कीवी खाने का सही समय (Kiwi Khane Ka Sahi Samay) : कीवी दुनियां के सबसे ताकतवर फलों में से एक है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है इसमें एंटीऑक्सीडेंट व एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है साथ ही इसमें विटामिन C, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, बीटा कैरोटीन, कॉपर व जिंक जैसे कई विटामिन व मिनरल्स भी मौजूद होते हैं।
कीवी खाने के फायदे की बात करें तो यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने, ह्रदय व लिवर को स्वस्थ रखने, पाचन को बेहतर बनाने व कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह त्वचा, बाल और आँखों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
बुखार, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एनीमिया, अस्थमा, जोड़ो में दर्द व सूजन, फैटी लिवर, ब्लड क्लॉटिंग व त्वचा संबंधी समस्याओं में कीवी खाना फायदेमंद माना जाता है। इन रोगों में डॉक्टर द्वारा भी अक्सर कीवी खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कीवी फ्रूट से ये लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कीवी खाने का सही समय (kiwi khane ka sahi samay) जरूर पता होना चाहिए।
यह भी पढ़े : दही खाने का सही समय और सही तरीका
कीवी फ्रूट क्या है?

कीवी एक प्रकार का फल है जिसका वैज्ञानिक नाम एक्टिनिडिया डेलिसिओसा (Actinidia deliciosa) है। यह बाहर से भूरा और अंदर से हरे रंग का होता है और इसके अंदर काले रंग के छोटे-छोटे बीज होते हैं, जिन्हें खा सकते हैं। कीवी फल के स्वाद की बात करें तो इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। पकने से पहले से खट्टा और अच्छी तरह पकने के बाद यह मीठा लगता है। भारत, चीन व जापान में कीवी की अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
कीवी खाने के फायदे – Kiwi Khane Ke Fayde
कीवी खाने का सही समय जानने से पहले एक बार कीवी खाने के फायदों के बारे में जान लेते हैं।
- कीवी में मौजूद विटामिन व मिनरल्स शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे शरीर बीमारियों से बचा रहता है।
- कीवी फल ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है यह डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों में जल्दी रिकवरी करने में काफी मदद कर सकता है।
- यह ह्रदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है, इसके सेवन से ह्रदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद करता है।
- कीवी डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी काफी मददगार होता है।
- कीवी में अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो पाचन को बेहतर बनाने और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, कीवी में नींबू से भी अधिक विटामिन सी होता है।
- कीवी खाने से त्वचा में प्राकृतिक चमक बढ़ती है और बढ़ती उम्र का प्रभाव भी कुछ हद तक कम होता है।
- कीवी गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है, इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर, आयरन व फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
कीवी खाने का सही समय क्या है? – Kiwi Khane Ka Sahi Samay
कीवी खाने का सही समय क्या है? यह एक ऐसा सवाल है जो अक्सर ही लोगों द्वारा पूछा जाता है। बता दें की कीवी आप दिन में किसी भी समय खा सकते हैं इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन सुबह खाली पेट कीवी का सेवन ज्यादा लाभकारी माना जाता है। सुबह का समय कीवी खाने के लिए सबसे अच्छा (kiwi khane ka sahi samay) माना जाता है।
सुबह कीवी खाने शरीर में मौजूद टॉक्सिस की सफाई होती है और साथ ही यह शरीर को बीमारियों से भी दूर रखता है। सुबह कीवी खाने से शरीर दिनभर एनर्जेटिक रहता है। इसलिए यदि आप कीवी का सेवन सुबह के समय करते हैं तो आपको इसके अधिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
ध्यान रहे की सुबह खाली पेट कीवी का सेवन तभी करें जब कीवी अच्छी तरह पका हुआ हो, कच्चे और खट्टे कीवी का सेवन खाली पेट न करें, इससे पेट में परेशानी हो सकती है साथ ही अधिक मात्रा में भी कीवी का सेवन न करें। आप रोज एक या दो कीवी फल का सेवन कर सकते हैं।
सुबह खाली पेट कीवी खाने के फायदे
सुबह कीवी फल खाने से शरीर को दिनभर कार्य करनी की ऊर्जा मिलती है, बॉडी में मौजूद विषाक्त पदार्थ यानी टॉक्सिन्स की सफाई होती है, वेट लॉस में मदद मिलती है, ह्रदय रोगों का खतरा कम होता है, शरीर रोगों से दूर रहता है, पेट स्वस्थ रहता है और त्वचा पर चमक बढ़ती है। इन सब कारणों से ही सुबह का समय कीवी खाने का सही समय (kiwi khane ka sahi samay) माना जाता है।
क्या कीवी खाने से खून बढ़ता है?
जी हाँ, कीवी खाने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। डॉक्टर द्वारा भी अक्सर एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी होने पर कीवी खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, कीवी में विटामिन सी और आयरन अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर में खून बढ़ाने में मदद करते हैं।
डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों में अक्सर खून में प्लेटलेट्स की मात्रा कम हो जाती है, जिससे बचने के लिए कीवी खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा डिलीवरी के बाद महिलाओं में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी डॉक्टर द्वारा कीवी खाने की सलाह दी जाती है। इस लिहाज से कहना गलत नहीं होगा की कीवी खून बढ़ाने में मददगार होता है।
एक दिन में कितने कीवी खाने चाहिए?
कीवी खाने के फायदे और कीवी खाने का सही समय (kiwi khane ka sahi samay) जानने के बाद, आपको यह भी जरूर पता होना चाहिए की कितनी मात्रा में कीवी का सेवन किया जाना चाहिए। क्योंकी कीवी के अधिक सेवन से स्वास्थ्य पर नकरात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है, इसलिए हमेशा एक सिमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना नार्मल साइज के एक या दो कीवी फल खा सकता है। इतनी मात्रा में कीवी फल का सेवन सुरक्षित माना जाता है।
कीवी फल के पोषक तत्व
यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) के अनुसार कीवी में मौजूद पोषक तत्व इस प्रकार हैं।
पोषक तत्व | मात्रा प्रति 100 g |
पानी | 83.9 ग्राम |
एनर्जी | 64 केसीएल |
प्रोटीन | 1.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 14 ग्राम |
फैट | 0.44 ग्राम |
फाइबर, टोटल डाइटरी | 3 ग्राम |
शुगर, टोटल | 8.99 ग्राम |
विटामिन-सी | 74.7 मिलीग्राम |
कैल्शियम | 35 ग्राम |
मैग्नीशियम | 15.7 मिलीग्राम |
आयरन | 0.24 मिलीग्राम |
पोटैशियम | 198 मिलीग्राम |
जिंक | 0.14 मिलीग्राम |
नियासिन | 0.37 मिलीग्राम |
विटामिन-बी6 | 0.061 मिलीग्राम |
विटामिन-ए | 4 माइक्रोग्राम |
विटामिन-के (फायलोक्वनोन) | 40.3 माइक्रोग्राम |
विटामिन-ई (अल्फा-टोकोफेरॉल) | 1.3 मिलीग्राम |
कीवी फल के नुकसान – Kiwi Khane Ke Nuksan
जैसा की हमने ऊपर बताया की कीवी के अधिक सेवन से शरीर को नुकसान भी हो सकता है, तो आइये इन नुकसानों के बारे में जानते हैं।
- कीवी के अधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे पेट में दर्द, उल्टी व दस्त की परेशानी हो सकती है।
- ज्यादा कीवी खाने से त्वचा में खाज-खुजली, रैशेज और होंठों व जीब पर सूजन की समस्या हो सकती है।
- त्वचा संबंधी समस्याओं या एलर्जी में डॉक्टर की सलाह के बाद ही कीवी का सेवन करना चाहिए।
- ज्यादा कीवी खाना किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता। किडनी की समस्या से परेशान लोगों को कम मात्रा में ही कीवी फल खाना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQ
Q. क्या कीवी को छिलका सहित खा सकते हैं?
Ans. जी हाँ, कीवी को छिलका सहित भी खा सकते हैं, इसके छिलके में भी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन खाने से पहले कीवी को साफ पानी से अच्छी तरह जरूर धो लें।
Q. क्या रात को कीवी खा सकते हैं?
Ans. कीवी आप सुबह या दोपहर के समय खा सकते हैं, रात को इसके सेवन से बचना चाहिए। काफी लोगों का मानना है की कीवी खाने से नींद में सुधार होता है लेकिन इसका अभी तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है। साथ ही रात को कीवी खाने के नुकसान के बारे में भी जाना जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Q. क्या कीवी फल को रोज खा सकते हैं?
Ans. कीवी को रोज खाया जा सकता है, लेकिन हर-रोज एक ही प्रकार के फल का सेवन करना भी अच्छा नहीं रहता, फल बदल-बदल कर खाने चाहिए। अच्छी सेहत के लिए आपको सभी प्रकार के फलों का सेवन करना चाहिए और मौसम के अनुसार ही फल खाने चाहिए।
Q. क्या कीवी खाने से कील-मुंहासे कम होते हैं?
Ans. कीवी कील-मुंहासों के लिए भी उपयोगी होता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो कील-मुंहासों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Q. क्या कीवी खाने से मोटापा कम होता है?
Ans. कीवी में भरपूर फाइबर व विटामिन सी पाया जाता है जो मोटापा कम करने में मददगार होते हैं। इसलिए कहना गलत नहीं होगा की यह मोटापा कम करने में आपकी मदद कर सकता है लेकिन इसके साथ-साथ अपनी डाइट पर भी प्रॉपर ध्यान दें और रेगुलर एक्सरसाइज करें।
Q. क्या वर्कआउट से पहले कीवी खा सकते हैं?
Ans. जी हाँ, वर्कआउट से 20-30 मिनट पहले आप कीवी फल खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को वर्कआउट के लिए अच्छी ऊर्जा मिल सकती है।
निष्कर्ष – Conclusion
कीवी की गिनती दुनियां के ताकतवर फलों में होती है, इसमें पोषक तत्वों का भंडार छुपा है। कीवी आपको स्वस्थ व फिट रखने में मदद कर सकता है लेकिन इसका सेवन हमेशा सही समय और सही तरिके से ही करना चाहिए। गलत समय और अधिक मात्रा में कीवी का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
उम्मीद है की कीवी खाने का सही समय Kiwi Khane Ka Sahi Samay और कीवी कीवी खाने के फायदे व नुकसान से संबंधित यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों जा जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं। धन्यवाद।
- विटामिन B12 की कमी दूर करने के घरेलू उपाय
- चिया सीड्स के 11 फायदे और खाने का सही तरीका
- 10 सबसे ताकतवर जूस, पीते ही शरीर में आएगी जान
- सेहत के लिए अमृत समान है सफेद पेठा, जानिए फायदे और नुकसान
- रोजाना 2 अखरोट खाने के 15 जबरदस्त फायदे
Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
kiwi khane me bohot swadisht hoti hai.iske bare me itni detail me bataya hai apne.kafi information mili.nice article.
Thanks