कमल ककड़ी की तासीर : कमल की जड़ को आम भाषा में कमल ककड़ी या लोटस रूट के नाम से जाना जाता है। इसे सब्जी, रायता, अचार व सलाद के रूप में खाया जाता है। स्वास्थ्य के लिए कमल ककड़ी के फायदे बेहद अच्छे हैं इसके सेवन से एनीमिया, डायबिटीज, मोटापा व कोलेस्ट्रोल जैसी अनेक बीमारियों में लाभ मिलता है और शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है।
कमल ककड़ी में फाइबर, कैल्शियम, आयरन व फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं साथ ही खाने में भी यह बहुत स्वादिष्ट होती है। कमल ककड़ी के इतने सारे लाभ होने के बावजूद कम लोग ही इसका सेवन करते हैं क्योंकी लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
साथ ही कमल ककड़ी को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल भी होते हैं जैसे कमल ककड़ी की तासीर कैसी होती है, इसका सेवन कैसे करना चाहिए, और कमल ककड़ी के फायदे व नुकसान क्या है?, यदि आपके मन में भी कमल ककड़ी को लेकर इसी तरह के सवाल हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े, आपके मन में चल रहे सारे सवाल दूर हो जाएंगे।
कमल ककड़ी क्या है – What is Kamal Kakdi
आप सब ने कमल के फूल का पौधा तो जरूर देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने इसकी जड़ पर गौर किया है। कमल की जड़ पानी में लगभग 4 फीट अंदर तक फैली होती है, इसे निकालकर अच्छी तरह धोने के बाद सब्जी या सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जबकि कुछ लोग इसका अचार भी बनाते हैं। कमल की इसी जड़ को कमल ककड़ी या Lotus Root कहा जाता है। कमल ककड़ी की बनावट आलू की तरह और स्वाद हल्का मीठा होता है।
यह भी पढ़े : सेहत के लिए अमृत समान है सफेद पेठा, जानिए फायदे
कमल ककड़ी की तासीर कैसी होती है – Kamal Kakdi Ki Taseer Kaisi Hoti Hai
कमल ककड़ी की तासीर शीतल होती है। यह पेट को ठंडक प्रदान करता है और बॉडी हीट को कम करने में मदद करता है। इसे आप सब्जी, रायता व अचार आदि के रूप में खा सकते हैं। कुछ लोग कमल ककड़ी के कोफ्ते बनाकर खाना भी पसंद करते हैं जबकि कुछ लोग इसे उबालकर सलाद के रूप में भी खाते हैं। लेकिन इसका सेवन हमेशा नियंत्रित मात्रा में ही करना चाहिए।
कमल ककड़ी की तासीर (kamal kakdi ki taseer) ठंडी होने के कारण सर्दी, खांसी व जुकाम में इसका कम ही सेवन करना चाहिए। साथ ही रात के समय इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। सुबह या दिन के समय इसका सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। गर्मियों के मौसम के लिए यह बेस्ट फूड्स में से एक है, इसके सेवन से बॉडी हीट को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।
कमल ककड़ी की तासीर जानने के बाद अब इसके फायदे भी जान लेते हैं।
कमल ककड़ी के फायदे – Kamal Kakdi Ke Fayde in Hindi
1. पेट के लिए कमल ककड़ी के फायदे
कमल ककड़ी पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जिससे कब्ज की समस्या में काफी राहत मिलती है। साथ ही यह पाचन को भी दुरुस्त करने में मददगार होती है, इसके सेवन से डायरिया, अपच व पेट फूलना जैसी कई समस्याओं में काफी राहत मिल सकती है।
2. एनीमिया से बचाव करे
एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए भी कमल ककड़ी के फायदे (kamal kakdi ke fayde) अच्छे हैं। दअरसल, कमल ककड़ी आयरन का एक अच्छा स्रोत है जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में एनीमिया का खतरा तो कम होता है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। एनीमिया की शिकायत ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है ऐसे में इससे बचने के लिए आप अपने भोजन में कमल ककड़ी को शामिल कर सकते हैं।
3. ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक
कमल ककड़ी खाने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें मौजूद इथेनॉल अर्क बॉडी में इंसुलिन का प्रभाव बढ़ाकर ब्लड में ग्लूकोज का स्तर कम करने में मदद करता है। डायबिटीज के साथ-साथ कमल ककड़ी के फायदे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी अच्छे हैं। ध्यान रहे की यदि आप किसी तरह की दवा का सेवन कर रहें हैं तो इसके सेवन से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह भी जरूर लें।
4. बॉडी को डिटॉक्सिफाई करे
कमल ककड़ी खाने का एक सबसे अच्छा लाभ है की यह बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। कमल ककड़ी में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो बॉडी में मौजूद विषैले पदार्थों यानि टॉक्सिन्स को निकालने में मददगार होते हैं। इसके सेवन से लिवर और किडनी में मौजूद अवांछित पदार्थ भी साफ होते हैं। इस कारण शरीर बीमारियों से बचा रहता है।
5. सूजन कम करने में सहायक
सूजन कम करने के लिए भी कमल ककड़ी के फायदे (kamal kakdi ke fayde) अच्छे हैं। कमल ककड़ी में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो जिसे बॉडी में सूजन कम करने के लिए काफी मददगार माना जाता है। यदि आप भी इन्फ्लेमेशन से परेशान है तो आपके लिए कमल ककड़ी काफी फायदेमंद हो सकती है।
6. त्वचा के लिए कमल ककड़ी के फायदे
कमल ककड़ी का सेवन त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कील-मुंहासों और झुर्रियों को कम करने में काफी मदद मिलती है। साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स करता है जिसका लाभ भी त्वचा को मिलता है। इसके अलावा बालों की सेहत के लिए भी कमल ककड़ी को फायदेमंद माना जाता है।
7. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
कमल ककड़ी में पोषक तत्वों का भंडार छुपा हुआ है इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस व विटामिन-सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी पॉवर मजबूत होती है। इम्युनिटी बढ़ने से शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है जिस कारण शरीर में बीमारियां जल्दी प्रवेश नहीं कर पाती हैं।
कमल ककड़ी के पौष्टिक तत्व – Kamal Kakdi Nutritional Value in Hindi
कमल ककड़ी की नुट्रिशन वैल्यू को हम नीचे दिए गए चार्ट की मदद से जानने की कोशिश करेंगे।
Nutrient | Amount (per 100 gm) |
---|---|
प्रोटीन | 2.60 gm |
कार्बोहाइड्रेट | 16.03 gm |
स्टार्च | 10.05 gm |
फैट | 0.10 gm |
फाइबर | 4.20 gm |
आयरन | 1.07 mg |
कैल्शियम | 40 mg |
विटामिन -सी | 38 mg |
पोटैशियम | 450 mg |
फास्फोरस | 58 mg |
कमल ककड़ी कैसे खाएं – Kamal Kakdi Kaise Khaye
कमल ककड़ी का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं जो स्वाद में भी काफी अच्छी होती है। कमल ककड़ी का रायता बना सकते हैं, इसी तरह कमल ककड़ी का अचार भी काफी फेमस है। इसके अलावा सलाद के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसका सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।
कमल ककड़ी के नुकसान – Kamal Kakdi Ke Nuksan
अभी तक कमल ककड़ी के नुकसान की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। जिस वजह से कहा नहीं जा सकता की कमल ककड़ी खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं। लेकिन फिर भी इसके सेवन से पहले आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।
- कमल ककड़ी के अधिक सेवन से बचना चाहिए। इसके अधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है।
- कमल ककड़ी का सेवन करने से पहले इसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए।
- साथ ही कमल ककड़ी को कच्चा खाने से भी बचना चाहिए। इसमें कई प्रकार की बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे हमेशा पकाकर या उबालकर ही खाना चाहिए।
- कुछ लोगों को कमल ककड़ी से एलर्जी भी हो सकती हैं। यदि इसके सेवन से आपको किसी भी तरह की कोई परेशानी महसूस हो तो इसका सेवन न करें।
- किसी भी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
कमल ककड़ी का दूसरा नाम क्या है?
कमल के पौधे की जड़ को कमल ककड़ी कहा जाता है, कुछ लोग इसे लोटस रुट के नाम से भी जानते हैं।
कमल ककड़ी खाने से क्या होता है?
कमल ककड़ी सेहत के लिए अच्छी होती है। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, एनीमिया का खतरा कम होता है, शरीर से अवांछित पदार्थ दूर होते हैं और पेट भी स्वस्थ रहता है।
क्या कमल ककड़ी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं?
कमल ककड़ी की सब्जी बनाकर भी खाई जाती है, जो काफी स्वादिष्ट होती है। साथ ही आप सलाद व अचार के रूप भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
कमल ककड़ी की तासीर ठंडी है या गर्म?
कमल ककड़ी ठंडी तासीर की होती है, जो पेट को ठंडक प्रदान करती है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
निष्कर्ष – Conclusion
इस आर्टिकल में हमने कमल ककड़ी के फायदे व नुकसान और कमल ककड़ी की तासीर (kamal kakdi ki taseer) के बारे में जाना। उम्मीद है की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हमें आपके सवालों का जवाब देने में बेहद खुशी होगी। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे दूसरे आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल को अन्य लोगों के साथ शेयर करना न भूलें।
- विटामिन B12 के घरेलू उपाय
- कीवी खाने का सही समय क्या है?
- चिया सीड्स के 11 फायदे और खाने का सही तरीका
- अंजीर खाने का सही तरीका, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
- 10 सबसे ताकतवर जूस, पीते ही शरीर में आएगी जान
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।