लहसुन की चटनी खाने के 7 बेहतरीन फायदे | Lahsun Ki Chutney Ke Fayde

लहसुन की चटनी के फायदे (lahsun ki chatni ke fayde) : लहसुन की चटनी खाने में जितना स्वादिष्ट होती है स्वास्थ्य के लिए उतनी ही हेल्दी भी होती है। आप अलग-अलग व्यंजनों के साथ इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हेल्थ के लिए लहसुन की चटनी के फायदे (lahsun ki chutney ke fayde) जबरदस्त है और इसे बनाना भी काफी आसान है। इस आर्टिकल में आगे हम स्वादिष्ट और हेल्दी लहसुन की चटनी की बनाने की विधि (lahsun ki chutney recipe in hindi) और लहसुन की चटनी के खाने के फायदे के बारे में जानेंगे। 

ज्यादातर लोगों को लगता है की लहसुन का इस्तेमाल केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए ही किया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ लहसुन में कई औषिधीय गुण भी होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल व एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं जिस वजह से यह हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। 

कई बीमारियों में डॉक्टर द्वारा भी लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन लहसुन का स्वाद बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता जिस वजह से कुछ लोग इससे दूर भागते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको लहसुन की चटनी की ऐसी लाजवाब रेसेपी बताएंगे जिससे आप बड़े ही चाव से इसका सेवन करेंगे। यह चटनी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होगी। लेकिन सबसे पहले लहसुन की चटनी के फायदे (lahsun ki chutney ke fayde) जान लेते हैं।

यह भी पढ़े : कम खर्च में घर पर प्रोटीन पाउडर कैसे बनाये

लहसुन की चटनी के फायदे – Lahsun Ki Chutney Ke Fayde

लहसुन की चटनी जितनी टेस्टी होती है उतनी ही हेल्दी भी है। दरअसल, लहसुन में कई औषधीय गुण होते हैं साथ ही इसमें कई विटामिन व खनिज भी पाए जाते हैं जिस वजह से इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं। आइये जानते हैं की लहसुन की चटनी खाने के क्या फायदे (lahsun ki chutney ke fayde) हैं।

1. पाचन में सुधार करें 

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए लहसुन की चटनी (lahsun ki chutney in hindi) काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसके सेवन से भोजन का पाचन अच्छे से होता है और पेट की गैस, अपच, जलन व खट्टी डकार जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही यह भूख को खोलने में भी मदद करती है, जिन लोगों को भूख नहीं लगती उनके लिए लहसुन की चटनी के फायदे अच्छे हो सकते हैं।  

2. दिल के स्वास्थ्य के लिए लहसुन की चटनी 

दिल के स्वास्थ्य के लिए लहसुन बेहद फायदेमंद होता है। यह दिल को स्वस्थ रखने और दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार होता है। इसके लिए आप लहसुन को किसी भी रूप में ले सकते हैं। चटनी के रूप में भी लहसुन का इस्तेमाल दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसके लिए इसे हेल्दी तरीके से ही बनाना चाहिए। 

3. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल व एंटीफंगल गुण होने के साथ-साथ कई प्रकार की विटामिन व खनिज भी मौजूद होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए अपने भोजन में लहसुन की चटनी जरूर शामिल करनी चाहिए, खासकर सर्दियों के मौसम में लहसुन की चटनी खाने के फायदे (lahsun ki chutney ke fayde) बेहद शानदार होते हैं।  

4. यूरिक एसिड की समस्या के लिए 

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर भोजन में लहसुन की चटनी को शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। लहसुन की चटनी खाने से यूरिक एसिड को कुछ हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यूरिक एसिड बढ़ने के कारण अर्थराइटिस का खतरा भी बढ़ जाता है इसलिए इससे बचने के लिए आप लहसुन की चटनी का सेवन कर सकते हैं। 

5. सर्दी जुकाम में लहसुन की चटनी खाने के फायदे  

सर्दी, खांसी, जुकाम के लिए भी लहसुन की चटनी खाने के फायदे (lahsun ki chutney ke fayde) अच्छे हैं। लहसुन में एंटी वायरल गुण होते हैं जो सर्दी-जुकाम की समस्या में आराम दिलाने में मदद करते हैं। सर्दियों के मौसम में इन समस्याओं से बचने के लिए अपने भोजन में लहसुन की चटनी जरूर शामिल करें।   

6. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें 

लहसुन की चटनी (lahsun ki chutney in hindi) कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी लाभकारी हो सकती है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता खासकर इससे ह्रदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। कई शोधों में भी लहसुन को खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए फायदेमंद माना गया है, इस लिहाज से कहना गलत नहीं होगा की लहसुन की चटनी बड़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार हो सकती है। 

7 .डायबिटीज पर नियंत्रण 

डायबिटीज के रोगियों के लिए भी लहसुन की चटनी के फायदे (lahsun ki chutney ke fayde)अच्छे हो सकते हैं। लहसुन को एंटी-डायबिटिक फूड्स में से एक माना जाता है जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है। खासकर टाइप-2 डायबिटीज के लिए लहसुन काफी फायदेमंद होता है। 

लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी : 1

lahsun ki chutney recipe

सामग्री 

  • 100 ग्राम लहसुन 
  • 15-20 ग्राम सुखी लाल मिर्च
  • एक इंच अदरक का टुकड़ा 
  • आधा चम्मच जीरा 
  • एक चम्मच साबुत धनियां के बीज
  • 2-3 चम्मच सरसों का तेल  
  • स्वादानुसार नमक 

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर अलग कर लें 
  • उसके बाद सुखी लाल मिर्च से उसके बीज भी अलग कर लें, अगर आपको तीखा पसंद है तो बीज रहने दें। 
  • गैस में पैन को गर्म करने के लिए रख दे और जब यह हल्का गर्म हो जाए तब उसमें सरसों का तेल डाल दें। 
  • जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें जीरा, धनियां के बीज और लहसुन की कलियों डाल लें।  
  • इन्हें कम आँच पर तब तक चलाते रहें जब तक की लहसुन का कलर हल्का चेंज न हो जाए। 
  • अब उसमें बारीक कटी हुई अदरक भी मिक्स कर लें, कुछ सेकंड इसे भी भून लें। 
  • उसके बाद इसमें सुखी लाल मिर्च भी मिला लें और इसे लगभग एक मिनट तक कम आँच पर ही चलाएं। 
  • अब गैस बंद कर दें और इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। 
  • उसके बाद इसमें नमक और थोड़ा अमचूर पाउडर मिक्स करें और इसे सिलबटे या मिक्सर में पीस लें। 
  • इसे हल्का दरदरा ही रखने की कोशिश करें। 
  • लहसुन की चटनी (lahsun ki chutney) बनकर तैयार है, आप इसे किसी एयर टाइट बॉक्स में रखकर एक सफ्ताह तक इस्तेमाल कर सकते हैं।  

लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी : 2

सामग्री

  • लहसुन की छिली कलियां 
  • एक बड़ा टमाटर
  • हरे धनियां की पत्तियां
  • एक छोटा टुकड़ा अदरक
  • हरी मिर्च (स्वादानुसार)
  • नमक (स्वादानुसार) 

बनाने का तरीका 

  • टमाटर और धनियां की पत्तियों को पानी से अच्छी तरह धो लें। 
  • उसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • अब कटे हुए टमाटर, धनियां पत्ती, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और नमक को मिक्स में डाल लें।
  • फिर इन्हें अच्छी तरह पीसकर चटनी बना लें। 
  • लहसुन और टमाटर की इस चटनी को आप परांठे, रोटी आदि के साथ खा सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

लहसुन की चटनी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो है लेकिन इसका अधिक सेवन भी नहीं करना चाहिए। साथ ही पाइल्स जैसी समस्या में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। सर्दियों का मौसम इसके सेवन का सबसे अच्छा समय होता है, गर्मियों में इसका कम ही सेवन करना चाहिए। उम्मीद है की लहसुन की चटनी के फायदे और रेसिपी से संबंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा।

Disclaimer : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या डॉक्टरी सलाह का विकल्प नहीं हो सकता। इजी लाइफ हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है, इस तरह के किसी भी उपचार, दवा, डाइट इतियादी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Share on:

Hello readers! My name is Deepak Bhatt, a writer and operator of this website. I've completed my studies from Delhi University, and now through my website, I'm motivating people to improve their lifestyle with authentic and tested information.

Leave a Comment