गतिविधि के अभाव के कारण पाचन तंत्र कमजोर पड़ने लगता हैं और मेटाबॉलिस्म भी स्लो होने लगता हैं। कमजोर पाचन तंत्र और मेटाबॉलिस्म मोटापे के खतरे को और ज्यादा बड़ा देते हैं।

3. ओवरईटिंग या ज्यादा भोजन करना

पेट निकलने का एक अन्य कारण एक समय में बहुत ज्यादा भोजन या ओवरईटिंग करना भी हैं। कुछ लोग जरुरत से ज्यादा भोजन कर लेते हैं जिसके कारण पाचन तंत्र को भोजन पचाने में बहुत परेशानी होती हैं और भोजन सही से नहीं पच पाता हैं।

परिणाम स्वरुप वजन बढ़ना, पेट की चर्बी बढ़ना, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां होने लगती हैं। पेट कम कैसे करे के लिए ओवरईटिंग से बचें और दिन में दो बार की जगह 4 बार हल्का हल्का भोजन करें।

बॉडी को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए शरीर को उचित मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा की आवश्यकता होती हैं। भोजन में जब प्रोटीन और हेल्दी फैट की मात्रा कम और कार्बोहायड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होने लगती हैं तो फिर मोटापा और पेट बढ़ने लगता हैं।

कार्बोहायड्रेट बहुत ज्यादा मात्रा में लेने से वजन बढ़ता हैं और पेट बाहर निकलता हैं। हमारे देश में ज्यादातर घरों में कार्बोहायड्रेट फूड्स जैसे रोटी और चावल ही खाया जाता हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार 70% से ज्यादा भारतीय लोगों के खाने में प्रोटीन की कमी होती हैं, यह आंकड़े चिंताजनक हैं।

5. नुट्रिशन की जानकारी का आभाव

मोटापा और पेट निकलने का एक मुख्य कारण नुट्रिशन की सही जानकारी का अभाव भी हैं। बहुत कम लोगों को नुट्रिशन की सही जानकारी हैं। किसी खाद्य पदार्थ का सेवन करने से पहले लोगों को यह जानकारी नहीं होती की उसमें क्या – क्या चीजें मौजूद हैं और उसके सेवन से शरीर को क्या फायदा और नुकसान हो सकते हैं।

कुछ लोग बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड का सेवन करने से पहले एक बार उसके इंग्रेडिएंट देखना भी जरूरी नहीं समझते हैं। मोटापा और पेट कैसे कम करें (pet kam kaise kare) के लिए आपको थोड़ी बहुत नुट्रिशन की सही जानकारी भी होनी चाहिए, जिससे की आप अनजाने में किसी अन-हेल्दी चीज का सेवन करने से बच जाएं।

6. मोटापा और पेट निकालने के कुछ अन्य कारण

  • मोटापा और पेट निकलने का आनुवंशिक कारण भी हो सकता हैं।
  • हार्मोनल बदलाव के कारण भी मोटापे की समस्या देखने को मिलती हैं, महिलाओं में हार्मोन बदलाव का असर ज्यादा देखने को मिलता हैं।
  • किसी लंबी बीमारी या दवाइयों के ज्यादा इस्तेमाल भी से मोटापा बढ़ सकता हैं।
  • बहुत ज्यादा तनाव और चिंता भी मोटापे की एक वजह हो सकती हैं।

पेट कम करने का तरीका – Pet kam karne ka Tarika

अपनी लाइफस्टाइल और खान – पान में थोड़ा सा बदलाव करके आप आसानी से अपना मोटापा कम कर सकते हैं। मोटापा और पेट कम करने का कोई एक तरीका (pet kam karne ke tarika) या फार्मूला नहीं हैं, सभी लोगों का शरीर अलग – अलग होता हैं, इसलिए कोई एक तरीका (motapa kam karne ka tarika) सभी लोगों में फिट नहीं बैठ सकता।

मोटापा और पेट कम करने के लिए सबसे पहले आपको अपने शरीर को समझना चाहिए की यह कैसे काम करता हैं, किन चीजों के इस्तेमाल से आपको जल्दी और अच्छा रिज़ल्ट मिलता हैं और किन चीजों के इस्तेमाल से आपको बिलकुल भी रिज़ल्ट नहीं मिलता।

अगर एक बार आपको इसका ज्ञान हो गया तो आपकी मोटापा और पेट कम करने की राह बहुत आसान हो जाएगी। मोटापा और पेट कम करने के तरीके (pet kam karne ke tarika) इस प्रकार हैं, जिनकी मदद से आप पेट कम कर सकते हैं, एक बार इन सभी तरीकों को आजमा के जरूर देखे।

1. खानपान की आदतों में सुधार करें

मोटापा और पेट कम करने का तरीका (pet kam karne ka tarika) हैं की आप सबसे पहले अपने खानपान की आदतों में सुधार करें। खानपान की आदतों में सुधार का मतलब हैं की आपको किसी भी चीज का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। किसी भी चीज का सेवन करने से पहले आपको पता होना चाहिए की इसका सेवन किस समय और कितनी मात्रा में करना हैं, साथ ही ओवरईटिंग बिल्कुल भी नहीं करनी हैं चाहे कोई चीज कितनी ही हेल्दी क्यों न हो।

sehat banane ke liye kya khaye

मोटापा और पेट कैसे कम करें (pet kam kaise kare) के लिए खानपान से संबंधी इन बातों का ध्यान रखें

  • भोजन को हमेशा छोटे छोटे टुकड़ों में करें, दिन में 2 बार भारी भोजन करने की जगह 4 बार हल्का-हल्का भोजन करें।
  • ओवरईटिंग बिल्कुल भी न करें, जितनी भूख हो उतना ही भोजन करें।
  • भोजन करने के बीच थोड़ा गैप रखें, एक बार का भोजन अच्छी तरह पचने के बाद ही अगली मील लें।
  • सुबह का नाश्ता अवश्य करें, सुबह के नाश्ते में प्रोटीन को जरूर शामिल करें।
  • अपने भोजन में सलाद और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें।
  • रात को हल्का भोजन करें और रात का भोजन जल्दी करने की कोशिश करें।
  • भोजन में बीच में बहुत ज्यादा पानी न पिएं।

2. कैलोरी का रखें हिसाब किताब

मोटापा और पेट कम करने के तरीके (pet kam karne ke tarike) में कैलोरी की भी एक अहम भूमिका होती हैं। एक दिन में कितनी कैलोरी लेनी हैं यह आपके वजन, उम्र और हाइट पर निर्भर करता हैं। वजन कम करने के लिए आप एक दिन में जितनी कैलोरीज ले रहे हैं, उससे ज्यादा कैलोरीज आपको खर्च करनी चाहिए।

इसे एक उदहारण से समझते हैं, अगर आप एक दिन में 3000 कैलोरीज लें रहे हैं और सिर्फ 1000 या 1500 खर्च कर रहे हैं तो इस स्थिति में आपका वजन बढ़ेगा। इसके उलट अगर आप दिन में 1500 कैलोरी ले रहे हैं और 2000 कैलोरी खर्च कर रहे हैं तो इस स्थिति में आपका वजन कम होगा।

कैलोरी कम लेने का यह अर्थ बिल्कुल भी नहीं हैं की आप पूरे दिन भूखे रहें। बस ज्यादा से ज्यादा हेल्दी भोजन से कैलोरी लेने की कोशिश करें और इन्हे खर्च करने के लिए शारीरिक मेहनत करें।

3. पेट और मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज करें

कैलोरी खर्च करने के लिए शारीरिक परिश्रम करने की जरूरत होती हैं। अगर आपका काम शारीरिक परिश्रम का नहीं हैं और आप 8 से 10 घंटे बैठकर कार्य करते हैं, तो आपको पेट और मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

आप दिन में 30 से 40 मिनट का समय निकालकर एक्सरसाइज जरूर करें, कार्डियो के साथ साथ वेट एक्सरसाइज भी करें।

इसके साथ – साथ कैलोरी बर्न करने के लिए आप रनिंग, जॉगिंग, डांसिंग, साइकिलिंग या घर के काम भी कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की बेड शीट चेंज करने में भी 20 से 30 कैलोरी बर्न होती हैं, इसलिए घर के काम आप ज्यादा से ज्यादा खुद ही करें।

4. मोटापा और पेट कम करने के लिए प्रोटीन हैं जरूरी

मोटापा और पेट कम करने के तरीके (pet kam karne ka tarika) में प्रोटीन फूड सबसे ज्यादा उपयोगी होते हैं। प्रोटीन वजन कम करने, मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर में एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने का काम करता हैं। प्रोटीन मसल्स को नुकसान पहुचाएं बिना वजन कम करने का काम करता हैं, इसलिए यह आपकी डाइट में जरूर शामिल होना चाहिए।

सामान्यतः एक किलो बॉडी वेट पर एक ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती हैं। मान लीजिए की आपका वजन 70 किलो ग्राम हैं तो आपको एक दिन में कम से कम 70 ग्राम प्रोटीन की आवश्य लेना चाहिए। वजन कम करने के लिए आप प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं और 1 किलो ग्राम वजन पर 1.5 ग्राम प्रोटीन ले सकते हैं।

प्रोटीन के लिए आप अपने खाने से अंडे का सफेद भाग, मछली, चिकन ब्रेस्ट, सोयाबीन, पनीर, दूध, दही, सूखे मेवे, पीनट बटर, अंकुरित दाल या प्रोटीन सप्लीमेंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी पढ़े : प्रोटीन के 21 बेहतरीन स्रोत और प्रोटीन के फायदे व नुकसान

5. दिनभर खूब पानी पिएं

motapa kam kaise kare

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आपकी मोटापा और पेट कम करने की राह को आसान बना सकता हैं। वैसे तो ज्यादा पानी पीना हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए ही अच्छा माना जाता हैं, मगर वजन कम करने के लिए यह सबसे ज्यादा फायदेमंद होता हैं।

पानी मे शून्य कैलोरी होती हैं और यह शरीर में जमा विषैले पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालने में मदद करता हैं, जिससे पेट मे जमा गंदगी बाहर निकलती हैं और पेट खुलकर साफ होता हैं। इसके साथ ही पानी पीने से जल्दी भूख भी नहीं लगती जिससे यह आपको ओवरईटिंग (overeating) से भी बचाता हैं।

एक दिन में आपको 4 से 5 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। मोटापा और पेट कम कैसे करें (motapa kam kaise kare) के लिए गर्म पानी पीने के फायदे भी अच्छे होते हैं, आप 2 गिलास गर्म पानी सुबह खाली पेट और एक गिलास गर्म पानी रात को सोने से पहले भी पी सकते हैं। साथ ही ध्यान रहे की खाना खाते समय आपको बिल्कुल भी पानी नहीं पीना हैं।

6. चीनी के इस्तेमाल से बचें

मोटापा और पेट कम करने के लिए (pet kam karne ka tarika) चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। चीनी और चीनी से बनी चीजों में कुछ भी पोषक तत्वों का आभाव होता हैं, इनमे केवल हाई कैलोरी होती हैं जो कुछ समय के लिए आपको आनंदित करती हैं और उसके बाद बॉडी में फैट के रूप में जमा हो जाती हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी की 600 ml कोल्ड ड्रिंक में लगभग 60 – 70 ग्राम शुगर होती हैं, जो लगभग 250 कैलोरी होती हैं। जिसे बर्न करने में आपको जिम में एक घंटे से ज्यादा का समय लग सकता हैं, इसलिए चीनी और चीनी से बनी चीजों का इस्तेमाल सोच समझ कर ही करें। (चीनी के नुकसान)

7. नमक का इस्तेमाल कम करें

मोटापा और पेट कम करने का एक अन्य तरीका (pet kam karne ka tarika) हैं की भोजन में नमक का इस्तेमाल कम करें। चीनी के साथ – साथ नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन भी मोटापे का एक अहम कारण होता हैं। वैसे तो नमक हमारे शरीर के लिए आवश्यक होता हैं लेकिन इसका ज्यादा सेवन मोटापे का कारण बन सकता हैं। ज्यादा नमक या नमकीन चीजें खाने से शरीर फूलने लगता हैं।

नमक शरीर में पानी को होल्ड करने का काम करता हैं जिससे शरीर में मोटापा बढ़ने लगता हैं। इसलिए मोटापा और पेट कम कैसे करें (pet kam kaise kare) के लिए खाने में नमक, खासकर सफेद नमक का इस्तेमाल कम ही करें। सलाद में काला नमक या सेंधा नमक का इस्तेमाल करें, सेंधा नमक हमारी सेहत के लिए अच्छा होता हैं। इसके साथ ही नमकीन चीजों का सेवन भी कम करें।

8. पैक्ड फूड का इस्तेमाल न करें

यदि आप पेट कम करना चाहते हैं या पेट और मोटापा कम करने का तरीका (pet kam karne ka tarika) ढूंढ रहे हैं, तो आपको बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड जैसे चिप्स, कुरकुरे, कैंडी, बिस्कुट, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस इत्यादि का सेवन बिल्कुल ही नहीं करना चाहिए।

इन खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों का आभाव होता हैं और इनमे केवल हाई कैलोरी, शुगर, मैदा और अनहेल्दी फैट ही पाया जाता हैं। जिसे पचाने में पाचन तंत्र को बहुत परेशानी होती हैं, फलस्वरूप शरीर में फैट जमा होने लगता हैं।

अगर आप भी इन पैक्ड फ़ूड का इस्तेमाल करते हैं तो एक बार इनकी इंग्रीडिएंट्स लिस्ट जरूर पढ़े, इसमें आपको केवल आर्टिफिशियल कलर, शुगर, मैदा और केमिकल के अलावा कुछ और नहीं मिलेगा।

9. फास्ट फूड, ऑयली फूड और भारी भोजन से दूरी बनाये

pet kam kaise kare, pet kam karne ke tarike or upay

मोटापा और पेट कैसे कम करे (motapa kam kaise kare) के लिए आपको अगली चीज जो करनी हैं, वो हैं फास्ट फूड, ऑयली फूड और भारी भोजन से दूरी बना के रखनी हैं, यानी इनका सेवन बिल्कुल भी नहीं करना हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स की लिस्ट बता रहे हैं, इस लिस्ट को ध्यान से पढ़े और इस लिस्ट में शामिल चीजों के सेवन से बचें

  • पिज़्ज़ा
  • बर्गर
  • फ्राइज
  • फ्राइड चिकन
  • फ्राइड राइस
  • तंदूरी चिकन
  • छोले भठूरे
  • समोसा
  • नूडल
  • परांठे
  • मसाला डोसा
  • मिठाइयां
  • जलेबी
  • आलू टिक्की

10. फाइबर-युक्त भोजन करें

मोटापा कम करने के उपाय (pet kam karne ke upay) में फाइबर की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। मोटापा और पेट कम करने के लिए अपने भोजन में फाइबर-युक्त चीजें जैसे हरी सब्जियां, फल, सलाद, अंकुरित अनाज, दाल और सूखे मेवे जरूर शामिल करें। भोजन में फाइबर की मात्रा अधिक होने से भोजन सही से पचता हैं, मोटापा कम होता हैं और पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं।

पेट और मोटापा कम करने के लिए (motapa kam karne ka tarika) आपको एक दिन में कम से कम 25 – 30 ग्राम फाइबर अवश्य लेना चाहिए। ध्यान रखें की सब्जियों को बहुत ज्यादा पकाकर या जलाकर न खाएं और न ही इनमें ज्यादा मिर्च मसालों का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से इनके अंदर मौजूद फाइबर, विटामिन और मिनरल नष्ट हो सकते हैं।

11. पेट कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग हैं फायदेमंद

मोटापा और पेट कम करने के तरीके (pet kam karne ka tarika) में इंटरमिटेंट फास्टिंग भी एक अच्छा उपाय हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग एक तरह का ईटिंग पैटर्न हैं जिसमें कुछ समय के लिए भूखा रहना होता हैं, इसमें खाना खाने और भूखा रहने का एक समय निर्धारित होता हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग के कई प्रकार हैं जिनमें 16-8 प्लान सबसे ज्यादा लाभकारी होता हैं। इस प्लान के तहत दिन के 16 घंटे कुछ न भी नहीं खाना होता हैं जबकि शेष बचे 8 घंटों में ही भोजन करना होता हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग को बेहतर तरीके से समझने के लिए आप यह आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं – इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या हैं और इसके क्या फायदे और नुकसान हैं

12. पर्याप्त मात्रा में नींद लें और तनाव से दूर रहे

नींद की कमी और ज्यादा तनाव भी मोटापे का एक कारण हैं। मोटापा कम करने के लिए (motapa kam kaise kare) आपको 8 घंटे की एक अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। आपको जानकर हैरानी होगी की नींद में भी हमारा शरीर कैलोरी बर्न करता हैं। अच्छी नींद से न केवल तनाव दूर होता हैं बल्कि पाचन तंत्र और मेटाबॉलिस्म भी मजबूत होता हैं, जिससे मोटापा और पेट कम होने में मदद मिलती हैं।

पेट कम करने के घरेलू उपाय – Pet Kam Karne Ke Gharelu Upay

मोटापा और पेट कम करने के घरेलू उपाय (pet kam karne ke gharelu upay) भी काफी ज्यादा कारगर होते हैं और ये आपकी वजन कम करने की राह को आसान बना सकते हैं। ध्यान रहे की पेट कम करने के यह उपाय भी तभी सही से काम करेंगे जब आपका खानपान सही और आप उपर बताए गए पेट कम करने के तरीके का सही से पालन कर रहे हो।

मोटापा कम करने के घरेलू उपाय (motapa kam karne ke gharelu upay) इस प्रकार हैं –

1. मोटापा कम करने का घरेलू उपाय हैं नींबू पानी

मोटापा कम करने के घरेलू उपाय (pet kam karne ke gharelu upay) में नींबू पानी सबसे ज्यादा फायदेमंद होता हैं। पेट कम करने के लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद को अच्छे से मिक्स करना हैं और फिर आराम से बैठकर इसे पीना हैं।

आपको इसे सुबह खाली पेट ठीक उसी तरह पीना हैं जिस तरह से आप चाय पीते हैं। ध्यान रहे की मोटापा कम करने की इस ड्रिंक को पीने के बाद कम से कम 30 – 40 मिनट तक कुछ भी खाएं।

2. पेट कम करने का घरेलू उपाय हैं दालचीनी

pet kam karne ke gharelu upay

पेट कम करने के घरेलू उपाय (pet kam karne ke gharelu upay) में आप दालचीनी का इस्तेमाल भी अवश्य करें। दाल चीनी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो मोटापा कम करने में सहायक होते हैं। एक गिलास पानी में दालचीनी के एक छोटे से टुकड़े को तब तक उबालें जब तक की यह आधा गिलास न रह जाए।

ठंडा होने के बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलाए और धीरे धीरे चाय की तरह इसे पिएं, इसका सेवन भी सुबह खाली पेट करें। इसके साथ ही ओट्स, दलिया व  फ्रूट जूस में भी दालचीनी का उपयोग किया जा सकता हैं।

3. मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा हैं खीरे का जूस

मोटापा और पेट कम करने के घरेलू नुस्खे (pet kam karne ke gharelu upay) में खीरे का जूस भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता हैं। खीरे का जूस बनाने के लिए आपको एक खीरा, एक आंवला, कुछ धनिया पत्ती, आधा नींबू और काले नमक की जरूरत होगी। इन सभी चीजों को मिक्स करके जूसर की मदद से इनका जूस निकाल लें और फिर इस जूस का सेवन करें। इस ड्रिंक को पीने से पेट की चर्बी कम होती हैं,  शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं, पेट अच्छी तरह साफ होता हैं और स्किन का ग्लो बढ़ता हैं।

4. पेट की चर्बी कम करने के लिए सौंफ का पानी पिएं

मोटापा कम करने के घरेलू उपाय (pet kam karne ke upay) में सौंफ का पानी भी फायदेमंद होता हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ मिलाकर इसे 5-10 मिनट तक उबाले। उबलने के बाद जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तब इसे छान लें और आराम से बैठकर इसका सेवन करें। मोटापा और पेट की चर्बी कम करने में यह ड्रिंक बहुत ज्यादा फायदेमंद होती हैं।

5. मोटापा कम करने का उपाय हैं ग्रीन टी

पेट और मोटापा कम करने के लिए (pet kam kaise kare) ग्रीन टी भी बहुत फायदेमंद होती हैं। सुबह के नाश्ते और दिन के खाने के कुछ देर बाद एक कप ग्रीन टी अवश्य पिएं । ग्रीन टी पीने से खाना अच्छी तरह पचता हैं और वजन नियंत्रित रहता हैं।

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो विषैले पदार्थों को बाहर करके बॉडी को डिटॉक्स करते हैं। साथ ही ग्रीन टी एनर्जी का भी एक बेहतरीन सोर्स हैं इसलिए कुछ लोग इसका इस्तेमाल एक्सरसाइज से पहले भी करते हैं।

6. मोटापा कम करने के लिए आंवला खाएं

मोटापा कम करने के लिए (motapa kam kaise kare) शरीर को विटामिन सी की आवश्यकता होती हैं, विटामिन सी की पूर्ति के लिए आप अपने भोजन में आंवला को शामिल कर सकते हैं। आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत हैं, एक आंवले में कई संतरो से ज्यादा विटामिन सी पाई जाती हैं। आप चाहे तो पेट कम करने के लिए आंवले का मुरब्बा, आंवला चूर्ण और आंवला जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

7. वेट लॉस के लिए पिएं जीरा वाटर

जीरा वाटर एक बेहतरीन फैट बर्नर हैं और इसके कई अन्य फायदे भी हैं। जीरा वाटर कैसे बनाये और इसे पीने के क्या क्या फायदे हैं जानने के लिए आप यह आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं – जीरा वाटर कैसे बनाये और इसके फायदे और नुककसन

8. छाछ पेट कम करने में लाभकारी

मोटापा और पेट कम करने के घरेलू नुस्खे (pet kam karne ke gharelu upay) में छाछ पीना भी बहुत फायदेमंद होता हैं। दोपहर में खाना खाने के बाद एक गिलास छाछ में काला नमक, थोड़ी हींग और थोड़ी अजवाइन मिलाकर पिएं, इससे खाना पचने में आसानी होती हैं और वजन भी नियंत्रित रहता हैं। साथ ही छाछ में प्रोटीन और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं जो मोटापा कम करने में सहायक होते हैं।

9. पेट काम करने का नुस्खा हैं अदरक पानी

मोटापा कम करने के घरेलू उपाय (motapa kam karne ke gharelu upay) में अदरक का सेवन भी फायदेमंद होता हैं। अदरक का एक छोटा टुकड़ा मुंह में रखकर इसे धीरे धीरे चूसते रहे, जिस तरह से टॉफी चूसी जाती हैं। इसके साथ ही एक गिलास पानी में अदरक का एक छोटा टुकड़ा डालकर इसे अच्छी तरह उबाल ले और ठंडा होने के बाद अदरक का यह पानी पिएं। अदरक में नेचुरल वेट लॉस गुण मौजूद होते हैं जो वजन कम करने में सहायक होते हैं।

10. वेट लॉस डिटॉक्स वाटर का इस्तेमाल करें

मोटापा और पेट कम कैसे करे (pet kam kaise kare) के लिए डिटॉक्स वाटर भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। डिटॉक्स वाटर पीने से शरीर में मौजूद सारे विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं और शरीर में जमा खाचरा व गंदगी भी साफ होती हैं। शरीर में मौजूद ये विषैले पदार्थ मोटापे का एक मुख्य कारण होते हैं, इनके बाहर निकलने से पेट की बीमारियों में फायदा होता हैं, इम्युनिटी भी बढ़ती हैं और वजन कम होने लगता हैं। यह भी पढ़े : घर पर डिटॉक्स वाटर कैसे बनाये और इसके फायदे

पेट कम करने की एक्सरसाइज – Pet Kam Karne Ki Exercise

pet kam karne ki exercise

मोटापा कम करने का तरीका (pet kam karne ke tarika) और पेट कम करने के घरेलू उपाय (pet kam karne ke gharelu upay) जानने के बाद अब पेट कम करने की एक्सरसाइज के बारे में बात करते हैं। पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी हैं। 

एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाना जरूरी नहीं हैं, आप अपने घर या पार्क में भी एक्सरसाइज कर सकते हैं। पेट कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) इस प्रकार हैं।

1. वाकिंग (Walking) – पेट कम करने की एक्सरसाइज  (pet kam karne ki exercise) में सबसे आसान हैं वॉक करना। नियमित रोज 50-60 मिनट वॉक करने से वजन नियंत्रित रहता हैं और पेट की अतिरिक्त चर्बी कम होती हैं। 

वॉक करने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता हैं, सुबह उठकर दो गिलास गुनगुना पानी पीने के बाद आप मॉर्निंग वॉक पर जा सकते हैं। वजन कम करने के लिए तेज और लंबे कदमों से वॉक करें।

2. स्किपिंग (Skipping) – स्किपिंग यानी रस्सी कूदना भी पेट कम करने की एक बेहतरीन एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) हैं। स्किपिंग करने से ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होती जिससे मोटापा और पेट की चर्बी तेजी से कम होने लगती हैं। इसके साथ ही स्किपिंग करने से पूरी बॉडी की मसल्स मजबूत होती हैं।

3. पुश-अप्स (Push-Ups – पेट करने की एक्सरसाइज में आपको पुश- अप्स जरूर करने चाहिए। पुश-अप्स करने से बॉडी की ताकत बढ़ती हैं और मासपेशियां मजबूत होती हैं, साथ ही अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती हैं।

4. प्लैंक (Plank) – प्लैंक पेट कम करने की एक और बेहतरीन एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) हैं। प्लैंक करने के लिए आपको कुछ सेकंड अपने आप को पुश-अप्स पोजीशन में होल्ड करके रखना होता हैं। प्लैंक पोजीशन में पेट पर बहुत ज्यादा भर पड़ता हैं जिससे पेट की चर्बी तेजी से बर्न होती हैं।

5. स्क्वॉट (Squats) – स्क्वॉट यानी उठक-बैठक भी वजन और पेट कम करने की बेस्ट एक्सरसाइज में से एक हैं। स्क्वॉट करने से ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होती हैं और इससे पैर की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। वजन कम करने के लिए लेग मसल्स को ट्रेन करना बहुत जरूरी होता हैं।

6. डांस (Dance) – डांस करना या नाचना भी एक तरह की एक्सरसाइज हैं। कुछ देर डांस करने पर शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता हैं और कैलोरी बर्न होती हैं। अगर आपको डांस करना पसंद हैं तो आप कुछ समय निकालकर अपना मनपसंद गाना चलाकर डांस कर सकते हैं, यह आपका वजन कम करने में आपकी मदद करेगा।

7. सीढ़ियां चढ़ना उतरना – सीढ़ियां चढ़ना उतरना भी पेट कम करने की एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) में से एक हैं। एक रिसर्च में पाया गया की जो लोग सीढ़ियों की जगह लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं उनका वजन उन लोगों के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ता हैं जो सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं। रिसर्च में यह भी सामने आया की सीढ़ियां चढ़ने और उतरने में जॉगिंग करने जितनी कैलोरी खर्च होती हैं।

8. वेट एक्सरसाइज  – पेट और मोटापा कम करने के लिए अक्सर लोग एक गलती करते हैं और वह गलती हैं वेट ट्रेनिंग को अनदेखा करना। वेट ट्रेनिंग केवल मसल बनाने के लिए भी नहीं की जाती हैं, इससे बॉडी का एक्स्ट्रा फैट भी कम होता हैं। इसलिए वेट ट्रेनिंग को कभी मिस न करें और अपनी क्षमता के अनुसार इसे जरूर करें।

9. साइकिलिंग – साइकिलिंग भी पेट कम करने की एक बेहतरीन एक्सरसाइज (pet kam karne ki exercise) हैं, साइकिलिंग करने से अच्छी खासी कैलोरी बर्न होती हैं और पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

10. अन्य शारीरिक गतिविधियां –  मोटापा और पेट कम करने के लिए आप कुछ अन्य एक्सरसाइज भी कर सकते हैं जैसे – स्विमिंग, जॉगिंग व जुम्बा और साथ ही आप अपनी मनपसंद का कोई सा भी खेल जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन आदि भी खेल सकते हैं।

नोट – कुछ लोग मोटापा कम करने के लिए (pet kam kaise kare) एक्सरसाइज करना तो शुरू कर देते हैं मगर एक्सरसाइज करने के कुछ दिन बाद मासपेशियों में दर्द होने लगता हैं और वे एक्सरसाइज करना बीच में ही बंद कर देते हैं। आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना हैं, वजन कम करने की एक्सरसाइज से आपकी बॉडी में दर्द होगा और यह दर्द ही इस बात का सबूत होता हैं की आप जो कर रहे हैं अच्छा कर रहे हैं।

दर्द का मतलब हैं की आपकी मासपेशियों में दबाव पड़ रहा हैं, जो जरूरी भी हैं। मासपेशियों में जितना दर्द होगा वो उतनी मजबूत होंगी। आप इस दर्द के कारण बीच मे ही पेट कम करने की एक्सरसाइज को न छोड़े।

पेट कम करने के लिए योग – Pet Kam Karne Ke Liye Yoga

एक्सरसाइज के साथ साथ मोटापा और पेट कम करने के लिए योग भी काफी लाभकारी होता हैं।। योग हर रोग की दवा हैं, खासकर मोटापा कम करने के लिए (pet kam kaise kare) योग की शक्ति को अब पूरी दुनियां जान रही हैं। योग के जितने फायदे गिनाये जाये उतने कम हैं, मोटापा कम करने में योग किस प्रकार सहायक होता हैं इसे हम कुछ बिंदुओं की मदद से समझने की कोशिश करते हैं।

pet kam karne ki exercise
  • योग से पाचन शक्ति मजबूत होती हैं, जो मोटापा कम करने में सहायक हैं। (पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए 10 योग)
  • योग से मेटाबॉलिस्म बूस्ट होता हैं, जिससे मोटापा कम करने में मदद मिलती हैं।
  • योग से पेट की समस्याएं जैसे पेट की गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या भी दूर होती हैं, पेट की ये सभी समस्याएं मोटापे की एक मुख्य वजह होती हैं।
  • योग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
  • योग करने से तनाव कम होता हैं और अच्छी  नींद आती हैं, वेट लॉस के लिए तनाव का कम होना आवश्यक होता हैं।
  • योग करने से शरीर में ऊर्जा और स्टैमिना बढ़ता हैं, जो वेट लॉस के लिए जरूरी हैं।     
  • योग करने से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता हैं जिससे पेट की चर्बी कम होती हैं।

मोटापा कम करने में योग कैसे लाभकारी होता हैं जानने के बाद अब योग के कुछ ऐसे आसनों के बारे में भी जान लेते हैं जो मोटापा कम करने में सबसे ज्यादा सहायक होते हैं। मोटापा कम करने के लिए बेस्ट योगासन इस प्रकार हैं।

पेट कम करने के उपाय व टिप्स

  • खाने में मैदा और मैदे से बनी चीजों का इस्तेमाल न करें।
  • अपने दिन की शुरुआत 2 गिलास गुनगुना पानी पी कर करें।
  • एक बार में ही ज्यादा भोजन करने से बचें, दिन में 4 – 5 बार हल्का-हल्का भोजन करें।
  • फास्ट फूड और ऑयली फूड का इस्तेमाल न करें।
  • दिन में भोजन के कुछ देर बाद ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।
  • सब्जियों को बहुत ज्यादा पका कर न खाएं।
  • खाना पकाने के लिए अच्छे तेल का इस्तेमाल करें।
  • दिन में कम से कम 10000 कदम पैदल जरूर चले।
  • रात का भोजन हल्का ही करें।
  • रात का भोजन 8 बजे तक कर लें और भोजन के बाद 1000 कदम अवश्य चले।
  • हर दिन अपना वजन चेक न करें।
  • वजन 2 दिन में ही कम नहीं हो जाता इसलिए जल्दी डिमोटिवेट न हो कोशिश करते रहें।
  • मोटिवेशन के लिए आप यूट्यूब पर video देख सकते हैं या किसी खिलाड़ी की बायोपिक देख सकते हैं।

पेट कम करने की दवाई – Pet Kam Karne Ki Dawai

कुछ लोग मोटापा कम करने का शॉर्टकट तरीका अपनाते हैं और वे पेट कम करने के लिए पेट कम करने की दवा या वजन कम करने की दवा का सेवन करना शुरू कर देते हैं। हमारे विचार से आपको वजन कम करने की दवा का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। वजन कम करने के लिए आपको कभी भी शॉर्टकट तरीके इस्तेमाल नहीं करने चाहिए।

मोटापा कम करने की दवाई के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, यह आपके वेट को तुरंत कम कर देती हैं और जैसे ही आप इन दवाइयों का सेवन बंद करते हैं, आपका वजन पहले की तरह फिर से बढ़ने लगता हैं। इसके साथ ही यह दवाइयां लीवर को डैमेज कर सकती हैं, पाचन तंत्र को खराब कर सकती हैं और इनके इस्तेमाल से बाल झड़ने व त्वचा संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।  

 मोटापा कम करने की दवाइयों के इस्तेमाल से बचे, हाँ बाजार में कुछ ऐसे आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स हैं जो मोटापा और पेट कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं आप उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी पढ़े – मोटापा कम करने की असरदार आयुर्वेदिक दवाई

निष्कर्ष – Conclusion

मोटापा कम कैसे करें (motapa kam kaise kare) के लिए छोटी-छोटी चीजें बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं, आपको इन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए। कुछ लोग सोचते हैं की केवल गर्म पानी पीने से ही पेट कम हो जाए या खाना कम खाने से वेट लॉस हो जाए, तो ऐसा नहीं हो सकता।

गर्म पानी पीना सही हैं मगर आपको इसके साथ साथ कई अन्य चीजों का ध्यान भी रखना चाहिए, तभी इसके फायदे आपको मिलेंगे। अपनी जीवन शैली में थोड़ा सा बदलाव करके और अच्छी आदतों को अपनाकर आप आसानी से  मोटापा और पेट कम कर सकते हैं।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment