All Vitamin Chart In Hindi | सभी 13 विटामिन के चार्ट हिंदी में

Vitamin Chart in Hindi : शरीर को स्वस्थ व फिट रखने में विटामिन की अहम भूमिका होती है। विटामिन शरीर के विकास में महत्वपूर्ण निभाते हैं, इनसे शरीर को ऊर्जा मिलती है साथ ही ये शरीर को बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा त्वचा, नाखून व बालों की हेल्थ के लिए भी विटामिन बेहद जरुरी होते हैं। इस आर्टिकल में विटामिन चार्ट (all vitamin chart in hindi) की मदद से हम सभी महत्वपूर्ण विटामिन, उनके स्रोत, कार्य व फायदों के बारे में जानेंगे। 

विटामिन क्या है – What is Vitamin

विटामिन चार्ट (vitamin chart in hindi) के बारे में जानने से पहले विटामिन के बारे में थोड़ा जान लेते हैं। विटामिन भोजन से प्राप्त होने वाले ऐसे जटिल कार्बनिक यौगिक होते हैं जो शरीर की वृद्धि व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए भोजन में विटामिन का होना बेहद जरूरी होता है। विटामिन कई प्रकार के होते हैं लेकिन सामान्यतः इन्हें दो भागों में विभाजित किया जाता है। 

1. वसा में घुलनशील विटामिन (fat soluble vitamins) – ऐसे विटामिन जो वसायुक्त ऊतकों में जमा होते हैं उन्हें वसा में घुलनशील विटामिन कहा जाता है। इस श्रेणी में मुख्य रूप से विटामिन-ई, विटामिन-के, विटामिन-ए और विटामिन-डी आते हैं। 

2. पानी में घुलनशील विटामिन (water soluble vitamins) –  ये विटामिन पानी में घुलनशील होते हैं। ये वसा में घुलनशील विटामिन की तरह शरीर में जमा नहीं होते हैं। इनकों शरीर में स्टोर करके नहीं रखा जा सकता जिस वजह से इन्हें नियमित लेना होता है। इस श्रेणी में विटामिन-सी और विटामिन-बी समूह के सभी विटामिन आते हैं।

विटामिन के प्रकार – Types of Vitamin

विटामिन मुख्य रूप से 13 प्रकार के होते हैं। जो इस प्रकार हैं। 

विटामिन रासायनिक नाम
Vitamin Aरेटिनॉल
Vitamin Cएसकोर्बिक एसिड
Vitamin Eटोकोफेरोल
Vitamin Dकैल्सिफेरॉल
Vitamin Kफिलोक्विनोन
Vitamin B1थायमिन
Vitamin B2राइबोफ्लेविन
Vitamin B3नियासिन
Vitamin B5पैंटोथेनिक एसिड
Vitamin B6पाइरिडोक्सीन
Vitamin B7बायोटिन
Vitamin B9फोलेट या फोलिक एसिड
Vitamin B12स्यानोकोबलामीन

विटामिन चार्ट – Vitamin Chart in Hindi 

शरीर को स्वस्थ व फिट रखने के लिए आपको सभी विटामिन को भोजन में शामिल करना चाहिए। सभी विटामिन के कार्य व लाभ अलग है। सभी विटामिन के लाभ व स्रोतों के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

1. विटामिन सी चार्ट – Vitamin C Chart in Hindi

vitamin c foods

विटामिन सी शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन में से एक है। यह पानी में घुलनशील विटामिन है अतः इसे शरीर में स्टोर करके नहीं रखा जा सकता। विटामिन सी एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट भी है जो शरीर के अलावा त्वचा व बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। 

विटामिन सी के फायदे

  • शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
  • विटामिन सी शरीर में ऊर्जा की वृद्धि करता है।  
  • सर्दी-जुकाम और वायरल इन्फेक्शन के खतरे को कम करता है।  
  • रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने में मदद करता है।
  • यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है जिससे स्कर्वी नामक रोग का खतरा कम होता है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाने और सूजन कम करने में भी मदद करता है।
  • त्वचा, बाल, नाखून, दांत व मसूड़ों की सेहत के लिए भी विटामिन सी जरूरी होता है।
  • जख्म व घावों को जल्दी भरने में मदद करता है।   

विटामिन-सी के स्रोत

  • आंवला
  • संतरा
  • नींबू
  • चकोतरा
  • स्ट्रॉबेरी
  • अमरूद
  • पपीता 
  • आम
  • खरबूजा
  • कीवी फल
  • अंगूर 
  • टमाटर 
  • हरी मिर्च
  • ब्रोकली 
  • फूलगोभी

2. विटामिन ए चार्ट – Vitamin A Chart in Hindi

vitamin a foods

विटामिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है जो मुख्य रूप से नेचुरल खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। विटामिन ए को आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, साथ ही यह शरीर की  इम्युनिटी बढ़ाने और फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को कम करने में भी मदद करता है। बच्चों के विकास में भी विटामिन ए की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विटामिन ए के फायदे

  • विटामिन ए आंखों की रोशनी तेज करने में मदद करता है। 
  • यह आंखों के रेटिना में पिगमेंट को उत्पन्न करता है।
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। 
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को कम करने में मदद करते हैं। 
  • यह त्वचा को भी स्वस्थ व जवां बनाने में मदद करता है। 

विटामिन ए के स्रोत 

  • शकरकंद
  • चीकू
  • गाजर
  • पालक
  • चुकंदर
  • आम 
  • अंगूर
  • पपीता
  • तरबूज
  • खुबानी
  • अमरूद 
  • बींस
  • मटर
  • ब्रोकली 
  • टमाटर 
  • हरे पत्तेदार सब्जियां  

3. विटामिन ई चार्ट – Vitamin E Chart in Hindi

vitamin e foods

विटामिन चार्ट में अगला नाम विटामिन ई का है जो वसा में घुलनशील विटामिन है। इसे बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है जो शरीर के स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा व बालों के लिए भी उपयोगी होता है। साथ ही यह शरीर को रोगों से दूर रखने में भी मदद करता है। आइये इसके फायदों के बारे में जानते हैं।    

विटामिन ई के फायदे

  • विटामिन ई हार्ट की हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है यह दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम करने में मदद करता है। 
  • हृदय रोगों के अलावा यह कैंसर के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है इसमें एंटी-कैंसर गुण मौजूद होते हैं। 
  • विटामिन ई आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। 
  • यह त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने में भी मदद करता है साथ ही त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। 
  • विटामिन ई शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है जिससे शरीर में बीमारियों का खतरा कम होता है। 

विटामिन ई के स्रोत

  • बादाम
  • मूंगफली 
  • अखरोट 
  • सूरजमुखी के बीज
  • कद्दू के बीज 
  • पीनट बटर
  • आलमंड बटर
  • हेजलनट
  • एवोकाडो
  • कीवी फल 
  • आम
  • ब्रोकली
  • पालक
  • जैतून का तेल
  • व्हीट जर्म ऑयल

4. विटामिन के चार्ट – Vitamin K Chart in Hindi

vitamin k foods

विटामिन-k  भी वसा में घुलनशील विटामिन है। अन्य विटामिन की तरह यह भी शरीर के लिए बेहद अहम होता है। यह हड्डियों व हृदय को स्वस्थ रखने और खून को जमने से रोकने में मदद करता है। इसके अलावा भी विटामिन-k के कई फायदे हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है। 

विटामिन-K के फायदे 

  • विटामिन-k हार्ट और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 
  • यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है जिससे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। 
  • विटामिन-k हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। 
  • यह ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। 
  • यह खून को जमने से रोकने में मदद करता है
  • विटामिन-k इंटरनल रक्तस्राव (bleeding) को रोकने में भी काफी मदद करता है, इससे मासिक धर्म की समस्या में काफी लाभ मिलता है। 

 विटामिन-K के स्रोत 

  • पालक 
  • बीन्स
  • ब्रोकली
  • केल
  • शलजम
  • सेब 
  • एवोकाडो
  • मूली 
  • स्प्राउट्स 
  • मछली

5. विटामिन डी – Vitamin D Chart in Hindi

vitamin d foods

विटामिन चार्ट (vitamin chart in hindi) में अगला नाम विटामिन डी का है जो वसा में घुलनशील विटामिन है। शरीर को मुख्य रूप से सूरज की धूप से विटामिन डी मिलती है ऐसे में यदि आप सूरज की रोशनी नहीं लेते तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी का खतरा बढ़ सकता है। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स का सहारा भी लिया जा सकता है। 

विटामिन डी के फायदे 

  • शरीर में कैल्शियम व फास्फोरस की सही मात्रा को बनाए रखने के लिए विटामिन डी की आवश्यकता होती है। 
  • विटामिन डी हड्डियों को स्वस्थ व मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • साथ ही यह मांसपेशियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। 
  • यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • साथ ही यह त्वचा, मस्तिष्क व ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। 

विटामिन डी के स्रोत

  • सूरज की धूप
  • अंडा (पीला भाग)
  • मछली
  • मशरुम
  • दूध
  • पनीर 
  • मक्खन
  • हरी सब्जियां 

6. विटामिन बी12 – Vitamin B12 Chart in Hindi

vitamin 12 foods

विटामिन बी12 भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, तंत्रिका प्रणाली व मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करता है साथ ही स्किन, बाल व आँखों के स्वास्थ्य के लिए भी विटामिन बी12 लाभकारी होता है।

विटामिन बी12 के फायदे 

  • यह लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है। 
  • नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी होता है। 
  • विटामिन बी12 dna का संश्लेषण भी करता है।
  • यह शरीर को एनर्जी प्रदान करता है।
  • शरीर में आलस, थकान व कमजोरी को दूर करता है।   
  • दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 
  • ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 

विटामिन बी12 के स्रोत

  • अंडा
  • चिकन 
  • मछली 
  • दूध
  • दही 
  • चीज़ 
  • सीरियल 
  • सोयाबीन 
  • ब्रोकली 
  • मशरुम

यह भी पढ़े : विटामिन बी 12 के घरेलू उपाय

7. विटामिन बी6 – Vitamin B6 Chart in Hindi

विटामिन चार्ट की हिंदी (all vitamin chart in hindi) में अगला नाम  विटामिन बी6 का आता है। यह पानी में घुलनशील विटामिन है इसे पाइरिडोक्सिन के नाम से भी जाना जाता है। यह शरीर के लिए बेहद उपयोगी होता है। हीमोग्लोबिन बढ़ाने, एंटीबॉडीज का निर्माण करने, चायपचाय और तरीका तंत्र को स्वस्थ रखने में विटामिन बी6 का अहम योगदान होता है।     

विटामिन बी6 के फायदे

  • रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। 
  • ह्रदय और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करत है। 
  • मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद होता है। 
  • तनाव कम करके मूड में सुधार करता है।
  • एनीमिया से बचाव करता है। 
  • त्वचा, बाल व आंखों के लिए फायदेमंद होता है। 
  • सूजन कम करने में मददगार होता है।  

विटामिन बी6 के स्रोत 

  • अंडा
  • चिकन
  • मछली
  • दूध
  • गाजर 
  • मटर
  • केला
  • पालक
  • तिल 
  • शिमला मिर्च
  • ब्रोकली 

निष्कर्ष – Conclusion

सभी विटामिन शरीर के लिए जरुरी होते हैं इसलिए इन्हें अपने भोजन में जरूर शामिल करें। उम्मीद है की विटामिन चार्ट (vitamin chart in hindi) से संबंधित यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ हिंदी के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment