1 दिन में पिंपल हटाने के घरेलू उपाय | Ek Din Me Pimple Kaise Hataye

1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय : यदि कोई खास फंक्शन, इवेंट या डेट नजदीक हो और चेहरे पर पिंपल निकल जाए तो यह एक बड़ी समस्या बन जाता है। पिंपल के कारण अच्छा खासा चेहरा खराब दिखाई देता है और लोगों का ध्यान भी सबसे पहले पिंपल्स के ऊपर ही जाता है। ऐसे में यदि आप 1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय (ek din me pimple kaise hataye) तलाश रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह हैं। इस लेख में हम 1 दिन में पिंपल हटाने के सुरक्षित व प्रभावी उपाय जानेंगे।    

हम जानते हैं की मात्र 1 दिन में पिंपल से छुटकारा पाना इतना आसान नहीं होता, कई बार तो पिंपल सालों तक चेहरे की त्वचा पर अपना घर बना लेते हैं। लेकिन कुछ आयुर्वेदिक उपाय ऐसे हैं जो 1 दिन या रातभर में पिंपल्स के बैक्टीरिया को समाप्त करने में मदद कर सकते हैं। जिससे पिंपल्स की सूजन व दर्द की समस्या के साथ-साथ इसे फैलने से भी रोका जा सकता है। तो आइये जानते हैं की 1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय क्या हैं।  

पिंपल्स के मुख्य कारण

1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय जानने से पहले आपको पिंपल के कुछ मुख्य कारणों के बारे में भी जरूर जान लेना चाहिए। किसी भी समस्या का जड़ से निवारण करने के लिए उस समस्या के कारण जानना बेहद जरूरी होता है, ताकी हम इस समस्या से आगे भी बचे रहें। पिंपल्स के मुख्य कारण इस प्रकार हैं।

  • पिंपल की समस्या का एक बड़ा कारण हार्मोनल बदलाव है।
  • गलत खानपान की आदतों की वजह से भी चेहरे पर पिंपल निकल सकते हैं।
  • बहुत ज्यादा ऑयली, मीठा व मासलेदार भोजन के सेवन से मुंहासों की समस्या हो सकती है।
  • ज्यादा धूम्रपान व शराब के अधिक सेवन भी पिंपल की समस्या हो सकती है।
  • शरीर में मौजूद अवांछित पदार्थ या टॉक्सिन्स के बढ़ने से भी चेहरे पर पिंपल हो सकते हैं।
  • केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स व मेकअप का अधिक इस्तेमाल पिंपल की एक बड़ी वजह है।
  • त्वचा में जमा गंदगी व एक्स्ट्रा ऑयल या डेड स्किन के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
  • कई बार दवाओं के अधिक सेवन की वजह से भी पिंपल की समस्या हो सकती है।

1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय – How To Get Rid of Pimples in 1 Day

How To Get Rid of Pimples in 1 Day

पिंपल से छूटकारा पाने के लिए ऊपर सुझाए गए डाइट व लाइफस्टाइल टिप्स को फॉलो करने के साथ-साथ आप घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं। घरेलू उपाय की सबसे अच्छी बात है की यह पूरी तरह से नेचुरल होते हैं, इनका कोई गंभीर साइड इफ़ेक्ट नहीं होता, इसलिए आप निसंकोच होकर इनका उपयोग कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं की 1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय क्या है।

1. दालचीनी और शहद  के मिश्रण से हटाएं एक दिन में पिंपल

दालचीनी पाउडर व शहद का मिश्रण पिंपल्स के लिए काफी उपयोगी होता है। दोनों में ही एंटी इंफ्लामेट्री, एंटीऑक्सीडेंट व एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो पिंपल को तेजी से कम करने में मदद कर सकते हैं। दालचीनी व शहद का पेस्ट सूक्ष्मजीवों को नष्ट करने में मदद करता है जो पिंपल की सूजन, लालिमा व मवाद का मुख्य कारण होते हैं। इस तरह इसके उययोग से पिंपल से तेजी से छुटकारा मिल सकता है। 

उपयोग का तरीका 

  • एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद लें। 
  • दोनों को एक छोटी कटोरी में आपस में अच्छी तरह मिक्स करके पेस्ट बना लें। 
  • अब इस पेस्ट को प्रभवित जगह पर लगाएं।   
  • लगभग 40-50 मिनट तक इसे लगा रहने दें।  
  • उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। 
  • इसका उपयोग रात को सोने से पहले करें। 

2. एलोवेरा और हल्दी का उपयोग करें

aloe vera for skin

1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय में आप एलोवेरा और हल्दी के मिश्रण का उपयोग भी कर सकते हैं। हल्दी में एंटीफंगल, एंटीबैक्‍टीर‍ियल व एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जबकि एलोवेरा में भी एंटीबैक्‍टीर‍ियल, एंटीइंफ्लेमेटरी व मॉश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं जो पिंपल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही एलोवेरा में एलोस‍िन नाम का तत्‍व भी पाया जाता है जो पिंपल के साथ-साथ दाग-धब्बे व पिगमेंटेशन को भी दूर करने में मददगार होता है।     

उपयोग का तरीका 

  • 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल और आधा चम्मच हल्दी पाउडर लें। 
  • एक कटोरी में दोनों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। 
  • इस पेस्ट को पिंपल्स के आसपास अच्छी तरह लगा लें। 
  • आप चाहे तो इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं, लेकिन हल्दी की वजह से चेहरे पर हल्का पीलापन आ सकता है। 
  • इसे कम से कम 50-60 मिनट तक लगा छोड़ दें। 
  • उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें।  

3. एक दिन में पिंपल ठीक करने का बेस्ट उपाय है लहसुन 

एक दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय में आप लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन में मौजूद एक प्रकार का खास तत्व पाया जाता है जिसे एलिसिन (Allicin) कहते हैं। यह पिंपल वाले बैक्टीरिया को समाप्त करने व उसे पनपने से रोकने में मददगार होता है। साथ ही लहुसन में एंटीमाइक्रोबियल व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो पिंपल्स को कम करने में काफी मददगार होते हैं। 

उपयोग का तरीका 

  • 2-4 लहसुन की कली को पीसकर पेस्ट बना लें। 
  • इस पेस्ट में थोड़ा शहद व पानी मिक्स कर लें। 
  • फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।  
  • उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। 
  • फिर चेहरे पर हल्का नारियल तेल लगा लें। 

4. तुलसी, नीम व पुदीना का मिश्रण करे 1 दिन में पिंपल का सफाया

1 रात में पिंपल हटाने के घरेलू उपाय में ]नीम, तुलसी व पुदीना का पेस्ट भी काफी कारगर होता है। नीम व तुलसी में एंटी-माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक व एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जबकि पुदीने में सैलिसिलिक एसिड मौजूद होता है जो पिंपल्स को ठीक करने के साथ-साथ डार्क स्पॉट्स को कम करने व त्वचा का निखार बढ़ाने में भी मदद करता है। आयुर्वेद में भी मुंहासों के लिए नीम, तुलसी व पुदीना को काफी कारगर माना गया है।    

उपयोग का तरीका 

  • बराबर मात्रा में नीम, तुलसी व पुदीना की 5-10 ताजी पत्तियां लें। 
  • इन्हें किसी चीज में बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। 
  • उसके बाद इस पेस्ट में एक चम्मच दही भी अच्छी तरह मिला लें। 
  • अब इस पेस्ट को पिंपल्स वाली जगह या पूरे चेहरे पर लगाएं। 
  • लगभग 40-50 मिनट के लिए इसे लगा छोड़ लें। 
  • उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें।     

5. एप्पल विनेगर का इस्तेमाल करें 

apple vinegar for skin

एप्पल विनेगर यानी सेब का सिरका भी पिंपल्स से छुटकारा पाने का एक अच्छा उपाय है। दरअसल इसमें एंटीबैक्टीरियल व एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को समाप्त करके पिंपल्स को पनपने से रोकने में मदद करता है। इसके उपयोग से पिंपल्स की लालिमा व सूजन भी काफी हद तक कम होती है। साथ ही एप्पल विनेगर त्वचा के PH को भी संतुलित करने में मदद करता है।   

उपयोग का तरीका  

  • एक कटोरी में आधा चम्मच एप्पल विनेगर लें। 
  • इसे एक से डेढ़ साफ पानी के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
  • अब कॉटन बॉल की मदद से इसे इफेक्टिव एरिया पर लगाएं। 
  • लगभग 10-15 मिनट इसे लगा छोड़ दें। 
  • उसके बाद पानी से चेहरा धो लें। 
  • इसके बाद चेहरे पर नारियल तेल या बादाम तेल जरूर लगाएं।    

6. बेकिंग सोडा से हटाए पिंपल 

बेकिंग सोडा त्वचा के पीएच को संतुलित करने में काफी मददगार होता है। साथ ही इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी व एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं जिससे कील-मुंहासों की समस्या तेजी से कम हो सकती है। इसके अलावा बेकिंग सोडा त्वचा में लालिमा, खुजली व डार्क स्पॉट्स को भी कम करने में मदद करता है।

उपयोग का तरीका 

  • आवश्यकतानुसार बाकिन सोडा लें और इसमें हल्का पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। 
  • इस पेस्ट को पिंपल वाली जगह पर लगाएं। 
  • 10-15 मिनट के लिए इसे सूखने के लिए छोड़ दें। 
  • उसके बाद पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें। 
  • इसके इस्तेमाल के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए नारियल तेल या बादाम तेल का उपयोग अवश्य करें।      

7. नींबू का उपयोग करें 

1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय (ek din me pimple kaise hataye) में नींबू का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद हो सकता है। नींबू में सिट्रस एसिड पाया जाता है जो अतिरिक्त सीबम को कंट्रोल करने और इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण पिंपल के बैक्टीरिया को समाप्त करने में मदद करता है, जिससे पिंपल्स को पनपने से रोकने में काफी मदद मिलती है। साथ ही इसके उपयोग से सूजन व लालिमा भी काफी हद तक कम होती है।   

उपयोग का तरीका 

  • एक कटोरी में आधा नींबू का रस निचोड़कर रख लें। 
  • इसमें साफ पानी की कुछ बूँद डालकर दोनों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
  • अब इस मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से पिंपल पर लगाएं। 
  • लगभग 20-30 मिनट के लिए इसे लगा छोड़ दें। 
  • उसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें।   

8. थाइम एसेंशियल ऑयल

पिंपल से जल्द छुटकारा दिलाने में अथाइम एसेंशियल ऑयल यानी अजवायन का तेल भी काफी मददगार साबित हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार थाइम एसेंशियल ऑयल पिंपल्स व एक्ने से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। यह पिंपल के बैक्टीरिया को समाप्त करके उसे पनपने से रोकने से मदद करता है। साथ ही स्टडी में इसे पिंपल के लिए उपयोगी माने जाने वाले बेंजोइल पेरोक्साइड से भी ज्यादा प्रभावी पाया गया है।  

उपयोग का तरीका

थाइम एसेंशियल ऑयल को हमेशा किसी नॉन-कॉमेडोजेनिक ऑयल जैसे बादाम रोगन, गुलाब के बीज का तेल, जोजोबा तेल या नीम के तेल के साथ ही मिक्स करके त्वचा पर लगाना चाहिए। इनमें से किसी भी तेल के साथ मिक्स करके इसे कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं और कुछ देर लगा रहने के बाद पानी से चेहरा धो लें। 

9. रोजमेरी तेल व एलोवेरा 

रोजमेरी एसेंशियल ऑयल भी एक दिन में पिंपल की समस्या से काफी राहत प्रदान कर सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटी-बैक्‍टीरियल गुण पाए जाते हैं जो पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मददगार होते हैं। खासकर इसके उपयोग से पिंपल्स की सूजन से काफी राहत मिलती है। जैसा की हमने ऊपर बताया की किसी भी एसेंशियल ऑयल को डायरेक्ट त्वचा पर लगाने से बचना चाहिए। इसलिए रोजमेरी एसेंशियल ऑयल को हम एलोवेरा जेल के साथ इस्तेमाल करेंगे।   

उपयोग का तरीका 

  • एक चम्मच एलोवेरा जेल में 2-3 बूँद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की मिक्स करें। 
  • उसके बाद इस पेस्ट को अच्छी तरह पूरे चेहरे पर लगाएं। 
  • 15-20 मिनट के लिए इसे लगा छोड़ दें। 
  • उसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।     

10. रात को हल्दी वाला दूध पीए

1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय (ek din me pimple kaise hataye) आजमाने के साथ-साथ आपको हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करना है। हल्दी दूध पीने के कई सारे लाभ है, जिनमें से एक लाभ यह भी है की यह पिंपल्स की समस्या को कम करने में मददगार होता है। साथ ही इसके सेवन से सूजन की समस्या में भी राहत मिलती है। इसलिए आपको रात को सोने से कुछ देर पहले एक गिलास दूध में थोड़ी हल्दी मिक्स करके जरूर पीना है।

1 दिन में पिंपल कैसे हटाए – 1 Din Me Pimple Kaise Hataye

1 दिन में पिंपल से छुटकारा पाने के लिए आपको घरेलू उपाय के साथ-साथ आपको अपने खानपान व लाइफस्टाइल में भी थोड़े बहुत बदलाव करने होंगे, क्योंकी ज्यादातर मामलों में घरेलू उपाय तभी कारगर होते हैं जब आपकी डाइट व लाइफस्टाइल भी अच्छी होगी। इसलिए 1 दिन में पिंपल हटाने के लिए आपको नीचे बताई गई चीजों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।    

  • पिंपल निकलने के बाद आपको तला-भुना व मसालेदार भोजन नहीं करना है। 
  • चीनी व चीनी से बनी किसी भी प्रकार की चीज का सेवन नहीं करना है। 
  • चाय-कॉफी, सोडा-कोल्डड्रिंक्स, फास्ट फूड्स आदि का भी सेवन नहीं करना है। 
  • आपको सुबह के समय खीरा, करेला, लोकी या किसी भी प्रकार का ग्रीन जूस अवश्य पीना है। 
  • इसके साथ ही दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना है। 
  • इस बीच आपको हल्का भोजन ही करना है, जो आसानी से पच जाए। 
  • दिन में विटामिन सी से भरपूर किसी भी एक खट्टे फल का सेवन अवश्य करना है। 
  • आंवला मिल जाए तो सबसे अच्छा है। 
  • सामान्य पानी से ही दिन में 2-3 बार चेहरा धोना है।  

पिंपल हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए ये टिप्स भी जरूर फॉलो करें।

1. पिंपल को हाथों से न छेड़ें – यदि आप चेहते हैं की पिंपल पूरी चेहरे पर न फेले और जल्द से जल्द यह समस्या ठीक हो जाए तो आपको पिंपल को हाथों से कभी भी छूना या छेड़ना नहीं चाहिए। पिंपल को आप जितना छेड़ने की कोशिश करेंगे उतना ही यह गंभीर रूप लेने लगेंगे।

2. कम केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स – आपको कम से कम केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स या मेकअप का इस्तेमाल करना चाहिए। पॉसिबल हो तो इनका उपयोग कुछ दिनों तक बिल्कुल न करें। केवल चेहरे धोने के लिए कोई अच्छा हर्बल फेस वाश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. त्वचा का रख रखाव करें – पिंपल की समस्या में त्वचा का खास ख्याल रखें। त्वचा को तेज धूप, धूल-मिट्टी व प्रदूषण से बचाकर रखें। साथ ही दिन में 2-3 बार नार्मल पानी से चेहरा जरूर धोएं, रात को सोने से पहले भी चेहरा जरूर धोएं, इसे अपनी आदत बना लें।

4. अच्छी नींद लें – पिंपल दूर करने के लिए अच्छी नींद लेना भी जरूरी होता है। इसलिए रात को समय पर सोएं, कम से कम 6-7 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।

5. मेकअप रिमूव – यदि आप मेकअप का इस्तेमाल करते हैं तो रात को मेकअप के साथ कभी भी न सोएं, सोने से पहले मेकअप जरूर रिमूव कर लें। यदि पिंपल्स की ज्यादा समस्या है तो कुछ दिनों तक मेकअप का इस्तेमाल न करें तो अच्छा होगा।

पिंपल हटाने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?

पिंपल हटाने के लिए खानपान सबसे अहम होता है। पिंपल के लिए घरेलू उपाय, दवा व क्रीम भी तभी कारगर होगी जब आपका खानपान अच्छा होगा। नीचे हम आपको बता रहे हैं की पिंपल हटाने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं।

क्या खाना चाहिए

  • मौसमी फल, खट्टे फल।
  • हरे पत्तेदार सब्जियां।
  • सब्जियों का हरा जूस।
  • डिटॉक्स वाटर या जूस।
  • फाइबर युक्त अनाज से बनी चीजें।
  • कम ऑयल में बना घर का खाना।

क्या नहीं खाना चाहिए

  • चीनी व चीनी से बनी चीजें।
  • ज्यादा ऑयली फूड्स।
  • चाय व कॉफी।
  • सोडा-कोल्डड्रिंक्स।
  • प्रोसेसड व फास्ट फूड्स।
  • मैदे की बनी चीजें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs

Q. क्या 1 दिन में पिंपल पूरी तरह हो सकते हैं?

Ans. जी नहीं, एक दिन में पिंपल पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकते, लेकिन घरेलू उपायों की मदद से पिंपल की सूजन व लालिमा का कम जरूर किया जा सकता है।

Q. क्या टूथपेस्ट के इस्तेमाल से एक दिन में पिंपल ठीक हो सकते हैं?

Ans. जी नहीं, त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार त्वचा पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ज्यादातर टूथपेस्ट में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जिससे त्वचा को नुकसान हो सकता है।

Q. क्या पिंपल को दबाकर उसका अंदर का पस निकाल सकते हैं?

Ans. आपको ऐसा कभी नहीं करना चाहिए, पिंपल को हाथों से बिल्कुल भी दबाएं या छेड़े न, ऐसा करने से समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

Q. क्या पिंपल पर बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं?

Ans. जी हाँ, पिंपल पर बर्फ का उपयोग किया जा सकता है, इससे पिंपल को कम करने में थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है।

Q. पिंपल के लिए सबसे अच्छा फेस वॉश कौन सा है?

Ans. पिंपल के लिए आपको केमिकल मुक्त फेस वाश का ही उपयोग करना चाहिए। ऐसे फेस वाश का उपयोग करें जिसमे हल्दी, एलोवरा, नींबू आदि जैसे नेचुरल चीजों का उपयोग किया गया हो। मामाअर्थ के फेस वाश इसके लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

देखा जाए तो एक दिन में पिंपल्स को पूरी तरह से हटाना लगभग नामुंकिन सा है, लेकिन ऊपर बताए गए घरेलू उपायों की मदद से आपको रातों रात काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है। खासकर इनके उपयोग से पिंपल की लालिमा व सूजन काफी हद तक कम हो सकती है। यदि कुछ दिनों तक सही खानपान व अच्छी जीवनशैली के साथ इनका उपयोग किया जाए तो पिंपल से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल 1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय पसंद आया होगा। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हमें आपके सवालों का जवाब देने में खुशी होगी। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags : 1 दिन में पिंपल हटाने का घरेलू उपाय, 1 दिन में पिंपल कैसे हटाए, 1 दिन में पिंपल कैसे ठीक करें, 1 रात में पिंपल कैसे हटाए, ek din me pimple kaise hataye, how to get rid pimple in one day in hindi,

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment