हिमालया लुकोल टैबलेट के फायदे, उपयोग व नुकसान | Lukol Tablet Uses in Hindi

lukol tablet uses in hindi : हिमालय लुकोल टैबलेट (himalaya lukol tablet) एक आयुर्वेदिक दवा है जो महिलाओं के लिए उपयोगी है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (पीआईडी) व लुकोरिया (श्वेत प्रदर) के इलाज के लिए किया जाता है। साथ ही इसके कई अन्य फायदे हैं। लुकोल टैबलेट को पुनर्नवा, धतकी व शतावरी जैसी बहुत सी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनाया जाता है। इस लेख में हम हिमालय लुकोल टैबलेट के फायदे (lukol tablet benefits in hindi), खुराख, सेवन विधि व इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में जानेंगे।

लुकोल टैबलेट क्या है – Lukol Tablet in Hindi

लुकोल टैबलेट (lukol tablet in hindi) बिना पर्चे के मिलने वाली एक आयुर्वेदिक दवा है जो हिमालय कंपनी द्वारा बनाई जाती है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से ल्यूकोरिया यानी श्वेत प्रदर की समस्या को दूर करने के लिए क्या जाता है। ल्यूकोरिया महिलाओं से जुड़ी एक आम समस्या है जिसमें योनि से सफेद रंग का गाढ़ा, चिपचिपा और बदबूदार पानी निकलता है। यदि इसका इलाज समय रहते न किया जाए तो इससे महिलाओं को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही इससे इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ है। 

हिमालय लुकोल टैबलेट के उपयोग (lukol tablet uses in hindi) से ल्यूकोरिया की समस्या में काफी आराम मिलता है। साथ ही यह पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज यानी पीआईडी के लिए भी उपयोगी होती है। यह योनि में सूजन, दर्द, संक्रमण, व पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद करती है। सबसे अच्छी बात है की एक आयुर्वेदिक दवा है, जिसके साइड इफेक्ट्स की संभवना बेहद कम होती है और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। 

हिमालय लुकोल टैबलेट के घटक – Himalaya Lukol Tablet Ingredients in Hindi

हिमालय लुकोल टैबलेट (himalaya lukol tablet) में कई प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का उपयोग किया गया है, लेकिन धातकी, शतावरी व पुनर्नवा इसके मुख्य इंग्रेडिएंट्स हैं, लुकोल टैबलेट की सरचना में इनका अहम रोल होता है। नीचे हम इन तीनों इंग्रेडिएंट्स की खूबियों के बारे में बता रहे हैं। 

धातकी – धताकी एक पौधा है जिसका उपयोग आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के रूप में कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इंग्लिश में इसे Fire Flame Bush के नाम से जाना जाता है। इसमें ऐन्टीमाइक्रोबीअल यानी.रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं जो ल्यूकोरिया और पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज ​​(पीआईडी) से राहत देने में मददगार होते हैं।

शतावरी – शतावरी भी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसमे एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह ल्यूकोरिया व पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID) पैदा करने वाले फंगस को समाप्त करने के लिए सहक्रियात्मक रूप से काम करता है। साथ ही यह दर्द व सूजन को कम करने में भी मदद करता है।

पुनर्नवा – पुनर्नवा में सूजन-रोधी और ऐंठन-रोधी गुण होते हैं जो दर्द व सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह पीरियड के दौरान होने वाले दर्द व ऐंठन को कम करने के लिए फायदेमंद होता है।

हिमालय लुकोल टैबलेट (himalaya lukol tablet) में मौजूद घटकों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है।

घटक के नाममात्रा
धातकी80 mg
कोकिलाक्ष80 mg
शतावरी80 mg
सर्पगंधा40 mg
पुगा40 mg
पुनर्नवा20 mg
वसाका20 mg
जातिफल32 mg
एला22 mg
नागकेसर22 mg
जीरका20 mg
बिल्व10 mg
चंदन20 mg
शिलाजित18 mg
प्रवाल भस्म 14 mg
लोह भस्म10 mg
हरीतकी10 mg
मरिचा10 mg
गुग्गुल10 mg
त्रिवंग भस्म10 mg
पलास8 mg
उशीर11 mg
सुन्ठी3 mg

हिमालया लुकोल टैबलेट के फायदे – Lukol Tablet Benefits in Hindi

Himalaya Lukol Tablet Uses in Hindi
  • हिमालय लुकोल टैबलेट के फायदे लुकोरिया रोग के लिए काफी अच्छे हैं। मुख्य रूप से इसका उपयोग लुकोरिया के इलाज के लिए ही किया जाता है। 
  • लुकोल टैबलेट पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (पीआईडी) यानि श्रोणि में सूजन की समस्या को दूर करने में भी मदद करती है।   
  • साथ ही इसके सेवन से पीरियड्स में होने वाले दर्द से भी काफी आराम मिलता है।  
  • संभोग प्रक्रिया या इंफेक्शन की वजह से योनी में दर्द व सूजन की समस्या को दूर करने के लिए लुकोल टैबलेट का उपयोग (lukol tablet uses in hindi) लाभकारी होता है।  
  • यौन अंगों के संक्रमण से बचने के लिए भी लुकोल टैबलेट के फायदे अच्छे हैं। इसमें धातकी व पुनर्नवा जैसी जड़ी-बूटियां मौजूद होती हैं जो संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं।  
  • इसके सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाले कमर दर्द में भी काफी आराम मिलता है।   
  • लुकोल टैबलेट (lukol tablet) हर जगह आसानी से उपलब्ध हो जाती है, साथ ही इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है।     

हिमालया लुकोल टैबलेट का उपयोग – Lukol Tablet Uses in Hindi

हिमालया लुकोल टैबलेट (himalaya lukol tablet) निम्न समस्याओं के लिए उपयोगी होती है। 

  • ल्यूकोरिया (सफेद पानी की समस्या)
  • पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (पीआईडी)
  • पीरियड्स में होने वाला दर्द 
  • योनी में दर्द व सूजन की समस्या
  • कमर दर्द
  • बैक्टीरियल संक्रमण
  • शारीरिक कमजोरी

लुकोल टैबलेट की सेवन विधि – How To Take Lukol Tablet in Hindi

लुकोल टैबलेट (himalaya lukol tablet) का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। इसकी खुराक रोगी की उम्र, बीमारी व वर्तमान शारीरिक स्थिति पर काफी निर्भर करती है। इसलिए आपको डॉक्टर द्वारा बताए गए तरीके से ही इसका सेवन करना चाहिए। 

ज्यादातर मामलों में हिमालय लुकोल की 1-2 टैबलेट को सुबह या शाम को भोजन के कुछ देर बाद गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है। इसे अधिकतम 3 माह तक लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन जैसा हमने आपको ऊपर बताया की इसकी खुराक कई चीजों पर निर्भर करती है, इसलिए बेहतर होगा की आप डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें। 

लुकोल टैबलेट के नुकसान – Lukol Tablet Side Effects in Hindi

हिमालय लुकोल टैबलेट (lukol tablet in hindi) एक आयुर्वेदिक दवा है, इसलिए यदि इसका सेवन डॉक्टर द्वारा बताए गए तरीके से किया जाए तो इसके नुकसान या साइड इफेक्ट्स की संभवना बेहद कम होती है। साथ ही हो सकता है की कुछ महिलाओं को यह दवा सूट न करें, ऐसे में यदि इसके सेवन से आपको किसी तरह की कोई समस्या महसूस हो तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और इस विषय में अपने डॉक्टर को जानकारी दें।

साथ ही अधिक मात्रा में भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए, इसके अधिक सेवन से पेट में दर्द व ऐंठन की समस्या उत्पन्न हो सकती है साथ ही इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। 

लुकोल टैबलेट से जुड़ी सावधानियां –  Precautions of Lukol Tablet in Hindi

  • गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। 
  • लुकोरिया की गंभीर समस्या में भी इसे डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए। 
  • इसके अलावा किसी गंभीर रोग से पीड़ित महिला जो पहले से किसी भी प्रकार की दवा का सेवन कर रही हो, उसे भी इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर की राय जरूर लेनी चाहिए। 
  • इसे बच्चों की पहुँच से दूर रखें। 
  • इस्तेमाल से पहले इसमें लिखे दिशा-निर्देशों को भी अवश्य पढ़ लें।
  • साथ ही इसे खरीदते समय इसकी एक्सपायरी डेट भी जरूर चेक कर लें।   

हिमालय लुकोल टैबलेट की कीमत – Himalaya Lukol Tablet Price in Hindi

हिमालय लुकोल टैबलेट (lukol tablet) की कीमत 180 रुपए के आसपास है, जिसमें 60 टैबलेट होती हैं। आप इसे किसी भी हिमालय स्टोर से खरीद सकते हैं। साथ ही यह ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ

Q. हिमालय लुकोल टैबलेट कीस काम आती है?

Ans. लुकोल टैबलेट का उपयोग मुख्य रूप से लुकोरिया (श्वेत प्रदर) के इलाज के लिए किया जाता है। साथ ही इससे पीआईडी, योनि में दर्द व सूजन, संक्रमण, कमर दर्द व पीरियड्स में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है।

Q. लुकोल टैबलेट का सेवन कब तक करना चाहिए?

Ans. सामान्य मामलों में इसे अधिकतक 3 महीनें तक लिया जा सकता है। लेकिन बेहतर होगा की इस विषय में आप डॉक्टर की सलाह लें।  

Q. क्या himalaya lukol tablet से कोई नुकसान होता है?

Ans. यदि आप इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करेंगे तो इसका कोई नुकसान या साइड इफेक्ट्स नहीं होंगे। यह एक आयुर्वेदिक दवा है जिसे जड़ी-बूटियों से तैयार किया जाता है। 

Q. लुकोल टैबलेट किस चीज से बनी होती है?

Ans. लुकोल टैबलेट को बहुत सी जड़ी-बूटियों से बनाया जाता है, जिनके विषय में ऊपर विस्तार में बताया गया है। धातकी, शतावरी व पुनर्नवा इसके मुख्य घटक हैं। 

Q. क्या गर्भवती महिला himalaya lukol tablet का सेवन कर सकती है?

Ans. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए या फिर अपने डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए। 

 निष्कर्ष – Conclusion   

लुकोल टैबलेट (lukol tablet in hindi) के बारे में जानने के बाद कहा जा सकता है की लुकोरिया की समस्या के लिए यह एक बेहद कारगर दवा है। साथ ही इसके उपयोग से पीआईडी, योनी में दर्द व सूजन व कमर दर्द में भी काफी राहत मिलती है। सबसे अच्छी बात है की इसे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनाया जाता है। लेकिन फिर भी इसका उपयोग करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। 

उम्मीद है की लुकोल टैबलेट के फायदे और उपयोग (lukol tablet uses in hindi) के विषय में आपको लेख पसंद आया होगा। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं और इस लेख को अन्य लोगों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment